
जम्मू, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सीमा बहुत ही संवेदनशील है। सीमा पर बीएसएफ के जवान और अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले तीन वर्षो में पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम बना दिया गया।
यह कहना है बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स जम्मू के आइजी राजीव का। वह जम्मू के रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लिए शुरू की गई नई थ्री टीयर एसी की बोगी के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह भी पाकिस्तान की ओर से दो बार घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन जवानों ने उसे विफल कर दिया। पाक में नवाज शरीफ की सरकार पर सीमा पार आइएसआइ और रेंजरों की गतिविधियों में कमी आने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि बीएसएफ का राजनीतिक हलचलों से कोई लेना देना नहीं है। बीएसएफ का मकसद घुसपैठ को रोक देश की सुरक्षा करना है। आरएसपुरा सेक्टर के सीमावर्ती अब्दुल्लियां से गत दिनों बरामद पाक मोबाइल और सिम की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है। कुछ तस्करों के नाम भी हाथ लगे हैं।
जम्मू के रेलवे स्टेशन पर सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सिस (बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, एआर, आइटीबीपी, एनसीजी और एसएसबी) के अधिकारियों और जवानों की सुविधा के लिए सियालदह ट्रेन (जम्मू-कोलकाता एक्सप्रेस) में थ्री-टीयर एसी की एक बोगी का उद्घाटन भी किया।

श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता व सीएपीडी मंत्री चौ. मुहम्मद रमजान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में सेना और आतंकी संगठनों की साठगांठ थी ताकि एक दल विशेष को जिताया जा सके। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने यह साजिश सिर्फ नेशनल कांफेंस को सत्ता से हटाने के लिए रची थी।
वह शनिवार को उत्तरी कश्मीर के पुंजवा गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि नई दिल्ली चाहती थी कि नेशनल कांफ्रेंस 2002 के चुनाव हार जाए और एक विशेष सियासी जमात के लोग ही जीतें। नई दिल्ली के इशारे पर ही सेना के कई कमांडरों ने आतंकी संगठनों से साठगांठ की और नेकां के प्रभाव वाले इलाकों में मतदान नहीं होने दिया। मैं भी इसी कारण चुनाव हार गया था।
सीएपीडी मंत्री ने कहा कि लेकिन जल्द ही दिल्ली को अपनी गलती का अहसास हो गया। वर्ष 2008 में चुनाव निष्पक्ष थे और नेकां फिर सत्ता में लौट आई। उन्होंने पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद अहमद गनी लोन का नाम लिए बगैर कहा कि कल तक जो शख्स पाकिस्तान से पैसे लेकर कश्मीर में खून खराबा चाहता था, आज नई दिल्ली से पैसे लेकर चुनाव लड़ना चाहता है। आतंकवाद में सबसे ज्यादा हमारे नेकां के लोग ही मारे गए। जिन लोगों ने हमारे लोगों को जम्हूरियत का साथ देने के लिए मौत के घाट उतारा, आज वह भी चुनाव में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं। अब वक्त बदल गया है। लोग सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं। आज अलगाववादी और केंद्र समर्थक नेता आपस में हाथ मिला रहे हैं।
लेखक एजी नूरानी ने सच कहा है कि मुहम्मद अली जिन्ना ने आजाद जम्मू कश्मीर के सिद्धांत को नकार दिया था। शेख अब्दुल्ला ने भारत से विलय का जो फैसला किया था, वह सही था। पाकिस्तान ने शेख अब्दुल्ला के जिंदा रहते हुए भी यहां मुजाहिद मंजिल में हथियार भेजे थे ताकि यहां भारत के खिलाफ बंदूक उठाई जाए। लेकिन शेख साहब ने उन हथियारों को जैनाकदल के पास झेलम दरिया में फेंका, क्योंकि वह जानते थे कि बंदूक कश्मीर मसले का हल नहीं है। यह सिर्फ कश्मीरियों की तबाही करेगी।

श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। सेना ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोर जिले में नियंत्रण रेखा के साथ सटे मच्छल सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तान के घुसपैठ के बड़े प्रयास को नाकाम बना दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सेना का एक जेसीओ शहीद और एक जवान घायल हो गए। अलबत्ता, घुसपैठिए वापस गुलाम कश्मीर भाग गए। सेना ने एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करते हुए तलाशी अभियान चला रखा है। इस साल मच्छल सेक्टर में सीमा पार से घुसपैठ की यह पहली कोशिश थी।
सैन्याधिकारियों ने बताया कि तड़के डिंगरी चौकी के अंतर्गत 56 आरआर के जवानों का एक दल अग्रिम इलाके में गश्त कर रहा था। करीब ढाई बजे जवानों ने स्वचालित हथियारों से लैस पांच से छह आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसते देखा। जवानों ने घुसपैठियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए ललकारा। इस पर घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के अलावा राइफल ग्रेनेड भी दागे। जवानों ने भी जवाबी फायर किया। घुसपैठियों ने खुद को घिरता देख वापस गुलाम कश्मीर भागने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक जारी रही मुठभेड़ में घुसपैठियों ने डिंगरी चौकी पर भी फायर करते हुए राकेट दागे। जवानों ने उनका पीछा किया। इस दौरान गोली लगने से 56 आरआर का एक जेसीओ अरुण कुमार शहीद और जवान नरेश सोलंकी जख्मी हो गए।
मुठभेड़स्थल से घुसपैठियों की दो एसाल्ट राइफलें और अन्य साजो सामान भी बरामद हुआ है। मुठभेड़स्थल पर खून के धब्बे भी मिले हैं, जिनके आधार पर एक या दो घुसपैठियों के गंभीर रूप से जख्मी या मारे जाने की संभावना है। गत शुक्रवार को भी पकिस्तान ने जम्मू संभाग के आरएसपुरा सेक्टर से घुसपैठ का प्रयास किया था।
गौरतलब है कि एलओसी के पार गुलाम कश्मीर में स्थित विभिन्न लांचिग पैड पर 300 से ज्यादा आतंकी मौजूद हैं, जो पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के साथ ही कश्मीर में घुसपैठ के लिए मौका तलाश रहे हैं।

श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। पुलिस ने शनिवार को ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी गुट के चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को उनके घर में नजरबंद करते हुए उनके समर्थकों की एक रैली करने की कोशिश को भी नाकाम बना दिया।
गौरतलब है कि हुर्रियत 16 मई से कश्मीर में हफ्ता-ए-शौदा मना रही है। यह हफ्ता 21 मई को मीरवाइज के पिता मौलवी फारूक अहमद की 24वीं बरसी के सिलसिले में मनाया जा रहा है। मौलवी फारूक को 21 मई 1990 को हिज्ब आतंकियों ने मौत के घाट उतारा था।
मीरवाइज समर्थकों ने खानयार में एक रैली का आयोजन किया था। इसके लिए संबंधित प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। रैली के दौरान इलाके में विधि व्यवस्था का संकट पैदा होने की आशंका देखते हुए पुलिस ने वहां किसी को जमा नहीं होने दिया।

श्रीनगर, जागरण ब्यूरो। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मुलाकात कर डोडा भूकंप पीड़ितों को भी लेह में बाढ़ प्रभावितों की तर्ज पर पुनर्वास और राहत पैकेज उपलब्ध करवाने की मांग की।
उमर ने प्रधानमंत्री को जम्मू संभाग के डोडा, रामबन, किश्तवाड़ और भ्रदवाह जिले में एक मई से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से हुए नुकसान से अवगत कराया। उमर ने बताया कि भूकंप ने सड़कों, अस्पतालों, स्कूली इमारतों और आम लोगों के मकानों व दुकानों को जबरदस्त हानि पहुंचाई है। इसकी भरपाई के लिए राज्य को केंद्र से पर्याप्त आर्थिक सहायता चाहिए। उमर ने कहा कि ये क्षेत्र भौगोलिक रूप से दुर्गम होने के अलावा राज्य के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक हैं। इन क्षेत्रों के विकास और भूकंप पीडि़तों की पर्याप्त मदद के लिए जरूरी है कि इन्हें भी उसी तरह का राहत एवं पुनर्वास पैकेज उपलब्ध कराया जाए, जैस वर्ष 2010 में बादल फटने के बाद लेह के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ से तबाह हुए लोगों को प्रदान किया गया था। उमर ने उन्हें राज्य सरकार द्वारा भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए किए जा रहे कार्याें की भी जानकारी दी।
करीब एक घंटे से भी ज्यादा समय तक चली इस बैठक में राज्य के मौजूदा आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा परिदृश्य के अलावा स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा की। पाकिस्तान में नवाज शरीफ के सत्तासीन होने के बाद कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के संभावित रुख पर भी बातचीत हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण पैकेज के तहत जारी विकास कार्याें पर भी उमर से जानकारी हासिल की।

जासं, नई दिल्ली : उत्तम नगर इलाके में स्थित हस्तसाल इलाके में होली चौक पार्क में लगे मेला में एक झूला टूटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी थीं।
घटना के बाद सभी घायलों को डीडीए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच को उपचार के बाद छुंट्टी दे दी गई। वहीं महिला की हालत स्थिर बनीं हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर ही है।
बताया जा रहा है कि हस्तसाल के होली चौक पार्क में पिछले एक हफ्ते से मेला लगा हुआ है। शनिवार रात करीब दस बजे एक झूले पर करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। बैलेंस नहीं होने से झूला एक तरफ झुक गया और टूट गया। जिससे सभी लोग नीचे गिर गए। उस वक्त मेले में काफी कम लोग थे।
दरभंगा, कार्यालय संवाददाता : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की तथा विभागीय पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए।
बिजली आपूर्ति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक की अनुशंसा वाले स्थान पर ही ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। कब्रिस्तान की घेराबंदी की समीक्षा के क्रम में दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। इसमें जनप्रतिनिधियों की राय लेने का निर्देश देते हुए कहा कि घेराबंदी की संयुक्त जिम्मेदारी डीएम व एसपी की होगी। बीआरजीएफ की राशि का हर हाल में सदुपयोग करने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पब्लिक फंड का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-------------
डिस्चार्ज होने से पहले करें भुगतान
जननी बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले ही राशि का भुगतान करने का आदेश दिया गया। वर्षा नहीं होने की स्थिति में ही खरीफ अनुदान के भुगतान की हिदायत कृषि विभाग के प्रधान सचिव को दी।
-------------------
चार लाख परिवारों के बीच होगा बकरी का वितरण
जीविका के तहत चार लाख परिवारों के बीच बकरी वितरित करने का आदेश पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव को दिया। जीविका के सदस्यों को कैंप लगाकर बकरी व मुर्गी देने को कहा।
------------------
जलजमाव की समस्या पर हुए गंभीर
शहर में जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग व नगर विकास विभाग को संयुक्त रूप से प्रयास करने को कहा। शहर को हर हाल में जलजमाव से मुक्ति दिलाने की हिदायत दी। वहीं शहरी जलापूर्ति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने पीएचइडी के पदाधिकारियों की क्लास लगाई।
--------------------
मौजूद रहे कई माननीय
समीक्षात्मक बैठक में पीएचइडी मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री चंद्रमोहन राय, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद कीर्ति आजाद व महेश्वर हजारी, विधायकों विजय कुमार मिश्र, संजय सरावगी, अमरनाथ गामी, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव, मदन सहनी व शशिभूषण हजारी तथा विधान पार्षद डॉ.विनोद कुमार चौधरी मौजूद थे।
दरभंगा, कासं : प्रमंडलीय वाणिज्य व उद्योग परिषद का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अतिथि गृह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बाजार समिति की दुर्दशा, व्यवसायियों व उद्यमियों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल परिषद के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, प्रधान सचिव सुशील कुमार जैन, उपाध्यक्ष विजय कुमार बैरोलिया, सुनील कुमार गामी, शत्रुघ्न पंजियार व विवेक बजाज ने मुख्यमंत्री को बाजार समिति की दुर्दशा के बारे में बताया। इसके साथ ही चैंबर के प्रतिनिधियों ने डीएमसीएच के आधुनिकीकारण, नगर भवन का सौंदर्यीकरण, स्वच्छ पेयजलापूर्ति योजना में दरभंगा को शामिल करने चीनी मिलों को चालू करने तथा बिजली आपूर्ति की ओर भी ध्यान खींचा। इस दौरान नगर विधायक संजय सरावगी ने भी समस्याओं से सीएम को अवगत कराया। वहीं शुक्रवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष सह विधायक अमरनाथ गामी के आवास पर भी व्यवसायियों ने बाजार समिति की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक श्री गामी ने भी मुख्यमंत्री को वहां की स्थिति के बारे में बताया। इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री कुमार ने शनिवार को समीक्षात्मक बैठक में आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया। उधर, जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के मनोज कुमार साह, बाजार समिति व्यवसायी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय गामी, कृष्णदेव साह, नीरज पंसारी, दिलीप शर्मा ने मुख्यमंत्री व विधायक अमरनाथ गामी के प्रति आभार जताया।
दरभंगा, कासं : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को समाहरणालय परिसर में नवनिर्मित कोषागार भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही जिला कोषागार का कामकाज नए दोमंजिले इमारत में शुरू हो गया।
उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार ने समाहरणालय भवन के इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की। मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी कुमार रवि समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। मालूम हो कि जिला कोषागार समाहरणालय भवन में चल रहा था। इस साल जिला योजना कार्यालय व जिला कोषागार कार्यालय अब समाहरणालय से अलग अपने भवन में संचालित होगा।

गढ़वा, केतार : प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को चलो आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े हम अभियान के तहत केतार, केतरी, बलिगढ़, मुकुंदरपुर आदि गांवों में जागरूकता रैली केंद्र की सेविकाओं द्वारा निकाली गयी। प्रखंड में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेविका, सहायिका स्वास्थ्य सहिया की भूमिका काफी कम देखी जा रही है। जबकि सरकार द्वारा बालपन अभियान जागरूकता के लिए प्रखंडस्तर पर बैठक कर प्रचार-प्रसार के लिए जिम्मेवारी सेविका, सहायिका, सहिया को दी गई है। अभियान की उदासीनता को लेकर मुकुंदपुर पंचायत मुखिया उर्मिला देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मराज सिंह ने शुक्रवार को मुकुंदपुर पंचायत के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमे मुकुंदपुर टोला मायर का केंद्र व दक्षिण टोला के केंद्र बंद पाया गया। साथ ही बक्सी केंद्र पर बच्चों के लिए पोषाहार भोजन की व्यवस्था नहीं थी। इस संबंध में मुखिया उर्मिला ने तीनों केंद्र की सेविका से स्पष्टीकरण मांगा है।

गढ़वा : एटीएम से पैसा निकासी के दौरान दूसरे युवक से मदद मांगना गढ़वा थाने के बगही निवासी अशोक कुमार को महंगा पड़ा। उनके एकाउंट से 26 हजार तीन सौ रुपये की निकासी कर ली गई। अशोक कुमार ने इस संबंध में थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में अशोक ने उल्लेख किया गया है कि नौ मई को पैसा निकासी के दौरान दिक्कत हो रही थी। पास में खड़े एक युवक से मदद मांगी। युवक ने उसके एटीएम कार्ड को मशीन के अंदर प्रवेश कराकर पीन कोड डालने को कहा। दो बार में पैसे की निकासी हुई। मगर उक्त युवक ने मेरे कार्ड को अपने पास रखकर दूसरा कार्ड मुझे थमा दिया। जल्दबाजी में मैंने भी ध्यान नहीं दिया। शनिवार को जब पैसा निकालने की जरूरत पड़ी तो देखा कि दूसरा एटीएम कार्ड है। उक्त कार्ड पर वीरेंद्र बारा अंकित है तथा कार्ड पहले से ही लाक है।
दिनहाटा, संवाद सूत्र : सच्चर आयोग की सिफारिशों के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के लिए बनी गीतांजलि सरकारी आवासीय परियोजना के तहत लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपए के चेक दिए गए। शनिवार को एक कार्यक्रम के जरिए लोक निर्माण विभाग के संसदीय सचिव रवींद्र नाथ घोष ने दिनहाटा एक और दो नंबर प्रखंड के कुल 64 लोगों को ये चेक सौंपे। इस मौके पर मौजूद रहे दिनहाटा के एसडीओ आगस्टिन लेप्चा, डिप्टी मजिस्ट्रेट शीतल बसु, दिनहाटा एक व दो नंबर प्रखंड के ज्वाइंट बीडीओ द्वय भारती चिकबराइक और दुर्गा प्रसाद शर्मा, दिनहाटा दो नंबर पंचायत समिति के विपक्षी नेता फारुख मियां। संसदीय सचिव ने बताया कि इस परियोजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख 67 हजार रुपए दिए जाने हैं। पचास हजार रुपए का काम समाप्त होने पर अगले चरण में इन्हें शेष राशि दी जाएगी।

गढ़वा : आर के ट्रांसपोर्ट दुर्ग छत्तीसगढ़ के प्रोपराईटर आरके जैन ने गढ़वा थाना में अपराधी विकास दूबे द्वारा दो लाख रुपये महीना रंगदारी मांगे जाने तथा जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि दस मई को उनके मोबाइल संख्या 9826161404 पर मोबाइल नंबर 08674877509 से कॉल आया। उस व्यक्ति ने कहा कि मेरा नाम विकास दूबे है। अगर तुमने गढ़वा ऑफिस को खोला तो जान से मार देंगे। यहां काम करना है तो दो लाख रुपये महीना देना पड़ेगा। अन्यथा परिणाम बुरा होगा। उन्होंने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि छह मई को साईट आफिस के मैनेजर शिव बालक सिंह ने भी बताया था कि उसको भी मोबाइल पर इसी प्रकार की धमकी दी गई है। उसने आठ मई को कंपनी के गढ़वा ऑफिस में ताला बंद कर चाबी राजपुर छत्तीसगढ़ ऑफिस को सौंप दी है। उन्होंने प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ दिन पूर्व ऑफिस स्टाफ संजय यादव को गढ़वा के ही अरुण लाल तथा अनिल तिवारी ने एक ढाबे में ले जाकर धमकी दी कि कंपनी छोड़ दो वरना जिंदगी बर्बाद कर देंगे। हमलोग विकास दूबे के रिश्तेदार हैं। आर के जैन ने थाना प्रभारी से जान माल की सुरक्षा तथा उचित कार्रवाई की मांग की है।

नगर उंटारी : नगर उंटारी थाना के कधवन निवासी नंदू साव की 28 वर्षीया पत्नी उषा देवी की कीटनाशक दवा खाने से हुई मौत के मामले में मृतका के पिता के फर्द बयान पर पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पिता भोजपुर गांव निवासी मंदीप साव के फर्द बयान पर पति नंदू साव, सास जहरली देवी, लालबिहारी साव, मुसन साव, प्रमिला देवी बड़ी, प्रमीला देवी छोटी व मीना देवी के खिलाफ कांड संख्या 82-13, धारा 304 बी भादवी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान कर रहा है। मंदीप ने अपने फर्द बयान में कहा कि वर्ष 2007 में कधवन निवासी नंदू साव के साथ पुत्री उषा की शादी हिन्दु रीति रिवाज से सामर्थ के अनुसार दान दहेज देकर किया था। शादी के बाद से ही दहेज के रूप में एक लाख रुपये मांगने का दबाव उषा पर उसके ससुराल वाले बनाने लगे। मयके से पैसा नहीं लाने पर उषा को प्रताड़ित किया जाने लगा। गत 15 मई 2013 को उषा के ससुराल वालों ने मारपीट कर जबदस्ती उसे जहर खिला दिया। जानकारी मिलने पर कधवन गया तो लोग लाठी डंडा लेकर हमें मारने दौड़े। गांव वाले उषा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये जहां से सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया रिम्स जाते वक्त रास्ते में कुडु के पास उषा की मौत हो गई।

गढ़वा : झारखंड बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने गढ़वा, रंका, रमकंडा व भंडरिया प्रखंडों में संचालित कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण किया। गढ़वा कस्तूरबा के निरीक्षण में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की स्थिति देख उन्होंने हैरानी जताई। विद्यालय में पेयजल एवं रौशनी की जीर्ण शीर्ण व्यवस्था को देख उन्होंने नाराजगी की। मौके पर मौजूद अधिकारियों व विद्यालय की वार्डेन व शिक्षिकाओं को उन्होंने अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की नसीहत दी। इस दौरान श्री मिश्र ने विद्यालय की छात्राओं से नियमित रूप से उनकी स्वास्थ्य जांच आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया। इसके बाद श्री मिश्र द्वारा कस्तूरबा विद्यालय रंका का औचक निरीक्षण किया गया। यहां कस्तूरबा विद्यालय के भवन को अधूरा देख उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से इसका कारण जाना। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि भवन को अविलंब पूर्ण कराते हुए इसकी सूचना उन्हें देना सुनिश्चित करेंगे। श्री मिश्र ने विद्यालय की वार्डेन रुबीना कच्छप को वित्तीय वर्ष 2013-14 से विद्यालय में ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही इस वर्ष जिन बच्चियों ने मैट्रिक परीक्षा पास की है, उनका इंटरमीडिएट में नामांकन करने को कहा। इनके द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रमकंडा व भंडरिया का भी औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही यहां की वार्डेन व शिक्षिकाओं को आवश्यक निर्देश दिये। वार्डेन द्वारा विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शिक्षिका का नहीं होने के कारण पठन-पाठन कार्य में परेशानी होने की बात श्री मिश्र से कही। मिश्र ने जिला शिक्षा अधीक्षक को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पार्ट टाइम शिक्षिका इन विद्यालयों में बहाल कर इसकी सूचना देने का निर्देश दिया। इस दौरान श्री मिश्र ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की शिकायत का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जय गोविंद सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद, गढ़वा सीओ पीके झा आदि उपस्थित थे।
जलपाईगुड़ी, जागरण संवाददाता : राज्य सरकार के दो वर्ष की पूर्ति के उपलक्ष्य में शनिवार को बेलाकोवा में दो दिवसीय समारोह का आगाज वन मंत्री हितेन बर्मन ने किया। राजगंज प्रखंड के बेलाकोवा के स्कूल मैदान में आयोजित समारोह के पूर्व एक रंगारंग शोभायात्रा भी निकाली गई। समारोह में उपस्थित रहे राजगंज के विधायक एवं वन उन्नयन निगम के चेयरमैन खगेश्वर राय व वन विभाग के अधिकारीगण। वन मंत्री हितेन बर्मन ने कहा कि समारोह के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को सामने रखा जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। समारोह के प्रथम रोज दर्शकों की गहमागहमी रही। ज्ञात हो कि वर्षपूर्ति समारोह विगत सात मई को लाटागुड़ी में पहली बार शुरू किया गया। इसके बाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में इसका आयोजन किया जा रहा है।
दिनहाटा, संवाद सूत्र :जल्द ही पंचायत चुनाव की तिथि सरकार घोषित करने वाली है। इसके मद्देनजर विभिन्न दलों द्वारा चुनाव प्रचार कार्य शुरु कर दिया गया है। इसी क्रम में दिनहाटा प्रखंड के नाजिरहाट के सालमारा के बटतला इलाके में तृकां और फाब्ला समर्थकों के बीच झड़प में फाब्ला के चार कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि जब फाब्ला कार्यकर्ता बटतला इलाके से होकर गुजर रहे थे तभी तृकां समर्थकों ने उन पर हमला बोला। वहीं, तृकां के स्थानीय नेतृत्व ने आरोप लगाया कि फाब्ला समर्थकों ने शुक्रवार की रात को उनके दलीय झंडे को जलाया था। विधायक एवं संसदीय सचिव रवींद्र नाथ घोष ने कहा कि मारने पीटने का आरोप बेबुनियाद है और फाब्ला वालों की गलतियों को ढकने का एक जरिया है। फाब्ला की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। दल के जिला सचिव उदयन गुहा ने कहा कि तृकां वाले हमले कर संत्रास पैदा करना चाहते हैं।
नागराकाटा में चिटफंड के खिलाफ निकाली रैली
मालबाजार/ नागराकाटा, जाटी : चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी और निवेशकों की जमा पूंजी खतरे में डाले जाने के खिलाफ विगत दिवस मालबाजार व नागराकाटा में रैलियां निकाली गई। माल शहर में जहां निवेशक व एजेंट सुरक्षा कमेटी के बैनर तले एजेंटों ने माल महकमा शासक को ज्ञापन सौंपकर अपने व निवेशकों की सुरक्षा की गुहार लगाई वहीं, नागराकाटा में निश्शक्तों ने पदयात्रा निकालकर निवेशकों के प्रति अपना नैतिक समर्थन जताया।
मालबाजार में निवेशक व एजेंट सुरक्षा कमेटी के नेतृत्व में एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। कमेटी की ओर से आरोप लगाया गया है कि राज्य की तरह माल महकमा में भी एक एक कर चिटफंड कंपनियां बंद हो रही हैं जिसका खामियाजा एजेंटों और निवेशकों को भुगतना पड़ रहा है। कमेटी के पक्ष से सचिव सुन बहादुर लामा ने कहा कि करोड़ों रुपए हड़पने के बाद ये कंपनियां अपने दफ्तर बंद कर चुकी हैं। आरोप है कि सब कुछ जानते हुए भी केंद्र व राज्य सरकारें मूकदर्शक बन निवेशकों को लुटते देखती रहीं। बिना किसी गलती के कंपनी के एजेंटों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उन्हें एक ओर निवेशक और दूसरी ओर पुलिस वाले हैरान परेशान कर रहे हैं। इन सब पर रोक लगनी चाहिए। एजेंटों और निवेशकों को सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। ज्ञापन में श्यामल सेन आयोग से प्रभावित निवेशकों को निजात दिलाने के लिए उपयुक्त कदम उठाने की मांग की गई है। इस रोज एसडीओ हेमंत सेवा ने ज्ञापन स्वीकार किया। ज्ञापन की प्रतिलिपि डीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, माल थाना के ओसी को भेजी गई है।
नागराकाटा में इस रोज निश्शक्तों के संगठन आदर्श विकलांग कल्याण सोसाइटी के पक्ष से चिटफंड कंपनियों के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। सोसाइटी की ओर से रामसूरत माझी ने कहा कि चाय बागान से घिरे डुवार्स के काफी संख्यक चाय श्रमिक चिटफंड कंपनियों से ठगे गए हैं। इनमें निश्शक्त लोग भी शामिल हैं। भविष्य में लोग ऐसी फर्जी कंपनियों के झांसे में नहीं आएं इसीलिए यह पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने निवेशकों की रकम लौटाए जाने की व्यवस्था करने और दोषी कंपनियों एवं उनके मालिकों सहित शीर्ष अधिकारियों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। पदयात्रा के नेतृत्व देने वालों में शामिल हुए दिलीप खालको, कृष्ण चिकबराइक, धीरेन उरांव।

चामुर्ची, संवाद सूत्र: बानरहाट क्षेत्र में स्थित चामुर्ची भारतीय पाठशाला प्राथमिक स्कूल परिसर में एसएसबी की 17 वीं बटालियन की ओर से महिलाओं को सबल बनाने के उद्देश्य से आयोजित ऊन प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एरिया आर्गनाइजर एसएसबी अमृता मित्रा ने बताया कि सीमा पर रहने वाली महिलाओं व युवतियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए स्वरोजगार प्रदान करना है। इसी उद्देश्य से ऊन प्रशिक्षण शिविर में सीमा क्षेत्र की महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें चामुर्ची ग्राम पंचायत क्षेत्र की 28 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। समापन समारोह में एसएसबी के 17वीं बटालियन फालाकाटा की ओर से बीस महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गये। सर्कल आर्गनाइजर बीके राय ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण समाप्त करने के लिए बर्ड संस्था के पदाधिकारी, प्रशिक्षार्थी,स्थानीय समाजसेवियों के योगदान को सराहा। आगामी दिनों में बेहतर रूप से स्वरोजगारमुखी प्रशिक्षण सीमावर्ती क्षेत्र में दिया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एरिया आर्गनाइजर एसएसबी फालाकाटा के अमृता मित्रा, सर्कल आर्गनाइजर बी.के.राय, रेजा कमीर, जयंत, मनोज तमांग, मो.नाजमुद्दीन मौजूद थे।

हजारीबाग : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए आठ लावारिश शवों का मुर्दा कल्याण समिति हजारीबाग द्वारा रविवार सुबह 10 बजे खिरगांव स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इनमें चार महिला का शव व चार पुरुष का शव है। यह क्रमश: चौपारण थाना, बड़कागांव थाना, रेलवे थाना, बड़कागांव थाना आदि के द्वारा सौंपा गया था। इन शवों के अंतिम संस्कार का खर्च संत जेवियर के फादर एवं हजारीबाग की जनता द्वारा वहन किया गया है।

हजारीबाग : जिले के इचाक परासी स्थित बड़ा अखाड़ा में सीता नवमी के शुभ अवसर पर विशेष आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन होगा। बड़ा अखाड़ा के महंत सह अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत विजयानंद दास ने बताया कि सीता नवमी महोत्सव पर हिमाचल प्रदेश से संत योगीराज जितेंद्रनंद जी महाराज अपने गायन मंडल के साथ आकर आध्यात्मिक प्रवचन की गंगा प्रवाहित करेंगे।
गोरखपुर: जोन के कानून-व्यवस्था की समीक्षा में आइजी जकी अहमद ने यहां रह कर अपराध कर रहे बिहार के अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लेने, लंबित मामलों का तेजी से निस्तरण करने तथा सांप्रदायिकता से जुड़े मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने की हिदायत दी है। पशु तस्करी रोकने के लिए भी उन्होंने अभियान चलाने का आदेश दिया है। बैठक में मातहतों के साथ उन्होंने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराने के बढ़ते चलन पर चर्चा की।
आइजी ने जोन के तीनों डीआइजी और ग्यारह जिलों के पुलिस कप्तान की शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस दौरान जिलावार कानून-व्यवस्थ की समीक्षा की। बाद में मातहतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजीकृत गैंग और ऐसे गैंगों के फरार चल रहे सदस्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगा कर कार्रवाइ की जाय। जिनकी गिरफ्तारी न हो पा रही हो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाय। छह माह से अधिक समय से लंबित चल रही विवेचनाओं के निस्तारण के लिए अभियान चलाया जाय। उन्होंने चिह्नित और कुख्यात अपराधियों के मुकदमों की पैरवी की उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी करने, शासन द्वारा निर्गत आदेश-निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करने, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, थानों में बनाए गए सांप्रदायिक रजिस्टर में दर्ज सूचनाओं के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बीजापुर [ब्यूरो]। शुक्रवार की रात जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के एडसमेटा गांव में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। इस घटना में तीन नाबालिगों सहित आठ आदिवासी ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद से 22 ग्रामीण लापता बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षाबलों ने बीज त्योहार मनाने एकत्रित हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौत हुई है। इधर वरिष्ठ अधिकारी इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की बात कह रहे हैं।
डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अशोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात गंगालूर से कोबरा बटालियन 208 व छत्तीसगढ़ पुलिस का संयुक्त दल गश्त पर निकला था। इस दौरान एड़समेटा में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के जवान बनारस [उप्र] निवासी देव प्रकाश शहीद हो गया। साथ ही कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, इनमें से एक नक्सली का शव बरामद कर गंगालूर थाने लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शहीद के शव को उसके गृहग्राम के लिए रवाना कर दिया। बाकी शव को ग्रामीणों को सौंपा गया है। इसके विपरीत गंगालूर पहुंचे ग्रामीण लच्छू कारम का कहना है कि शुक्रवार की शाम को शिकार से लौटने के बाद सभी ग्रामीण गांव के देवगुड़ी में बीज त्योहार मनाने एकत्र हुए थे। रात करीब 10 बजे सुरक्षाबलों के जवान वहां पहुंचे और त्योहार मनाने एकत्रित हुए ग्रामीणों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे हड़बड़ाए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी में तीन बच्चों सहित आठ ग्रामीणों की मौत हो गई है।
मृतकों के नाम
मारे गए ग्रामीणों में गुड्डू कारम [10], पाण्डू कारम [45], बहादुर [12], जोगा कारम [40], कारम चोमू [52], पूनेम सोनू [40], पूनेम लखम [15], कारम मासा [50] शामिल हैं। पुलिस ने गांव से तीन ग्रामीणों कारम आयतु, कारम लच्छु व कारम मंगु को गिरफ्तार किया है। एड़समेटा के 22 ग्रामीण घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों एवं मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इस घटना में मारे गए ग्रामीणों का नक्सलियों से कोई सरोकार नहीं है और सभी निर्दोष हैं।
सारकेगुड़ा को भूले नहीं हैं ग्रामीण
बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र के सारकेगुड़ा में सालभर पहले हुए मुठभेड़ को ग्रामीण अभी तक नहीं भूले हैं। 29 जून 2012 को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 19 लोग मारे गए थे। मारे गए लोगों को ग्रामीण जहां निर्दोष बता रहे थे, वहीं पुलिस उसे मुठभेड़ का नाम दे रही थी। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
उठी जांच की मांग
वामपंथी समेत प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी निष्पक्ष जांच की मांग है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार पटेल कहा है कि जिला इकाई से घटना की विस्तृत जानकारी लेकर कांग्रेस आगे की रणनीति तय करेगी। जरूरत पड़ी कांग्रेस अपनी अलग जांच समिति बनाएगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव मंडल सदस्य संजय पराते कहा है कि घटना की न्यायिक जांच के अलावा स्वतंत्र जांच होनी चाहिए, तभी सच्चाई सामने आएगी।
आरके विज, एडीजी नक्सल ऑपरेशन ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी। किन परिस्थितियों में मौते हुई? और कैसे मारे गए लोग कौन थे? ये सब जांच का मुद्दा है।

बिलासपुर रायपुर [निप्र]। साइबर सेल ने बैंक अफसर बनकर देशभर में ठगी करने व ई-बैंकिंग के जरिए रकम ट्रांसफर करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को बिहार व झारखंड से गिरफ्तार किया है। उनके पास से ब़़डी मात्रा में सिम कार्ड, मोबाइल फोन, लेपटॉप, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, डाटा कार्ड व 1 लाख 98 हजार 970 पए जब्त किए हैं।
शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी रतनलाल डांगी ने देश के इस ब़़डे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गिरोह के सदस्य काफी लंबे समय अनजान नंबरों से लोगों को फोन कर व खुद को विभिन्न बैंकों के अधिकारी बताकर एटीएम कार्ड में सुधार करने या किसी और बहाना बनाकर झांसा देते थे।
मोबाइल से कॉल करने वाले लोग उन्हें झांसे में लेकर उनका बैंक एकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड नंबर व पिन कोड हासिल कर लेते थे। कई लोग उनके भरोसे में आकर अपने बैंक एकाउंट सहित सभी गोपनीय जानकारी भी उन्हें दे देते थे। बाद में उन्हें पता चलता था कि उनके बैंक एकाउंट से रकम निकाल ली गई है।
साइबर सेल की टीम ने इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच की। इस दौरान टीम ने शिकायतकर्ताओं के मोबाइल पर आए अनजान नंबरों की तस्दीक की।
जांच में पता चला कि जिन अनजान मोबाइल नंबरों से लोगों को झांसा दिया गया है, उसका लोकेशन झारखंड के देवघर व घोरमारा में मिल रहा है। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कई राज्यों की पुलिस वहां तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सरकंडा स्थित शाखा से शिकायतकर्ता शरद कोचर व चंद्रशेखर पांडेय के खातों की आहरण संबंधी जानकारी हासिल की।
जांच में पता चला कि गिरोह के सदस्यों ने उनकी गोपनीय जानकारी हासिल करने के बाद ई-बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन खरीदी की है। जांच के दौरान साइबर सेल ने ऑनलाइन खरीदारी करने वाली वेबसाइट्स से भी समस्त वांछित जानकारी हासिल की। तब पता चला कि ऑनलाइन खरीदारी के कुछ उपकरण देवघर स्थित एक कूरियर के जरिए ठगों तक पहुंचाया गया है।
जांच में गिरोह के सदस्यों की प्रमुख जानकारियां एकत्रित होने के बाद एएसपी व आईपीएस अभिषषेक मीणा, चांपा के सीएसपी व आईपीएस सदानंद कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम को आरोपियों की पतासाजी व धरपकड़ के लिए रवाना किया गया। टीम के अधिकारी व सदस्यों ने झारखंड के देवघर पहुंच कर पतासाजी शुरू कर दी। टीम ने देवघर में कैंप कर आरोपियों की ठिकानों की जानकारी जुटाई। टीम करमातांड़ पहुंच कर जयप्रकाश मंडल को दबोच लिया। उसने पूछताछ में बताया कि घोरमारा निवासी अपने सहयोगी संजय मंडल, देवघर के जरीक मंडल, बरौंद पथरौल के नकुल मंडल, भागलपुर के आलोक वर्मा व खेजूरडीहा के टिंकू मंडल उर्फ जितेंद्र कुमार साव के साथ मिलकर इस तरह का काम करता है।
टीम ने गिरोह के अन्य सदस्यों की खोजबीन की, लेकिन कई सदस्य पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। इस दौरान टीम आरोपी नकुल मंडल, व टिंकू मंडल को पकड़ने के लिए उसके गांव टेकरा गई। इस दौरान टीम ने जयप्रकाश मंडल की निशानदेही पर बाइक सवार नकूल को दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद ग्राम महेशमुंडा निवासी टींकू मंडल उर्फ जितेंद्र कुमार साव को पकड़ने गई। वहां पता चला कि टिंकू किराए के मकान में रहता था और वह ग्राम खेजूरडीहा का रहने वाला है। टीम उसे पकड़ने के लिए खेजूरडीहा पहुंच गई। वह अपने घर में लेपटॉप से ऑनलाइन खरीदारी करते पकड़ लिया गया।
तीनों आरोपियों के पकड़ में आने के बाद साइबर सेल की टीम ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद उनके पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत सिम कार्ड व पासबुक जब्त किए गए हैं। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद टीम उन्हें गिरफ्तार लेकर आई। इस गिरोह का पर्दाफाश करने में एसआई प्रभाकर तिवारी, एएसआई हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक हेमंत सिंह, जय साहू, शोभित कैवर्त्य, राजेश्वर क्षत्रिय, विकास यादव, बलवीर सिंह व राहुल सिंह शामिल थे।
मलेशिया जाने की तैयारी में था जयप्रकाश
गिरोह का प्रमुख सरगना जयप्रकाश मंडल पासपोर्ट बनवाकर मलेशिया भागने की तैयारी में था। उसने पासपोर्ट बनवा लिया था, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। पासपोर्ट बनाने के लिए उसने रांची जाने व लौटने के लिए ई-टिकट बुकिंग के लिए सरकंडा के शिकायतकर्ता चंद्रशेखर पांडेय के एटीएम कार्ड का उपयोग किया था।
ऑनलाइन खरीदारी करने वाला आरोपी टिंकू मंडल उर्फ जितेंद्रकुमार साव आईटी एक्सपर्ट है। उसने सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी जमशेदपुर में बीएससी आईटी किया है। अब वह सरोजनी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में नेट बैंकिंग व ई--बिलिंग संबंधी कोर्स आईटीआई कर रहा है।

उनियारा। सवाईमाधोपुर के आली के भैंरूजी में संतान सुख के लिए एक बच्चे की बलि दे दी गई। आलनपुर से दो मई को आठ वर्षीय शाहरूख लापता हो गया। उसके पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 मई को उसका शव कुंए में मिला।
उसके पिता ने आलनपुर निवासी रहीमुद्दीन के खिलाफ अपहरण व हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस बीच रहीमुद्दीन सऊदी अरब चला गया। पुलिस द्वारा सऊदी अरब पुलिस को इसकी जानकारी देने पर उन्होंने उसे भारत भेज दिया।
दिल्ली हवाई अड्डे पर उसे गिरफ्तार किया। रहीमुद्दीन ने बताया कि संतान सुख के लिए डेढ़ साल पहले वह आली के भैंरूजी आया था। वहां के घोडला कान्हा ने उसे बलि देने को कहा। आरोपी ने भैंरूजी के गोठिए द्वारा बलि देने की बात कही। पुलिस ने गोठिया कानजी को गिरफ्तार किया।

जयपुर [नरेन्द्र शर्मा]। जयपुर में सरकारी बालिका एवं शिशु गृह की मूक-बधिर छात्राओं से एक आवासीय विद्यालय में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। असहाय छात्राओं से यह दरिंदगी उनकी रखवाली में लगे कर्मचारी और अधिकारी कर रहे थे, संचालिका भी इसमें शामिल थी।
दुष्कर्म से इंकार करने वाली छात्राओं के साथ मारपीट और यातनाएं भी दी जाती थी। यही नहीं छात्रों के साथ भी अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बनाए जाते थे,ये काम करते थे उनकी रक्षा करने वाले लोग। पुलिस ने इस मामले में आवासीय स्कूल की संचालिका सहित 5 को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने मामले को गंभीर लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव,पुलिस महानिदेशक और समाज कल्याण विभाग के आयुक्त से जवाब तलब किया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जयपुर में मौजूद ममता शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी इस सिलसिले में बात की।
जानकार सूत्रों के मुताबिक समाज कल्याण विभाग को घटना की जानकारी थी, लेकिन वह जांच के नाम पर मामले को दबाए रहा,आखिरकार मामला शुक्रवार रात खुला। 12 से 17 वर्ष की ये छात्राएं राज्य सरकार के जयपुर के गांधी नगर में स्थित 'अपना घर बालिका बालिका गृह' में पढ़ रही थी और इन्हें थैरेपी के लिए जयपुर के ही आगरा रोड़ स्थित 'आवाज फाउण्डेंशन' स्पीच थैरेपी के लिए भेजा जाता है,जिससे वे इशारों में बातचीत करना सीख सकें। यह फाण्डेंशन एक एनजीओ द्वारा संचालित किया जाता है। स्पीच थैरपी कोर्स के बाद गांधी नगर स्थित 'अपना बालिका गृह' आने पर काउंसलिंग के दौरान छात्राओं ने आपबीती बयां की।
उन्होंने बताया कि पहले कुछ के साथ छेड़छाड़ की गई, लेकिन वहां उनकी पीड़ा को सुनने-समझने वाला कोई नहीं था। शिकायत नहीं हुई तो दुराचारियों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने पांच छात्राओं को अपना शिकार बनाया। यह सब एक साल से चल रहा था। काउंसलिंग में छात्राओं ने बताया कि होली के दिन रंग लगाने के बहाने उनसे ज्यादती की गई। विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद तो लगातार दुराचार होता रहा।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ के अनुसार छात्राओं ने संचालिका अल्पना दसवानी को इसकी जानकारी देने का प्रयास किया, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। छात्राएं इतनी डरी हुई थीं कि आवासीय स्कूल में काउंसलिंग के दौरान भी दर्द बयां नहीं कर पाई। मामला 30 अप्रैल को शैक्षणिक सत्र खत्म होने पर सामने आया, जब वे अपने बालिका गृह पहुंची। यहां काउंसलिंग के दौरान किसी तरह वे आपबीती कह पाई। इसके बाद सरकारी बाल कल्याण समिति ने अपने स्तर पर जांच की ओर प्रारम्भिक जांच के बाद बाल कल्याण समिति ने शुक्रवार को कानोता थाने में मामला दर्ज कराया।

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले की सप्लीमेंट्री चार्जसीट मे राजस्थान में विपक्ष के नेता और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाए जाने के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। सीबीआई की इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा के आह्वान पर शनिवार को आयोजित राजस्थान बंद का व्यापक असर रहा। अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह में उर्स के कारण अजमेर को बंद से मुक्त रखा गया था। जयपुर में बंद समर्थकों की अगुवाई जहां पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे एवं राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव ने की, वहीं कटारिया के गृह नगर उदयपुर में पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री किरण माहेश्वरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सड़कों पर उतरे। कटारिया के समर्थन में भाजपा के साथ एकजुट हुए एक सौ सत्ताईस संगठनों ने शनिवार को राजस्थान बंद का आगाज किया। बंद से राज्य का व्यापार और उद्योग काफी प्रभावित रहा।
बंद के कारण प्रदेश के प्रमुख बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुलें, जबकि गलियों में स्थित दुकानों पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा। भाजपा की टोलियां सुबह से ही शहरों में घूमकर दुकानें बंद करा रही थी। शादियों के कारण बंद 4 बजे तक ही रहा। अस्पताल,यातायात जैसी आवश्यक सेवाओं का बंद से मुक्त रखा गया था।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह से खुली कुछ दुकानों को जबरन बंद करा दिया। जबकि कुछ कार्यकर्ता दुकानदारों से बंद को समर्थन की अपील करते देखे गए। हालांकि इस दौरान दुकानदारों से उनकी हल्की झड़पें भी हुई। जयपुर में वसुंधरा राजे ने एक साइकिल रिक्शे में बैठकर लोगों से दुकानें बंद करने की अपील की,यहां सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने सीबीआई को खिलौने की संज्ञा दे दी। राजे ने कहा कि सीबीआई केन्द्र के उस खिलौने जैसी है, जिसमें जैसी चाबी भरो वह वैसा ही बोलता है।
उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में भी सरकार सीबीआई को पैसे खिलाने की तरह काम में ले रही है। प्रदेश के सीकर, बीकानेर, सवाई मोधापुर, कोटा, भरतपुर, चूरू, भीलवाड़ा, दौसा, झालावाड़, बांरा जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इन जिलों में तो यातायात के साधन भी बहुत कम चले,अन्य जिलों में मिलाजुला असर रहा। वसुंधरा राजे ने जहां बंद को सफल बताया,वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान ने कहा कि बंद केवल खानापूर्ति रहा, जनता ने सहयोग नहीं दिया।

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान में सीकर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सीकर-लोसल मार्ग पर शनिवार को एक मिनीबस और इनोवा कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए है। सीकर-लोसल मार्ग पर मूलवाड़ा के पास यह हादसा हुआ है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए सभी लोग इनोवा में सवार थे। सभी मृतक डीडवाना के पास बेगसर इलाके में रहने वाले बताएं जा रहे हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल [ब्यूरो]। चुनाव आयोग पहली बार मध्यप्रदेश में यह पता लगाएगा कि वीआईपी वोट क्यों नहीं डालते हैं। इसके लिए चुनाव के ठीक बाद वीआईपी इलाकों में चुनिंदा मतदान केन्द्रों पर औचक सर्वे कराया जाएगा। इसमें मतदाताओं की सूची देखकर पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने मतदान में किस वजह से हिस्सा नहीं लिया। इसके आधार पर आयोग आगामी चुनावों में मत प्रतिशत ब़़ढाने की रणनीति तय करेगा।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक पूरे तंत्र का जोर इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने पर है। इसके लिए प्रचार-प्रसार से लेकर हर तरह के जतन किए जा रहे हैं। चुनाव पूर्व आर्थिक सांख्यिकी महकमे से भी मतदाताओं के व्यवहार का पता लगाने सर्वे कराया जा रहा है। लेकिन, वीआईपी के मतदान से दूर रहने की वजह का पता अलग से चुनाव के बाद लगाया जाएगा। इसके लिए एजेंसी चयन के साथ पद्धति का निर्धारण चुनाव आयोग मतदान के बाद करेगा।
दरअसल, चुनाव आयोग को मतदान में इस तरह की सूचनाएं मिली हैं कि वीआईपी क्षेत्रों में शुमार होने वाले इलाकों में मत का प्रतिशत काफी कम रहता है। हालांकि, इसकी कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। यही वजह है कि आयोग ने इस तरह की पड़ताल करने का निर्णय लिया है।
वोट नहीं डालना तो भरो फार्म
चुनाव में इस बार फार्म 49 [0] का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस फार्म को वो मतदाता मतदान केन्द्र पर भरते हैं जिन्हें वोट नहीं डालना होता है। इस बार ऐसे मतदाताओं की अलग से सूची तैयार की जाएगी। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि फार्म 49 [0] का जमकर प्रचार किया जाए।
जयदीप गोविंद, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि हर मतदान केन्द्र पर रजिस्टर रखा जाएगा। इसमें उन सभी का ब्यौरा रखा जाएगा जो मतदान नहीं करेंगे। स्थानीय स्तर पर ऐसे लोगों से पूछताछ भी होगी।

भोपाल [ब्यूरो]। आयकर विभाग अपनी छापामारी और छानबीन में मप्र के आला अधिकारियों के यहां करोड़ों काली कमाई का खुलासा कर चुका है। इन्वेस्टीगेशन विंग जब प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसर दंपति अरविंद-टीनू जोशी सहित करीब एक दर्जन ब्यूरोक्रेट्स के घर गई तो ये सभी करोड़ों के आसामी निकले। कुछ ने तो देश के विभिन्न शहरों में दौलत का साम्राज्य ही खड़ा कर लिया था।
आयकर ने जैसे ही प्रदेश के आला अफसरों के यहां काली कमाई का खुलासा किया रातों-रात ये मामले देश भर के मीडिया की सुर्खियां बन गए। पिछले पांच साल में विभाग ने करीब एक दर्जन बड़े अफसरों के यहां छानबीन के दौरान अरबों रुपए की दौलत बरामद की है। इन अफसरों में जोशी दंपति सर्वाधिक चर्चित रहे। आयकर विभाग ने जब इनके घर की तलाशी ली तो तीन करोड़ रुपए से अधिक नकद और करीब 360 करोड़ रुपए की संपत्ति का ब्यौरा हाथ लगा। इसके बाद तो इस मामले की छानबीन में आयकर के अलावा प्रवर्तन निदेशालय और लोकायुक्त भी सक्रिय हो चुका है। इनके अलावा और भी ऐसे अधिकारी हैं जो करोड़ों के आसामी निकले।
आयकर विभाग का मानना है कि ये सभी करीब एक हजार करोड़ के आसामी हैं। विभाग में इन पर टैक्स वसूली की कार्रवाई अभी चल रही है।
साल भर में 720 करोड़ सरेंडर
मप्र में आयकर की इन्वेस्टीगेशन विंग ने पिछले वित्तीय वर्ष में 16 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर करीब 720 करोड़ रुपए सरेंडर कराए। इसके अलावा 17 करोड़ नकद एवं 9 करोड़ के जेवर, हीरे-जवाहरात बरामद किए। अब विभाग ने इन सभी से पूछताछ की है कि काली कमाई कैसे और कहां से आई। वर्ष 2011-12 में 17 समूहों पर छापे मारे गए थे जिन्होंने करीब 390 करोड़ रुपए सरेंडर किए थे। वर्ष 12-13 में छापामारी के दौरान सर्वाधिक 300 करोड़ रुपए रियल इस्टेट के कारोबारियों ने सरेंडर किए। आयरन स्टील एवं अन्य कंपनियों ने 250 करोड़, इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, ठेकेदारों से 50 करोड़ एवं शराब कारोबारी ने 100 करोड़ सरेंडर किए हैं।

भोपाल [ब्यूरो]। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की कमान संभालने वाले मैदानी अमले को भी उनके चुनाव क्षेत्रों से दूर रखा जाएगा। सब इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारी इस दायरे में आएंगे। इसी तरह ऐसे अधिकारी, जो दिसंबर तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं उन्हें चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। साथ ही चुनाव से किसी भी तरह से जुडे़ अमले की संविदा नियुक्ति या सेवावृद्घि के मामलों में भी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के परामर्श से कोई निर्णय होगा। चुनाव में लगने वाले अमले की तबादला-पदस्थापना की कवायद हर हाल में शासन को जुलाई के पहले पूरी करनी होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग जुलाई अंत तक सभी चुनावी तैयारियों को पूरा कर लेना चाहता है। इसलिए इस बार अभी से शासन को कदम उठाने के निर्देश थमा दिए हैं।
दो दिन पहले मुख्य सचिव को भेजे पत्र में साफ कहा गया है कि 31 जुलाई तक चुनाव कार्यो से जुडे़ अमले की तबादला-पदस्थापना की कवायद को अंतिम रूप दे दिया जाए। इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चार साल की नौकरी में तीन साल तक एक ही स्थान पर जमे अमले को यहां से वहां कर दिया जाए। इनके स्थान पर जिनकी पदस्थापना की जाए उसमें यह ध्यान रखा जाए कि वे आगामी छह माह में सेवानिवृत्त तो नहीं हो रहे हैं। ऐसे किसी अधिकारी को भी पदस्थ न किया जाए जिसे चुनाव आयोग दण्डित कर चुका है। बताया जा रहा है कि यह कवायद आयोग चुनाव से इतने वक्त पहले सिर्फ इस वजह से कर रहा है कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हुई मुश्किलों का यहां सामना न करना पडे़।
बताया जा रहा है कि वहां आयोग के निर्देशों का ठीक से पालन नहीं होने की वजह से ऐनवक्त पर सवा सौ सहायक निर्वाचन अधिकारियों को हटाना पड़ा था।

भोपाल [ब्यूरो]। कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मप्र के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनके पत्रों का जवाब नहीं देने पर खिन्नता जताई है।
सिंह ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर कहा है कि-मुझे खेद है कि अत्यंत गंभीर व महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित पत्रों में से किसी भी पत्र का आपके द्वारा मुझे जवाब नहीं दिया गया है। इससे प्रतीत होता है कि आप इन पत्रों का जवाब न देकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। या जवाब देना उचित नहीं समझते हैं। सिंह ने कहा है कि कृपया राज्य की जनता के हित में और राजनीतिक शिष्टाचार के तहत पत्रों का जवाब स्वयं देने का कष्ट करें। अपने पत्र के साथ दिग्विजय सिंह ने उन 17 पत्रों के विवरण भी मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है, जिनका जवाब उन्हें नहीं मिला।
घोषणवीर शिवराज
इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री चौहान इन दिनों असामान्य परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। उनके द्वारा बैतूल में जोश में आकर यह कहना कि 'अगला मुख्यमंत्री भी मैं हीं बनूंगा' इसका उदाहरण है। भूरिया ने कहा कि शिवराज अपनी ही घोषणाओं के चक्रव्यूह में उलझ गये हैं और उनको भारी घबराहट होने लगी है। इसीलिए उन्होंने यह भी कहा है कि भविष्य में वे कोई घोषषणा नहीं करेंगे।

भोपाल [ब्यूरो]। चुनावी रैली, पोस्टर चिपकाने, पर्चियां बांटने जैसे कामों में बच्चों का इस्तेमाल करना राजनीतिक दलों को भारी पडे़गा। निर्वाचन आयोग ने बच्चों द्वारा ऐसे काम करते पाए जाने पर संबंधित दल के खिलाफ कदम उठाने के निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी [सीईओ] को दिए हैं। उधर, सीईओ ने कलेक्टरों को इस बारे में दलों को बताने के लिए कहा है।
निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पिछले चुनावों में आयोग ने यह देखा है कि दल बच्चों का उपयोग रैली सहित प्रचार के अन्य कार्यो में करते हैं। जबकि, 14 साल से कम के बच्चों से किसी प्रकार का काम नहीं लिया जा सकता है। इसलिए आयोग ने सीईओ को यह निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रक्रिया में बधाों का उपयोग न हो पाए, इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दलों को भी बता दिया जाए कि ऐसा पाए जाने पर उन्हें निर्वाचन आयोग की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही श्रम कानूनों के तहत भी कार्रवाई हो सकती है।

इंदौर/धामनोद/धार[निप्र]। छुट्टियां मनाने परिवार के साथ पुणे जा रहे इंदौर के पुस्तक व्यवसायी, उनकी पत्नी व दो बेटों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह हुआ। व्यवसायी की कार को रफ्तार में आए आलू से भरे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और करीब 30 फीट तक घसीटता ले गया। इससे कार में आग लग गई और पूरा परिवार कार में ही ¨जदा जल गया।
धामनोद पुलिस के अनुसार हादसा गणेश घाट पर शनिवार सुबह 10.30 बजे के करीब हुआ। इंदौर से पुणे की ओर जा रहे ट्रक एचआर-38-एम 8085 ने गणेश घाट पर ढाल में संतुलन खोया। पहले आगे चल रहे मिनी ट्रक [एमपी 09 जीएफ 3050] को टक्कर मारी तो वह मार्ग के दूसरी ओर उतर गया। फिर भी ट्रक चालक रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर सका और आगे चल रही पुस्तक व्यवसायी दिलीप पिता सुरेशचंद्र अग्रवाल की कार [एमपी 09 सीबी 8087] को भी चपेट में ले लिया। करीब 30 फीट तक ट्रक कार को घसीटता ले गया और उसमें आग लग गई।
कार में ही फंसी रहीं चार जिंदगियां
टक्कर होते हीकार का पिछला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया था। कार में फुल टैंक पेट्रोल भरा था। रगड़ से निकली चिंगारी में पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। कार में व्यवसायी दिलीप [42] पिता सुरेश अग्रवाल, पत्नी रश्मी [38], बेटा मयंक [20] और तनय [16] अंदर ही फंसे रहे और आग में घिर जाने से दम तोड़ दिया। इसके बाद भी ट्रक चालक नहीं रका और जलता हुआ ट्रक लेकर 3 किलोमीटर दूर जाकर सड़क किनारे पलटी खिलाकर भाग निकला।
चाहकर भी मदद नहीं कर सके
घटना के प्रत्यक्षदर्शी हेमंत पाल ने बताया कि जिस ट्रक ने टक्कर मारी वे उसी के पीछे चल रहे थे। ढलान होने से गणेश घाट पर कार चालक ने ब्रेकर देख गाड़ी धीमी की थी तभी ट्रक ने मिनी ट्रक को टक्कर मारी फिर कार को चपेट में लेकर दूर तक ले गया। पाल ने बताया हादसे में कार के गेट लॉक हो गए थे। अंदर सवार परिवार ने हाईवे के पेट्रोल पंप से 2350 रुपए का पेट्रोल डलवाकर गाड़ी फुल टैंक करवाई थी। आग लगते ही पूरी कार लपटों में घिर गई थी। कोई पास तक नहीं जा सका। फायर ब्रिगेड और पुलिस के आने तक सब कुछ खत्म हो गया था।
खजूरी बाजार में छाया शोक
पुस्तक व्यवसायी दिलीप अग्रवाल की मौत का पता चलते ही इंदिरा नगर स्थित उनके निवास पर भारी संख्या में समाजजन व परिचित इकट्ठा हो गए। वृद्ध माता-पिता को हादसे की जानकारी दी तो वे बदहवास हो गए। खजूरी बाजार में भी खबर पहुंची तो शोक की लहर फैल गई। परिजन ने बताया दिलीप अग्रवाल का खजूरी बाजार में सुरेश ब्रदर्स के नाम से प्रतिष्ठान है। वे एक बड़े व्यवसायी के रूप में जाने जाते थे। परिवार में एक भाई राजू अग्रवाल और वृद्ध पिता सुरेशचंद्र [72] व मां सुशीला देवी [68] हैं।
कटिहार : फलका थाना क्षेत्र के सतबेहरी पोठिया गांव में शनिवार को एक गरीब मां-बाप ने दहेज के खौफ से महज एक हजार रुपये में ही 16 साल की अपनी लाडली को बेच दिया। परिजनों ने यह सौदा दलाल के बहकावे में आकर यूपी के एक अधेड़ के साथ किया। जब ग्रामीणों को यह खबर मिली तो उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया। लड़की के भाई मुमताज ने ग्रामीणों के सहयोग से पोठिया ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जबकि दलाल लड़की को लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक सतबेहरी पोठिया निवासी मो. मुमताज ने पुलिस को बताया है कि उसकी 16 वर्षीया बहन को गांव के ही दलाल पांचू मंडल ने मां-बाप को बहला-फुसलाकर यूपी के साकिन जवन, थाना औरात, जिला उन्नाव के राजेश मंडल (40) के हाथों महज एक हजार रुपये में बेच दिया। लड़की की मां शहनाज ने बताया कि पूरा परिवार गरीबी व मुफलिसी में जिंदगी बसर करता है। दहेज देकर शादी करने की हैसियत नहीं है। दलाल पांचू ने अधेड़ राजेश को हुसैन बताकर कहा कि लड़की दे दो। वह अपने घर पर शादी कर लेगा। गांव के वार्ड सदस्य मो. कलाम व मुन्ना मुस्ताक आलमगीर, हरि ओम, मो. कादीर आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में यह रैकेट गरीब व मजबूर परिवारों को फंसाने का काम करता है। पुलिस लड़की की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

जासं, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस गिरफ्तार खिलाड़ियों की आवाज के नमूनों का सट्टेबाजों की आवाज के साथ मिलान कराएगी। आवाज के नमूनों की जांच रोहिणी स्थित एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैबोरटरी) में कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि सोमवार को स्पॉट फिक्सिंग में पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इस दौरान पुलिस कोर्ट से उनकी आवाज के सैंपल लेने की अनुमति मांग सकती है।
स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के अनुसार अभी पूछताछ का काम चल रहा है। जल्द ही आवाज के नमूनों की जांच का काम भी शुरू होगा। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एस. श्रीसंत, अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण के अलावा जीजू जनार्दन तथा अमित सिंह की फोन कॉल भी रिकॉर्ड की गई थी। इन सभी खिलाड़ियों की सट्टेबाजों के साथ बातचीत के सबूत पुलिस के पास हैं। पुलिस आयुक्त नीरज कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि पुलिस ने सट्टेबाज व पकड़ गए खिलाड़ियों के बीच हुई करीब 100 घंटे की बातचीत रिकॉर्ड की है। अधिकारियों के अनुसार खिलाड़ियों के खिलाफ रिकॉर्डिग में पर्याप्त सबूत हैं। खिलाड़ियों का फोन टेप करने के एक सवाल पर पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि इंडियन टेलीग्राफ एक्ट (सेक्शन 5.2) के तहत पुलिस को अधिकार है कि यदि कहीं कोई फोन, कंप्यूटर या अन्य किसी भी तकनीकी माध्यम से अनैतिक गतिविधि में लिप्त है तो उसका फोन टेप किया जा सकता है।

बरही (हजारीबाग) बरही थाना के अंतर्गत एनएच दो व 33 पर चार अलग- अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज किया गया। पहली घटना में शुक्रवार की शाम बरही रेलवे कार्य में जुड़े अभियंता हजारीबाग दीपुगढ़ा निवासी अभयदीप आशीष कुजूर घायल हो गए। वे अपनी बाइक से हजारीबाग अपने घर जा रहे कि खोड़ाहर स्थित एचएच 33 पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आए गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना अनुमंडल कार्यालय के पास एचएच दो पर घटी, जिसमें कोलकाता से समस्तीपुर जा रही एक तबेरो कार नंबर डब्लू बी 20 जी 4919 अनियंत्रित हो कर पलट गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में समस्तीपुर के जेएस राय, उनके भाई नागेश्वर राय व कोलकाता निवासी चालक मो. मुशर्रफ घायल हो गया। सभी को प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हजारीबाग : राज्यसभा चुनाव के दौरान हार्स ट्रेडिंग को लेकर सीबीआइ द्वारा झारखंड के 22 विधायकों से पूछताछ के लिए स्पीकर से मांगी गई अनुमति के बाद इनका चेहरा बेनकाब हो गया है। देश में झारखंड को इन विधायकों नें शर्मसार कर दिया है। ऐसे विधायकों का जनता को पूर्ण रूप से बहिष्कार कर देना चाहिए। ऐसे दागी विधायकों को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उक्त बातें भाकपा राज्य सचिव सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने शनिवार को अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। मौके पर भाकपा युवा समिति के प्रदेश महासचिव महेंद्र पाठक, युवा नेता रजी अहमद व अनवर हुसैन आदि मौजूद थे।
पूर्व सांसद ने कहा कि जिला और राज्य में बिजली आपूर्ति की खराब हालत से तपती गर्मी में जनता बेहाल हो रही है। बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो 24 मई को भाकपा विभागीय जीएम का घेराव करेगी। मेहता ने कहा कि इन दिनों यह ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्य में विकास कार्यो की बाढ़ आ गई है। मगर वास्तविकता यह है कि राज्य के आधे गांव ऐसे हैं जहां कोई भी विकास कार्य नहीं चल रहा है। बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर अधिकारी झूठी रिपोर्ट देते हुए आंकड़ों का खेल खेल रहे हैं। सच तो यह है कि राष्ट्रपति शासन के वर्तमान दौर में विकास योजनाओं में कमीशनखोरी पूर्व से भी ज्यादा बढ़ गई है। तबादलों के नाम पर भी बडे़ पैमाने पर पैसे का खेल चल रहा है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : सामाजिक संगठनों के भारी विरोध के बावजूद डीडीए ने पुलिस बल तैनात कर शास्त्री पार्क लोहे के पुल के नीचे गायों के संरक्षण के लिए बनाई गई गौशाला को उजाड़ दिया। इस दौरान गायों को बचाने आए गौ भक्तों पर पुलिस ने लाठियां भांजीं और नगर निगम शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र की डिप्टी चेयरमैन कल्पना जैन से मारपीट की। इससे गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर रामनारायण दुबे के नेतृत्व में सीलमपुर थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के दबाव में आकर इस प्रकार की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
शास्त्री पार्क स्थित इस गौशाला को प्राधिकरण के अधिकारी कई दिनों से हटाने पर आमादा थे। सामाजिक संगठनों ने विरोध कर डीडीए के लोगों को दो दिन पहले बैरंग लौटा दिया था। शनिवार सुबह से ही गौशाला व उसके आसपास की घेराबंदी कर दी गई। डीडीए और पुलिस मिलकर जमीन खाली कराने के लिए गोशाला पहुंची तो वहां पहले से भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इन लोगों ने गोशाला हटाने का विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजीं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जमीन को खाली कराया गया। गौशाला हटाने के लिए छुट्टी का दिन होने के बावजूद दिल्ली विकास प्राधिकरण, प्रशासन, पुलिस तथा पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। गौशाला की गायों को निगम अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले ली।
गौशाला हटाने की निंदा की
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर महेंद्र आहूजा ने गौशाला हटाने एवं डिप्टी चेयरमैन के साथ मारपीट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं कर पाया। लेकिन गौशाला हटाने में छुट्टी के दिन भी जल्दबाजी दिखाई गई। विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी विनोद बंसल व अखंड हिंदुस्तान मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष संदीप आहूजा ने गौशाला ध्वस्त किए जाने की निंदा की है।
पिपरा (पूर्वी चम्पारण): पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कालाबाजारी के लिए जा रहे मिड डे मील के वाहन समेत करीब तीन क्विंटल चावल को जब्त किया। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापकसहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदीवन मधुबन के प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र कुमार वर्मा, सुधीर कुमार, टेंपो चालक अच्छेलाल साह, महिला रसोइया व मधुरापुर निवासी रामू साह शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपियों द्वारा मिलीभगत कर क्षेत्र के बेदीवन मधुबन उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिड डे मील का चावल बोरा बदल कर टेंपो से शुक्रवार को बिक्री के लिए भेजा जा रहा था। इसकी भनक पुलिस को लग गयी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिरुद्ध राम ने मामले की जांच पड़ताल के बाद शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए, इसके बाद कार्रवाई हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेंपो व बदले गये बोरों को जब्त कर लिया है।

गिद्धौर : प्रखंड के दुआरी में आयोजित हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महाया में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुआरी, बांय, तिलैया, पत्थलगडा आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। चिलचिलाती धूप में भी श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा पूरे भक्ति भाव के साथ किया। इस क्रम में बजरंग बली के जयकारा से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत पानी व फल की व्यवस्था की गई थी।
टंडवा : प्रखंड के कुमरांग कला गांव में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ हुआ। सुबह 501 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप परिसर से कलश यात्रा निकाली, जो उडसू होते हुए चुंदरू नदी घाट पहुंची। जहां यज्ञाचार्य सत्येंद्र पांडेय ने विधि विधान पूर्वक गंगा पूजन करवाया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के बीच जल को कलश में भरा गया। जल भरे कलश को श्रद्धालूओं ने माथे पर लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। इस दरम्यान लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। कलश यात्रा का नेतृत्व आजसू नेता मनोज चंद्रा, कोयद मुखिया टूसन पासवान तथा चुंदूरू विकास समिति के अध्यक्ष मिथलिेश कुमार गुप्ता आदि कर रहे थे। कलश यात्रा को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष विजय साहु, सचिव रघुवीर साहु, कोषाध्यक्ष रामलखन साहु, व्यवस्था विनोद कुमार मंडल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रविवार को अग्नि प्रकट के साथ महायज्ञ प्रारंभ हो जाएगा।
संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-57 बिसनपुरा गांव में तीसरी मंजिल के कमरे की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर जिला अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। नर्स के पिता ने कोतवाली सेक्टर-58 में हत्या की आशंका जाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नर्स रूबी सेक्टर-71 में रहती थी। वह जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। वह शनिवार दोपहर को बिसनपुरा गांव गई थी। वहां तीसरी मंजिल के एक कमरे की बालकनी से गिरकर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने जाच करते हुए पाया कि कमरा धर्मेद्र नाम के युवक का है। धर्मेद्र निजी कंपनी में नौकरी करता है। धर्मेद्र ने पुछताछ में बताया कि उसने दिल्ली रोहिणी के रहने वाले अपने दोस्त आकाश को कमरे की चाबी दी थी। आकाश मूलरूप से कासगंज एटा का रहने वाला है। वह दिल्ली में किराये पर गाड़ी चलाने का काम करता है। कोतवाली पुलिस आकाश की तलाश कर रही है। कोतवाली सेक्टर-58 ने नर्स के पिता ने हत्या की आशंका जाते हुए तहरीर दी है।
सीओ द्वितीय विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि युवती के पिता के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हंटरगंज : जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन संचालकों के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन मशीनों को सील कर दिया। यह अभियान नव पदस्थापित उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी ए. के. मेहरोत्रा के निर्देश पर चलाया गया। तीन आरा मशीन हंटरगंज प्रखंड के हैं। तीनों आरा मिल प्रखंड के मायापुर एवं बढ़ही बिगहा गांव में संचालित । छापेमारी का नेतृत्व एसीएफ राजकुमार दूबे एवं रेंजर लक्ष्मीदेव महतो संयुक्त रूप से कर रहे थे। हालांकि सूचना लीक हो जाने के कारण संचालक ने मशीन को खोल दिया था। परंतु लकड़ियों का बोटा उपलब्ध है। मायापुर गांव के दो मकानों में छापेमारी की गई। एक मकान से आरा मशीन का दो चक्का से हाथ से चलाया जाना वाला एक बड़ा आरा जब्त किया गया। जबकि एक अन्य मकान से दो आरा ब्लेड और बेल्ट जब्त हुआ है। लकड़ी के बोटे भी जब्त हुए। जिसे साधन के अभाव में फिलहाल वन क्षेत्र कार्यालय नहीं लाया जा सका है। आरा मशीन संचालकों के विरुद्ध सामील एक्ट की धारा 90 कास्ट फिरान अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। जब्त सामानों की सूची बनाई गई है।
छापेमारी से पहले ही संचालकों मिल गई खबर
प्रखंड के मायापुर गांव में अवैध रूप से संचालित दो आरा मशीन क्रमश: कृष्णा पासवान एवं पारसनाथ पासवान एवं बढ़ही बिगहा के गांव में संचालित राजकुमार यादव एवं पार्टनर दिनेश महतो के आरा मील पर छापेमारी हुई। छापेमारी से पहले ही आरा मिलों के संचालकों को सूचना मिल गई थी। यही कारण है कि तीनों आरा मशीनों के पार्ट पुर्जे खेाल दिए गए थे। काफी हद तक लकड़ी के बोटे भी हटा लिए गए थे। एसीएफ राजकुमार दूबे को संदेह हुआ, गुप्त रूप से छानबीन कर प्राप्त सूत्र के आधार पर दो मकानों पर छापेमारी की। जिसमें मशीन का दो चक्का एवं हाथ से चलाया जाने वाला बड़ा आरा और लकड़ी का बोटा जब्त हुआ। वहीं पारसनाथ पासवान के घर से दो आरा ब्लेड के अलावा लकड़ी का बोटा जब्त हुआ। बढ़हीबिगहा गांव 2 में संचालित राजकुमार यादव एवं पार्टनर दिलीप महतो के मशीन पर लकड़ी के बोटा मिला।

कान्हाचट्टी : थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी दस्ता की सक्रियता की सूचना पर जिला बल एवं सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से सघन छापामारी अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के कौलेश्वरी जोन का जोनल कमांडर अरविंद मुखिया का दस्ता राजपुर थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य सक्रिय है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पी. आर. मिश्रा के नेतृत्व में जिला बल एवं सीआरपीएफ के जवान गुरुवार एवं शुक्रवार को राजपुर एवं हंटरगंज थाना क्षेत्र के सरहूद, गुब्बे, रेहेदाग, जोलडीहा, रौशना सहित एक दर्जन गांवों में अभियान चलाया। हालांकि छापेमारी की खबर मिलते ही नक्सली जंगल में चले गए। अभियान में सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट परिमल भद्रव, राजपुर थाना प्रभारी सूर्या सूंडी, हंटरगंज थाना प्रभारी मोहन पांडेय, सीआरपीएफ के कौर सिंह एवं आर के सिंह सहित जवान शामिल थे।
जासं, नई दिल्ली : राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुनीरका बॉक्सिंग एकेडमी के 29 खिलाड़ियों को केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है।
नीतू टोकस व रोहित टोकस 21-21 हजार रुपये, गीता सोलंकी व हीना टोकस को 15-15 हजार रुपये, बलजीत राठी, मोहम्मद इस्माईल, जितेंदर मान, अनूप शर्मा व शबाना को 11-11 हजार रुपये, मनीष पवार, पूजा टोकस, ज्योति ठाकुर, योगेश टोकस व गौरव पवार को दस हजार रुपये, शिवानी दहिया, रिया टोकस, ओनेस टोकस, दिनेश डागर व अजय शर्मा को सात हजार रुपये, पूजा गुप्ता, खुशबू टोकस व सोनाली टोकस को पांच-पांच हजार रुपये, कनिका टोकस, करतार टोकस श्रृष्टि, राहुल राठी, शिवम् राय, सतीश टोकस व पवन टोकस को 25-25 सौ रुपये का पुरस्कार मिला। निगम में चेयरमैन प्रमिला टोकस ने सभी सम्मानित खिलाडियों तथा उनके कोच प्रीतम टोकस व नवीन टोकस की सराहना की।

टंडवा : थाना क्षेत्र के सराढू गांव के एक ईट भट्ठो से पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर नौ टन अवैध कोयला जब्त किया । यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मुकेश महतो के ईट भट्ठा से दो ट्रैक्टर तथा मुमताज अंसारी के भट्ठा से एक ट्रैक्टर कोयला जब्त किया। कोयला से लदे ट्रैक्टरों को थाना लाया गया। थाना प्रभारी प्रमोद रंजन ने बताया कि भट्ठा संचालक पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए है। उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

जासं, नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में इन दिनों चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। बदमाश दिनदहाड़े लोगों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों बदमाशों ने कृष्णा नगर स्थित राधा अपार्टमेंट में रहने वाले बीएस राणा के घर से लाखों के जेवरात व नकदी आदि लेकर फरार हो गए थे। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बीएस राणा पत्नी कस्तूरी राणा व बेटियों के साथ रहते हैं। सभी नौकरी करते हैं। राणा की संबंधी वीणा ने बताया कि 14 मई की सुबह घर बंद कर सभी लोग काम पर गए हुए थे। शाम को काम से कस्तूरी राणा वापस आईं तो पाया कि घर की अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे जेवरात व एक लाख नकदी गायब है। उनकी बेटी श्वेता की शादी इस वर्ष अक्टूबर में है। शादी के लिए उन्होंने तमाम गहने बना रखे थे। वीणा के मुताबिक चोरी गए हीरे, सोने-चांदी के जेवरात की कीमत 15 लाख रुपए से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों इलाके में तीन और चोरियां हो चुकी हैं। बावजूद इसके पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : ग्रेटर कैलाश इलाके की रेजीडेंट वेलफेयर एसोशिएशन का प्रतिनिधि मंडल नगर निगम मध्य जोन के चेयरमैन वीरेंद्र कसाना के नेतृत्व में केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन से मिलकर उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने इलाके में आइजीएल गैस पाइप लाइन डालने के काम में तेजी लाने तथा डीडीए के जहांपनाह पार्क की दशा सुधारने की मांग की। मंत्री ने अधिकारियों को इस पार्क की चारदीवारी तथा पार्क में बनी सड़क व वॉक वे शीघ्र बनाने, पार्क में 10 हजार पौधे लगाने की तैयारी करने का निर्देश दिया।
अदालत ने अलकनंदा के पास जिस जमीन पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने पर रोक लगाई है वहां पर माकन ने ओवर प्ले ग्रांउड बनाने, कालका जी से चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में पूर्व निगम पार्षद धीर सिंह कसाना, राजवीर सिंह चौहान, राजीव काकड़िया, देश राज चौहान लखविंदर सिंह सरदार, डीडीए के मुख्य अभियंता अनिल पंडित, डीटीसी से दुर्गेश नंदिनी व आइजीएल से विनोद ढाका भी मौजूद थे। प्रतिनिधिमंडल में अलकनंदा, ग्रेटर कैलाश पार्क-एक व पार्ट-दो, सीआर पार्क, ईस्ट आफ कैलाश, जमरूदपुर, कैलाश कॉलोनी, संत नगर, चितरंजन पार्क आदि कालोनी के निवासी शामिल थे। ज्ञात हो कि अजय माकन इस क्षेत्र से सांसद भी हैं

जासं, नई दिल्ली : वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म मामले में साकेत कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना ने उक्त मामले में जांच अधिकारी की जिरह कराने से इन्कार कर दिया। अदालत ने कहा कि मामले में आरोपी की गैरहाजिरी में जांच अधिकारी से जिरह नहीं की जा सकती। अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह आरोपी विनय शर्मा की फिर से मेडिकल रिपोर्ट पेश करें ताकि पता चल सके कि उसकी स्थिति अब कैसी है। आरोपी विनय चार मई से बुखार से पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती है।
अदालत ने शनिवार को सुनवाई के दौरान कहा कि जब तक आरोपी विनय अदालत में भर्ती है, तब तक मामले के जाच अधिकारी का बयान दर्ज न किया जाए। अन्यथा बाद में समस्या आएगी। सरकारी वकील जाच अधिकारी के बयान तभी दर्ज करा सकता है, जब आरोपी विनय पेशी से छूट मागे। वहीं, सीनियर पब्लिक प्रोसिक्यूटर राजीव मोहन ने अदालत को सलाह दी कि कोर्ट एक कमीश्नर नियुक्त कर सकती है। जो आरोपी विनय के समक्ष मामले के जाच अधिकारी का बयान दर्ज कर ले। विनय के वकील ने इसका विरोध किया, जिसके बाद अदालत ने कहा कि जब तक आरोपी विनय अस्पताल से नहीं आता है तब तक मामले के अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए जाए ताकि मामले की सुनवाई में देरी न हो।

चतरा : सदर थाना पुलिस खालिद के हत्यारों की गिरेबां तक पहुंच चुकी है। इस मामले में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि 24 घंटों के भीतर पुलिस हत्याकांड का पूरी तरह से खुलासा कर देगी। विश्वस्त सूत्रों का माने तो हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग है। हत्या का यह पूरा मामला गांव के ही एक युवती से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि हत्या में पांच लोग शामिल थें। बताते चलें कि कठौतिया गांव निवासी अब्दुल रकीब के पुत्र 22 वर्षीय मो. खालिद की हत्या मंगलवार को कर दी गई थी। हत्यारों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को मृतक के घर से सौ गज की दूरी पर स्थित झाड़ियों में छुपा दिया था। पुलिस ने गुरुवार को शव को बरामद किया था। घटना के बाद से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सादिक अनवर रिजवी हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने में जुटे हुए हैं। शव की बरामदगी के तुरंत बाद एक आरोपी को पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह एवं सदर थाना प्रभारी रामचंद्र राम ने गिरफ्तार कर अन्य अपराधियों की टोह में जुट गए। जिसके बाद पुलिस के लिए इस गुत्थी को सुलझाना और आसान हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि 24 घंटों के भीतर पूरे मामला का खुलासा हो जाएगा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली वन एवं वन्य प्राणी विभाग की हालत ऐसी है कि दो कदम आगे चलते हैं और एक कदम पीछे आ जाते हैं। यानी कर्मचारियों की भारी कमी के चलते व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। ऐसे में दिल्ली को हरा-भरा करने के अभियान पर काम नहीं हो पा रहा है। विभाग के सामने बड़ी समस्या हरियाली का विस्तार किए जाने के साथ-साथ अब हरियाली को बचाने की भी है। इसके अलावा कर्मचारी नहीं होने से कई योजनाओं में खाना-पूर्ति हो रही है।
बता दें कि दिल्ली के पास असोला भाटी वन्य जीव के नाम से ऐसा अभ्यारण्य है। जो असोला गांव के 78 सौ बीघा, सहसपुर के 28 सौ, मैदानगढ़ी के 21 सौ और भाटी गांव के 2166 एकड़ में फैला हुआ है। इसके अतिरिक्त वन विभाग अब तक 36 से अधिक सिटी फारेस्ट विकसित कर चुका है। जिसमें सड़कों के किनारे हरियाली स्वयं वन विभाग ने शुरू किया है।
जबकि दो सौ फॉरेस्ट गार्ड की कमी है। उधर, विभाग को 40 वन रक्षक, 15 रेंज अफसरों और छह डिप्टी रेंज अफसरों की कमी है। इसके अलावा 7 और उपवन संरक्षक की आवश्यकता है। स्टाफ नहीं होने से असोला भाटी वन्य जीव अभ्यारण्य की ठीक से देखभाल नहीं हो रही है।
कर्मियों की कमी से कई काम प्रभावित
गढ़ी मेंढू व असोला वाटर बाडी को व्यवस्थित करने का काम भी ठीक से नहीं हो रहा है। इसके अलावा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई, अनारक्षित व आरक्षित वन की देखभाल व नर्सरी के पौधे तैयार करने का काम भी प्रभावित है। ओखला बैराज से लेकर वजीराबाद तक यमुना के किनारे वर्ल्ड सेंचुरी बनाने की कवायद भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। पेड़ों को काटे जाने पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग 24 घंटे की आपातकालीन सेवा शुरू नहीं कर पाया है।
कई बार भेजी गई फाइल
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 का पालन भी भलीभांति नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि कुछ माह पहले वन विभाग का स्टाफ बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार के पास फाइल भेजी गई है। मगर कई बार फाइल लौट चुकी है। हर बार कुछ न कुछ अड़ंगा लग जाता है।
जासंकें, भिवानी : दिल्ली पब्लिक स्कूल भिवानी में अंतरसदनीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी, चौथी व पाचवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गंगा सदन के विद्यार्थियों ने बाल गणेश पर, सतलुज सदन के प्रतिभागियों ने भंगड़ा नृत्य, यमुना सदन के प्रतिभागियों ने देशभक्त भगत ¨सह पर आधारित नृत्य व झेलम सदन के प्रतिभागियों ने राजस्थानी लोकनृत्य 'घूमर' किया। छात्रों व छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों व दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली पब्लिक स्कूल भिवानी की प्राचार्या डॉ. अनीता शर्मा ने की। मुख्य अतिथि व निर्णायक की भूमिका के लिए डायरेक्टर ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंस वैश्य कॉलेज भिवानी के डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग पधारी । इस प्रतियोगिता में गंगा सदन प्रथम स्थान पर रहा। झेलम व यमुना सदन द्वितीय स्थान पर रहा व सतलुज सदन तृतीय स्थान पर रहा।
चतरा : पत्रकार अनिल कुमार मिश्रा के निधन पर शनिवार को एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय में शोक सभा हुई। शोक सभा में शहर के सभी प्रमुख पत्रकार उपस्थित हुए। शोक सभा की अध्यक्षता पत्रकार शंभू साहु ने की। घटना पर दुख प्रकट करते हुए ठाकुर धीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि विपत्तिकी इस घड़ी में जिले के सभी पत्रकार पीडि़त परिवार के साथ है। मामुन रशीद ने कहा कि अनिल कुमार मिश्रा स्वच्छ छवि के पत्रकार थे। उनकी मौत से किसी एक अखबार को नहीं, बल्कि जिले की पत्रकारों को एक बड़ी क्षति पहुंची है। संतोष कुमार ने विपत्तिकी इस घड़ी में जिले के पत्रकार को एकजुटता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आने आह्वान किया। अशोक तुलस्यान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में जिले के पत्रकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। शोक सभा को दीन बंधू, जफर परवेज, विपिन कुमार सिंह, धर्मेंद्र पाठक, सुनील कुमार, मनीष कुमार, सूर्यकांत, अभिमन्यु , शंकर चौधरी ने पत्रकार के निधन पर अफसोस जताया। निर्णय लिया गया कि जिले के पत्रकार 51 हजार की सहायता राशि पीड़ित परिवार को देंगे। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर मृतक पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में उपरोक्त पत्रकारों के अलावा सुधीर कुमार, अलख कुमार सिंह, रवि कुमार, इंद्र देव यादव, बब्लू दूबे, शंकर चौधरी, सरफराज, प्रदीप, अमित कुमार आदि शामिल थे। ज्ञात हो कि अनिल कुमार मिश्रा की मौत हो गई थी। वह एक दैनिक समाचार पत्र के लिए जिले के लावालौंग प्रखंड से समाचार लेखन का काम करते थे।
जागरण संवाददाता, भिवानी : विजिलेंस टीम के साथ निगम अधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम सिटी डिवीजन के कनिष्ठ अभियंता बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम विद्या नगर कालोनी पहुंची। बिजली चोरी पकड़ने गई इस टीम को एक उपभोक्ता के बिजली मीटर से छेड़छाड़ किए जाने का शक हुआ तो उसे उखाड़ कर कब्जे में ले लिया गया। इसी तरह एमसी कालोनी का रुख किया, यहा पर भी एक उपभोक्ता का बिजली मीटर से छेड़छाड़ का शक होने पर अधिकारियों ने बिजली मीटर उखाड़कर कब्जे में किया। इसी तरह किरोड़ीमल पार्क के समीप भी एक उपभोक्ता को सीधे कुंडी डालकर बिजली चोरी में संलिप्त पाया। टीम का नेतृत्व कर रहे कनिष्ठ अभियंता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पाच उपभोक्ताओं को छापामारी के दौरान बिजली चोरी में संलिप्त पाया है। चार उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़े गए है, इन सभी मीटरों को निगम की हिसार स्थित लैब में जाच के लिए भेजा जाएगा, अगर इन मीटरों से छेड़छाड़ कर इन्हें टेंपर किए जाने की बात सिद्ध होती है तो उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने के अंतर्गत जुर्माना ठोका जाएगा। छापामार टीम में विजिलेंस के एएसआइ नरेंद्र, हेडकास्टेबल सुरेंद्र, दिनेश लाइनमैन, एएलएम सुनील, सत्येंद्र शामिल थे।

नागराकाटा : पीपीपी की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त और रेलवे कर्मचारी शांति तिग्गा की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठने पर क्षोभ जताया गया है। शनिवार को पार्टी की केंद्रीय कमेटी की एक जरूरी बैठक किए जाने की जानकारी दल के अध्यक्ष किरण कालिंदी ने दी है। बीते शुक्रवार को उन्होंने बताया कि गुरुवार को नागराकाटा में रैली आयोजित कर आंदोलन की शुरुआत कर दिया गया है। प्रोग्रेसिव पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष का कहना है कि इतने दिनों के बाद भी पुलिस अपहरण की घटना का सुराग ढूंढ़ने में नाकाम रही है। राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त महिला कर्मचारी की मौत के मामले में इस तरह की लापरवाही हैरान करने वाली है। उन्होंने पुलिस की भूमिका को अपर्याप्त बताते हुए उन्होंने न्यायिक जांच की मांग रखी है। रविवार की बैठक में भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
रणविजय सिंह
----------
आजमगढ़ : एक ऐसा जिला जहां 12 नदियां हैं। हर नदी का अपना इतिहास है। चार में से तीन संगम पौराणिक महत्व रखते हैं फिर भी इस जिले में कोई पर्यटन स्थल नहीं है। नदियां अंतिम सांसे गिन रही हैं। इनकी सफाई तक के लिए कोई योजना नहीं है। अभी गर्मी चरम पर पहुंची नहीं लेकिन नदियों का पानी तलहटी छूने के करीब पहुंच गया। चार साल पूर्व विधायक ने एक नदी को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उनकी योजना भी मूर्तरूप नहीं ले सकी।
घाघरा और तमसा जिले की दो बड़ी नदियां हैं। 10 छोटी नदियों में छोटी सरयू, गांगी, बेसो, उदन्ती, मझुई (मंजूषा), कुंवर, सिलनी, भैंसही, मंगई, लोनी शामिल हैं। तमसा-मंजुसा के संगम पर दुर्वासा ऋषि का आश्रम है। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिवसीय मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। निजामाबाद के पास तमसा कुंवर के संगम पर दत्तात्रेय का आश्रम है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के पास तमसा-सिलनी के संगम पर चंद्रमा ऋषि का आश्रम है। तीनों का संगमस्थल लोगों की आस्था के केंद्र है। उक्त स्थलों को पर्यटनस्थल के रूप में विकसित किया जाए तो जिले की सूरत तो बनेगी ही, सरकार का राजस्व भी बढ़ जाएगा।
सबसे अहम बात है कि सफाई हो जाए तो नदिया सिंचाई समस्या के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। तमसा नदी बाराबंकी जिले के रुदौली तहसील के एक विशाल झील से निकल कर अम्बेडकर नगर होते हुए आजमगढ़ में प्रवेश करती हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बलिया जिले में गंगा में मिलती है। इसकी लबाई 89 किमी है। घाघरा नदी जिले में लगभग 41 किलोमीटर में बहती है। कुंवर नदी निजामाबाद, छोटी सरयू महराजगंज नगर पंचायत से होकर गुजरी हैं जबकि शेष नदियां ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं। इसमें मंजूषा सुल्तानपुर जिले से निकलकर अहरौला के शमसाबाद होते हुए दुर्वासा में तमसा में मिलती हैं। कुंवर नदी सुल्तानपुर जिले के ही दोस्तपुर के पास से निकलकर खानजहापुर, पलिया, फूलपुर होते हुए निजामाबाद पहुंचकर तमसा में मिल जाती है। गांगी नदी जिवली गोड़हरा के पास जिले में प्रवेश करती है और सिधौना, मेहनाजपुर होते हुए लगभग 40 किमी की दूरी तय कर गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करती हैं। बेसो नदी जिले के मार्टीनगंज ब्लाक के एक ताल से निकलकर लगभग 60 किमी की दूरी तय कर गाजीपुर में प्रवेश करती हैं। उदन्ती नदी लालगंज ब्लाक के एक तालाब से निकलकर मेहनाजपुर तरवां होते हुए लगभग 30 किमी की दूरी तय कर गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करती हैं। बघाड़ी नदी निजामाबाद के गन्धुवई बढ़या ताल से निकलकर लगभग तीन किमी बाद कुंवर नदी में मिल जाती है। मंगई नदी जौनपुर जिले के खेतासराय के पास से जनपद की सीमा में प्रवेश करती हैं और कवरा गहनी, छित्तेपुर, नोनारी, छाऊं, मुहम्मदपुर होते हुए गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करती है। इसी प्रकार लोनी व भैंसही नदी भी जिले से निकलकर गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करती है।
तमसा में आजमगढ़ शहर व निजामाबाद, कुंवर में फूलपुर, मंजूसा में अहरौला व आस-पास के क्षेत्रों का गंदा पानी बहाया जा रहा है। शहर में पोस्टमार्टम के बाद लावारिस लाश और मरे हुए पशु भी फेंके जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बहने वाली नदियों में भी आस-पास के नाले बह रहे हैं। परिणामस्वरूप नदियां पट गई हैं और गर्मी आने के साथ इनमें पानी का अकाल पड़ जाता है। वर्ष 2009-10 में पूर्व विधायक भोला पासवान ने जनसहयोग से मंगई नदी की तीन किमी सफाई कराई लेकिन उनकी यह योजना मूर्तरूप नहीं ले सकी।

जागरण संवाददाता, भिवानी : रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी हुई मिली। जीआरपी पुलिस टीम लाश को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। वहा से चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। पुलिस आरोपी मृतक की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।
रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 1 पर गोदाम रोड की तरफ शनिवार सुबह रेलवे कर्मचारियों ने एक अधेड़ उम्र व्यक्ति की लाश पड़ी हुई देखी। इस बारे में कर्मचारियों ने जीआरपी चौकी में सूचना दी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुचकर छानबीन की। पता चला कि उक्त व्यक्ति के पैरों में गहरा जख्म होने से कीड़े पड़े हुए थे और वह कई दिनों से स्टेशन पर ही घूम रहा था। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुचाया। चिकित्सकों ने शव की हालत खराब होने के कारण पीजीआई रोहतक भेज दिया। मृतक की पहचान के लिए जीआरपी कर्मचारियों ने काफी पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

जागरण प्रतिनिधि, गगल : कांगड़ा उपमंडल के बैदी गांव में शुक्रवार सायं एक व्यक्ति ने जमीन विवाद के कारण दराट से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गगल पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप कुमार के अनुसार बैदी गांव में शुक्रवार सायं राजमल धीमान ने जमीन विवाद के कारण सतपाल पर दराट से जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल सतपाल को परिजन तियारा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित सतपाल को नौ टांके लगाए गए हैं। वहीं, इस बाबत सूचना मिलते ही गगल पुलिस चौकी से कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी राजमल धीमान को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी के अनुसार आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं सुविज्ञ सूत्रों ने खुलासा किया है कि आरोपी राजमल इससे पहले भी इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहा है। बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जाएगी और आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

जासं, नई दिल्ली : उत्तरी जिला के इंद्रलोक इलाके में शनिवार तड़के खिलौने की फैक्टरी में आग लग गई। आग से लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। हालांकि इससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल की 20 गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग को काबू में किया।
अग्निशमन अधिकारियों के मुताबिक, इंद्रलोक के शहजादाबाग के प्लॉट संख्या-170 पर खिलौने की फैक्टरी स्थित है। शनिवार सुबह 4.50 बजे विभाग को सूचना मिली कि फैक्टरी में आग लगी है। तुरंत मौके पर दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग फैक्टरी के भूमिगत तल से शुरू हुई थी। दरअसल उस तल में बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी। बताया जा रहा है कि भूमिगत तल पर ही केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। नतीजतन उसकी चपेट में आते ही आग भड़क गई और भूतल सहित प्रथम तल को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सुबह होने की वजह से फैक्टरी में कोई मजदूर मौजूद नहीं था।

जागरण संवाददाता, भिवानी : गाव बामला निवासी आठ साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में सदर पुलिस ने फरार आरोपी को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
गाव बामला निवासी आठ साल के बच्चे के साथ पड़ोस के ही दो युवकों ने एक सप्ताह पूर्व कुकर्म किया। बच्चे ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिजनों ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने गाव के ही दो युवकों के खिलाफ कुकर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। इस मामले में फरार आरोपी संजय उर्फ कालिया को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : धमकी भरे पत्र मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शिक्षा बोर्ड प्रशासन के अधिकारियों व शहर के गण्यमान्य लोगों के बाद अब भिवानी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को भी धमकी भरा पत्र डाक के माध्यम से मिला है। हालाकि इस पत्र का रेलवे प्रशासन से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है, मगर लिफाफे पर लिखा मजमून उसी शख्स की ओर साफ इशारा कर रहा है, जिसका सूत्रधार सभी लोगों को पत्र के माध्यम से धमकी भेज रहा है। हालाकि स्टेशन अधीक्षक को धमकी मिलने के बाद रेलवे पुलिस द्वारा स्टेशन पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। स्टेशन अधीक्षक ने धमकी भरे पत्र को जीआरपी को सौंप दिया है। जीआरपी चौकी प्रभारी नरेन्द्र गिरधर भी मामले की पड़ताल में जुट गए है। भिवानी जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उनको डाक के माध्यम से एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा हुआ था कि अध्यापक पात्रता परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाए और जाटों को आरक्षण के तहत 50 प्रतिशत अंक हासिल करने पर ही अध्यापक पात्रता परीक्षा में पास कर दिया जाए। स्टेशन अधीक्षक को मिला पत्र मूल रूप से उन सभी धमकी भरे पत्रों से हु-ब-हू मेल खा रहा है, जो अब तक शिक्षा बोर्ड प्रशासन व शहर के एक चिकित्सक व कालेज प्राचार्य को भेजा गया था। ये सभी पत्र डाक के माध्यम से भेजे गए है। स्टेशन अधीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने धमकी भरे मूल पत्र को जीआरपी को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि रेलवे से इस धमकी भरे पत्र का कोई संबंध नहीं है, उन्हे नहीं मालूम की यह पत्र किस उद्देश्य से उनके पास और क्यों भेजा गया है। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी नरेन्द्र गिरधर ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक को मिला धमकी पत्र उनके कब्जे में है। उन्होंने बताया कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टि तो यह किसी की शरारत लग रही है, मगर मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी गंभीरता से जाच की जा रही है।
भागलपुर : अरे यह दूध है या पानी? दाल में भी आटा मिला है। शनिवार को जेएलएनएमसीएच में रसोईघर का हाल जानने आए समिति के सदस्य मरीजों के लिए बन रहे भोजन देख हैरान हो गए। विधानसभा की अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समिति के सदस्यों ने जांच में पाया कि दूध में पानी और दाल को गाढ़ा करने के लिए उसमें आटा मिलाया गया है।
विधायक अमन पासवान ने बर्तन में रखे दूध को हाथ में लेकर देखा और साथ में आई विधायक अमला देवी से पूछा, देखिए मैडम यह क्या है? मैडम ने कहा, दूध तो है लेकिन इसमें पानी की मात्रा ज्यादा है। साथ आए रंजन सिंह ने भी दूध को हाथ में लेकर देखा। समिति के अध्यक्ष रमेश ऋषिदेव ने जब कर्मचारी रितेश से जानकारी ली तो पहले तो वह सकते में आ गया, फिर बोला पानी नहीं है मैडम। कड़ाई से पूछे जाने पर वह शांत हो गया। अमला देवी की नजर बर्तन में रखी दाल पर पड़ी। देखा, दाल को गाढ़ा करने के लिए आटा मिलाया गया है।
डायटिशियन ने कहा, मैं नहीं मानता कि दूध और आटा में मिलावट है। मैडम ने कहा मैं भी गृहिणी हूं, क्या मुझे पता नहीं है? बाद में जब अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार आए तो उनसे भी दूध और दाल में मिलावट की बात कही गई।
आपातकालीन विभाग में भर्ती एक महिला के परिजनों ने कहा, अभी तक चिकित्सक नहीं आए हैं। उसी विभाग में भर्ती बीवी महिपारा के परिजनों ने गंदा चादर की तरफ इशारा किया। कई मरीजों ने बाहर से दवा खरीदने की शिकायत भी की।
जागरण संवाददाता, भिवानी : तिगड़ाना मोड़ पर स्थित टेप फैक्टरी में शनिवार दोपहर को शार्ट सर्किट से भीषण आग लगने के कारण करीब एक करोड़ रुपये का माल व मशीनें जलकर नष्ट हो गई। फैक्टरी में काम कर रहे नौ कर्मचारी आग की लपटों का शिकार होने से बाल-बाल बचे। भिवानी की पाच दमकल गाड़ियों आग बुझाने में जुटी रही। करीब तीन घटे बाद में आग पर नियंत्रण न होने पर दादरी से भी दो दमकल गाड़िया बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर सात दमकल गाड़ियों व दो दर्जन दमकल कर्मियों ने आग चार घटे में काबू पाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस टीम मौके पर जमी रही।
तिगड़ाना मोड़ स्थित एसके इडस्ट्रीज के मालिक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने कई वर्षो से यहा पर टेप तैयार करने की फैक्टरी स्थापित की हुई है। फैक्टरी से तैयार किया गया माल हरियाणा भर में सप्लाई किया जाता है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मामूली शार्ट सर्किट होने की कर्मचारियों ने आवाज सुनी। शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी शात हो गई, लेकिन कुछ देर बाद ही बिजली के तारों में तेज शार्ट सर्किट हुआ। शार्ट सर्किट के कारण वहा रखे केमिकल के ड्रम में आग भड़क गई। ड्रम में आग लगने से तेज धमका हुआ और आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। वहा काम कर रहे श्रमिक आग की लपटों से बचने के लिए चीखते चिल्लाते हुए फैक्टरी से बाहर निकले। घटना की सूचना अरुण नामक व्यक्ति 101 नंबर पर दमकल को दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़िया शुरू में मौके पर पहुची, लेकिन आग भीषण होने के कारण फायर अफसर महावीर शर्मा ने तीन गाड़िया और वहा भेजी। भिवानी फायर ब्रिगेड के दो दर्जन कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन तीन घटे की भारी मशक्कत व दमकल गाड़ियों के दो चक्कर लगने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फैक्टरी में ज्वलनशील केमिकल पदार्थ रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। तीन घटे की मशक्कत के बाद भी आग पर नियंत्रण न पाये जाने पर दादरी से दो और दमकल गाड़िया घटनास्थल पर बुलाई गई। सात गाड़ियों व दो दर्जन कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद चार घटे में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इसके रह रहकर केमिकल से आग की लपटें उठती रही। फैक्टरी मालिक शैलेंद्र ने बताया कि यह फैक्टरी उनकी बहन के नाम थी और परिवार के कई सदस्य मिलकर संभाल रहे थे। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में आग लगने से करीब 20 लाख रुपये की कॉटन मशीन,10 लाख रुपये, कटिग मशीन व 20 लाख रुपये की डॉरेटर मशीन आग की भेंट चढ़ गई। उन्होंने बताया कि करीब 30 लाख रुपये कीमत का तैयार माल व लगभग 40 लाख रुपये का कच्चा माल आग की लपटों में जलकर खाक हो गया। फैक्टरी मालिक का कहना है कि आग से उसे करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी के गेट पर लगा लोहे का शटर भी बुरी तरह पिघल गया।
सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी श्रीपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुची। पुलिस ने घटना की जाच की। आग बुझाने के मिशन तक सदर पुलिस भी घटनास्थल पर जमी रही।
जागरण संवाददाता, भिवानी : मई माह के मध्य तक गर्मी से झुलस रहे लोगों पर शनिवार को गर्मी का कहर ही टूट पड़ा। मई माह में सबसे अधिक गर्म दिन रहा तो अधिकतम तापमान भी 44.3 तक रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी ने दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सबसे अधिक दिन होने की वजह से सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा तो सुबह से ही तापमान में पारा बढ़त बनाए हुए था। शनिवार को न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया।
गर्मी के प्रचंड तेवर देखकर स्कूली बच्चों की भी दिक्कतें बढ़ गई। मई माह में हुई हल्की बरसात के बाद तापमान में यह सबसे अधिक उछाल दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है। सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर बाद तक तो सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा छा गया, जबकि सायं तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे थे।
नौनिहालों पर भी बरसा गर्मी का कहर
अभिभावकों ने लगातार बढ़ते तापमान की वजह से जून माह में होने वाले स्कूली अवकाश से पहले ही विद्यालयों में छोटे बच्चों की छुट्टिया किए जाने की माग भी उठाई है। इस गर्मी में सबसे अधिक खतरा छोटे स्कूली बच्चों पर मंडरा रहा है। क्योंकि इस मौसम में बच्चे उल्टी, दस्त से पीड़ित हो जाते है। बच्चों को लू लगने का खतरा अधिक होने की वजह से अभिभावकों को भी खास तौर पर ऐहतियात बरतने की जरूरत है।
पेय पदार्थो का ले रहे सहारा
झुलस रही गर्मी में लोग दिनभर पेय पदार्थो के सहारे ही गर्मी से निजात पाते नजर आए। शहर की सड़कों पर पेड़ की छाव में खड़े रेहड़ी वालों व प्याऊ पर भी लोगों की भीड़ जुटी रही। लू से बचाव के लिए राहगीर मुंह पर कपड़ा बाधकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे तो बच्चे भी दोपहरी में गर्मी से निजात पाने के लिए नहर में छलाग लगाते दिखे।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : गर्मी बढ़ते ही पानी के संकट ने दिल्ली सरकार के होश उड़ा दिए हैं। इसके चलते सूबे की सरकार ने अब हरियाणा की कांग्रेस सरकार को मनाने की कोशिश तेज कर दी है। जहां शुक्रवार को पहले दिल्ली सरकार की ओर से हरियाणा से कुछ दिन के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने की गुहार लगाई गई। वहीं शनिवार को दिल्ली के सांसदों व विधायकों के दल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की और मुनक नहर का मुद्दा सुलझाकर दिल्ली को 80 मिलियन गैलन पानी दिए जाने की अपील की।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडडा से मिलने वालों में सांसद संदीप दीक्षित, महाबल मिश्रा, रमेश कुमार के अलावा लगभग 22 विधायक थे। इन सांसद व विधायकों ने हुड्डा से अपील की कि मुनक नहर लगभग बनकर तैयार है। यदि हरियाणा पानी छोड़ देता है तो दिल्ली की पानी की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली ने तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक बनाए हुए हैं, जो पानी न मिलने के कारण सूखे पड़े हैं। विधायकों ने अपील की कि यमुना में पानी का स्तर बनाए रखने में हरियाणा मदद करे।
वर्ष 2003 में लिया गया नहर बनाने का फैसला
मुनक नहर को लेकर दिल्ली व हरियाणा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। लगभग 102 किलोमीटर लंबी यह पक्की नहर बनाने का फैसला वर्ष 2003 में लिया गया था। इसका मकसद था कि हरियाणा से दिल्ली आ रही यमुना के पानी को यदि पक्की नहर के माध्यम से लाया जाए तो इससे लगभग 140 मिलियन गैलन पानी रोजाना मिल सकता है। इसके बाद तय हुआ कि इसमें से 80 एमजीडी (302 मिलियन लीटर) पानी दिल्ली और 60 एमजीडी हरियाणा को मिलेगा। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड को लगभग 200 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार को देने थे।
वर्ष 2008 से शुरू हुआ विवाद
विवाद उस समय शुरू हुआ, जब 2008 में नहर बनकर तैयार होने वाली थी। तभी हरियाणा अतिरिक्त पैसे की मांग करने लगा। दो साल पहले इस मुद्दे को निपटाने के लिए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने मंत्रियों के समूह का गठन किया। अगस्त 2011 में हुई बैठक में हरियाणा और दिल्ली के बीच सहमति हुई।
सहमति के मुताबिक, दिल्ली सरकार हरियाणा को पहले 50 करोड़ रुपये देगी और पानी मिलने के बाद हरियाणा को 106 करोड़ रुपये और देगी। हरियाणा को अब तक 404 करोड़ रुपये दिया जा चुका है। बावजूद इसके हरियाणा सरकार पानी देने के लिए तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, दिल्ली जल बोर्डद्वारका, बवाना और ओखला में प्लांट बनाने पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये भी खर्च कर चुका है। लेकिन विवाद बना हुआ है।

जागरण संवाददाता, भिवानी : रिटायर्ड डीसी आरपी सिंह व उनके परिवार को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले शातिर नौकर की तलाश में सिविल लाइन थाना पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। पुलिस की दो टीमें शनिवार सुबह दिल्ली व गोरखपुर के लिए रवाना हुई। देर शाम तक छापेमारी करने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। सामान्य अस्पताल में दाखिल आरपी सिंह व उनकी पत्नी को दूसरे दिन भी ठीक से होश नहीं आया।
विकास नगर स्थित रिटायर्ड डीसी आरपी सिंह के मकान में शुक्रवार को घरेलू नौकर ने परिवार के चार सदस्यों को खाने में नशीली दवा खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी की लूटने की घटना को अंजाम दिया था। आरपी सिंह व उनकी पत्नी बिमला, पुत्रवधू सुनीता व पोते आशुतोष को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुनीता व आशुतोष को शुक्रवार सुबह होश आ गया था, लेकिन पूर्व डीसी दंपति को दूसरे दिन भी ठीक से होश नहीं आ पाया है।
डॉक्टरों का कहना है कि दंपति की हालत वैसे खतरे से बाहर है, लेकिन अभी नशीले पदार्थ का असर खत्म नहीं हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फरार नौकर दीपक की तलाश के चार टीमों का गठन किया है। टीमों का नेतृत्व सब्जी मंडी चौकी इचार्ज रामकिशन द्वारा किया जा रहा है। शनिवार सुबह पुलिस को भनक लगी की दीपक की रिश्तेदारी दिल्ली व गोरखपुर में है। पुलिस ने इस सूचना पर दिल्ली व गोरखपुर लिए टीमें रवाना की, लेकिन वहा दिन भर दबिश दिए जाने के बाद भी पुलिस को नौकर का सुराग हाथ नहीं लग पाया। जाच अधिकारी रामकिशन ने कहा कि पुलिस नौकर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
नौकर का फोटो तक नहीं उपलब्ध
पुलिस के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यह है कि रिटायर्ड डीसी आरपी सिंह के पास फरार नौकर का फोटो तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पुलिस के लिए उसकी पहचान कर पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। आरपी ¨सह की पुत्रवधू व पोते द्वारा बताए गए हुलिये के सहारे ही पुलिस नौकर की तलाश में जुटी हुई है। ऐसे में नौकर की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
खगड़िया: जनता दल यूनाइटेड दलित प्रकोष्ट के खगड़िया व जिला जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष 55 वर्षीय राम प्रताप पासवान की अपराधियों ने शनिवार अल सुबह रेलवे रैक प्वाइंट के समीप उप समय गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे टहलने निकले थे। चिंताजनक हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आरंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। वे सदर प्रखंड के मथुरापुर गांव के रहने वाले थे। घटना से आक्रोशित लोगों ने खगड़िया-अलौली व खगड़िया-बखरी पथ को जाम कर दिया। दूसरी ओर शव अस्पताल आने के साथ ही सभी दलों के नेताओं की भीड़ लगने लगी। मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर नेताओं ने शव के साथ अस्पताल चौक को जाम कर दिया व वे लोग समाहरणालय तक पहुंच गए। इस बीच डीएम सैयद परवेज आलम, एसपी शिवकुमार झा, पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम सिंह,सदर एसडीपीओ राजीव रंजन, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार के समझाने बुझाने बाद लोगों का आक्रोश समाप्त हुआ। मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। टीम को मृतक के सिर से गोली का एक प्लेट मिला है। इधर, एसपी के अनुसार मृतक के पुत्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसी गांव के नवीन पासवान, हीरा पासवान समेत चार को नामजद किया गया है। पुलिस ने परमानंदपुर गांव में छापामारी कर एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है। नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया गया है। मामले को स्पीडी ट्रायल के तहत रखा जाएगा। स्थिति पर निगरानी रखने को लेकर सभी स्तरों पर पुलिस को चौकस कर दिया गया है। इधर, कटिहार जोन के रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा व बरौनी के रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

तृकां नेता ने लगाया आरोप कहा- जाति सत्ता की राजनीति कर रहा गोजमुमो, तथाकथित नेताओं ने किया डुवार्स से धोखा
चामुर्ची, संवाद सूत्र: डुवार्स के आंदोलन से पहाड़ लाभान्वित हुआ। इसके बावजूद पहाड़ के नेताओं ने गोरखालैंड का मुद्दा बिक्री कर दिया। डुवार्स के गोरखा समुदाय के साथ पहाड़ के नेताओं ने धोखा किया। वर्ष 86 के बाद पुन: डुवार्स के साथ पहाड़ के तथाकथित नेताओं ने विश्वासघात किया है। यह मंतव्य शनिवार को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कांग्रेस के सांगठनिक महासचिव पद्म लामा ने कही। उन्होंने गोजमुमो पर जाति सत्ता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग डुवार्स में सभी जाति समुदाय को लेकर विकास की राजनीति कर रहे। पहाड़ के साथ तराई-डुवार्स की राजनीति मेल नहीं खाती। यहां सभी समुदाय मिल जुलकर रहते हैं। गोजमुमो के डुवार्स के आंदोलन में कई घर जल गये थे कई माताएं अनाथ हुईं तो कई बहनों ने भाई खो दिया इसके बावजूद डुवार्स वासियों को क्या मिला। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि तराई-डुवार्स में जीटीए कभी नहीं हो सकता इसके बावजूद डुवार्स के गोरखाओं को दिग्भ्रमित किया जा रहा। डुवार्सवासियों को अंधेरे में रखने की साजिश हो रही। हम डुवार्स में शांति, विकास व भाईचारा चाहते हैं। पहाड़ के गोजमुमो नेता कोलकाता जाकर ममता दीदी को पहाड़ आने का आमंत्रण देते हैं। क्यों कि पहाड़ के नेताओं का मानना है कि राज्य सरकार से सही संबंध में होने पर विकास कार्य संभव है। जीटीए को राज्य के पंचायत चुनाव के साथ जोड़कर देखना पूरी तरह से अर्थहीन है। पदम लामा ने कहा कि 34 वर्ष तक डुवार्स में वाम मोर्चा सरकार ने विकास के लिए कुछ नहीं किया। डुवार्स के लोगों को उपेक्षित एवं वंचित रखा गया। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार डुवार्स का विकास चाहती है। इसीलिए तराई-डुवार्स को लेकर डेवलपमेंट अथारिटी का गठन किया गया है। जिसका चेयरमैन विधायक विल्सन चंप्रामारी को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि गोजमुमो के विगत 45-46 माह के आंदोलन में आपसी भाई चारे को नुकसान पहुंचा एवं डुवार्स में बंद की राजनीति से आम जनता व व्यवसायी चिंतित थे। मगर वर्तमान समय में स्थिति पूरी तरह परिवर्तित हो गयी है। अब लोग तृणमूल कांग्रेस में मात्र इसलिए शामिल हो रहे ताकि डुवार्स में तेजी से विकास की किरण बिछें।
जागरण प्रतिनिधि, जहानाबाद
पटना गया मुख्य मार्ग पर दिनभर रुक रुक कर लगने वाले जाम से शनिवार को भी लोग हलकान रहे। शहर में दरधा पुल के संकीर्ण रहने तथा राजाबाजार पुल के संकीर्ण रहने के कारण वाहनों के परिचालन बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को इन रास्तों पर वन वे कर यातायात व्यवस्था को बहाल किया जाता है। जिसके कारण दुसरे तरफ से वहनों को कुछ देर के लिए जाम में रहना पड़ता है। कभी कभी तो ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन चालकों की मनमानी एवं जहां तहां गाड़ी रुकवाने की प्रवृति से भी इन मार्गो पर जाम लगता रहता है। इस भीषण गर्मी में जाम में फंसे वाहन पर सवार लोगों का बुरा हाल होते रहा। जब जाम टूटी तो लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर में राजाबाजार पुल के नीचे जाम लगने से स्कूली छात्रों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्कूली बच्चे भूख प्यास से परेशान दिखे।
जागरण प्रतिनिधि, जहानाबाद
काको प्रखंड के खालिसपुर गांव में नाली निकासी की समस्या ठीक नहीं रहने से महीनों से नाली का पानी मुख्य सड़क पर जम गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नाली के गंदे पानी महीनों से जमा रहने के कारण सड़कर बदबू पैदा करने लगा हैं। गंदा जल जमाव रहने के कारण मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। सड़क पर नाली के पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। गांव निवासी अब्दुल मन्नान ने बताया कि सड़क पर महीनों से जमा नाली का पानी में संडाध उत्पन्न हो गया है जिससे लोगों को दिन रात दुर्गध का सामना करना पड़ता है। वहीं महामारी होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण महिला रजिया खातुन कहती है कि उस स्थिति में घर में शादी व्याह है कैसे होगा। समझ में नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर पानी जमा रहने से सिर्फ गांव के लोग ही नहीं केउरा, खालिसपुर, गजराज विगहा, फिरोजी जाने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। शासन प्रशासन से कई बार गुहार लगाया गया। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जनता दरबार में भी इस समस्या को उठाया गया है। प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने गुहार लगायी जिस पर डीएम ने सीओ को मिट्टी भराई कर पानी निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
जागरण प्रतिनिधि, जहानाबाद
शादी ब्याह का लगन तेज रहने से इन दिनों बाजारों की रौनक दिन रात बढ़ी हुयी है। खासकर कपड़ा दुकान में दिन रात भीड़ लगी रह रही है। दूल्हा दुल्हन के कपड़े खरीदने को लेकर भीड़ की वजह से दुकानदारों से समय लेना पड़ रहा है। दुल्हन साड़ी से लेकर घूंघट, चुनरी, बनारसी साड़ी, कामदार साड़ी जरी वाली साड़ी समेत फैंसी साड़ियों के साथ साथ सूती व शिल्क की साड़ी की भी खूब मांग दिख रही है। कपड़ा दुकानों के अलावे आभूषण दुकानदारों की भी लगन के नाम पर खूब चांदी कट रही है। स्वर्णाभूषण एवं चादी आभूषण खरीदारी को लेकर इन दुकानों में भी काफी भीड़ दिख रही है। सोना के भाव में गिरावट से लोगों को कुछ राहत तो अवश्य मिली है। स्वर्णाभूषण दुकानों पर गहना देखने एवं पसंद करने के लिए वर वधू पक्ष के लोग मशगूल हैं। लगन तेज रहने के कारण फल व्यवसाइयों की भी खूब चल रही है। फुल विक्रेता दिन भर दूल्हे के वाहनों को सजाने में जुटे दिखते हैं। फल विक्रेताओं के समीप दूल्हे की गाड़ी सजाने के लिए गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहती है। जिसे खजाने के लिए फुल मालाकार अपने कार्य में जुटे दिख रहे हैं। हर ओर लगन को लेकर तेजी देखी जा रही है।
जागरण प्रतिनिधि, जहानाबाद
बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुमताज आलम ने शनिवार को स्थानीय परिसदन में जिलाधिकारी मो. सोहैल के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने मदरसा बोर्ड से संबंधित छह मदरसों की स्वीकृति हेतू वार्ता की। तथा सभी संबद्ध मदरसों की जांच रिपोर्ट शीघ्र मदरसा बोर्ड भेजवाने का आग्रह किया। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट मदरसा बोर्ड भेज दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जिले में शीघ्र ही मौलवी एवं फौकनिया स्तर की पढ़ाई शुरु की जाएगी। साथ ही कई अन्य नए मदरसों के लिए कागजी कार्यवाही भी शुरु करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता रणजीत रंजन, समाज सेवी संतोष श्रीवास्तव, तनलीगी जमात के मो.एहसन अंजुमन तरक्की उर्दू जहानाबाद के सचिव प्रो. गुलाम असदक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
गोरखपुर : गोरखपुर का शुमार देश के तेजी से विकसित होने वाले महानगरों में होता है। यहां बैंकिंग के विकास की भारी संभावनाएं हैं। स्टेट बैंक के स्थानीय अधिकारी और कर्मचारी इसे एक मौके के रूप में लें और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसका मूलमंत्र है, बेहतर ग्राहक सेवा। अगर आपने ग्राहकों को संतुष्ट कर लिया तो कारोबार अपने आप बढ़ेगा।
ये बातें एके पालित (महाप्रबंधक स्टेट बैंक नेट वर्क-3) ने कही। शनिवार को वे गोरखपुर क्षेत्र के प्रथम और तृतीय के शाखा प्रबंधकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वे तीन दिवसीय दौरे पर यहां आए हैं। कहा-बैंक के फोकस में हर तरह के ग्राहक हैं। इसीके अनुसार उत्पाद भी हैं। प्रक्रिया के सरलीकरण के साथ व्याज भी न्यूनतम किया गया है। बावजूद इसके अगर आप ग्राहक को संतुष्ट नहीं कर सके तो सब कुछ बेकार है। आने वाले ग्राहकों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यान से सुनें और उनके यथा शीघ्र हल का प्रयास करें।
श्री पालित ने शाखा प्रबंधकों की समस्याओं को भी जाना और स्थानीय अफसरों को इनके हल का निर्देश दिया। उन्होंने बेहतर काम करने वाले नेट वर्क तीन के शाखा प्रबंधकों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में लखनऊ से आए सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) शालिनी कक्कड़, राहत अली, पशुपति पांडेय, मुख्य प्रबंधक शालिनी श्रीवास्तव और मनोज पांडेय ने बैंक की नई योजनाओं और उत्पादों की जानकारी दी।
स्थानीय अधिकारियों में क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिन्हा, ज्ञानेंद्र कुमार, एके सिंह, गोपाल प्रसाद, अजय कपूर, शैलेंद्र कुमार, अरुण बाजपेयी और वीपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शाहपुर : सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर के प्रधानाचार्य बलजीत सिंह ठाकुर ने कहा है कि विद्यार्थियों को स्कूल में मोबाइल फोन और बाइक लाने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसे जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी इस संबंध में सहयोग की अपील की है।

पानीघाटा : हिल्स तृणमूल कांग्रेस पार्टी में सांगठनिक कवायद तेज हो गई है। पार्टी को सक्रिय करने के लिए दार्जिलिंग, कर्सियांग, कालिम्पोंग व मिरिक में शीघ्र ही नए कार्यालय खोले जाएंगे। हिल्स तृकां के संयोजक राजेन मुखिया ने बताया कि मुख्यमंत्री व पार्टी महासचिव मुकुल राई को यहां की समस्या समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। पहाड़ में नारी, युवा और श्रमिक संगठन को मजबूत किया जाएगा। यहां की बेरोजगारी व बदहाली को दूर करने की मांग की गई। यहां के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की गई है।
बूढ़नपुर (आजमगढ़) : अतरौलिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गाव के पश्चिमी छोर पर शनिवार को तड़के करीब 5.30 बजे जिला मुख्यालय से बर्फ की सिल्ली लादकर अम्बेडकर नगर की ओर जा रही पिकअप वैन सामने से आ रही बस को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जामुन के पेड़ से टकरा गई।
टैेर इतनी जबर्दस्त थी कि वषरें पुराना पेड़ सिरे से उखड़ गया और वाहन के परखचे उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार बर्फ व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर की मदद से वाहन में फंसे व्यवसायी के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
अम्बेडकर नगर जिले के आलापुर थाना अन्तर्गत बाभनपुर रामनगर ग्राम निवासी दीपचंद (45) पुत्र स्व. होरीलाल गुप्ता परिवार की आजीविका चलाने के लिए बर्फ की सिल्ली बेचने का काम करता था। शनिवार की भोर में वह जिला मुख्यालय पर स्थित आइस फैक्ट्री से पिकअप वैन पर बर्फ की सिल्ली लादकर लौट रहा था। भोर में 5.30 बजे पिकअप वैन रानीपुर गाव के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में फंसे व्यवसायी को बाहर निकालने का प्रयास स्थानीय लोगों द्वारा किया गया लेकिन सफलता न मिलने पर ट्रैक्टर की मदद से व्यवसायी को मृत हालत में बाहर निकाला गया। पिकअप चालक गुड्डू (24) पुत्र रामकवल यादव निवासी ग्राम नसीरपुर थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर को घायलावस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहा चिकित्सक के न मिलने पर घायल चालक को लोग उपचार हेतु अन्यत्र भेज दिए। मृतक की पाच संतानों में राजू, धर्मेन्द्र, राजेंद्र, कंचन व प्रीति सभी नाबालिग बताए गए हैं।
रानीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर यमदूत
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री बलराम यादव के गृह क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के दुरुस्त होने का दावा तो अधिकारी करते हैं लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। शनिवार को तड़के हुई दुर्घटना के बाद हकीकत सामने आ गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे प्रतिनिधि को बताया कि यहा चिकित्सक रहते ही नहीं। बीते 30 अपै्रल को स्थानीय निवासी बृजराज राजभर (42) की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक ने अपने आवास का दरवाजा नहीं खोला और बृजराज की वहीं मौत हो गई। मौत से आक्रोशित लोगों द्वारा हो-हल्ला करने पर सीएमओ डा. वीबी सिंह मौके पर पहुंचे और चिकित्सक को हटाने की जगह फार्मेसिस्ट पर ही अपनी गाज गिरा दी। शनिवार की सुबह घायल चालक गुड्डू यादव को भी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक नदारद थे। मजबूरन उसे उपचार के लिए अन्यत्र ले जाना पड़ा।
जागरण प्रतिनिधि, गया :
संग्रहालय हमारे भावी पीढ़ी का दर्पण है। जहां हम अपने भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों का एक साथ तुलनात्मक अध्ययन कर सकते हैं। उपरोक्त बातें अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के मौके पर शनिवार को गया संग्रहालय सह मगध सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित परिचर्चा में विद्वानों के द्वारा कही गई। संग्रहालय और धरोहर विषय पर आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता वयोवृद्ध साहित्यकार गोवर्द्धन प्रसाद सदय ने की।
संग्रहालय के अध्यक्ष डा. परशुराम पांडे ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रभात कुमार शांडिल्य ने की। श्री शांडिल्य ने गया के प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भगवान बुद्ध की चर्चा की। उन्होंने कहा कि गया शहर आदि काल से ही शैव, वैष्णव और शाक्त धर्म के लिए विश्व चर्चित है। डा. रामनिरंजन परिमलेंदु ने बताया कि धरोहर हमारी गौरवमयी अस्मिता की पहचान है। इस अस्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखने में संग्रहालयों की अहम भूमिका है। संग्रहालय हमारे भावी पीढ़ी का दर्पण है। डा. राकेश कुमार सिन्हा रवि ने बताया कि गया के संस्कृति अद्भुत है। स्रंगहालयों के साथ जोड़कर जिसे चार चांद लगाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि गया का संग्रहालय सबसे प्राचीनतम संग्रहालयों में एक है। डा. गीता सहाय, राकेश कुमार, अमित कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, डा. कविता सहाय आदि ने इस मौके पर अपने विचार रखे।

जासं, दुमका : झारखंड विधानसभा को भंगकर राज्य में चुनाव कराने की मांग पर झाविमो 23 मई को सूबे के सभी प्रखंड एवं नगर मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना देगा। पार्टी जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने धरना की सफलता के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इस बीच झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोर्चा ने आयुक्त को एक ज्ञापन देकर गोड्डा जिलांतर्गत महागामा प्रखंड में तीन महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों के निर्माण की दिशा में पहल की मांग की है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर एवं झाविमो के गोड्डा जिला उपाध्यक्ष मो. जहांगीर ने ज्ञापन में कहा है कि महागामा से दिग्घी, नुनाजौर से खैराटीकर एवं दियाजोरी से दिग्घी तक सड़क जर्जर है।

कूचबिहार : तीन सूत्री मांगों के समर्थन में कूचबिहार म्युनिस्पिलिटी वर्कर्स एंड इंप्लाइज यूनियन का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। यूनियन के संयुक्त सचिव जशोदा रंजन सरकार ने बताया कि 1992 के रिकार्ड मुताबिक नगरपालिका में राज्य सरकार के अनुमोदित कर्मचारियों की संख्या 443 होनी चाहिए। वर्तमान में यहां स्थाई कर्मचारियों की संख्या 257 है। यूनियन की मांग है कि खाली पदों को भरने के लिए कार्यरत कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनकी जगह उनके परिवार के सदस्य को नियुक्त किया जाना चाहिए। यूनियन ने स्वीपर पद पर केवल हरिजन वर्ग से ही नियुक्ति करने की मांग की है। खाली पदों को अस्थाई कर्मचारियों में से योग्यता और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत कर भरा जाना चाहिए। नगर प्रमुख वीरेन कुंडू ने कहा कि सरकारी नियमानुसार ही नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

मसलिया : मसलिया प्रखंड के ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जोना हेम्ब्रम को हटाने की मांग उपायुक्त से की गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे पांच वर्षो से मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी पद पर कार्यरत हैं लेकिन इनकी कार्यशैली असंतोषजनक है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन की ओर से की गयी जांच में भी हुई है।
राज्य ब्यूरा, नई दिल्ली : ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ाने के फैसले से भले हीं यात्री नाराज हुए हों, लेकिन सरकार ने इससे ऑटो चालकों का जरूर मन मोह लिया है। शनिवार को ऑटो चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मिलकर ऑटो किराया बढ़ाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी भी थे। मुख्यमंत्री ने ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हमेशा मीटर के हिसाब से किराया लेने तथा यात्रियों को परेशान न करने की नसीहत दी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : अगले तीन दिन यदि जरूरी काम न हो तो वाहन चालक नई दिल्ली इलाके में आने से बचें। क्योंकि वीवीआइपी मूवमेंट के कारण सरदार पटेल मार्ग सहित आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित रहेगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर सार्वजनिक वाहन का परिचालन भी प्रभावित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, यह व्यवस्था 19 मई के दोपहर बाद से 21 मई की शाम तक जारी रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि पंचशील मार्ग से धौला कुआं तक सरदार पटेल मार्ग पर यातायात पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान वाहन चालक रिंग रोड और वंदेमातरम मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे। यातायात पुलिस ने सलाह दी कि लोग 20 मई की सुबह 8.30 से 10.30 तक नई दिल्ली क्षेत्र सहित सी-हैक्सागन, रिंग रोड, मथुरा रोड पर जाने से बचे। हालांकि सी-हैक्सागन पर यातायात दोपहर बाद तीन बजे तक प्रभावित रहेगा।
इस दौरान लोग पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली आने-जाने के लिए बारापूला रोड का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं उत्तरी दिल्ली सहित नई दिल्ली व मध्य दिल्ली जाने के लिए रिंग रोड का प्रयोग किया जा सकता है। वहीं वाहन चालक इस दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए गीता कालोनी फ्लाईओवर, निषाद राज मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएलएन मार्ग, मिंटो रोड का चुनाव कर सकते हैं।
हालांकि इस दौरान पूर्वी से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले सारे रास्ते खुले रहेंगे। एडिशनल सीपी ट्रैफिक अनिल शुक्ला ने बताया कि नई दिल्ली में रहने और कार्यालय जाने वाले वाहन चालकों को पहचान पत्र देखने के बाद ही आर्मी बैटल आनर्स मार्ग, अभई मार्ग और मानस मार्ग पर जाने दिया जाएगा।
पटना में पेट्रोल की कीमत
* पेट्रोल 68.94 रुपये प्रति लीटर
* पहले यह 67.18 रुपये लीटर
* बढ़ी हुई दर 18 मई से लागू
&&&&&&&&&&&&&&&&
तुलनात्मक कीमत
* बिहार की अपेक्षा झारखंड में पेट्रोल प्रति लीटर 6.50 रुपये सस्ता
* डीजल का मूल्य भी झारखंड में प्रति लीटर दो रुपये कम
&&&&&&&&&&&&&&&&
पटना : ताड़ से गिरा तो खजूर पर अटका। केंद्र सरकार से पेट्रोल पर हाल में मिली राहत को प्रदेश सरकार की नजर लग गई है। राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल पर 10 फीसद स्टेट स्पेसिफिक चार्ज बढ़ा देने से बिहार में पेट्रोल 1.76 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
सात मई को कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल पर 10 फीसद स्टेट स्पेसिफिक चार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि इसकी जो नियमावली है उसके मुताबिक यह वृद्धि सरकारी तेल कंपनियों को ही वहन करना था। कहा भी गया था कि यह बोझ जनता पर नहीं पड़ेगा। लेकिन केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एक्ट-2003 का सहारा लेकर तेल कंपनियां यह बोझ आखिर जनता पर ही डाल दीं। इस एक्ट के मुताबिक राज्य स्तर पर भी तेल कंपनियों पेट्रो उत्पादों में वृद्धि कर सकती हैं। बिहार सरकार का यह फैसला बिहार पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के गले भी नहीं उतर रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह का कहना था कि इस वृद्धि से हमारा कारोबार घटेगा और राज्य सरकार के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

जासं, दुमका : पुनरीक्षित राष्ट्रीय यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर उपविकास आयुक्त केके दास की अध्यक्षता में टीवी-एचआइवी समन्वय समिति की बैठक हुई जिसमें यक्ष्मा मरीजों को अनिवार्य रूप से होनेवाली एचआइवी जांच की समीक्षा की गयी। सिविल सर्जन सह कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने एफआइसीटीसी के लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड के अस्पतालों में काउंसलिंग कक्ष की शुरुआत होगी। रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक अतिरिक्त प्रयोगशाला प्रावैधिक की प्रतिनियुक्ति की जाएगी और एमडीआर-टीबी मरीजों के इलाज के लिए बनाए जा रहे डीआरटीबी सेंटर में 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाएगी।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि टीबी रोगी एवं एचआइवी पीड़ित व्यक्ति दोनों में ही रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है। करीब 40 प्रतिशत लोगों में टीबी का जीवाणु मौजूद रहता है। 10 प्रतिशत गैर एचआइवी संक्रमित व्यक्ति में और 60 प्रतिशत एचआइवी संक्रमित व्यक्ति में जीवनभर टीबी रोग होने का खतरा बना रहता है। प्रत्येक टीबी मरीजों की एचआइवी जांच एवं एचआइवी संक्रमित प्रत्येक व्यक्ति का एएफबी के लिए बलगम की जांच होती है। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार बागीश, डीपीएसी आनंद कुमार, आइसीटीसी के राकेश कौशिक एवं काउंसलर चंचल कुमारी उपस्थित थीं।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष योगानंद शास्त्री के क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत से परेशान दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ में लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मटका फोड़कर अपना रोष जताया।
लोगों का कहना था कि पिछले काफी दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी आने का कोई समय नहीं होती है। चिलचिलाती धूप में लोग लाइन में खड़े होकर पानी का इंतजार करते रहते हैं।
उन्होंने गांव के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए भूमिगत जलाशय से महरौली को पानी दिए जाने की कोशिश का विरोध किया। उनका कहना है कि गांव में बन रहे जलाशय से सबसे पहले गांववासियों को पानी दिया जाएगा।
निगम पार्षद कुसुम खत्री ने कहा कि गांव के लोगों की मांग जायज है। जब गांव के लोग अपनी जरूरत की उपयोग की जमीन भूमिगत जलाशय बनाने के लिए दे रहे हैं तो पानी भी सबसे पहले उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव में चल रही पानी की भयंकर समस्या को लेकर वे शीघ्र ही जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिलेंगी।
संसू, पंजवारा (बांका) : रामकोल गांव के कुरमा टोला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का समापन शनिवार हो गया। कथा सप्ताह के आयोजन को लेकर पूरे सप्ताह गांव में उत्साह का वातावरण छाया रहा। धार्मिक गीत संगीत की मधुर ध्वनि के संग प्रवचन के दौरान श्रद्धालु भजन एवं कथा सुन भाव विभोर होते रहे। कथा वाचक मनोहर महंत जी ने श्रीकृष्ण गोपी संवाद, मिलन एवं अठखेलियों की पुराण में वर्णित कथा को गीतों संग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति एवं प्रेम के वातावरण में डूबो दिया। उन्होंने कहा कि कन्हैया तो बस प्रेम का दीवाना होता है। उन्होंने कहा कि कन्हैया तो बस प्रेम का दीवाना होता है। यशोदा मैया हो या राधा या फिर गोपियां या मीरा अथवा सुदामा। इन सभी के वश में रहते थे कन्हैया। एक बार कन्हैया की भक्ति से जिसका स्नेह लग गया। बस समझो उसका बेड़ा पार हो गया। कथा के सफल आयोजन में ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।
कार्यालय संवाददाता, कांगड़ा : पॉलीटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में शनिवार को अंतर बहुतकनीकी संस्थानों की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर विधायक पवन काजल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
शनिवार को चार प्रतिर्स्पधाएं हुईं। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा की छात्राओं ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। लड़कों की 5000 मीटर दौड़ में बहुतकनीकी संस्थान प्रगतिनगर के कमलेश ने प्रथम, सुंदरनगर के रजत कुमार ने द्वितीय व कांगड़ा के अंकुश ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में सुंदरनगर के करण ने प्रथम, इसी संस्थान के चंद्रकांत ने द्वितीय व कांगड़ा के अश्वनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में हमीरपुर के सफल कुमार ने प्रथम, कांगड़ा के अश्वनी ने द्वितीय व सुंदरनगर के चंद्रकांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर पवन काजल ने कहा कि खेल प्रतिर्स्पधाओं में भाग लेने से जहां विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता बढ़ती है वहीं यह हमें अनुशासन में रहना भी सिखाती हैं। उन्होंने बताया किकांगड़ा के बहुतकनीकी संस्थान में सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य आरके शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय वर्मा, विभिन्न संस्थानों से आए विद्यार्थी, शारीरिक अध्यापक व अन्य मौजूद रहे।
डीएवी कॉलेज कांगड़ा बना सूचना केंद्र
कार्यालय संवाददाता, कांगड़ा : डीएवी कॉलेज कांगड़ा को डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर का सूचना केंद्र बनाया गया है। डीएवी मैनेजमेंट कमेटी दिल्ली की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डीएवी कालेज कांगड़ा को यह गौरव हासिल हुआ है।
कॉलेज को डीएवी विश्वविद्यालय का सूचना केंद्र बनाए जाने से प्रदेश के उन युवाओं को पढ़ाई के अवसर मिलेंगे जो उच्चस्तरीय एजूकेशन डीएवी संस्थानों में ही करना चाहते हैं। इस सूचना केंद्र के माध्यम से युवा अन्य कोर्सो के अलावा रोजगार आधारित कोर्स करने की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। डीएवी कालेज कांगड़ा के प्राचार्य डॉ. वरिंद्र भाटिया ने बताया कि डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर के लिए डीएवी कांगड़ा को सूचना केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डीएवी मैनेजमेंट दिल्ली ने अति आधुनिक सुविधाओं के लिए कांगड़ा को सूचना केंद्र बनाया गया है।
कार्यालय संवाददाता, धर्मशाला : केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला कैंट में खेलकूद ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरूहुआ। 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ ब्रिगेडियर सतिंद्र सिंह ने किया। प्राचार्य दीपिका संधू ने बताया कि इस शिविर में केवि जाखू, सैंज, डीएमवी नंबर 2 पटियाला, केवि 47 चंडीगढ़, अंबाला, मुल्लापुर, रिकांगपिओ, न्यू कैंट अंबाला, चंडीमंदिर, योल कैंट, पालमपुर, जीरकपुर, हुसैनपुरा, केवि 31 चंडीगढ़, केवि 29 चंडीगढ़, भानु व पिंजौर की चयनित 61 छात्राएं भाग ले रही हैं। इन्हें चंडीगढ़ संभाग के पांच प्रशिक्षक बास्केटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी व वालीबाल का प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर वालीबॉल प्रशिक्षक किरण पाठक, पीके वालिया, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुरेंद्र कौर, हॉकी प्रशिक्षक रजनीश, रेणु सहित बीडी शर्मा, जतिंद्र, जगमोहन, हर्ष शर्मा व मधु वर्मा आदि मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, डमटाल : वन परिक्षेत्र भदरोआ के तहत जंगल की सीमा से सटे गांवों में तेंदुए ने घुसकर अलग-अलग जगह तीन बकरियों को शिकार बनाया। छज्जू राम निवासी रंडोह, प्रीतम चंद मंगोतरा निवासी डैंकवा व पुरुषोत्तम सिंह निवासी समूण ने बताया कि उनके घरों के पास खेतों में चर रही तीन बकरियों को तेंदुए ने शिकार बनाया है। इस घटना के बाद गांववासी बच्चों को अपनी निगरानी में स्कूल छोड़ने व लाने जा रहे हैं। गावंवासियों ने तेंदुए के संबंध में वन विभाग को जानकारी दे दी है। इस बाबत बीओ प्यार चंद ने बताया कि वह विभाग की टीम के साथ मौके पर जाकर जायजा लेंगे तथा लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

इंदौरा : इंदौरा न्यायालय ने चोरी के दोषी को एक वर्ष की कैद और दो हजार रुपये का जुर्माना किया है। पंकज शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। जिला न्यायवादी विजय रिहालिया ने बताया कि सलीम खान निवासी मुंबई को कंदरोड़ी स्थित एक फैक्ट्री में सामान चुराते हुए पकड़ा था। शनिवार को गवाहों के बयान पर सलीम खान को दोषी करार दिया और एक साल की कैद व दो हजार रुपये का जुर्माना किया।

मुख्य संवाददाता, धर्मशाला : प्रदेश में नए सेटेलाइट शहर की स्थापना के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एवं सार्वजनिक निजी सहभागिता से निवेश करने पर सरकार गहनता से विचार कर रही है। इस बाबत मंत्रिमंडल बैठक में निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में दी।
मंत्री ने कहा किहिमुडा की ओर से चालू वित्त वर्ष के दौरान भूमि, प्लॉटों की खरीद एवं आवासीय कॉलोनी के निर्माण पर 100 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में हिमुडा ने प्रदेश में 199 फ्लैटों का निर्माण व 156 प्लॉटों को आवंटित किया जाना प्रस्तावित है। सोलन व बद्दी में 70 करोड़ से हिमुडा के माध्यम से 152 फ्लैट व चार कोटेज़्ा का निर्माण किया जा रहा है जबकि 26 प्लॉट आवंटित किए जा चुके हैं। हिमुडा के माध्यम से प्रदेश के हर जिले में आवासीय कॉलोनियों के निर्माण एवं प्लॉट उपलब्ध करवाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमुडा के कर्मचारियों की समस्याओं से परिचित है व उनकी मागों पर विचार किया जाएगा। हिमुडा में रिक्त पड़े पदों को भी शीघ्र ही भरा जाएगा तथा सरकार की नीति के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा। हिमुडा कर्मचारी महासंघ के प्रधान शिव कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और संघ की ओर से माग-पत्र शहरी विकास मंत्री को प्रस्तुत किया जबकि अधीक्षण अभियंता हिमुडा दिनेश कश्यप ने धन्यवाद किया। इस मौके पर हिमुडा के निदेशक एवं अध्यक्ष बीसीसी धर्मशाला सुरेश धीमान, सदस्य जिला परिषद हरभजन चौधरी के अतिरिक्त हिमुडा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जागरण संवाद केंद्र, शिमला : एसएफआइ की राज्य कमेटी ने विवि प्रशासन की तानाशाही नीतियों के विरोध में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया है। एसएफआइ के राज्य अध्यक्ष कपिल भारद्वाज ने कहा कि विवि प्रशासन ने केंद्रीय छात्र संघ को भंग कर दिया गया है। छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को बंद करने की तैयारी आदि निर्णय विवि प्रशासन ने लिए है। एसएफआइ के कार्यकर्ताओं को झूठे केस बनाए गए है। एसएफआइ राष्ट्रपति को लिखित में पत्र प्रेषित करेगी। इसमें विश्वविद्यालय कुलपति के तानाशाही आदेश को शीघ्र वापस लेने की मांग की जाएगी। अगर राष्ट्रपति की और से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आता है तो एसएफआइ 24 मई को दीक्षांत समारोह के मौके पर राष्ट्रपति को काले झंडे दिखाएगी।
एसएफआइ की राज्य कमेटी के अनुसार छात्रों के हितों की लिए किसी भी हद तक जा सकती है। विवि प्रशासन, पुलिस और प्रदेश सरकार सब एक तरफा कार्रवाई कर रहे हैं। विवि में एसएफआइ के दुर्ग को मिटाने के लिए सरकार के इशारों पर यह सब हो रहा है। एसएफआइ नेता ने कहा कि विवि में पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं विवि की पूर्व एससीए उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान की अध्यक्षता में डीएस और डीएसडब्ल्यू से मिला। इस दौरान उन्होंने ने छात्र संघ को बहाल करने की मांग की है।

जागरण ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के दो दिवसीय दौरे से वापस लौट कर शनिवार को शिमला जिला के अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा पहुंचे। नारकंडा पहुंचने पर स्थानीय लोगों व काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इससे पूर्व सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य मंत्री व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने हिंदोस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शिलारू में वीरभद्र सिंह की आगवानी की।
शनिवार को जारी विज्ञप्ति में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री का पद संभलाने के बाद उनका इस क्षेत्र का यह पहला दौरा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शिलारू, नारकंडा व आसपास के इलाकावासियों में भारी उत्साह है। इस दौरान जहां मुख्यमंत्री नारकंडा के समीप हाटू पीक में आयोजित स्थानीय मेले में शिरकत करेंगे वहीं उनका यहां आम वर्ग से भी रूबरू होने का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, जिला काग्रेस समिति के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, प्रदेश काग्रेस समिति के सदस्य विजय पाल खाची व अनेक कांग्रेस नेताओं समेत शिमला के उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, गणमान्य नागरिक व अन्य लोग भी मौजूद थे।
--------------------
शिमला ग्रामीण का दौरा
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 19 व 20 मई को अपने गृह विधान सभा चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण का भी दौरा करेंगे। इस अवसर पर उनका विभिन्न स्थानों पर अनेक विकास योजनाओं व कार्यक्रमों का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ साथ जनसभाओं को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।
जागरण ब्यूरो, शिमला : हिमाचल लोकहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को महाराष्ट्र की तर्ज पर क्रिकेटरों की सुरक्षा का खर्च एचपीसीए से ही वसूल करना चाहिए। जनता के टैक्स के पैसों से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर धनराशि व्यय करना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार भाजपा के घोटालों की जांच करने में प्रदेश सरकार विफल हो रही है। दाल,108 एंबुलेंस, भूमि, फोन टैपिंग आदि घोटाले पर जांच नहीं कर पाई है। कांग्रेस चार्जशीट में जो पूर्व सरकार के कार्यकाल से घोटालों के आरोप लगाए हैं उन मामलों में भी सरकार जांच तक नहीं बैठा पाई है। मंडी उप चुनाव में हिलोपा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। कांग्रेस को हिलोपा समर्थन देगी मगर मंच पर साथ नहीं होगी।
शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की धर्मशाला में जमीन खरीद फरोख्त, पैवेलियन सहित अन्य तथाकथित अवैध निर्माण को लेकर मामला निचली अदालत में पहुंच गया है। इसमें प्रेम कुमार धूमल, एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, दीपक सानन, ठाकुर गुलाब सिंह व एक अन्य अधिकारी आरएस गुप्ता को इस मामले में पार्टी बनाया है।
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की मांग को हास्यास्पद बताया जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच के लिए न्यायिक कमीशन गठित करने का आग्रह किया है। महेश्वर ने कहा कि धूमल ने अपने कार्यकाल में तो कभी इसका गठन नहीं किया। उन्होंने कहा कि विजिलेंस और एसआइटी से पूर्व सरकार के घोटालों की जांच होनी चाहिए जिस पर हिमाचल हाईकोर्ट की निगरानी हो। उन्होंने कहा कि एचपीसीए का विरोध करती रही कांग्रेस मामले पर जांच में ढील बरत रही है।
उन्होंने कहा कि स्की विलेज का विरोध किया जाएगा। सरकार ने उच्च न्यायालय से मामला जो वापस लिया है इस पर भी सरकार को स्थिति स्पष्ट कर देनी चाहिए। वहीं कौशल भत्तो के नाम पर भी सरकार राज्य के बेरोजगारों से धोखा कर रही है। नए मापदंड लगाकर तो 28 साल की उम्र मे ऐसा भत्ता देगी। इस अवसर पर महेंद्र नाथ सोफ्त, टिक्कू ठाकुर भी मौजूद ते।

जागरण संवाद केंद्र, शिमला : अकादमिक स्टाफ कॉलेज एचपीयू में अर्थशास्त्र विषय पर पुनश्चर्या कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान डॉ. के सीताप्रभु ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आज अर्थशास्त्र के सिद्वांतों को दोबारा परिभाषित करने की आवश्यकता है। आज अर्थशास्त्रियों को चेतना से सुपर चेतना तक पहुंचने की आवश्यकता है। कोई भी पुस्तक या अनुसंधान इस क्षेत्र में पूर्ण नहीं हो सकता है। हमें अपने अंत:करण को जागृत कर अपने अनुसंधान की गुणवत्ता को परखने, निर्धारित व स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने आर्थिक समस्याओं के समाधान में अध्यात्मिकता के तत्व को शामिल किए जाने पर बल दिया। डॉ. के सीताप्रभु ने कहा कि विकास में समानता एवं निरंतरता के विषय पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी सभी नीतियों का फोक्स इन दोनों विषयों पर केंद्र रहना चाहिए। प्रो.एनएस बिश्ट ने इस कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिसमें 14 राज्यों से आए हुए 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. किरण रेखा, उपनिदेशक, अकादमिक स्टाफ कॉलेज ने मुख्यातिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष की ओर से समस्त प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. कुलभूशण चंदेल, उपनिदेशक, अकादमिक स्टाफ कॉलेज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जागरण ब्यूरो, शिमला : भाजपा ने मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए बेशक कमर कस ली है मगर दिग्गज चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। बावजूद इसके पार्टी अध्यक्ष 19 मई से मंडी संसदीय लोकसभा चुनाव क्षेत्र के दौरे पर कार्यकर्ता से रू-ब-रू होकर उनमें जोश भरने की कवायद शुरू करेंगे। पार्टी अध्यक्ष 19 मई को कुल्लू 20 मई को मनाली तथा 22 मई को बंजार व 22 को रामपुर मंडल तथा 23 मई को किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान मंडल स्तर पर कार्यकर्ता से मिलकर लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। पार्टी को मजबूत करने तथा लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ-साथ उनके सुझाव पर भी गौर किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष अपने इस चुनावी दौरे के दौरान मंडल कार्यकारिणी भाजयुमो, महिला किसान मोर्चा के अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों जिला परिषद सदस्यों तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष के साथ संगठन महामंत्री पवन राणा भी शरीक होंगे।
-----------------------
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी लिया फीड बैक
लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर भाजपा के लोकसभा सांसदों ने भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। शिमला संसदीय लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सांसद विरेंद्र कश्यप ने भी शनिवार को कोटखाई जुब्बल विधानसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से कोटखाई में बैठक की। कश्यप ने सांसद निधि के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए जारी धनराशि को लेकर भी कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। कश्यप ने कार्यकर्ताओं से सांसद निधि के विभिन्न योजनाओं के लिए जारी धनराशि के बारे में जनता को भी जानकारी देने की बात कही। कश्यप रविवार को जुब्बल भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे। इससे पहले वीरवार व शुक्रवार को सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कसुम्पटी, शिमला ग्रामीण तथा ठियोग विधानसभा चुनाव क्षेत्र के दौरान कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
--------------------
भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में जाकर सांसद निधि के तहत जारी धनराशि को लेकर कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेने तथा जनता को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। मंडी लोकसभा उपचुनाव को लेकर स्वयं पांच दिन के दौरे पर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से बैठक की जाएगी। जिसमें कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा।
- सतपाल सत्ती प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।

जागरण संवाद केंद्र, शिमला : नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि निगम प्रशासन ने मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। समिति के अध्यक्ष ओपी ठाकुर का कहना है कि यदि निगम प्रशासन ने शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज होगा। जिसमें कर्मचारियों केआंदोलन से जुड़ने के लिए शहर की विभिन्न संस्थाए और संगठन समर्थन दे चुकी है।
----------------
सामाजिक कार्यकर्ता ने दिया समर्थन
शहर के आम लोगों ने भी पानी के निजीकरण को रोकने के लिए निगम कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करना शुरू कर दिया है। जिसमें शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित भी आम जनता के साथ आंदोलन के पक्ष में उतरे है। रवि कुमार दलित ने कहा कि पानी व सीवरेज का निजीकरण होता है तो इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। पानी निजी कंपनी के हाथ में चले जाने के बाद पानी की एक -एक बूंद की कीमत तय की जाएगी। इसके अलावा शिमला नागरिक सभा ने भी कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन दिया है व पानी का निजीकरण करने का विरोध किया है।

जंजैहली : सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंजैहली स्कूल का वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिल्क फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया। चेतराम ने कहा कि वर्ष 2014 में जंजैहली का विद्यालय सौ वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस दिन समारोह होगा व विद्यालय के सभी पुराने योग्य व प्रतिभावना व्यक्तियों का सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय की तीन बार राष्ट्रीय कबड्डी में हिस्सा लेने वाली छात्रा चंद्रा कुमारी को विशेष मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने पढ़ाई व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। चेतराम ठाकुर ने कहा कि जंजैहली में शीघ्र ही एक देवता मिलन का कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिरकत करेंगे। उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शीतल, प्रिया, दिनेश, बबली, डिकेराम, बालक राम, रीना, गोपाल कृष्ण, चंद्रा देवी, ऊषा कुमारी, राजेंद्र, सपना व भीमचंद को भी मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस सराज महामंत्री नागेश्वर, रामलाल, बलदेव कौंडल, लाल सिंह व शीला गुप्ता भी शामिल थे। प्रधानाचार्य धर्मसिंह ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

संवाद सहयोगी, करसोग : मूल मांहूनाग मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब समां बांधा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक करसोग मनसा राम मुख्यातिथि थे। मुख्य अतिथि को मेला कमेटी के अध्यक्ष ने शॉल, टोपी व स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित। संध्या की प्रथम प्रस्तुति मनसा पंडित ने दी। उन्होंने ऐसा गराई दया लंबरा, लच्छी-लच्छी लोग गलादें, लाल चिड़िये ओ लाल चिड़िये आदि गीत गाए। गोपी जेक्स शिमला ने पंजाबी तरानों से समां बांधा। उन्होंने आंखा-आंखा बीच कुछ कह गई चोरनी और दीप राम भारद्वाज ने डाली सरजूए शाह बालीए बाला आदि गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। मिस तारा ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। रामेश्वर शर्मा ने ऊंची धारा रा नजारा गीत सुनाया। इसके बाद नरेश भारद्वाज मंच संभाला व अनेकों गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। सूरेश शर्मा ने मेरी मनसा जाने दे पयोके, झूठी खाई कसमा आदि गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अंतिम संध्या में स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने गुरु वंदना से शुरुआत कर कई गाने गाए। उन्होंने बाढनों चली हो जातरे-जातरे, नीलमा ओ नीलमा, यार न मिलना दिलदार नी मिलना, तेरी बाजूरी घड़ी आदि गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस मंडलाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश राज्य एवं सहकारी कृषि ग्रामीण बैंक निदेशक पृथ्वी सिंह नेगी, एसडीएम करसोग विवेक चौहान, नायब तहसीलदार रविंद्र सिंह मेला अधिकारी दिप्ती कपूर, सहायक आयुक्त विकास करसोग, मेला अध्यक्ष रेवती वर्मा, मंदिर कमेटी प्रधान मनसा राम शर्मा, कांग्रेस युवा नेता महेश राज व अशोक शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

मंडी : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में शनिवार को अंतर्सदनीय भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता (विद्यालय का बदलता परिवेश) का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य बलवीर भारद्वाज ने बताया कि पाठशाला के चारों सदनों के लगभग 12 प्रतिभागियों ने भाषण में तथा लगभग 100 प्रतिभागियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में विश्व भारती रानी लक्ष्मीबाई सदन ने पहला, प्रियंका सरोजनी नायडू सदन ने दूसरा, इश्मा कल्पना चावला सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में स्वाति ठाकुर ने पहला, हिना कुमारी ने दूसरा, इशानी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जासं, नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव की आहट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भारतीय जनता पार्टी राजधानी में लोगों तक पहुंचने में मुस्तैदी ला रही है। पार्टी लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए उनके बीच जा रही है और उसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने की तैयारी कर रही है।
इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने नगर निगम दक्षिणी की मेयर, सरिता चौधरी, स्थाई समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोत और सदन के नेता सुभाष आर्या और पार्षदों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्षदों से बेहतर ढंग से जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। गोयल के अनुसार पार्षद विधायकों के मुकाबले जनता के अधिक करीब रहते हैं, इसलिए वह उनकी समस्या बेहतर समझ सकते हैं। उन्होंने पार्षदों की समस्याएं भी सुनी और सुझाव दिए।
जागरण संवाददाता, दुमका : आइसीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में नियति आनंद ने 93.8 प्रतिशत अंक कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। होली चाइल्ड में पढ़ने वाली नियति को अंग्रेजी में 90, हिन्दी में 94, गणित में 95, साइंस में 94 प्रतिशत अंक मिले। नियति सफलता का श्रेय माता-माता, विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर पुष्पिता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को देती है। चिकित्सक पिता आरपी भगत एवं माता शोभा गुप्ता की इकलौती बेटी नियति आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। फिलहाल वह बोकारो में मेडिकल की पढ़ाई में जुट गयी है। नियति का छोटा भाई आयुष छठी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। बेटी की सफलता पर माता-पिता गदगद हैं।

दिनहाटा : अंतर्विद्यालय खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को दिनहाटा के ओकराबाड़ी आलाबरूस स्कूल मैदान में किया गया। महकमा स्तरीय इस प्रतियोगिता में आयोजक स्कूल की टीम की विजयी रही। इस रोज स्कूल मैदान के मंच पर उपस्थित रहे विधायक केशव राय, जिला परिषद के सभाधिपति मजिबुर रहमान, जिला खो खो व कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अजीत चंद्र बर्मन, स्कूल के प्रधान शिक्षक विश्वनाथ देव, अनंत मोहन पंडित।
पटना : वर्तमान समय में युवाओं में बेरोजगारी की समस्या वैश्विक स्तर पर गंभीर नीतिगत चिंता का विषय बन गयी है। चाहे वह विकासशील देश हों या विकसित, सभी किसी-न-किसी हद तक इस समस्या से जूझ रहे हैं। हमारे देश में भी इस समस्या के व्यापक आयाम हैं। यह समस्या असंतोष और हिंसा का कारण बनी है। हमारे देश के कई हिंसक आंदोलन, नक्सलवाद, विद्रोह आदि के मूल में युवाओं में बेरोजगारी की समस्या को माना जाता है। इस समस्या पर मंथन के लिए शनिवार को पटना विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई। इसका आयोजन 'इंडियन सोसायटी आफ लेबर इकोनामिक्स', आइएचडी ईस्टर्न रीजन सेंटर के सहयोग से किया गया था। अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों ने इस समस्या पर अपने-अपने विचार रखे।
कई वक्ताओं ने 'जनसांख्यिकीय वरदान' (डेमोग्राफिक डिविडेंड) पर अपने विचार रखे। यानी ऐसी स्थिति जब पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश होगा जहां की जनसंख्या में वर्ष 2025 तक युवाओं की संख्या लगातार बढ़ेगी व सबसे अधिक रहेगी। आने वाले समय में भारत सबसे युवा देश होगा। माना जा रहा है कि युवा देश के लिये सबसे बड़े संसाधन साबित होगे। देश की प्रगति में योगदान देंगे। पर क्या हमारा देश डेमोग्राफिक डिविडेंड का लाभ लेने के लिए तैयार है? पूर्व विदेश सचिव व काउंसिल फॉर सोशल डेवलपमेंट के अध्यक्ष मुचकुंद दुबे की मानें तो हमारा देश इस स्थिति का लाभ लेने के लिए तैयार नहीं है। हमारी सरकार ने इसके लिए सही नींव तैयार नहीं की है। इसके लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है जिस पर अभी भी केंद्र एवं राज्य सरकारों ने उचित ध्यान नहीं दिया है। अगर हम अपनी प्राथमिकताओं में शिक्षा को सर्वोच्च स्थान दें तब जाकर 10 साल बाद देश में कार्यकुशल मानव संसाधन तैयार हो पाएगा। केवल युवा जनसंख्या होने से ही लाभ हो यह जरूरी नहीं। महत्वपूर्ण यह है कि युवा आबादी कार्यदक्ष भी हो।
बिहार के संदर्भ में पूर्व विदेश सचिव ने कहा कि सभी राज्यों में यह ही युवा आबादी का लाभ लेने की सबसे कमजोर स्थिति में है। साक्षरता दर के मामले में यह पिछड़ा है। इसके लिए शिक्षा एवं कौशल विकास पर राज्य सरकार को सबसे अधिक ध्यान देना होगा।
जब युवा बेरोजगार रहेंगे तो 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' का लाभ नहीं : लखनऊ के गिरि इंस्टीच्यूट आफ डेवलपमेंट स्टडीज के निदेशक व आइसीएसएसआर नेशनल फेलो प्रो. टीएस पपोला के अनुसार युवाओं में बेरोजगारी की समस्या के कारण हम उनकी क्षमताओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। हम 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' की बात कर रहे हैं पर जब युवाओं को रोजगार ही नहीं मिलेगा तो हम इसका लाभ कैसे ले पाएंगे।
जितनी अधिक शिक्षा उतनी ही बेरोजगारी : आम धारणा है कि जितनी अधिक शिक्षा हो बेरोजगार रहने की संभावना उतनी ही कम होती है। प्रो. पपोला ने नेशनल सैंपल सर्वे आरगनाइजेशन (एनएसएसओ) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि स्थिति ठीक इसके उलट है। वर्ष 2009-10 में कुल लेबर फोर्स में अशिक्षितों की बेरोजगारी दर 0.3 फीसद, प्राइमरी से कम शिक्षा वालों में 0.7, प्राइमरी शिक्षित में 1.2, मिडिल पास में 2.1, सेकेंडरी पास में 2.7, हायर सेकेंडरी में 5.2, ग्रेजुएट में 6.9, पीजी एवं इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने वालों में 6.7 व डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट धारियों में सबसे अधिक 9.6 फीसद है।
युवा आबादी के लिए रोजगार जरूरी : यूनिवर्सिटी आफ मेरीलैंड, अमेरिका की प्रो. सोनलडे देसाई के अनुसार हम भारत में 66 फीसद युवा आबादी की चर्चा तो बहुत करते हैं पर इससे ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि युवा आबादी में कितनी संख्या ऐसी है जिसके पास रोजगार है। देश 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' का तभी लाभ ले पाएगा जब युवा रोजगार योग्य कौशल से लैस होंगे।
बिहार के लिए बड़ी चुनौती : जेएनयू के प्रो. अमिताभ कुंडू के अनुसार बिहार के लिए युवाओं में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है। इसका कारण है कि देश की आबादी में राज्य का योगदान 9 फीसद है। पूरे देश के युवाओं का 11 फीसद यहां हैं और पूरे देश में युवाओं में सबसे अधिक 14 फीसद बेरोजगारी यहीं पर है।
पहले दिन कुल चार तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ। सूबे की कला, संस्कृति एवं युवा मामलों की मंत्री डा सुखदा पांडेय अंतिम सत्र की सम्मानित अतिथि थीं। प्रथम दिन आस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से आये डा. थामस बार्न्स, इंस्टीच्यूट फार ह्यूमन डेवलपमेंट, नई दिल्ली के निदेशक डा. अलख शर्मा, आद्री के डा. शैबाल गुप्ता व प्रो. पीपी घोष, यूनिवर्सिटी आफ ईस्ट लंदन की प्रो. मीरा तिवारी, बीआइए के अध्यक्ष डा. केपीएस केसरी, पीयू की डा. डेजी बनर्जी, डा. भगवान प्रसाद सिंह, प्रो. नवल किशोर चौधरी समेत कई अर्थशास्त्री, शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।

काठीकुंड : काठीकुंड प्रखंड में श्रम नियोजन विभाग के तत्वाधान में कल्याणकारी योजना और कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत डेढ़ दर्जन योजनाएं चल रही हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल ने बताया कि इन 18 योजनाओं में साइकिल वितरण, चिकित्सा सुविधा, विवाह सहायता, श्रमिक औजार, छात्रवृत्ति वितरण, प्रस्तुती लाभ, पेंशन योजना में विकलांग पेंशन, वृद्धापेंशन सहित अन्य योजना शामिल है। कहा किइसके प्रचार प्रसार के लिए संबंधित पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों को पूर्व में ही निर्देश दिया गया है।

दुमका : बदलाव फाउंडेशन मिहिजाम और नाबार्ड रांची के सहयोग से पंचायती राज प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड विकास भवन दुमका में शुरू किया गया। प्रशिक्षण में वित्तीय समावेशन क्या, क्यों और कैसे विषय पर मास्टर ट्रेनर शोभा रानी केसरी ने ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि छोटी-छोटी बचत से ही बड़ी बचत होती है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर चैतन्य ने स्वयं सहायता समूह गठन करने संबंधित जानकारी देते हुए चार्ट पेपर के सहयोग से प्रशिक्षण दिया। इन्हें समूह के माध्यम से बचत की जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण में बदलाव फाउंडेशन की ओर से श्यामा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

अलीपुरद्वार : राज्य एसएफआइ के दिवंगत नेता सुदीप्त गुप्त की मौत की न्यायिक जांच की मांग को लेकर शनिवार को माकपा की प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। अलीपुरद्वार शहर के थाना मोड़ में आयोजित प्रतिवाद सभा में एसएफआइ और डीवाइएफआइ की भागीदारी रही। इस अवसर पर दिवंगत छात्र नेता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। एसएफआइ की राज्य सचिव मधुजा सेन राय ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के चलते ही पुलिस हिरासत में सुदीप्त गुप्त की मौत हुई है। दरअसल यह मौत नहीं है बल्कि हत्या का मामला है।

दुमका : झारखंड दानपतित्र रैयती संघ की ओर से शनिवार को रामानंद यादव की अगुवाई में वीर कुंवर सिंह चौक पर एक नुक्कड़ सभा कर दान-पत्र जमीन पर बसे सभी जाति, धर्म के लोगों को नियोजन के लिए स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, वंशावली प्रमाण पत्र, उत्तराधिकारी प्रमाण-पत्र एवं दूसरी शादी नहीं करने का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग बुलंद की। वक्ताओं ने दान-पत्र से प्राप्त जमीन पर घर बना कर रहने वालों को कम से कम 10 कट्ठा जमीन का मालिकाना हक एवं पट्टा देने की व्यवस्था करने, सरकार की ओर से जमाबंदी रैयतों को दी जाने वाली सारी सुविधाएं दान-पत्र जमीन पर बसे वासियों को देने तथा पूर्व की भांति बीपीएल सूची के परिवार को पुन: रहने वाले सभी जाति, धर्म के लोगों को इंदिरा आवास व्यवस्था करने की भी मांग की है। इस दौरान देवेन्द्र पोद्दार, जानू पांडेय, अमर दीप, बाबूलाल केवट, रामानंद यादव, मनोज झा, भरोसा यादव, पप्पू सिंह, मो. अकरम, संतोष साह, मंटू साह, मुन्नी देवी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

कालिम्पोंग, संवाद सूत्र : बौद्ध जंयती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हो गई। यहां के फुंछोंग सांगझंग तानतेन लिंगबौद्ध कल्याण एवं सांस्कृतिक केंद्र तमांग गुंपा में बौद्ध ग्रंथ का पठन शुरू हुआ। पारंपरिक परिधान में बौद्धों ने पारंपरिक पूजा अर्चना शुरू कर दी। गुंबा के धर्मगुरु उर्गेन तेंजिंग बल की अगुवाई में 63 बौद्ध भिक्षु ने पवित्र ग्रंथ का पाठ किया। यह आयोजन 25 मई को बौद्ध जयंती के दिन तक चलेगा। वैशाखी पूर्णिमा के दिन धार्मिक शोभायात्रा भी निकली जाएगी। सुबह से की बड़ी संख्या में धर्मावलंबी मठ पहुंचे। शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
आश्वासन नहीं कटान रोकने के लिए हों प्रभावी उपाय
धन के बावजूद बड़गो-लहसड़ी तक सुरक्षा दीवार न बनना गंभीर लापरवाही
गोरखपुर : आश्वासनों से काम नहीं चलने वाला। बाढ़ रोकने के मुकम्मल उपाय हों। जो काम हों वे मौके पर दिखें। फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा। महेवा-मलौली तटबंध पर बड़गों से लहसड़ी तक सुरक्षा दीवार (3700 मीटर लंबी) के लिए 230 लाख पैसा मंजूर होने के बाद इसका निर्माण न होना इसका सबूत है। कायदे से ये काम अक्टूबर से ही शुरू हो जाना चाहिए। इसी तरह लहसड़ी, डुहिया, बखरिहा और गौरबरसाइत भी राप्ती के कटान के लिहाज से कई वर्षो से संवेदनशील बने हुए हैं, पर विभाग ने इन जगहों पर कोई काम नहीं कराया। इन हालातों में आसन्न बाढ़ से होने वाली जान-माल की किसी भी क्षति के लिए सिंचाई विभाग जवाबदेह होगा।
ये बातें सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कही। वे बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ उक्त बंधे के संवेदनशील स्थानों के दौरे पर गए थे। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि मैंने जिन जगहों का उल्लेख किया है, वहां तुरंत काम शुरू कराएं।
इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री रामलक्ष्मण, रामभुआल कुशवाहा, सदाशिव, शैलेष, शेषनाथ, शशिभूषण, गिरीश सिंह, रविप्रताप, जोखई, गामा यादव, विनोद भारती, साहब पासवान, अभिषेक, रामाज्ञा और लालजी सिंह आदि मौजूद थे।

बिन्नागुड़ी, संवाद सूत्र: मध्य डुवार्स के बानरहाट क्षेत्र के युल एग्रो फार्म की खाली पड़ी भूमि पर हिन्दी कालेज खोला जाये। यह मांग ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष जॉन बारला ने की। उन्होंने कहा कि बानरहाट के लिए निर्धारित हिन्दी कॉलेज अन्य स्थान पर नहीं खुलने देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चाय बागान व इसके आसपास रहने वाले हिन्दी भाषियों के हित में हिन्दी कालेज खोलने की घोषणा की थी इसके लिए उत्तर बंगाल उन्नयन मंत्री गौतमदेव को जगह भी चिन्हित कराई गयी। मार्च माह में दौरे पर आयीं मुख्यमंत्री ने नागराकाटा में आयोजित सभा में बानरहाट में हिन्दी कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। जिससे स्थानीय लोग प्रसन्न थे। मगर बीच में वीरपाड़ा में हिन्दी कॉलेज खोलने की चर्चाओं से स्थानीय लोग निराश हैं। बानरहाट हिन्दी कालेज की वर्ष 2013-14 का अस्थायी सत्र वीरपाड़ा में शुरु होने की जानकारी मिली है। उधर, पीटीडब्ल्यू नेता सुकरा मुंडा ने कहा कि हिन्दी कॉलेज बानरहाट में स्थापित हो इसके लिए हम उत्तर बंग उन्नयन मंत्री से संपर्करत हैं। विनोद तिग्गा ने बताया कि बानरहाट आदर्श विद्या मंदिर हिन्दी हाईस्कूल में चार कमरे खाली हैं जिसमें 1000 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

अमरेन्द्र/रूपेश, दुमका : ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पेयजल की किल्लत के कारण ज्यादातर ग्रामीण अशुद्ध पेयजल का सेवन करने को विवश हैं। कई स्कूलों में तो नौनिहालों के लिए बनने वाला मध्याह्व भोजन अशुद्ध जल से बनाया जा रहा है। जाहिर है ग्रामीण और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है। बहरहाल, रामगढ़ में भयावह पेयजल संकट है। जरमुंडी प्रखंड के ग्रामीण भी पानी के लिए तरस रहे हैं।
रामगढ़ की महुबना पंचायत अंतर्गत सरूवापानी गांव के ग्रामीण सुबह होते ही बर्तन लेकर जोरिया की ओर निकल पड़ते हैं। कारण पूछने पर बताते हैं कि नदी का जल जल्दी से संग्रह कर लें अन्यथा दिन चढ़ते ही मवेशी इसे गंदा कर देंगे। यहां के
ग्रामीण अभी भी गड्ढे का पानी पीने को विवश हैं। ग्रामीण बताते हैं कि चार साल पूर्व स्कूल के पास एक चापाकल लगा था जो अब खराब है। सालोमी मुर्मू ने कहा कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी गड्ढे के पानी से बनता है। पेयजल संकट से सुहोदुहो गांव के ग्रामीण भी त्रस्त हैं। बड़ीरणबहियार पंचायत में पड़ने वाले इस गांव के मिर्धा टोला के ग्रामीण आधा किलोमीटर की दूर से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं।
गांव के हरिमोहन मिर्धा, कंचन मिर्धा, सीताराम मिर्धा, मिथुन मिर्धा, जगन्नाथ मिर्धा, चिंती देवी, शीला देवी, नीया देवी, पार्वती देवी, साबो देवी, शीला देवी, शांति देवी एक स्वर में कहती हैं कि वेलोग मिर्धा टोला में एक नया चापाकल लगाने की फरियाद कई बार आलाधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भालसुमर पंचायत अंतर्गत गम्हरिया दलित टोला में भी पेयजल की काफी समस्या बरकरार है यहां के ग्रामीण भी काफी दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं।
जरमुंडी प्रखंड की खरबिल्ला पंचायत के चरकापाथर गांव का सब चापाकल खराब पड़ा है। ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पिछड़ी जाति आबादी बहुल इस गांव के तीस घरों में दौ सौ के करीब आबादी निवास करती है। ग्रामीण प्रमोद यादव, अशांक कुमार, पार्वती देवी, नीरू देवी, नरेश कुमार कहते हैं कि कई सप्ताह से गांव के तीनों चापाकल खराब होने से पेयजल के साथ-साथ घरेलू दैनिक कार्यो में घोर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जासं, फतेहगढ़ साहिब
माधोपुर बाइपास इलाके में शुक्रवार को वन विभाग के एक गार्ड के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल हुए वन गार्ड की पहचान इकबाल सिंह के तौर पर हुई है। उसे उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उसकी हालत को गंभीर होती देखते हुए उसे पटियाला स्थित राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के भी दो सदस्य अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल जीजस सेवियर स्कूल रोड के किनारे चल रहे एक निमार्ण कार्य के दौरान वन विभाग के एक वन गार्ड ने मौके पर जा कर उन्हें विभाग की जमीन पर कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया। इसकी सूचना उसने विभाग के रेंज अधिकारी को दे दी। रेंज अफसर ने मामले की जानकारी पुलिस थाना फतेहगढ़ साहिब को भेज दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान जब रेंज अधिकारी भीम सिंह वन गार्ड इकबाल सिंह को साथ लेकर मौका देखने पहुंचे तो उनकी उक्त लोगों के साथ तकरार हो गई। इस दौरान हुई हाथापाई में इकबाल सिंह घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होती देखकर डाक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।
मौके पर मौजूद वन गार्ड भूषण कुमार तथा जगदेव सिंह ने बताया कि जब वे इकबाल सिंह को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां पर भी दूसरी पार्टी ने कथित तौर पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में फिर से इकबाल सिंह व उनसे हाथापाई की तथा उसकी वर्दी फाड़ दी। जब इस संबंध में पुलिस थाना फतेहगढ़ साहिब के इंचार्ज वीरेंद्रजीत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें वन गार्ड के साथ मारपीट को लेकर दोनों ही पक्षों में हुई लड़ाई की शिकायतें मिली हैं। वन गार्ड को पटियाला रेफर कर दिया गया है, जबकि दूसरी पार्टी के दो सदस्य फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। मामले की जांच में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- 23 तक चलेगी विश्व संग्रहालय दिवस पर शुरू हुई प्रदर्शनी
गोरखपुर: राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा विश्व संग्रहालय दिवस पर लगाई गई बौद्ध कला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी आकर्षक का केंद्र बनी रही।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के उपाचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि संग्रहालय के उप निदेशक ने इस प्रदर्शनी में अनेक दुर्लभ चित्रों को न केवल संजोया है, बल्कि उन्हें क्रमबद्ध ढंग से सजाकर कला मर्मज्ञों, शोध छात्रों एवं सामान्य जन के सामने पहुंचाने में सफल रहे हैं। तृतीय शती ईपू से लेकर 19 वीं शती ई तक के मध्य बने विभिन्न मुद्राओं में बुद्ध, बोधिसत्व एवं बौद्ध चिन्ह के अवशेषों के छाया चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
संग्रहालय के उप निदेशक डा. एके सिंह ने कहा कि विश्व संग्रहालय दिवस का आयोजन 1977 से पूरे विश्व में किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व संग्रहालय दिवस की 36 वीं वर्षगांठ हैं। भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी के आयोजन के पीछे मुख्य कारण समाज के सभी वर्गो को इस धरोहर के प्रति जागरूक करना है। संग्रहालय में हम प्रत्येक आयुवर्ग एवं मानसिक स्तर के दर्शकों को अनौपचारिक रूप से शिक्षित करने का कार्य करते हैं। संग्रहालय के माध्यम से हमें अपने जड़ों को पहचानने में भी मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 23 मई तक सार्वजनिक एवं साप्ताहिक अवकाश सोमवार को छोड़कर प्रत्येक कार्य दिवस को जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।
निज प्रतिनिधि,बेलहर, बांका : जिलेबिया मोड़ आदिवासी महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ जमा थी। सुदूर व पिछड़े गांवों की ये महिलाएं अपनी पीड़ा अधिकारियों को सुना रही थी। किसी को रोजगार का रोना था तो किसी के गांव में पानी नहीं थी। अधिकारियों ने उनकी समस्याएं भी सुनी और समाधान का भरोसा भी दिया।
दरअसल कस्तूरबा गांधी व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन अन्नपूर्णा धर्मशाला जिलेबियामोड़ में हुआ था। उसी सिलसिले में आदिवासी महिलाएं वहां जुटी थी। इसमें महिलाओं ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखी। जिस पर उपस्थित प्रशासनिक पदाधिकारियों ने निदान के उपाय बताए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक समाहर्ता मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि महिलाएं अगर आत्मनिर्भर होंगी तो निश्चित रूप से समस्याएं कम होगी। इसके लिए क्षेत्र में शैक्षणिक स्तर को उठाना होगा। प्रशासन इन क्षेत्रों में शिक्षण व प्रशिक्षण दोनों मुहैया कराएगा। इस महिलाओं ने सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण की इच्छा जताई। साथ ही इसके लिए सरकारी सहायता की मांग की। मौके पर मौजूद उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ने कहा कि विभाग ऋण देने को तैयार है। महिलाएं इस संबंध में आवेदन दें और उन्हें तत्काल ऋण मुहैया कराया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत पांच लाख तक का ऋण मुहैया कराया जा सकता है। महिलाओं को मेहंदी लगाने, चुड़ी बनाने, सिलाई, बुनाई एवं कटाई आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में खुशहाली आएगी। कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं ने क्षेत्र में पानी की समस्या को रखा। जिस पर श्री मिश्रा ने कहा कि विधायक व सांसद कोटा से क्षेत्र में जल्द ही चापाकल लगाया जाएगा। ताकि पेयजल समस्या का निदान हो सके। वहीं जल्द ही वृद्धापेंशन से महरूम लोगों का आवेदन स्वीकृत किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रायज्ञान चंद, पूर्व जिप सदस्य मीना भगत, प्रमुख विजय प्रसाद यादव, परियोजना प्रबंधक वरूण कुमार, तकनीकी पदाधिकारी अशोक देव, मनोज यादव, दिनेश सिंह, ललित कुमार सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
संवाददाता, ग्रेटर नोएडा :
किसानों को खरीफ की फसलों की जानकारी देने के लिए शनिवार को कृषक भारती को- आपरेटिव लिमिटेड (कृभकों) ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने, नए कृषि यंत्रों के इस्तेमाल, कीड़ों से बचाव, खाद-बीज का किस तरह प्रयोग करने की जानकारी दी गई। छपरौला में आयोजित इस संगोष्ठी में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि पैदावार बढ़ाने के लिए सबसे पहले खाद-बीज का विशेष ध्यान रखा जाए। नए-नए कृषि यंत्रों के साथ अच्छी किस्म के बीज भी आए हैं। इनका इस्तेमाल करने से पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। जमीन की उर्वरक क्षमता को बढ़ाने के बारे में भी किसानों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस क्षेत्र में फसलों में कीड़ा लगता है। उसे रोकने के लिए तौर-तरीके और कीट नाशक दवाओं के इस्तेमाल के बारे में भी किसानों को बारीकी से समझाया गया। कीट नाशक दवाओं के अधिक इस्तेमाल से फसलों को नुकसान न पहुंचे, इसके बार भी भी वैज्ञानिकों ने किसानों को अवगत कराया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कृभकों के उपाध्यक्ष डा. चंद्रपाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि बेहतर तकनीकी से फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है। किसान तकनीकी का इस्तेमाल करने से परहेज न करे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष शीशपाल सिंह, कृभकों के विपणन निदेशक एन एस शिव राव, हेम सिंह राणा, गजेंद्र कुमार, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, डा. देवेंद्र पाल, डा. आरके सिंह, जयवीर सिंह, ओमवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, टीएस राव, आरएस यादव, डा. विनिता सिंह, आरपीएस पुंडीर आदि मौजूद रहे।
वरीय संवाददाता, दुमका : कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि आजसू की प्रमंडलीय पंचायत रैली फ्लाप शो बनकर रह गयी। कहा कि रैली में एकत्र भीड़ पैसों के दम पर ढोकर लाए गए थे। सुदेश महतो पैसे के दम पर संताल परगना में अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। संताल परगना के विकास का दंभ भरने वाले आजसू नेता सुदेश महतो के मंसूबे पूरा नहीं होंगे। एक सवाल पर श्री फुरकान ने कहा कि सूबे में नए सिरे से सरकार गठन के नफा-नुकसान एवं राजनीतिक हालात से पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया गया है। अब इस मसले पर जो भी निर्णय करना है वह आलाकमान करेगा।
दिखावे की रैली : सागेन
दुमका : जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सागेन मुर्मू ने कहा कि आजसू की प्रमंडलीय पंचायत रैली केवल दिखावे की रही। सागेन के मुताबिक सरकार में पंचायती राज मंत्री रहते हुए आजसू के नेता सुदेश महतो ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों को पंचायत राज अधिकार देने का कोई प्रयास नहीं किया। सागेन ने कहा कि जब सुदेश मंत्री की हैसियत से दुमका आए थे तब उन्हें मुखिया संघ की ओर से एक ज्ञापन सौंप कर अधिकारों की मांग की गयी थी लेकिन उस मांगपत्र को इन्होंने गंभीरता से नहीं लिया और अब जब जनता के बीच जाने की बारी आई है तो वे संताल परगना पंचायत रैली कर जनता को बरगला रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और ऐसे नेताओं से जनता को भी सचेत रहने की जरूरत है।
संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरीश कुमार वर्मा ने शनिवार को दादूपुर गांव का दौरा किया। गांव में सीवर, नाली व सीसी रोड के अधूरे कार्य को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित प्रबंधकों को लताड़ लगाई। उन्होंने विभिन्न कार्यों का ब्योरा बनाकर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य पूरा कराने का आदेश दिया।
गांव में लंबे समय बाद भी सीवर व सीसी रोड़ बनाने का काम अधूरा पड़ा हुआ है। गांव के प्रधान हरेंद्र नागर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। शनिवार को एसीईओ गांव का दौरा करने पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली कटौती, कीटनाशक दवा का छिड़काव न कराने, अधूरे विकास कार्य पूरे करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने, बारात घर बनवाने व अन्य गांव को जोड़ने वाली सड़क टूटी होने की शिकायत की। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव के रास्तों में स्ट्रीट लाइट लगवाने, तालाब का सौंदर्यीकरण कराने, बारातघर व अस्पताल की चारदीवारी कराने, खेल का मैदान बनाने सहित अन्य जरूरी विकास कार्य कराने का आदेश दिया। एसीईओ ने कहा कि वह हर सप्ताह अब गांवों का दौरा कर विकास कार्यो का जायजा लेंगे। ग्राम प्रधान हरेंद्र नागर ने विकास कार्य शुरू कराने का आदेश देने पर एसीईओ का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक राजेंद्र भाटी, ग्रामीण ऋृषिपाल नागर, प्रेमराज सिंह, विजय, लिक्खी, रवींद्र आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
जागरण संवाददाता, दुमका : पौधे लगाकर और जलसंरक्षण करके ही पृथ्वी पर जीव जगत को बचाया जा सकता है। जल है जीवन का आधार इसलिए संरक्षण पर सभी को विचार करना चाहिए। शनिवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में इको क्लब द्वारा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी देवीशल हांसदा ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए चिंता नहीं बल्कि कुछ करने की जरूरत है। मनुष्य को जीवनपर्यत जल एवं वन की जरूरत होती है। अब आनेवाली पीढ़ी के लिए इनका संरक्षण हमारा कर्तव्य हो गया है। एक व्यक्ति पूरे जीवन में दो बड़े वृक्षों का उपयोग कर लेता है। अत: हमें जीवन में जल बचत कर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए।
इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन श्री हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद दिलीप तपस्वी के निर्देशन में बच्चों ने स्वागत गान गाया। विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुजर्खी ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। एनसीसी कैडेटों द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। विद्यालय के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने कहा कि वृक्षों की कमी से पृथ्वी पर पंच तत्व संतुलन बिगड़ने से संपूर्ण जीव-जगत के अस्तित्व को खतरा हो गया है। अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से बीमारियों का बढ़ता प्रकोप और तापमान में वृद्धि मानव जीवन के लिए घातक साबित हो रही है। उन्होंने जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।
इको क्लब के मास्टर प्लानर शिशिर घोष ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी ने हमें बहुत कुछ दिया है और दे रही है। हम अपनी बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, उसकी तुलना में हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में वृक्ष लगाने के साथ जल संरक्षण करना होगा। विद्यालय के प्राचार्य नरेश ठाकुर एवं उपप्राचार्य राजेश झा ने कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया। इस अवसर पर सुभाष सिंह, मनोज घोष, अधिवक्ता किरण तिवारी, छवि सिन्हा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
दुमका पब्लिक स्कूल में भी जलसंरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिता हुई। चित्रांकन में कोमल शर्मा एवं साधारण ज्ञान में सोनम खातून को प्रथम घोषित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य बलराम दास, शिक्षक शैलेश कुमार, अमर कुमार वर्मा, नीतू भुई, पुष्पिता सरकार, नाज परवीन, शांता कुमारी, खुशबू कुमारी एवं सुलोचना देवी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के दौरान इको क्लब के सदस्य जे. गोराई, अमित सर, शिक्षिका अंजली चक्रवर्ती एवं राजेश राय द्वारा निर्देशित जल संरक्षण पर आधारित भोजपुरी नाटक पेड़ मत काटो का मंचन किया गया जिसमें पीयूष मोदी, ऋतिक अग्रवाल, प्राची प्रिया, अरविंद ने इस नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कालिम्पोंग, संवाद सूत्र : अखिल भारतीय गोरखालीग (अभागोली) के अध्यक्ष मदन तमांग हत्याकांड के आरोपी को जमानत मिलने पर अभागोली ने इसे न्यायालय के अधिकार का मसला बताया। लेकिन, जमानत के विरोध में गोरखालीग सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। इस मामले में पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।
अभागोली के महासचिव प्रताप खाती ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसी की लापरवाही से ही आरोपियों को जमानत मिली। इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने बचाव पक्ष के अधिवक्ता पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। जमानत याचिका की सुनाई के वक्त सीबीआइ के अधिवक्ता का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में शुरू से ही जांच एजेंसी लापरवाही बरत रही है। खाती ने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपी अभी तक फरार हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। हत्या के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आरोपी का गिरफ्तार नहीं होना सवालिया निशान पैदा करती है। इस मामले की जांच निष्पक्ष और शीघ्र होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याकांड में गोजमुमो के कई नेता संलिप्त हैं।
मालूम हो कि जांच प्रक्रिया के लिए अलग टीम गठित करने को लेकर अभागोली सर्वोच्च न्यायालय की शरण में गया था। इस मामले में आगे की सुनवाई चार मई को होगी। अभागोली शुरू से जांच पर सवाल उठाता रहा है। पार्टी अध्यक्ष मदान तमांग की हत्या दार्जिलिंग में उस समय कर दी गई जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
जागरण प्रतिनिधि, बांका : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार की वकालत की है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा कि स्थानीय लोगों को तरजीह मिलने पर ही कांग्रेस चुनाव में अपना परचम लहराएगी। शनिवार को लालकोठी में एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत लोकसभा प्रभारी डॉ.नामदेव अर्सेडी पहुंचे थे। उन्होंने उम्मीदवार के लिए एक-एक कार्यकर्ताओं से राय-मशवरा किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के कार्यो की सराहना की। जिस पर प्रभारी ने जिलाध्यक्ष को धन्यवाद दिया। लोकसभा प्रभारी के साथ हसन भाई गिलानी, समीर कुमार सेठ भी मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, को-ऑपरेटिव अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, निकेश कुमार सिंह, महेश मिश्रा, आनंद कृष्ण सिंह, डॉ.मंसूर, रेखा सोरेन, विश्वनाथ चौधरी, सुनैना झा, महेश्वरी यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, मु.रफीक आलम, मु.नीसार, निवास सिंह, रमेंद्र सिंह, सुरेश यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमारे प्रतिनिधि, बांका : ऐरिसन पावर लिमिटेड ने बच्चों के बीच सफाई की आवश्यकता को लेकर क्षेत्र के मंगरा प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को जागरुकता अभियान चलाया। इसका शुभारंभ वरिष्ठ ग्रामीण कुंजल महतो ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का मूल है। और स्वास्थ्य शरीर आज की सबसे बड़ी जरूरत है। खास कर स्कूली बच्चों में इसके प्रति जागरुकता आये, यह बेहद जरूरी है। ऐरिसन पावर लिमिटेड इसमें सहयोग कर रहा है, यह बड़ी बात है। मौके पर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ वहां पांच फलदार पेड़ भी लगाए गए। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता भी समझाई गई। मौके पर प्रधान शिक्षक बंशीधर कुमार राव, शिक्षिका कुमारी शैलबाला, ऐरिसन लिमिटेड के आशीष कुमार, संजीव चौधरी, बलराम पंडित, नीरज कुमार, दिनेश यादव, नीरज घोष सहित काफी संख्या में ग्रामीण व बच्चे शामिल हुए।
प्रतिनिधि, धोरैया (बांका) : छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत कन्या मध्य विद्यालय हिरंबी के बच्चों ने शनिवार को बीइओ को घेराव किया। छात्रों ने विद्यालय प्रधान की उदासीनता से अबतक छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की। बीइओ अस्फाक आलम ने बच्चों से पूरी स्थिति की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि गर्मी छुट्टी रहने के बावजूद उन्हें छात्रवृत्ति मुहैया कराई जाएगी। बीइओ के आश्वासन पर बच्चे व अभिभावक वापस गए। इधर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद झा ने बताया कि वर्ग षष्ठ से अष्टम तक छात्रवृत्ति की राशि करीब 150 छात्रों को मुहैया करा दी गई है। उसके बाद जब प्रथम से पंचम तक के छात्रों को राशि वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। ग्रामीण अभिभावक बच्चों के साथ विद्यालय में शोर शराबा करने लगे। इसके कारण वितरण बंद कर दिया गया। इसकी सूचना बीआरसी को दी गई। उन्होंने बताया कि सरकारी निर्देशानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को ही पोशाक व छात्रवृत्ति योजना की राशि देनी है। ऐसे में 300 बच्चों को ही राशि प्राप्त हुई है। इसको लेकर वितरण में ग्रामीणों द्वारा विवाद खड़ा कर दिया जाता है।
संवाद सूत्र, बसी पठानां
जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों को सम्पन्न करवाने के लिए शनिवार को आइटीआइ में एसडीएम सुखदेव सिंह माहल की अध्यक्षता मे चुनावी अमले की अंतिम रिहर्सल की गई। इसमें लगभग 600 कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम सुखदेव सिंह माहल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक निष्पक्ष चुनाव करवाना है। इसे लेकर 80 गांवों के लिए 82 बूथ बनाए गए हैं।
ब्लाक समिति के 15 जोनों में से चार जोनो में सहमति हो चुकी है, वहीं 11 जोनो के लिए चुनाव होंगे। इसी तरह जिले में जिला परिषद चुनावों के लिए बसी पठानां के अधीन फतेहपुर राईया तथा धूंधा जोन है। इनके लिए 15 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वहीं, कर्मचारियों को बूथों पर ले जाने व वापस लाने के लिए यातायात का उचित प्रबंध भी किया गया है। थाना प्रमुख पलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से चुनावों को लेकर चार पैट्रोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ब्लाक के 69 बूथों में से 19 संवेदनशील बूथ घोषित किए गए। इन पर पैनी नजर रहेगी। इस अवसर पर डीएसपी सतिंदरपाल सिंह, जसवंत कौर, बलबीर सिंह, ओम गौतम, राम कुमार, मनजिंदर सिंह, किरणजीत सिंह टिवाणा, भूपिंदरपाल सिंह, सुरिंदर सिंह तथा सरोज कुमारी के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
संवाद सहयोगी, सरहिद
सरहिंद शहर के वार्ड नंबर 5 निवासी गंदगी की समस्या से बेहाल है। गंदगी से उठ रही बदबू व मच्छरों और मक्खियों ने यहां के बाशिंदों को परेशान कर रखा है। इसके अलावा वार्ड में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है तथा कई गलियां भी विकास की वाट जोह रही हैं।
वार्डवासी इकबाल सिंह का कहना था कि इन पाच वर्षो में वार्ड में कोई विकास नहीं हुआ। इसके चलते वार्ड में गंदगी की भरमार है। मच्छरो और मक्खियों ने लोंगों का जीना मुहाल किया हुआ है। बीमारियां लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। वार्ड में शहर जैसी सफाई होनी चाहिए ताकि वातावरण अच्छा बन सके। गुरप्रीत सिंह का कहना था कि वार्ड के मोहल्ले में कई गलियां बनने से रहती हैं। इसके कारण आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पडता है। रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने से लोगों को अंधेरे की भी समस्या से दो चार होना पड़ता है। वार्ड में प्रवेश करती सड़क का इतना बुरा हाल कि कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। हाकम सिंह का कहना था कि यहा पर पीने का जो पानी आता है, वह उन्हें नहीं मिलता। जब भी पानी आता है, तो पानी की पाइपें फट जाती है। इसलिए यहा पर पानी नहीं मिल पाता, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। वार्ड पर 60 लाख खर्च किए : पार्षद
पार्षद अंजू बाला का कहना था कि वार्ड का पूर्ण विकास किया गया है। आज तक 75 लाख के टेडर लगे थे, इनमें से 60 लाख वार्ड पर खर्च किए गए हैं। सबसे बड़ा काम गलियों व पानी सप्लाई का था, जोकि पूरा हो गया है। वार्ड के कुछ हिस्से में काम बाकी है, जो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। भाजपा और अकाली दल की आपसी फूट का नतीजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, इसके कारण कुछ टेंडर रद हो गए हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही निर्मला (24) नामक एक गर्भवती महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। पीसीआर ने महिला को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे तथा उसके गर्भ में पल रहे शिशु को मृत घोषित करार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी अनुसार निर्मला अपने पति उमाशंकर और पांच वर्षीय बेटे के साथ कल्याणपुरी में रहती थी। वह आठ महीने की गर्भवती थी। शनिवार सुबह वह पति और बच्चे के साथ अपने मायके रीवा (मध्यप्रदेश) जाने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंची थी।
स्टेशन पर ही अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। पति ने तत्काल पीसीआर की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पहुंचाया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे व उसके गर्भ में पल रहे शिशु को भी मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आनंद विहार रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जाटी, दुमका/रामगढ़/जामा/बासुकीनाथ : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत जिले के दुमका, रामगढ़ और जरमुंडी प्रखंड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। दुमका प्रखंड मुख्यालय में कार्यशाला का उद्घाटन प्रमुख सुजाता एवं बीडीओ विजय कुमार सोनी ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ सोनी ने सभी ग्राम पंचायत से आयी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योजना के उद्देश्य के बारे में बताते हुए इससे जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर महिला प्रसार पदाधिकारी आश्रिता कुजूर, जनसेवक रामजीवन सूरी समेत काफी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
रामगढ़ प्रखंड के विकास भवन में कार्यशाला को संबोधित करते बीडीओ डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए यह योजना काफी कारगर होगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। इस योजना में ग्राम संगठन के माध्यम से हर समूह की तीन-तीन सदस्य को मिलाकर एक क्लस्टर समूह का गठन किया जाएगा ताकि बैंक में खाता खुलवाकर समूह को ऋण उपलब्ध कराया जा सके।
उपप्रमुख अनिता टुडू ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे अधिक से अधिक की संख्या समूह से जुड़े ताकि इस योजना का लाभ उन्हें मिल सके। महिला प्रसार पदाधिकारी प्रभावती मुर्मू, जनसेवक गौतम कुमार मंडल ने भी योजना के बारे में बताया। मौके जनसेवक, पंचायत समिति सदस्य तथा समूह की सदस्य उपस्थित थीं।
जामा में महिला प्रसार पदाधिकारी नमिता सोरेन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन प्रमुख कालेश्वर सोरेन ने किया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर मुखिया रेखा रानी टुडू, महारानी पावरिया, सुनीता मरांडी, ढुनूज मुर्मू, विभिषण मुर्मू समेत काफी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड के सभागार में आयोजित कार्यशाला में बीडीओ संजीव कुमार ने योजना के बारे में बताया। प्रखंड प्रसार पदाधिकारी प्रमिला हांसदा ने एसएचजी का गठन करने, ग्राम संगठन बनाने, खाता संधारण एवं लोन उपलब्ध कराने के बारे में बताया। इस अवसर पर जरमुंडी प्रखंड के उपप्रमुख प्रयाग मंडल, वनांचल ग्रामीण बैंक बासुकीनाथ के प्रबंधक एके सिन्हा, तालझारी के प्रबंधक सीडी दुबे, सहारा के प्रबंधक केपी बैठा समेत एसबीआइ की बासुकीनाथ, जरमुंडी, बाराटांड़ एवं तालझारी के प्रतिनिधि, बैंक आफ इंडिया जरमुंडी शाखा के प्रतिनिधि, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया नोनीहाट एवं रायकिनारी शाखा के प्रतिनिधि, पंसस रामजीवन यादव, भागवत राय, त्रिभुवन यादव, मुखिया मंगाराम मरांडी, अरूण कोड़ा, मधुसुदन मुर्मू, शिवशंकर हेम्ब्रम, शिवलाल सोरेन उपस्थित थे।
पटना : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद शाहनवाज हुसैन ने क्षेत्रीय दलों को सलाह दी है कि वे कांग्रेस की तेल मालिश करना छोड़ दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वित्तमंत्री चिदंबरम को सदाकत आश्रम तक छोड़ने को उन्होंने राजनीतिक शिष्टाचार की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कांग्रेस विरोध के प्रतीक हैं। शाहनवाज ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विधेयक को भाजपा संसद में सशर्त समर्थन देगी। वहीं उन्होंने टाइम मैगजीन में बिहार के जिक्र को शाहनवाज ने नीतीश और सुशील मोदी के शासन की उपलब्धि बताया।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शाहनवाज ने कहा कि काग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता बुरी तरह तबाह है। जो कांग्रेस का साथ देगा उसका डूबना तय है। क्षेत्रीय दलों की भलाई कांग्रेस से दूरी बनाए रखने में है। नीतीश कुमार द्वारा चिदंबरम को सदाकत आश्रम छोड़ने के निहितार्थ पर शाहनवाज ने कहा कि नीतीश कुमार बेहद शिष्ट व्यक्ति हैं। उनका यह कदम राजनीतिक शिष्टाचार का था। तमाम दलों ने किसी न किसी मौके पर कांग्रेस का साथ दिया है। नीतीश इससे अलग हैं। वे कांग्रेस विरोध के प्रतीक हैं। शाहनवाज ने कहा कि भाजपा खाद्य सुरक्षा बिल को संसद में समर्थन देगी, लेकिन इसके लिए कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली मॉडल को अपनाना होगा। छत्तीसगढ़ मॉडल स्थानीय स्तर पर बेहद सफल साबित हुआ है। महाराजगंज उपचुनाव में राजग की जीत का दावा करते हुए शाहनवाज ने कहा कि राजग उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ पर शाहनवाज ने कहा कि केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि चीनी सेना के पीछे हटने की एवज में क्या भारतीय सेना भी अपने ठिकाने से पीछे आयी है। टाइम मैगजीन में बिहार के जिक्र को उन्होंने नीतीश के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेहतर वित्तीय प्रबंधन का परिणाम बताया। कहा कि बिहार की तरक्की की चर्चा देश की सीमाओं के पार हो रही हैं। मैगजीन में जिन चार राज्यों का जिक्र है उसमें से दो में राजग का शासन है। खेल में पैठ रहे भ्रष्टाचार पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आइपीएल को पाक साफ करने की दिशा में बीसीसीआई को कदम उठाने चाहिये। क्रिकेट जेंटलमैन गेम है, लेकिन आज यह बुकी के हाथों बिक गया है। स्थिति में सुधार के लिए खेल मंत्रालय को सख्ती करनी चाहिए।
निज प्रतिनिधि, किंजर, अरवल
स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष नारायण सिन्हा ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत शनिवार को किंजर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुनीलाल चौधरी को दस पंखे उपलब्ध करायें।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बच्चों को पंखे से काफी सहुलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बैंक केवल लेन देन का ही संस्था नहीं है। बैंक का दायित्व बनता है कि ग्रामीण क्षेत्र में विकास में सहयोग करना। यह शाखा खुले मात्र छह माह हुए हैं। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र के लोगों को बैंक से काफी लाभ मिले। उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से भी नियमित स्कूल आने तथा मनलगाकर पढ़ने की बात कही। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, शिक्षाविद् लाल सूरज राम, उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार,सरपंच अलिम मंसूरी उप सरपंच अरबिंद सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने की जबकि संचालन शिक्षक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने किया। बैंक द्वारा विद्यालय को दिए गए पंखे की चर्चा बाजार में होती रही।
निज प्रतिनिधि, काको जहानाबाद
जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत काको प्रखंड में जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी मो. सोहैल ने सात सौ मामले का निष्पादन किया। जनता दरबार में सर्वाधिक मामले बीपीएल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं इंदिरा आवास से संबंधित थे। पश्चिमी काको पंचायत सचिव द्वारा प्रतीक्षा सूची में अधिक अंक वाले को इंदिरा आवास आवंटित कर देने एवं कम अंक वाले को इस लाभ से वंचित करने पर उसकी तुरंत जांच कराई एवं आरोप सही पाये जाने पर उक्त पंचायत सेवक के विरुद्ध प्रपत्र क भरने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जनता दरबार में ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध कराया गया एवं उसी स्थल पर फार्म प्राप्त ही किया गया। चिकित्सकों की एक टीम ने स्वास्थ्य जांच किया एवं विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाया। जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिनका राशन कार्ड कूपन खो गया है उन्हें एक सप्ताह के अंदर द्वितीयक कार्ड निर्गत करें। सत्र कांड से प्रभावित एक पीड़िता को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराने हेतू पीओ काको को निर्देशित किया गया।
जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने छात्रवृति मेडिकल सहायता, अतिक्रमकण, आंगनबाड़ी आदि से संबंधित मामलों का भी निष्पादन किया। इस मौके पर मुखिया रंजय कुमार सिंह ने मनरेगा के तहत मजदूरों की मजदूरी समय से भुगतान नहीं होने पर मुद्दा उठाया। उन्होंने बोधी विगहा गांव के समीप फाल का निर्माण करने, उदेरा स्थान नहर पर हर गांव के सामने समपार बनाने, उतरसेरथू पंचायत में सहज वसुधा केन्द्र लगाने की बात कही। जिला पदाधिकारी ने प्रखंड अंतर्गत चल रहे सभी योजनाओं के प्रगति की भी समीक्षा किया एवं उन्होंने आरटीपीएस, कैशबुक तथा अन्य पंजियों को तरीके से संधारित करने को निर्देशित किया। योजनाओं में गुणवता एवं पारदर्शिता पर उन्होंने पूरा ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर एडीएम, डीडीसी, एसडीओ समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जागरण संवाद केंद्र ,फरीदाबाद:
उपायुक्त बलराज सिंह ने लोगों से पूछा कि अधिकारी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में बताने के लिए कभी गांव में आते हैं। इन नीतियों का लाभ मिल रहा है। यदि नहीं तो वे इसके बारे में बेखौफ होकर बताएं।
उपायुक्त सिंह अपने रात्रि ठहराव के दौरान फरीदाबाद खंड के गांव कुरैशीपुर में ग्रामीणों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण पदार्थ है। इसका संरक्षण अवश्य करें। व्यर्थ पानी न बहाएं। अक्सर गांवों में लोग टंकी के कनेक्शन पर टूटी नहीं लगाते हैं। ऐसे में पानी व्यर्थ बहता रहता है। सभी लोग टूटी अवश्य लगाएं ताकि पानी का लंबे समय तक सदुपयोग किया जा सके।
जन कल्याणकारी नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना हर अधिकारी का प्रशासनिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव जैसे कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों, परियोजनाओं के बारे में लोगो,बीपीएल परिवारों, अनुसूचित जाति के परिवारों को जागरूक करना है ताकि लोग सरकारी नीतियों का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि लोग अपने से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
उपायुक्त ने कहा कि सुदृढ़ समाज के लिए महिलाओं व बच्चों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है तभी वे समाज कल्याण के सभी कार्यो में अपनी प्रतिभागिता कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से परिवार नियोजन, स्वास्थ्य अभियान,टीकाकरण ,धूम्रपान निषेध जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कहा।
इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गाव वासियों को राशन कार्ड के फार्म, पशु व डेरी विभाग द्वारा पशुओं के लिए मिनरल मिक्सचर, समाज कल्याण विभाग द्वारा बुढ़ापा पेंशन के फार्म बाटे गए तथा तहसीलदार ने जाति, रिहायशी प्रमाण पत्र बनाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, मुकेश डागर, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी नरेश कुमार पंकज, जिला राजस्व अधिकारी पी.डी. शर्मा, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा, जिला युवा खेल एवं कल्याण अधिकारी आइपीएस लांबा, कृषि तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब
जिला परिषद व ब्लाक समिति के चुनावों को लेकर शनिवार को जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी अरुण सेखड़ी ने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें।
आज हुई तीसरी व अंतिम रिहर्सल के बाद पुलिस सुरक्षा में पोलिंग स्टाफ चुनाव सामग्री लेकर अपने अपने चुनाव केंद्रों को रवाना हुआ। इन चुनावों के मद्देनजर विभिन्न विभागों के 3 हजार 635 मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि सुरक्षा के तहत 1476 पुलिस अधिकारी व मुलाजिम तैनात रहेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी सह डीसी अरुण सेखड़ी ने आज एक विज्ञप्ति में बताया कि जिला फतेहगढ़ साहिब में जिला परिषद के दस तथा ब्लाक समिति के 76 चुनाव क्षेत्रों के कुल 476 बूथों पर शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चुनावी अमले की सहायता व उनके कामकाज की देखरेख के लिए एक सौ सुपरवाइजर तैनात होंगे। प्रत्येक बूथ पर एक प्रीजाइडिंग अधिकारी, एक सहायक तथा तीन पोलिंग अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। किसी को भी माहौल खराब करने तथा कानून व्यवस्था को भंग करने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। इसके तहत सुरक्षा के लिए 1467 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, जिनमें दो एसपी, पांच डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर, 152 सब इंस्पेक्टर व सहायक सब इंस्पेक्टर तथा लगभग 1300 सिपाही शामिल होंगे, जबकि जिले के 155 संवेदनशील तथा 44 अति संवेदनशील बूथों पर एक एएसआइ व सिपाही की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 22 पैट्रोलिंग पार्टियां भी गश्त पर रहेंगी। डीसी सेखड़ी ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर मतगणना केंद्र तथा स्ट्रांग रूम स्थापित किए गए हैं। मतगणना 21 मई को होगी तथा उसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 19 मई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल बिना किसी भय के करें। उन्होंने चुनाव अधिकारियों व मुलाजिमों को भी हिदायत दी कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करें। ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : राजधानी और समीपवर्ती क्षेत्र में तेज धूप और गर्म हवाएं चलने से तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। वहीं, बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं के कारण लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को औसत अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, लेकिन पालम में पारा 45 पार कर गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पालम में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि या गया, जो इस सत्र का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले सप्ताह मंगलवार से तापमान में और वृद्धि होने की आंशका है।
पालम मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी आरके जेनामणि ने बताया कि अभी आसमान में बादल और नमी नहीं है। इस कारण गर्मी का प्रभाव अधिक है। उत्तारी पश्चिमी क्षेत्र राजस्थान और हरियाणा की तरफ से गर्म हवा चलने के कारण भी तापमान बढ़ा है। दोपहर बाद 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राजधानी और समीपवर्ती क्षेत्रों में गर्म हवाएं चली। देर शाम तक भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हुआ था। अगले 48 घंटे में तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
औरों से अलग है दिल्ली : आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान नागपुर या अन्य शहरों की तरह लगातार एक सप्ताह तक नहीं रह सकता। ऐसे में इसमें अगले सप्ताह के बाद कमी जरूर आएगी। इसकी प्रमुख वजह गर्म हवाओं के कारण धूल का ऊपर छा जाना है। जिससे सूरज की किरणें कम प्रभाव के कारण इस क्षेत्र पर पड़ती हैं। उन्होंने बताया कि अभी 15-20 दिनों तक किसी तरह का पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी नहीं होगा, जिससे यह कहा जाए कि बारिश या बादल छाएंगे।
--बाक्स--
पिछले पांच वर्षो का 18 मई का दर्ज तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2008 42 25
2009 42 30
2010 45 32
2011 44 31
2012 38 28
संवाद सहयोगी, छेहरटा :
सरहद-ए-पंजाब स्पोर्ट्स क्लब अमृतसर द्वारा शहीद संत सिंह गिल की याद को समर्पित नौवीं जूनियर इंटर स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता करवाई गई। इसका शुभारंभ एससीएसटी आयोग के उप चेयरमैन डा. राज कुमार वेरका ने किया। इस अवसर पर गुरेंद्र सिंह मट्टू ने डा. वेरका व कश्मीर सिंह खियाला को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में शरणदीप, अबिनाज, साहिल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। अंडर-10 साल लड़के 100 मीटर में राजन अपारदीप सिंह, हरमन सिंह, सुमित, लड़कियों में सुमनदीप, सिया व नाजनीत ने तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर बलबीर सिंह बब्बी पहलवान, विजय शर्मा, संजू पासी, बलविंदर सिंह हीरा, बलविंदर कुमार, बलजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
सरवनखेड़ा, अंप्र : गजनेर थाना क्षेत्र के नाही गांव में बच्चों के खेल में लगी आग से तीन आशियाने खाक हो गए। आग बुझाने में वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि दो बकरियां जलकर मर गई।
गजनेर थाना क्षेत्र के ज्यूनिया ग्राम सभा के मजरा नाही गांव में शनिवार को बच्चों द्वारा खेल में जलाई माचिस की तीली से होरीलाल के घर पर रखे छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग की लपटों ने हरीजीवन व रामसेवक के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पामा चौकी इंचार्ज अशोक यादव मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गांव की गलियां संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच सकी। आग की चपेट में आकर होरीलाल की पत्नी नन्हीं देवी (60) गंभीर रूप से झुलस गई, गांव के धर्मेद्र ने किसी तरह उन्हें बाहर निकला। आग से दो बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे पहले तीनों घरों की गृहस्थी जल गई। परिजनों ने झुलसी वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव पहुंचे सपा सांसद घनश्याम अनुरागी ने एसडीएम को क्षति का आंकलन कराकर पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए। गांव पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी। तहसीलदार द्वारा चेक बनाये जाने के बाद सांसद से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराई। अरुण यादव, अनीश खान, लक्ष्मीकांत मौजूद रहे।
-------इनसेट----
सबस्टेशन में लगी आग, कई गांवों की बिजली गुल
राजपुर, अंप्र : जैनपुर स्थित सब स्टेशन परिसर में शनिवार को आग लगने से राजपुर फीडर के एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जैनपुर स्थित बिजली घर के राजपुर फीडर के खंभे में लगे तारों से चिंगारी गिरने से सूखी घास में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। एसएसओ भारत पाल व लाइन मैन ने आपूर्ति बंद करने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल जवानों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से सब स्टेशन पर लगीं केबिलें जल गई जिससे राजपुर फीडर के करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि जली हुई केबिल बदल कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

जलपाईगुड़ी, जागरण संवाददाता : जिले में नियमित शिक्षण से अलग हो चुके छात्र छात्राओं की वास्तविक संख्या का पता लगाने के लिए सर्व शिक्षा मिशन की ओर से शिशु तथ्य पंजिका तैयार किया जा रहा है। फिलहाल स्कूल चलो अभियान के तहत किए गए सर्वेक्षण के अनुसार जिले में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छह हजार स्कूल ड्राप आउट मिले हैं। हालांकि यह संख्या अंतिम नहीं है। इसके लिए घर घर जाकर नियमित शिक्षा से बाहर रहने वालों की सही संख्या का पता लगाया जाएगा। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत इलाके में प्राथमिक शिक्षक, शिशु शिक्षा केंद्र और माध्यमिक शिक्षा केंद्र के शिक्षक सर्वे के काम में जुटे गए हैं। प्रथम चरण के सर्वेक्षण की समाप्ति के बाद अब बूथ आधारित सर्वे का काम शुरू हो गया है। जिला सर्व शिक्षा मिशन के सूत्र के अनुसार इसके बाद प्रखंड, महकमा और जिले के लिए संपूर्ण शिशु तथ्य पंजिका तैयार की जाएगी। इस सर्वेक्षण में छह वर्ष से लेकर 14 वर्ष की उम्र के विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है। जिले के 18 वर्ष की उम्र वाले निश्शक्त छात्र छात्राओं भी इस सर्वे में शामिल किया गया है।

सिगरेट के सेल्स वाहन सवारों से राशि लूटने का प्रयास, ग्रामीणों से घिरा देख लुटेरों ने गोली व बम चलाए, चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल
एडीशनल एसपी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर रवाना
मालदा,संवाद सूत्र: जिले के चांचल थाना क्षेत्र स्थित कंडारन में शनिवार को देर रात 8.30 बजे के करीब पुलिस व ग्रामीणों के बीच हाथापाई होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी मिलते ही जिला पुलिस मुख्यालय से एडीशनल एसपी श्याम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हो गये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सिगरेट के थोक विक्रेता के सेल्समैन कंपनी के वाहन से माल की आपूर्ति करने के साथ संबंधित दुकानदारों से भुगतान भी वसूलते हैं। इसी क्रम में शनिवार को देर रात 8.30 बजे चांचल क्षेत्र से भुगतान लेकर मालदा लौट रहे सेल्समैन के वाहनों को कंडारन में बोलेरो सवार एक दर्जन बदमाशों ने लूटने की नियत से रोक लिया तथा सेल्स वाहन में सवार लोगों के पास से दो लाख रूपये की राशि लूटने का प्रयास किया। सेल्स वाहन सवार लोगों द्वारा मचाए गये शोर को सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खुद को ग्रामीणों से घिरा देख बोलेरो सवार बदमाशों ने गोली व बम चलाने शुरू कर दिये। जिसकी चपेट में आकर ग्रामीण श्यामल दास जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए चांचल महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी पाते ही चांचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख लुटेरों के अन्य साथी भागने में सफल हो गये जब कि पुलिस ने मौके से तीन लुटेरों को पकड़ लिया। जिन्हें लेकर पुलिस चांचल थाना लौट रही थी तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर लुटेरों को उनके हवाले करने की मांग की। पुलिस द्वारा लुटेरों को नहीं सौंपे जाने पर पुलिस व ग्रामीणों के बीच हाथापाई हो गयी। ग्रामीणों से मुकाबला करने में पुलिस कर्मियों की संख्या कम होने पर जिला मुख्यालय को सूचित किया गया। जिला मुख्यालय से एडीशनल एसपी श्याम सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।
वरीय संवाददाता, दुमका : राजकीय पुस्तकालय में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक हुई। डीईओ हांसदा ने प्रधानाध्यापकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए कई निर्देश दिए। बैठक में दिवाकर महतो, सिस्टर सेलिन, अजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार साह, शंकर प्रसाद, नवल किशोर मिश्रा, एलियन हांसदा, ब्रज किशोर झा, ज्ञानेन्द्र पांडेय, देवेन्द्र प्रसाद, अर्जुन पंडित, भरत महतो, मनोज दास, खुदीराम बेदिया, संतोष कुमार, सिद्धेश्वर मुर्मू, सत्य नारायण पांडेय, दयामय मित्रा, विजय कुमार दुबे उपस्थित थे। मंच का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार झा एवं धन्यवाद ज्ञापन शिशिर कुमार घोष ने किया।
विद्यालयों को उत्क्रमित करने की मांग : राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष दिवाकर महतो ने श्रीरामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय एवं राजकीय उच्च विद्यालय कड़हलबील को उत्क्रमित कर प्लस टू का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने शास्त्री स्मारक मवि दुमका एवं मध्य विद्यालय कड़हलबील को उच्च विद्यालय का दर्जा दिए जाने की भी मांग की।

कालिम्पोंग, संवाद सूत्र : यहां महिला अधिकारों की रक्षा के लिए जागरुकता रैली का आयोजन हुआ। मौन जुलूस के दौरान लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे। मौन जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर की परिक्रमा करने के बाद रैली कार्यक्रम स्थल कालिम्पोंग हाइ स्कूल पहुंचे। वहां रैली सभा में परिणत हो गई। ऑल इंडिया वूमंस कांफ्रेस के सचिव अरूण प्रधान शामिल थे। यहां के गर्ल्स हाई स्कूल के सभागार में वूमंस कांफ्रेस द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कालिम्पोंग के एडिशनल जिला जज अमलेंदु भौमिक, न्यायिक दंडाधिकारी राणा दाम व विदुशी छिरिंग लेप्चा व अन्य उपस्थित थे। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि अधिकारों का समुचित उपयोग करें। अधिकार के प्रति सभी को जागरूक रहना होगा। जागरूकता से ही दमन को रोका जा सकता है। यहां के अधिकतर लोगों को अधिकार की जानकारी नहीं है। यह दुखद है। सभी को अपने हक के लिए आगे आना होगा। अधिकार की जानकारी के लिए सजग रहने की जरूरत है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून में पर्याप्त प्रावधान हैं। महिला उत्पीड़न को सजगता से ही रोका जा सकता। उत्पीड़न की शिकार अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र की भोली-भाली होती हैं। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंपा हिसे ने की।
मालूम हो कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा होने की वजह से संवेदनशील है। यहां मानव तस्करी की घटना आम बात बात है। महिलाओं व बच्चों के उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इसे रोकने के लिए प्रशासन और कई संस्था सक्रिय भूमिका निभा रही है। नेपाल के रास्ते भी मानव तस्करी की घटना का उजागर हुआ है। इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

जासं, नई दिल्ली : भारतीय बाजार में चीनी माल की भरमार के विरोध में शनिवार को नेशनलिस्ट फोरम ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चीनी सामान की होली जलाई व राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
फोरम के संयोजक दुर्गा नंद झा ने कहा कि चीन द्वारा भारतीय बाजार अपने माल की भरमार कर यहां के उद्योगों को चौपट करने तथा कुटीर उद्योग से आजीविका चलाने वालों को भूख की आग में झोंकने की साजिश रच रहा है। यही कारण है कि होली व दीवाली जैसे पर्व पर भारतीय बाजार में चीन के माल की भारतीय बाजार में भरमार दिखाई देती है। फोरम ने चीन की इस चाल से देशवासियों को सचेत करते हुए चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की अपील की है।
आजमगढ़ : एमपीडब्ल्यू संविदाकर्मी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शासन-प्रशासन पर नवीनीकरण न कर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
शिवकांत पाठक ने कहा कि एमपीडब्ल्यू के अंतर्गत वर्ष 2012-13 में उन्हें संविदा पर तैनाती मिली। एक साल तक वेक्टरजनित कार्य लिया गया। 31 मार्च 2013 को संविदा अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद शासन ने एनआरएचएम की समस्त योजनाओं से 2013-14 में जारी रखने का निर्देश दिया। हम सभी कर्मचारियों ने 20 अप्रैल तक ब्लाकों में कार्य किया। अब अपर निदेशक मलेरिया एवं बीपीडी द्वारा 16 अप्रैल को भेजे गए पत्र के आधार पर हमें कार्य करने से रोका जा रहा है। यह सरासर गलत है। सरकार बताए कि जिस प्रयोजन से हमारी नियुक्ति हुई थी क्या उसकी पूर्ति हो गई। हमारा नवीनीकरण होना चाहिए। इससे मानसिक, शारीरिक शोषण हो रहा है। यदि नवीनीकरण नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर शिवकांत पाठक, मोनूकांत चौबे, अंकित सिंह, तीर्थराज सिंह, नंदू गौतम, प्रदीप प्रजापति, अनूप प्रजापति, आशुतोष राय, धनंजय, विश्व दीपक तिवारी, रूपेश यादव, राकेश यादव, सुजीत गौड़, ओमनाथ सोनकर आदि उपस्थित थे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : गर्मियों में दूषित पानी की आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए जल बोर्ड ने कमर कस ली है। जल बोर्ड ने निर्णय लिया कि एक टीम रोजाना अलग-अलग जगह से लगभग 450 पानी के नमूने लेगा। साथ ही नमूने दूषित पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड के मुताबिक अभी रोजाना 300 नमूने लिए जाते हैं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अभी केवल दो से ढाई फीसद नमूने ही फेल रहे हैं। इन्हें भी ठीक कर दिया जाता है।
अमृतसर (वि.) : पठानकोट बस स्टैंड के पास लोगों को नया जीवन प्रदान कर रहे वासन अस्पताल के डा. राकेश वासन से दैनिक जागरण की हुई विशेष भेंटवार्ता में डा. वासन ने बताया कि वह वर्ष 2011 से पठानकोट में अस्पताल चला रहे हैं। उन्होंने एमबीबीएस, एमएस, डी-मास जर्मनी से, फाईवस, इंडोस्कोपी मुंबई से व सीनियर रैजीडैंसी पीजीआई चंडीगढ़ से की है। डा. वासन ने बताया कि उन्होंने अपने अस्पताल में कई तरह के कठिन आपरेशनों को सफल कर मरीजों को उनके दर्द से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने मात्र 9 महीने के बच्चे के मलद्वार का सफल आपरेशनकिया है। सर्जिकल स्पेशलिस्ट डा. वासन ने बताया कि गुरदासपुर निवासी हैतांष अपने नये जन्मे एक दिन के बच्चे को लेकर आए, जिसका मलद्वार नहीं था। डा. वासन ने मात्र 9 महीने के समय में स्टेज वाइज सफल आपरेशन किए। डा. वासन ने बताया कि इस तरह के आपरेशन काफी जटिल और सर्जिकल फील्ड में चुनौती पूर्ण होते हैं।

जासं, नई दिल्ली : शराब के नशे में धुत तीन आरोपियों द्वारा पति की पिटाई का विरोध कर रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर शाहदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेखा (काल्पनिक नाम) अपने परिवार के साथ ईस्ट गोरखा पार्क में रहती है। शुक्रवार शाम रेखा अपने पति के साथ बाजार जा रही थी। घर से कुछ दूरी पर शराब के नशे में तीन युवक किसी से झगड़ा कर रहे थे। रेखा के पति ने शराबियों को समझाने की कोशिश की तो उल्टे उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।
पति को पिटता देख जब रेखा बचाने के लिए पहुंची तो तीनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और थप्पड़ भी मारा। इसके बाद शाहदरा पुलिस ने मामला दर्जकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, दुमका : वनांचल ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष बसंत कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा की इस दौड़ में वनांचल ग्रामीण बैंक ने जो सफलता पायी है, उसके लिए बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इंडोर स्टेडियम में शनिवार की देर शाम आयोजित वनांचल ग्रामीण बैंक पुरस्कार एवं पारितोषक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे थे।
उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य की ओर ध्यान हमेशा सफलता प्रदान कराता है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले बैंक कर्मियों को सम्मानित किया। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन अध्यक्ष श्री मिश्रा, अलका मिश्रा, नाबार्ड के एनके पोद्दार सुंदरपहाड़ी प्रखंड के प्रमुख रफाइल सोरेन एवं प्रबंधक जयंत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर दोलन चापा सेन, केके शुक्ला, यामिनी पांडेय, श्रीति मल्लिक, निकेश, रेवती रमण, गौरकांत झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंच संचालन महाप्रबंधक एसके जायसवाल, सौमित्रो भट्टाचार्य, जयंत सिंह, पदमा एवं अर्पणा द्वारा किया गया। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (नेटवर्क-1) विजय कुमार दास ने किया। समारोह में देवघर के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपी यादव समेत क्षेत्रीय स्तर पर तीन शाखा प्रबंधक एवं बैंक स्तर पर तीन शाखा प्रबंधकों को पुरस्कृत किया गया।
13 पंचायतों को सोलर लैंप : समारोह में बैंक की ओर से गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी प्रखंड की 13 पंचायतों को एसजी इंटरप्राइजेज की ओर से एक-एक सोलर लैंप दिया गया। इस अवसर पर पंचायतों के मुखिया एवं प्रमुख उपस्थित थे।

फोटो 21
संवाद सूत्र, रतिया
गाव कलोठा में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी को दीवार से पटक-पटक कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। मायके के सदस्यों ने पीड़िता हरमन कौर निवासी माखेवाला पंजाब को बेहोशी की हालत में रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। करीब 5 घटों के पश्चात होश में आई हरमन कौर ने अपने पति हरगोबिंद ¨सह तथा सास महेन्द्र कौर पर कथित मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
उसने बताया कि उसकी शादी करीब 3 वर्ष पहले कलोठा निवासी हरगोबिंद ¨सह से हुई थी और शादी के पश्चात ही उसका पति हमेशा उसके साथ मारपीट करता था। विवाहिता ने बताया कि उसके एक लड़का भी है और उसके साथ भी उनका व्यवहार ठीक नहीं रहता है। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात्रि को उसके पति व उसकी सास ने उसका कथित तौर पर गला घोंट दिया और बाद में दीवार के साथ पटक-पटक कर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद निजी चिकित्सक से उपचार करवाया गया था और बाद में पति ने ही उसके मायके में सूचना दी थी कि उनकी बेटी को आकर ले जाएं, क्योंकि वह हमेशा उन्हे तंग करती है। पीड़िता ने बताया कि जब उसका पिता व परिवार के अन्य सदस्य कलोठा पहुचे तो वह स्वयं बेहोशी की हालत में थी और उसके गले पर गहरी चोट भी लगी हुई थी। इस स्थिति को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने न केवल उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया, बल्कि पुलिस को भी सूचित कर दिया।

संवाद सूत्र, रतिया
स्कूलों में आयरन की गोलिया खाने से सैकड़ों बच्चों की तबीयत खराब हो जाने के पश्चात शनिवार को ड्रग अधिकारियों की टीम उपरोक्त गोलियों की जाच करने के लिए रतिया पहुची। जिला भिवानी के ड्रग अधिकारी रमन श्योराण के नेतृत्व में गठित टीम ने जहा उपरोक्त विभिन्न स्कूलों में वितरित की गई गोलियों की जाच की। वहीं संबंधित गोलियों के सैम्पल लेकर जाच के लिए चण्डीगढ़ की लैब में भेज दिए। उल्लेखनीय है कि इदिरा बाल स्वास्थ्य योजना के तहत रतिया क्षेत्र के सभी स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों में खून की मात्रा को बढ़ाने के लिए प्रत्येक सोमवार को आयरन की गोलिया खिलाने का अभियान चलाया था और अभियान के प्रथम चरण के तहत ही रतिया खण्ड के गाव भूंदड़वास, बुर्ज, हमजापुर, बादलगढ़, महमड़ा सहित अनेक स्कूलों के सैकड़ों बच्चे बीमार हो गए थे और उन्हे उपचार के लिए रतिया व फतेहाबाद के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मगर 3 दिन पहले चण्डीगढ़ से आई टीम ने संबंधित अस्पताल में आयरन की गोलियों की भेजी गई खेप की जाच करवाने के आदेश दिए थे। चण्डीगढ़ से पहुचे चिकित्सक डा. दयानन्द ने जाच करते हुए ड्रग कंट्रोलर को उपरोक्त आयरन की गोलियों की जाच करने को कहा था। संबंधित टीम रतिया के सरकारी अस्पताल में पहुची और मुख्य चिकित्सक डा. विजय जैन की मौजूदगी में ही उपरोक्त आयरन की गोलियो के सैम्पल लेकर जाच के लिए चण्डीगढ़ भेज दिया।
जागरण संवाद केंद्र, अमृतसर
मीडिया इनोवेशन द्वारा अमृतसर ट्रेड एक्सपो का आयोजन अल्फा वन माल में एक और दो जून को किया जाएगा। एक्सपो का मुख्य आकर्षण सुपर स्टार आफ द सिटी का आयोजन रहेगा। एक्सपो में रियल एस्टेट, एजुकेशन इलेक्ट्रोनिक्स, लाइफ स्टाइल, इमीग्रेशन, आर्टिफिशियल ज्यूलरी, आटो टू व फोर व्हीलर और डिजाइनर कपड़े पेश किए जाएंगे। दिल्ली व मुंबई के डिजाइनों का सामान लोगों की जेब के अनुसार जहां रहेगा, वहीं बच्चों का भविष्य निर्धारित करने में भी एक्सपो विशेष रूप से कारगर साबित होगा। चैनल वी फेम चित्राक्षी खोखर रेंप अपनी अदाओं के जलवे दिखाएगी।
मीडिया इनोवेशन का ट्रेड एक्सपो लोगों को एक ही छत के नीचे कई अवसर प्रदान करेगा। शहर में लगने वाला यह पहला ऐसा एक्सपो है। एक्सपो में सुपर स्टार आफ द सिटी निकाला जाएगा। इसमें दो साल से लेकर 18 साल के बच्चे भाग ले सकेंगे। मम्मी स्पेशल में कोई भी मदर किसी एक्टिविटी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकती है। बच्चे इसकी रजिस्ट्रेशन खन्ना इंस्टीट्यूट आफ आईटी एंड मैनेजमेंट रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक अमृतसर वन जीटी रोड, टेस्ट इंस्टीट्यूट रामतीर्थ रोड और ओकाया बैटरी बस अड्डे पर करवा सकते हैं।
सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता :
वर्ष 1980 में स्थापित हिल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के 33वें वार्षिक समारोह मे मंच पर पहाड़ों के सांस्कृतिक सौंदर्य की ऐसी चमक देखने को मिली जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर एनबीयू के गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक नीता तमांग को सम्मानित भी किया गया।
शनिवार को नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी के विद्यासागर हॉल में आयोजित इस समारोह में एनबीयू के गणित विभाग की सहायक प्राध्यापिका नीता तामंग को नेपाली विभाग के प्राध्यापक डॉ. मोहन प्रसाद दहाल व अवकाश प्राप्त डीएसपी सीके प्रधान ने उन्हें शॉल ओढ़ा कर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इन अतिथियों ने नीता तमांग की अब तक मेहनत-लगन व उपलब्धि्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नीता तमांग ने भी इस सम्मान के लिए अतिथियों व सम्मान प्रदानकर्ता एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मान प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य-संगीत के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। अखिल भारतीय गोरखा परिसंघ के भी कई प्रतिनिधियों ने समारोह में शिरकत की। इसमें हिल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वदीप बोमजन व सचिव गौरव शर्मा, सदस्य अरूण सामपंग व अन्य सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : रेलवे बोर्ड में सदस्य नियुक्ति के लिए 10 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगे जाने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी धर्मेद्र कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी। इस मामले में धर्मेद्र कुमार पर आरोप है कि उसने सह आरोपी विवेक कुमार के साथ मिलकर रिश्वत के रूप में मांगी गई 10 करोड़ की रकम में से 90 लाख रुपये तत्कालीन रेलवे मंत्री पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला के पास चंडीगढ़ में पहुंचाने का आरोप है।
विशेष सीबीआइ जज स्वर्ण कांता शर्मा ने मामले में सुनवाई बाद आरोपी की दायर याचिका खारिज कर दी। आरोपी धर्मेद्र ने जमानत अर्जी दायर करते हुए कहा था कि उसे इस बात की कतई जानकारी नहीं थी कि वह कार से चंडीगढ़ रिश्वत के रुपये देने के लिए जा रहा है। कोरियर फर्म के मालिक के कार्य के लिए उसके कर्मचारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। वहीं विजय सिंगला और मामले में अन्य आरोपी उसे नहीं पहचानते हैं। इस मामले में उसके प्रति नरमी बरती जाए।
याचिका पर सीबीआइ ने कहा कि धर्मेद्र मामले में केस की अहम कड़ी है। धर्मेद्र और विवेक ही दिल्ली से दो गाड़ियों में 90 लाख रुपये की राशि लेकर चंडीगढ़ गए थे। प्रत्येक गाड़ी में 45 लाख रुपये थे। अगर आरोपी को जमानत दी जाती है, तो इससे केस के प्रभावित होने का खतरा है। साथ ही इस संबंध में आरोपी पर मकोका का मामला भी चलाया जाना चाहिए।
ज्ञात हो कि रेलवे बोर्ड में सदस्य की नियुक्ति कराने के लिये एक व्यक्ति महेश कुमार से तत्कालीन रेल मंत्री के भांजे विजय सिंगला द्वारा 10 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में सीबीआइ ने सिंगला के करीबी अजय गर्ग, महेश कुमार, व्यवसायी संदीप गोयल, नारायण राव मंजूनाथ, समीर और राहुल यादव को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी सुशी डागा की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
अपराध प्रतिनिधि, अमृतसर
कटड़ा करम सिंह गली पीपिया वाली में टावर लगाने का विवाद और गरमा गया है। इस मामले में पुलिस भी उलझ गई है। शनिवार को जिला पुलिस के उच्चाधिकारी इलाके में पहुंचे और लोगों के बयान दर्ज किए। इलाका निवासी राजेश मल्होत्रा अपने घर की छत पर मोबाइल टावर लगा रहे हैं। इस मामले का इलाके के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार देर रात झगड़ा भी हुआ। पुलिस ने राजेश मल्होत्रा और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वीरवार को राजेश मल्होत्रा की हालत बिगड़ गई और उन्हें ईएमसी अस्पताल शक्ति नगर में दाखिल करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू वार्ड में है। मल्होत्रा की पत्नी सीमा मल्होत्रा ने डीजीपी को शिकायत की है कि उनके घर में लगाया जा रहा टावर सभी विभागों की मंजूरी से लगाया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें व उनके परिवार को परेशान किया जारहा है। अगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की तो वह आत्महत्या कर लेगी।
शनिवार को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एडीसीपी स्पेशल बलजीत सिंह रंधावा, एसीपी सेंट्रल हरजीत सिंह और थाना डी डिवीजन के एसएचओ अशोक कुमार अस्पताल में दाखिल राजेश मल्होत्रा का हालचाल पूछने के लिए गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इलाके में लोगों के बयान दर्ज किए। एसएचओ डी डिवीजन अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला मोहल्ले का होने के कारण पुलिस का प्रयास है कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया जाए। अगर समझौता नहीं हुआ तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : गंगनहर में आई दरार के कारण गंगा जल की आपूर्ति कम होने से दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के दो जल संयंत्रों पर पानी का उत्पादन निरंतर गिरता जा रहा है। इसके चलते कई इलाकों में पानी नहीं आया। हालांकि, जल बोर्ड ने पानी की राशनिंग (एक इलाके की कटौती करके दूसरे इलाके में आपूर्ति) करके पानी संकट पर काबू पाने की कोशिश की। जल बोर्ड अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि रविवार रात यमुना से कच्चा पानी मिलने के बाद सोमवार से हालात सामान्य हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के खतौली के पास गंगनहर में दरार होने के कारण दिल्ली को मिलने वाले गंगाजल में अच्छी-खासी कटौती हो गई है। यहां से सोनिया विहार जल संयंत्र को 140 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) और भागीरथी जल संयंत्र को 100 एमजीडी पानी मिलता है। गंगनहर में दरार होने से कम कच्चा पानी मिलने से दोनों जल संयंत्रों में पानी का उत्पादन निरंतर गिरता जा रहा है।
पूर्वी दिल्ली के दिलशान गार्डन, दिलशाद कॉलोनी, सीलमपुर, गोकुलपुरी, त्रिलोकपुरी, यमुना विहार, ज्योति नगर, नंदनगरी, शाहदरा, न्यू अशोक नगर, कोंडली , करावलनगर, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, अशोक नगर , नवीन शाहदरा, सुंदर नगरी ,गाधी नगर, गीता कॉलोनी, पाडव नगर में शनिवार को पानी की आपूर्ति में कटौती की गई, जबकि दक्षिण दिल्ली में ओखला, महारानी बाग, आश्रम, जंग पुरा, आश्रम, सराय काले खा, ग्रेटर कैलाश पार्ट वन टू, ईस्ट ऑफ कैलाश, कैलाश हिल्स, डिफेंस कॉलोनी, खेल गाव, सादिक नगर, नेहरू नगर, साकेत, प्रेस इन्क्लेव, मालवीय नगर, वसंतकुंज, छतरपुर आदि इलाकों में भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिला।
दिल्ली की गुहार पर हरियाणा ने यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ दिया है। यह पानी रविवार शाम तक वजीराबाद पहुंचेगा, जहां से यह पानी सोनिया विहार प्लांट तक लाया जाएगा। इसके बाद सोमवार सुबह से पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। जल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी देबाश्री मुखर्जी ने बताया कि रविवार को भी पानी का संकट होगा, लेकिन सोमवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि प्रभावित इलाकों में दिन में कुछ घटे के लिए पानी की आपूर्ति की जाए। इसके लिए दिल्ली के अन्य जल संयंत्रों से भी मदद ली जा रही है और रोटेशनल तरीके से सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति की जा रही है।
इधर, गंगनहर की मरम्मत में हो रही देरी ने जल बोर्ड की चिंता बढ़ा दी है। जल बोर्ड के इंजीनियरिंग मेंबर (वाटर) बीएम धौल ने शनिवार को खतौली जाकर नहर की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अपील की कि वे मरम्मत के काम तेजी लाएं, ताकि दिल्ली में पानी की पर्याप्त आपूर्ति बहाल की जा सके।

कूचबिहार : बिजली विभाग के कूचबिहार मेन सेक्टर में शिकायत करने गए कुछ लोगों ने वहां तोड़फोड़ की है। इस संबंध में शनिवार को सेक्टर के सहायक इंजीनियर प्रतिभा लेप्चा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विभागीय सूत्र के अनुसार विद्युत वितरण कंपनी के न्यू टाउन सेक्टर अंतर्गत इलाके से शुक्रवार की रात को डेढ़ बजे के करीब कई लोग बिजली गुल रहने की शिकायत लेकर मेन सेक्टर पहुंचे। इसके जवाब में सेक्टर के रात्रि शिफ्ट के कर्मचारियों ने बताया कि चूंकि समस्या न्यू टाउन सेक्टर का है इसलिए उनका वहां जाना संभव नहीं है। आरोप है कि इसके बाद ही वहां तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा लाइन मैनों को जबरन मरम्मत के लिए संबंधित इलाके में ले जाया गया। विभाग के डिवीजनल मैनेजर श्यामल मुखर्जी ने बताया कि न्यू टाउन सेक्टर के रात के शिफ्ट के लाइन मैन अन्य एक कॉल एटेंड करने गए थे। लेकिन शिकायत कर्ता उत्तेजित होकर उन्हें मौके पर ले जाने के लिए आमादा हो गए। कई कागजात भी छीने जाने की शिकायत है।
अपराध प्रतिनिधि, अमृतसर : अमृतसर की केंद्रीय जेल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शुक्रवार को पकड़े गए राजस्थान के अफीम तस्कर ने खुलासा किया है कि वह जेल में बंद एक कुख्यात तस्कर के लिए काम करता है। जेल से ही तस्कर द्वारा दिए गए आदेशों के आधार पर राजस्थान से अफीम लाकर अमृतसर में सप्लाई कर रहा था। पुलिस इस अफीम के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है। थाना कोतवाली के एसएचओ सुखविंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को शेरांवाला गेट के निकट नाकाबंदी करके गोपाल कुमार उर्फ गोपी निवासी रेलवे कालोनी, कमल पुरा जिला कोटा राजस्थान को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की गई थी। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी अफीम की तस्करी के केस दर्ज हैं। अमृतसर की केंद्रीय जेल में वह बंद रहा है। जेल में उसकी मुलाकात एक कुख्यात तस्कर के साथ हुई। उस तस्कर के कहने पर उसने अफीम की तस्करी का काम किया। यह तस्कर अभी भी जेल में बंद है। जेल से उसे फोन पर बताया जाता है कि अफीम कहां से लेनी है और कहां पहुंचानी है। उसे एक किलो अफीम को तस्कर तक पहुंचाने के लिए बीस हजार रुपये मिलते है। पचास हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम की पेमेंट राजस्थान में बैठे तस्कर के बैंक खाते में जमा हो जाते है। वह राजस्थान से लाई गई अफीम में मिलावट करके उसको दुगुना कर देता है और खुद मिलावट की गई अफीम को पचास हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब बेच देता है।
इस मामले में जेल में बंद कुख्यात तस्कर के साथ-साथ तीन अन्य आरोपी बाहर भी है। जो शहर में सक्रिय है।
थाना कोतवाली के एसएचओ सुखविंदर सिंह रंधावा का कहना है कि जेल में बंद तस्कर को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाया जाएगा। इसके अलावा शहर में सक्रिय तीन और तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी जारी है।
जागरण संवाद केंद्र, गाजियाबाद :
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णामूर्ति ने शनिवार को कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा दिखाता है। उसे गुरु माना गया है। इसलिए हम सभी को शिक्षक का सम्मान करना चाहिए। कृष्णामूर्ति
मेरठ रोड स्थित एचआरआइटी इंस्टीट्यूशंस में आयोजित द प्रोमिनेंट ऐजुकेटर्स मीट-2013 एंड अवार्ड सेरेमनी शिक्षक समारोह में अतिथि के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता और बिना ज्ञान के देश व समाज की प्रगति नहीं हो सकती। इसीलिए गुरुओं को सब“े उच्च दर्जा दिया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक हजार से अधिक प्रधानाचार्य और शिक्षकों को द्रोणाचार्य, स्वामी रामकृष्ण परमहंस और सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान के चैयरमेन अनिल अग्रवाल ने कहा कि संस्थान की कोशिश यही होगी कि समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए व गुरु-शिष्य परंपर को पुख्ता कर समाज में अनुशासन और सहयोग की भावना का विस्तार किया जाए। इस अवसर पर शिक्षक संस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष भाई लियाकत अली, इंडिपेंडेट स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी गुप्ता, टेक्निकल स्कूल फेडरेशन ऑफ यूपी के महासचिव डा. अतुल जैन, सतपाल सिंह वर्मा,अतुल भूषण व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला :
राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरपुरा खंड साहा में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत क्लस्टर स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कलस्टर में 14 विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें बच्चों ने सीआरपी के दौरान बनाए गए, चार्ट, मिट्टी के खिलौने, पेटिंग, बेकार वस्तुओं से शोपीस, मॉडल, स्क्रैप बुक आदि गतिविधियां प्रदर्शित की। एबीआरसी कर्मवीर ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। विद्यालय डीडीओ संगीता ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक की प्रदर्शनी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रथम, कक्षा छह से आठवीं की प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय, ठाकुर पुरा की प्रदर्शनी प्रथम स्थान पर रही। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोकुलगढ़ द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार राजकीय उच्च विद्यालय तलहेड़ी गुजरान खंड साहा में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत कलस्टर की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। क्लस्टर के सभी विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के चार्ट, मॉडल चित्र, क्ले मॉडलिंग आदि तरीकों से प्रदर्शित किया। कक्षा एक से पांचवीं तक की प्रदर्शनी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक टपरियां के विद्यार्थियों बनाई गई जीवों की आकृतियां प्रथम स्थान पर रही। कक्षा छठीं से आठवीं की प्रदर्शनी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ठरवा के विद्यार्थियों ने भारत का मानचित्र बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा नौवीं से दसवीं की प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय तलहेड़ी गुजरान ने मॉडल बनाने में प्रथम स्थान हासिल किया। सहायक परियोजना समन्वयक डॉ. सतीश संागवान व एबीआरसी कर्मबीर सिंह ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक गुलाब सिंह वालिया ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उधर, राजकीय उच्च विद्यालय धुराला में हैंड वॉश डे मनाया गया। चंद्र प्रकाश शास्त्री ने बच्चों को सफाई के बारे में जागरूक किया।

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला शहर :
निर्मल भारत के तहत शनिवार को विभिन्न स्कूलों में हैंड वॉश डे मनाया गया। इनमें बच्चों को हाथ धोने का महत्व बताया गया।
जटवाड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मोनिका ने बच्चों को हैंड वॉश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि हम अच्छी प्रकार से हैंड वाश करने की आदत डाल लें तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस अवसर पर सभी बच्चों के हाथ साबुन से धुलवाए गए। इस मौके पर गुलजार सिंह, हरमेश चंद्र शास्त्री, सविता, रणजीत कौर, पूनम गुप्ता, अनु सिंगला, जतिंद्र सिंह, गुरजंट सिंह, सुधा शर्मा, अजैब सिंह, मनोज कुमार, शिमला रानी, ललित कालड़ा, नरपिंदर कौर, चंचल कुमारी आदि स्टाफ ने भी हैंड वाश करके बच्चों को उत्साहित किया।
इसी प्रकार शहर मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी हैड वाश डे मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सिंघल ने बच्चों को हाथ धोने के महत्व के बारे में अवगत करवाया। सभी बच्चों को कक्षा इचार्ज की देखरेख में साबुन से हाथ धुलवाए गए। अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि सही तरीके से कैसे हाथ धोए जाते है। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया जा सकता है तथा उन्हे काफी हद तक बीमारियों से भी बचाया जा सकता है।
संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एच्छर कट के पास शनिवार को रोडवेज बस और एक डंपर में भिडंत हो गई। इसमें चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने रोडवेज बस चालक मनोज की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि रोडवेज की बस हेरिटेज गोल चक्कर होते हुए कासना डिपो जा रही थी। एच्छर कट के पास सेक्टर-36 की ओर से आ रहे डंपर ने बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग दिशा से दोनों वाहन आ रहे थे। डंपर की रफ्तार तेज थी, जिससे डंपर बस के पिछले हिस्से में जा टकराया। इससे यात्री शकील, आंचल, अशोक कुमार, राजेश, कमला देवी, सुमन, बृजकुमार, जितेंद्र और बस चालक मनोज घायल हो गए। बस के चालक मनोज ने डंपर चालक के खिलाफ ऐच्छर चौकी में तहरीर दी है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : कालकाजी एक्सटेंशन में झुग्गीवासियों के लिए फ्लैट बनने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन (डीयूएसी) ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने तैयार की है। इसके तहत झुग्गी में रहने वालों को उसी स्थान पर फ्लैट दिए जाएंगे।
दिल्ली को झुग्गी मुक्त करने की कई योजनाएं चल रही है। इनमें से एक योजना डीडीए की है। इसके तहत जहां झुग्गियां बसी हुई हैं, उन्हें हटाकर वहीं बहुमंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे। डीडीए ने कालकाजी एक्सटेंशन के लिए यह योजना पिछले साल बनाई थी। नियमानुसार यह प्रस्ताव डीयूएसी को भेजा गया। डीयूएसी ने कुछ संशोधन के साथ इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
डीडीए के प्रस्ताव के मुताबिक, 20 मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे, लेकिन डीयूएसी ने पाया कि इनमें से कुछ फ्लैटों में प्राकृतिक हवा और रोशनी की दिक्कत हो सकती है। डीयूएसी ने सुझाव दिया कि इमारत के हर फ्लैट में प्राकृतिक हवा और रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए और इसके लिए इमारतें की मंजिल (फ्लोर) कम किए जाएं, साथ ही ग्राउंड कवरेज (अधिक जमीन को घेरना) बढ़ाया जाए।
कमीशन का मानना था कि 12 से 14 मंजिला इमारत बनाने से सभी फ्लैटों तक हवा-रोशनी पहुंचेगी। वहीं ग्राउंड कवरेज बढ़ाने से कुल फ्लैटों की संख्या भी कम नहीं होगी। डीयूएसी ने डीडीए के मुख्य वास्तुकार को निर्देश दिए कि प्रस्ताव में संशोधन किया जाए।
डीडीए के प्रस्ताव के अनुसार, बहुमंजिला इमारत की ऊंचाई 62.6 मीटर होगी। कुल क्षेत्रफल का 25.21 फीसद ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया रेश्यो (एफएआर) 394 रहेगा, जबकि घनत्व 1103 आवासीय इकाई (डीयू) प्रति हेक्टेयर होगा। नियमानुसार यहां ग्राउंड कवरेज 40 फीसद और एफएआर 400 रह सकता है। यही वजह है कि डीयूएसी ने ग्राउंड कवरेज बढ़ाने की सलाह दी है।
ज्ञात हो कि पांच साल पहले डीडीए ने 21 झुग्गी बस्तियों की जगह वहां फ्लैट बनाने की घोषणा की थी। दो कॉलोनियों का शिलान्यास पत्थर तक रख दिया गया था, लेकिन ये कॉलोनियां अब तक नहीं बन पाई हैं। उन जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं इसके साथ अब डीडीए का ध्यान कालकाजी एक्सटेंशन पर है। डीडीए की कोशिश है कि यहां लोकसभा चुनाव से पहले काम शुरू कर दिया जाए। इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए विभिन्न एजेंसियों से मंजूरी ली जा रही है।
वरिष्ठ संवाददाता, अमृतसर
भले ही शास्त्रीय संगीत में हिस्सा लेने वाले बच्चे देख नहीं सकते थे, नेत्रहीन थे। लेकिन इन बच्चों ने शास्त्रीय संगीत के जरिये अपनी कला का जौहर दिखाया और इन बच्चों ने संगीत सम्मेलन में शामिल हुए आम लोगों की आंखें खोल दीं। मौका था अंधविद्यालय में संगीत सम्मेलन का।
आर्गनाइजेशन फॉर सोशल एंड कल्चर अवेयरनेस ने अंधविद्यालय अमृतसर में शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यालय के सचिव अरुण कपूर मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रिंसिपल मंजीत सिंह ने की। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद किशना घराने के प्रसिद्ध गायक सुरेश गोपाल श्रीखंडे के परम शिष्य डा. अशोक शर्मा का गायन हुआ। तबले पर सुरेंद्र कुमार, हारमोनियम पर साहिल व गायन में सोनू बाजवा ने सहयोग दिया। इसके बाद नितिन शर्मा का एकल तबला वादन हुआ। नितिन विपिन चंद्र मालवीय के शिष्य हैं और बनारस घराने के पंडित किशन महाराज जी के शिष्य हैं। उनके साथ हारमोनियम पर सुरेंद्र रहे।
इसके बाद डा. संजीव कुमार शर्मा का सितार वादन पेश हुआ। तबले पर संगत नितिन शर्मा ने की। कार्यक्रम संयोजक मनप्रीत सिंह ने बताया कि ओरका राष्ट्रीय स्तर का पंजीकृत संगठन है, जिसका उद्देश्य युवाओं व बच्चों में भारतीय संस्कृति और धरोहर के प्रति निष्ठा एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उनमें नि:स्वार्थ सेवा का जज्बा पैदा करना है। कार्यक्रम में ओरका के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. चंद्रपाल पूनिया व सलीम हरियाणवी विशेष रूप से मौजूद थे।

मालदा, संवाद सूत्र : 18 दिन पुराने रेप केस मामले पर अदालत ने त्वरित गति से सुनवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को उम्र कैद की सजा मुकर्रर की है। शनिवार को मालदा जिला अदालत के न्यायाधीश सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने यह राय दी है। सरकारी अभियोजक तीर्थ बसु ने बताया कि मालदा जिले के बामनगोला थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने थाने में अपनी नाबालिग पुत्री से आरोपी बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद ही पुलिस ने पीड़िता के पड़ोसी विभूति राय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 27 अप्रैल को अभियोगपत्र दायर किया। इसमें आरोपी के खिलाफ नाबालिगा पर अत्याचार और दुष्कर्म करने के मामले दर्ज किए गए। 18 रोज तक रिकार्ड सुनवाई के बाद अदालत ने उक्त सजा सुनाई है। उधर, बचाव पक्ष के वकील उदय बसु ने बताया कि उनका मुवक्किल इस फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में अपील करेंगे।

जासं, नई दिल्ली : बलवीर नगर और आसपास के इलाके में आठ दिन से महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के लगभग 1100 टेलीफोन कनेक्शन और करीब 500 इंटरनेट कनेक्शन ठप हैं। आठ दिन में विभागीय कर्मचारी यह नहीं पता कर पाए हैं कि टेलीफोन लाइन में कहां खराबी है।
एमटीएनएल की टेलीफोन सेवा ठप होने के बारे में नवीन शाहदरा एसडीओ धर्मवीर से उनके नंबर 01122321900 पर बात की गई तो उनका कहना था कि भूमिगत केबल में फाल्ट है। भूमिगत केबल का कार्य विभाग के उपनिदेशक जीसी शर्मा देखते हैं। जीसी शर्मा के मोबाइल नंबर 9013132212 पर बात की गई तो उनका नंबर लगातार बंद मिला। बलवीर नगर के नरेश वशिष्ठ कहते हैं कि यह समझ से परे है कि लाइन ठीक नहीं कराने में अधिकारियों का क्या हित है। इलाके में एमटीएनएल के बहुत कनेक्शन हैं और निजी कंपनियां यहां पांव जमाने के लिए भी हाथ-पांव मार रही हैं। आठ दिन से ठप पड़े टेलीफोन और इंटरनेट के चलते लोग निजी कंपनियों का रुख कर रहे हैं। इस संबंध में इलाके के लोग संबंधित अधिकारियों को फोन करके थक चुके हैं, मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
जासं, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार जिस तरह से राजधानी में लगातार साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन करा रही है, इस आधार पर इसे सांस्कृतिक राजधानी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
यह बात दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने कवि अल्हड़ बिकानेरी की याद में आयोजित कवि सम्मेलन के दौरान कही। कवि सम्मेलन का आयोजन चेतना इंडिया द्वारा किया गया था। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर योगानंद शास्त्री व हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा सहित कई कवि शामिल हुए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर योगानंद शास्त्री ने कहा कि कवि अल्हड़ बिकानेरी अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने कई कवियों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उन्होंने व्यंगात्मक रूप में सामाजिक बुराइयों पर जबरदस्त प्रहार कर समाज को आइना दिखाया। कार्यक्रम में हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने लीक से हटकर कविता पढ़ी। जिसमें स्वर्ग में राधा-कृष्ण पर काल्पनिक रूप में वार्तालाप का उल्लेख था। सम्मेलन के स्वागत भाषण में चेतना इंडिया के अध्यक्ष सतपाल भी मौजूद थे।
मुख्य संवाददाता, फरीदाबाद : प्रदेश में बिजली व्यवस्था सुधार कार्यक्रम के तहत अब फरीदाबाद जिला के 60 गांवों में पिलर बॉक्सेज सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पूर्व वित्त मंत्री व विधायक सम्पत्त सिंह ने शनिवार जिला कांग्रेस के कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जन-जन तक इस नई योजना को पहुंचाएं ताकि आने वाले चुनावों तक यह योजना पूरी तरह न सिर्फ गांवों में लागू हो जाए बल्कि इसका लाभ भी ग्रामीणों को मिलने लगे।
पिलर बॉक्सेज सिस्टम के बारे में विस्तार से बताते हुए संपत्त सिंह ने कहा कि अब पिलर बॉक्स से ही उपभोक्ता के घर तक इन्सुलेटर कंडक्टर जाएगा। इससे लाइन लॉसेस काफी घट जाएगा। इस पूरे सिस्टम पर दो हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा नलवा के दो गावों में सबसे पहले पिलर बॉक्सेज सिस्टम योजना का शुभारभ हुआ तथा इस योजना के शुरू हो जाने के बाद लाइन लॉसेस 25 प्रतिशत से भी घट गया तथा बिजली आपूर्ति 16 घटे हो गई।
जिला काग्रेस अध्यक्ष बलदेव राज ओझा ने जिला काग्रेस कमेटी की मासिक गतिविधियों का भी इस अवसर पर जिक्र किया तथा पूर्व वित्त मंत्री चौ. सम्पत्त सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिले में चल रही विकास योजनाओं पर फरीदाबाद के विधायक आनंद कौशिक व काग्रेस नेता ललित नागर ने भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर धर्मवीर भड़ाना, बलजीत कौशिक, सतवीर डागर, संध्या बजाज, मुकेश डागर, एस.एस.भड़ाना, रामनिवास राठी, रमेश शर्मा, हरजीत सिंह सेवक, एस.पी.अग्रवाल, संजय सोलंकी, मुकेश अग्रवाल, रतिराम पाहट, रामजीलाल, बदन सिंह, रामसिंह नेताजी, राजकुमार शर्मा, हरपाल यादव, गोपीचंद शर्मा, अशोक रावल, सीमा जैन, नीरज राणा, बालकिशन वशिष्ठ, मकरद चंद, राजेन्द्र आहूजा, तिलराज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला शहर :
जिला भर के राजकीय स्कूलों में चल रहे कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत शनिवार को शहर में मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी में आठ स्कूलों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला मॉडल टाउन ने भी हिस्सा लिया।
मॉडल टाउन स्कूल की प्रदर्शनी का आरंभ स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में बच्चों ने चार्ट, दालें संग्रहण, सिक्के व टिकट संग्रहण, फर्स्ट एड बॉक्स, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी अनेक वस्तुएं दिखाई। प्रदर्शनी में विजयी बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। प्रदर्शनी का संचालन मेहराज बानो व परमजीत कौर ने किया।
इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी में कलस्टर कोआर्डिनेटर मनजीत कौर के निर्देशन में आठ विद्यालयों की क्लास रेडिनेस प्रोग्राम द्वारा बनाए गए वेस्ट मैटीरियल से सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यालय प्रधानाचार्य ने पहले इन विद्यालयों का निरीक्षण किया व अध्यापकों को इस कार्य के लिए मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला भानोखेड़ी, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला भानोखेड़ी, राजकीय प्राइमरी स्कूल मोहड़ी, राजकीय मिडल स्कूल मोहड़ी, राजकीय प्राइमरी स्कूल लखनौर साहिब, राजकीय मिडल स्कूल लखनौर साहिब, राजकीय प्राइमरी स्कूल बेगोमाजरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी में अध्यापकों ने क्लास रेडिनेस प्रोग्राम के तहत बनाई सामग्री को प्रदर्शित किया।
कक्षा पहली से पांचवीं में राजकीय प्राइमरी स्कूल बेगोमाजरा प्रथम, राजकीय प्राइमरी स्कूल भानोखेड़ी द्वितीय, राजकीय प्राइमरी स्कूल मोहड़ी व राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल भानोखेड़ी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार छह से आठ कक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी प्रथम, राजकीय मिडल स्कूल मोहड़ी द्वितीय तथा राजकीय मिडल स्कूल लखनौर साहिब तृतीय रहे। कक्षा नौ से 12 में सभी परिणाम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहड़ी-भानोखेड़ी को प्राप्त हुए।
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव के जयकरन सहित आधा दर्जन लोगों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप था कि गांव के एक व्यक्ति से उनका मुकदमा चल रहा है। उक्त लोग 16 मई को विवादित भूमि पर निर्माण करने लगे। मना करने पर दौड़ा कर मारा पीटा। इसकी सूचना अहरौला थाने पर दी गई लेकिन एसओ ने डांटकर भगा दिया। उक्त लोग विवादित भूमि पर निर्माण करना चाह रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। पुलिस यदि इसी तरह चुप रही तो प्रार्थी के जानमाल को खतरा हो सकता है। इस मौके पर प्रेमचंद्र, रामअजोर, गोविंद, रवि कौशल, रमावती आदि उपस्थित थे।
जागरण संवाद केंद्र, अमृतसर :
मिलेनियम स्कूल में लिटिल मिलेनियम के बच्चों के लिए कार्निवाल का आयोजन किया गया। बच्चों ने अलग-अलग झूलों का आनंद लिया। इस अवसर पर 'एबाइक' बच्चों के मन को भा गई गई। छोटे बच्चे बंजी जंपिंग से खुश थे तो स्टीकी वॉल सबके आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के स्वीमिंग पूल में बच्चों ने पैडल बीट चलाई। एक विशेष बाल में बच्चों को बिठा कर स्वीमिंग पूल में बाल घुमाने वाले खेल ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
वरिष्ठ संवाददाता, अंबाला : अपने जमाने के जाने-माने बालीवुड स्टार एवं सांसद राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर की तमन्ना मदर इंडिया फेम सुनील दत्त के बिरजू जैसे किरदार को निभाने की है। शनिवार को अपनी फिल्म जट्टस इन गोलमाल का प्रमोशन करने के लिए अंबाला पहुंचे आर्य बब्बर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने दिल की बात की। उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री समीक्षा भी पहुंची थीं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा केवल प्रतीक बब्बर के साथ ही नहीं बल्कि दीदी, पिता और मां के साथ एक साथ फिल्म करने की है। उनकी फिल्म जट्टस इन गोलमान 24 मई को रिलीज हो रही है।
आर्य बब्बर और यहां मैं घर-घर खेली में भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री समीक्षा ने कहा कि उनकी फिल्म कामेडी फिल्म है। निर्देशन क्षितिज चौधरी ने किया है। इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग पंजाब में हुई है। कुछ सीन कनाडा में फिल्माए गए हैं।
राजनीति में आने संबंधी सवाल पर आर्य बब्बर ने कहा कि फिलहाल उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। इससे पहले उनकी दो पंजाब फिल्में आ चुकी हैं। गोलमाल शब्द को फिल्म के नाम में जोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस शब्द से बनी फिल्में हिट रही हैं। उन्हें उम्मीद है उनकी यह फिल्म भी हिट रहेगी।
सुनिधि चौहान, मिक्का, सुखविंद्र सिंह, रोशन प्रिंस ने गीतों को आवाज दी है। फिल्म के निर्माता मनमोहन सिंह हैं।
बलिया : सदर क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात अचानक एबीसी केबल वायर में लगी आग से अफरातफरी मच गई। विद्युत वायर में लगी आग व लगातार निकल रही चिंगारी से कई घरों के लोग घंटों दहशत में रहे। इससे कई घरों में एसी, फ्रिज, टीवी व अन्य कई इलेक्ट्रानिक उत्पाद जल गए। फायर ब्रिगेड के आने के पहले ही बिजली कट जाने से लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू कर लिया। आक्रोशित लोगों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने फोन ही नहीं उठाया। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग मोहल्ले के जर्जर तारों को एक सप्ताह के अंदर ठीक नहीं करता है तो सड़क पर उतर जोरदार आंदोलन करेंगे। घटना की वजह ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होना बताया जा रहा है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ले के रवींद्र सिंह व मुन्ना पांडेय के घर के सामने से गुजरे एबीसी केबल वायर में धीरे-धीरे चिंगारी निकलने लगी और उसमें आग लग गई। वायर में लगातार बढ़ती जा रही आग लोगों के घरों तक पहुंचने लगी। करीब एक घंटे तक आग जलती रही, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आग की वजह से रवींद्र सिंह के घर वाले आधे घंटे तक मकान में ही फंसे रह गए। बाद में किसी तरह से लोगों को घर के बाहर निकाला गया। एक घंटे के बाद बिजली कटने पर लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इससे रवींद्र सिंह व अन्य लोगों के घरों में इलेक्ट्रानिक उपकरण खाक हो गए।
सुभाष डागर, फरीदाबाद : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के गांव सीही का इतिहास पांडव काल से जुड़ा है। यहा बना नागश्री मंदिर आसपास क्षेत्रों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। महाभारत काल में महाराज जन्मेजय ने गांव सीही में नागयज्ञ किया था। इसी स्थान पर नागश्री के नाम से मंदिर बना हुआ है। अभी तक यहां पर सर्पो की हड्डियां निकलती हैं। ग्रामीण इन्हें टी-टी कहकर पुकारते हैं।
महाभारत युद्ध के बाद पांडव अपना राज अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित को सौंप कर हिमालय चले गए थे। राजा परीक्षित को एक नाग जाति की कन्या से प्रेम हो गया था, लेकिन नाग कन्या का भाई तक्षक इसके विरोध में था। राजा परीक्षित ने विरोध के बावजूद नाग कन्या से विवाह रचा लिया। तक्षक ने प्रतिशोध लेने के लिए कई बार परीक्षित पर वार किया मगर परीक्षित को एक वरदान था कि वह सर्प के काटने के बाद यदि अपने जख्म को देख लेगा तो सर्प काटने का असर नहीं होगा। एक बार परीक्षित वन में शिकार खेलने जा रहे थे तो तक्षक एक सुंदर बेंत का रूप धारण करके पड़ा हुआ था। परीक्षित ने उसे बेंत समझकर उठा लिया और उससे अपनी कमर को खुजाना शुरू कर दिया। तभी तक्षक ने परीक्षित को डंक मार दिया। परीक्षित पीछे नहीं देख सकता था। सर्प के काटने के सात दिन तक परीक्षित जिंदा रहे। इस दौरान उन्हें व्यास ने भागवत कथा सुनाई। तब से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद राजा परीक्षित की मृत्यु हो गई। पिता की मौत का बदला लेने के लिए राजा जन्मेजय ने गांव सीही में नाग जाति को खत्म करने के लिए नागयज्ञ कराया।
गांव सीही निवासी देव कृष्ण तेवतिया ने बताया कि बताते हैं कि उस समय विद्वान अपने मंत्रों को बोलते थे तो दुनिया भर के सर्प उड़ कर आते थे और गर्म तेल के कढ़ाहों में गिर कर अपने प्राण देते थे। तक्षक अपने आप को बचाने के लिए राजा इंद्र के आसन के नीचे जाकर छुप गया। विद्वानों के मंत्रों से इंद्र का आसन हिलने लगा तो उन्होंने ऋषि नारद से इसका कारण पूछा। नारद ने जन्मेजय के यज्ञ के बारे में बताया। तब इंद्र गांव सीही में आए थे। उन्होंने जन्मेजय से कहा कि तक्षक उनकी शरण में आया है। इसलिए इसे क्षमा कर दें। इंद्र की बात सुनने के बावजूद तक्षक को बीच में से कढ़ाही में दे दिया। इसलिए सर्प के मुंह तथा पूंछ पर जहर होता है। बताते हैं कि सर्प बीच में से इसलिए मीठा होता है। अब पृथ्वी पर जितने भी सर्प है, वह उस तक्षक की संतान है। यहां पर जन्मेजय ने तक्षक से सात वचन भी भरवाए थे। उस स्थान पर नागश्री का भव्य मंदिर है। यहां पर खुदाई करते हैं तो सांपों की हड्डियां निकलती हैं। इन हड्डियों को ग्रामीण टी-टी कहते हैं। यहां पर एक नाग यज्ञ के स्थान पर तालाब भी है, जिसे नाग-यज्ञ सरोवर के नाम से पुकारा जाता है। इसमें स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।
आजमगढ़ : पुलिस की कार्यप्रणाली से जिले के ग्राम प्रधान क्षुब्ध हैं। नाराज प्रधानों ने राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले शनिवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन से मुलाकात की और फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात दो आरक्षियों के तत्काल स्थानांतरण की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष डा. राजेश सिंह ने कहा कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही लगातार मनमानी कर रहे हैं। इनके द्वारा चोर से लेकर भू-माफिया तक को संरक्षण दिया जा रहा है। पीड़ितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे हर कोई परेशान है। कभी भी क्षेत्र में बड़ी वारदात हो सकती है। इस संबंध में 24 अप्रैल को भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि इनका स्थानांतरण नहीं हुआ तो आंदोलन हमारी मजबूरी होगी।
जासं, फरीदकोट : प्रदेश सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रुख अख्तियार कर लिया है। सरकार द्वारा जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उनसे आम आदमी का कोई लेना-देना नहीं है। जिला पंचायत व पंचायत समितियों के चुनाव यदि निष्पक्ष हों, तो प्रदेश सरकार को बड़ी हार का सामना करना पडे़गा।
ये शब्द नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने शनिवार को कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों के आवास पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहे।
बकौल जाखड़ प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हालात ये है कि पुलिस वाले ही अकाली दल की गवाही दे रहे हैं। जिला पंचायत एवं पंचायत समितियों के चुनाव में पर्चे भरने व पर्चे वापस लेने के समय सरकार की शह प्राप्त लोगों ने जमकर मनमर्जी की। इसके चलते बहुत से कांग्रेसी व अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों के पर्चे रद हो गए। बिना चुनाव के ही प्रदेश सरकार से जुड़े कई दर्जन लोगों को विजयी घोषित कर दिया गया, यह लोकतंत्र की हत्या है। आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जागरूक जनता वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों को देखते हुए उसे सबक सीखा देगी।
फरीदकोट सेंट्रल जेल में बंद अध्यापकों के बारे में उन्होंने कहा कि अध्यापकों का कसूर बस इतना ही है कि वे अपने बकाये 13 महीनों के वेतन की मांग रहे हैं। सरकार ने उन्हें उनका वेतन न देकर जेल में बंद कर रखा है। उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है, जैसे वे कोई आतंकवादी हों। यह स्थिति बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, इसकी वे पुरजोर निंदा करते हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जश्नप्रीत ढिल्लों, सीनियर कांग्रेसी नेता चमकौर सिंह सेखों, सुरजीत ढिल्लों, अवतार सिंह तथा जगसीर हाजिर थे।
संवाददाता, नोएडा : मई में तापमान के चरम पर पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में पश्चिमी यूपी के लू की चपेट में आने की संभावना बन रही हैं। 18 मई शनिवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर गया। सुबह से शाम तक पड़ती तेज धूप से लोग बिलबिलाने लगे हैं। विभाग ने 22 मई तक पारे के 40 के पार ही रहने के आसार जताए हैं।
धूप की तीखी किरणों का सामना करना लोगों को भारी पड़ रहा है। सूरज अपने पूरे रौब के साथ फलक पर आता है और अपनी तपिश बढ़ाता जाता है। ऐसे में तीन से पांच किलोमीटर तक चलती हवाएं भी राहत नहीं दे रही हैं।
धूप की वजह से सड़कों पर भी वाहन और लोगों की तादाद कम होती है। नारियल पानी, शिकंजी पीने के बाद भी गला तर होने का नाम नहीं ले रहा था। सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वाले, रिक्शे और दुपहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। देर शाम तक धूप का असर रहा। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा, लेकिन 20 से 22 मई तक का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान भी 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
19 मई को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 21 मई तक अधिकतम तापमान में 1 से तीन सेंटीग्रेट की वृद्धि के संकेत है। इससे लू चलने की संभावना बन रही है। वहीं, 21 से 25 मई के बीच में भी एक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार बन रहे हैं।
अधिकतम न्यूनतम
तापमान डिग्री सेल्सियस में
19 मई 43 26
20 मई 44 27
21 मई 44 28
22 मई 44 29
संवाद सहयोगी, जामा : जामा थाना के असंथर गांव में शुक्रवार की देर रात करीब 12.30 बजे एक आई-टेन कार प्रमिला मुर्मू और उसके दो वर्षीय पुत्र की मौत बनकर घर में घुसी और दोनों को रौंदकर जान ले ली। इस घटना में सुलेमान मरांडी नामक व्यक्ति भी बुरीतरह जख्मी हुआ जिसे बेहतर इलाज के लिए वर्द्धमान ले जाया गया।
बताया गया कि दुमका-देवघर मुख्य पथ से सटे असंथर गांव में मंडल मुर्मू की 30 वर्षीय पुत्री प्रमिला मुर्मू, पति सुलेमान मरांडी और दो वर्षीय पुत्र सूरज मरांडी शुक्रवार की रात चैन की नींद सोए हुए थे। इसी दौरान देवघर से दुमका आ रही एक आई-टेन मारुति कार उनके घर में घुस गयी। प्रमिला मुर्मू और दो वर्षीय पुत्र सूरज मरांडी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
पूरे घटनाक्रम में जामा पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही। घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन चालक को पकड़कर जामा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रमिला के पति सुलेमान मरांडी को इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन वाहन के चालक को ग्रामीणों की पकड़ से छुड़ाकर थाने ले जाने के नाम पर छोड़ दिया। कार चालक नशे में धुत था।
जामा के थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने शनिवार की शाम कहा कि वाहन चालक एक घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस छापेमारी कर रही है। कार दुमका के जीतन वर्मा नामक व्यक्ति की है। घटना की सूचना मिलने पर झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, जामा के प्रमुख कालेश्वर सोरेन एवं अंचल निरीक्षक मो. तनवीर आलम की मौजूदगी में अंचलाधिकारी रामा रविदास ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत आश्रित मंडल मुर्मू को नगद 20 हजार रुपया दिया। सुलेमान मरांडी नवाडीह जरमुंडी का रहनेवाला है। प्रमिला अपने पिता के घर आयी हुई थी।
निज प्रतिनिधि, मटिहानी (बेगूसराय) : प्रखंड अंतर्गत मीनापुर गांव में शनिवार को वैदिक मंत्रोचार के द्वारा शिवलिंग का स्थापना और पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम श्री चिदात्मन जी महाराज के देखरेख में संपन्न हुआ। शनिवार को पांच बजे सुबह में गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ा के साथ 108 कुंआरी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा मीनापुर गांव से प्रारंभ हो सात किमी की दूरी तय कर महेन्द्रपुर गंगा घाट तक पहुंची। नो बजे शोभा यात्रा वापसी के उपरांत नवनिर्मित शिवालय में मुख्य आचार्य पंडित रामनरेश जी के नेतृत्व में शिवलिंग स्थापना कार्य मंत्रोचारण के साथ प्रारंभ हुआ। आयोजन समिति के सदस्य सीताराम ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले यज्ञ के संध्या काल में प्रवचन एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, रामाश्रय सिंह, अरविंद सिंह, परशुराम सिंह, मुन्ना सिंह, गौरव कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

वरिष्ठ संवाददाता, अंबाला : छावनी स्थित सिविल अस्पताल जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह जानकारी शनिवार को सिविल अस्पताल में औचक दौरे पर पहुंचे सीएमओ डॉ. विनोद गुप्ता ने दी। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में निरंतर साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने एसएमओ सतीश गुप्ता को अस्पताल में व्याप्त अन्य समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया।
शनिवार सुबह सीएमओ डॉ. विनोद गुप्ता ने अस्पताल में विभिन्न वार्डो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से इमरजेंसी वार्ड में लगातार सफाई कराने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाने का निर्देश एसएमओ डॉ. सतीश गुप्ता को दिया। उन्होंने अस्पताल के सुंदरीकरण के लिए भी कदम उठाने को कहा। उन्होंने एसएमओ को सलाह दी कि इसके लिए सामाजिक संस्थाओं या वन विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था है। उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी है कि बाहर से आने वाले गरीब परिवारों के मरीजों को आवश्यकता होने पर ही तीसरे दिन बुलाया जाए। इससे मरीजों को आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे मरीजों को कम से कम पांच दिन की दवा दी जाए। जिन्हें गंभीर समस्या है, उन्हें दस दिन की दवाएं भी दी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि शहर स्थित सिविल अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। छावनी स्थित उप जिला अस्पताल में भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मुख्य रूप से इमरजेंसी वार्ड सफाई की कमी, खून की कमी, बेड और साफ बेड शीट न होने की कमी मुख्य रूप से सामने आई हैं। इनके समाधान के लिए एसएमओ को कहा गया है।
-------------
इमरजेंसी को जनरेटर से जोड़ने का निर्देश
बीते रोज ट्रेन में गोली लगने से घायल हुई बच्ची को बिना एक्स-रे किए चंडीगढ़ रेफर किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि एक्स-रे किया जाना चाहिए था। जनरेटर की समस्या बताए जाने पर उन्होंने कहा कि यदि ओटी के साथ जनरेटर जुड़ा हुआ है तो एक्स-रे करने के लिए कुछ देर के लिए इमरजेंसी वार्ड से उसे जोड़ा जाना चाहिए था। इसके लिए उन्होंने एसएमओ को चेंज ओवर लगाए जाने की सलाह दी।
-----------
एसएमओ को मिलेगी गाड़ी
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उप जिला अस्पताल में इंचार्ज एसएमओ को जल्द ही गाड़ी मुहैया कराई जाएगी। पीएचसी और सीएचसी में इंचार्जो को बोलेरो गाड़ी मुहैया करा दी गई है। जल्द ही अन्य अस्पतालों में भी इंचार्जो को वाहन मुहैया करा दिया जाएगा।

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला शहर :
गर्मी से बेहाल मकान मालिक अपने घर का दरवाजा खुला छोड़कर सो रहे थे कि चोर मकान में घुसकर 60 हजार रुपये की नकदी ले उड़े। वारदात शहर के नदी मुहल्ला के पहली मंजिल पर स्थित एक मकान में शुक्रवार देर रात किसी समय हुई। चोरों ने सामने ही स्थित एक अन्य मकान से भी दो हजार रुपये चुरा लिए।
60 हजार रुपये गंवाने वाले प्रवेश कुमार के अनुसार मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने पर उसने शुरू में कई घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की, उलटे नकदी की डिटेल लाने को कहा। पीडि़त के अनुसार वह शहर होलसेल कपड़ा मार्केट में कपड़े की दुकान पर कार्यरत है। शुक्रवार को वह उगाही के लिए कुरुक्षेत्र गया था, जहां उसे 45 हजार की पेमेंट मिली। उनके अनुसार उक्त पेमेंट पैंट में थी, जिसे उन्होंने घर आकर खूंटी पर टांग दिया। इसके बाद वह खाना आदि खाकर मकान की ऊपरी मंजिल स्थित अपने कमरे में परिवार सहित सो गए।
उन्होंने बताया कि जब शनिवार को सुबह उठे तो देखा कि अलमारी खुली पड़ी है और पैंट खूंटी पर नहीं है। चोर पैंट में पड़ी पेमेंट के अलावा अलमारी में रखी 15 हजार की नकदी गायब कर चुके थे। उनके अनुसार चोरों ने उनके मकान के सामने स्थित एक घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे से भी दो हजार रुपये चुराए हैं। प्रवेश के अनुसार दोपहर बाद पुलिस चौकी नंबर 2 से एक कर्मचारी उनके घर का मुआयना करने आया था और शिकायत पर चार-पांच मुहल्ले वालों के हस्ताक्षर करवा शाम को चौकी आने को कह गया था। प्रवेश ने बताया कि उस समय पुलिसकर्मी उनके दुकान मालिक से समझौता करवाने कि बात ही कर रहा था, चोरों को पकड़ने में उसकी कोई रुचि नहीं थी।

वरिष्ठ संवाददाता, बल्लभगढ़ : आदर्श नगर निवासी एक व्यक्ति ने धंधे में घाट आने कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अपनी कार्रवाई करके शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।
आदर्श नगर में महेश (35) रहता था। उसने कुछ दिन पहले अपना काम करने के लिए लैथ मशीन लगाई थी। इससे वह अपना काम करता था, लेकिन उसे अपने काम में घाटा आ गया। इससे वह परेशान रहने लगा। उसने शुक्रवार की रात को अपने घर में पंखा के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बारे में परिजनों को सुबह नींद खुलने के बाद पता चला। परिजनों ने इसके बारे में थाना शहर की आदर्श नगर सेक्टर-64 पुलिस चौकी को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई करके शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया। थाना शहर प्रभारी साकिर का कहना है कि महेश को लैथ मशीन लगाकर अपना करने में घाटा आ गया। इससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
युवती ने जहर खाया:-
तिगांव निवासी एक युवती की जहरीला पदार्थ खाने से अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अपनी कार्रवाई करके शव का बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया है।
तिगांव निवासी प्रिया (18) किन्हीं कारणों से परेशान थी। उसने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे वह बेहोश हो गई। उसे गंभीर अवस्था में सेक्टर-आठ सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। इसके बारे में अस्पताल के डाक्टरों थाना तिगांव पुलिस को सूचना दे दी । सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल में पहुंच कर अपनी कार्रवाई करके शव बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।
जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में चोर और गुंडातत्व कानून को अपनी जेब में रखकर चलते हैं। यही वजह है कि डकैती, लूट, हत्या, दुष्कर्म और चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश का कोई शहर अपराध से अछूता नहीं रह गया है।
प्रो. शर्मा सेक्टर-17 में रह रहे ट्रांसपोर्टर हवा सिंह गौड़ के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के बाद उनके घर घटना की जानकारी लेने आए थे। उन्होंने गौड़ से उनके घर हुई चोरी का पूरा घटनाक्रम पूछा और वारदात के बाद अब तक की पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। प्रो. रामबिलास शर्मा पुलिस कार्रवाई से पूरी तरह असंतुष्ट नजर आए।
प्रो. रामबिलास शर्मा ने चोरी के बाद हुई पुलिस कार्रवाई के बारे में मोबाइल फोन से पुलिस आयुक्त अरशिंदर चावला से बातचीत की। पुलिस आयुक्त ने बातचीत के बाद सेक्टर-17 में हवा सिंह गौड़ के घर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल देवेंद्र यादव को भेजा। प्रो. रामबिलास शर्मा ने पुलिस उपायुक्त से भी कहा कि पुलिस आखिर कर क्या रही है, दिनदहाड़े चोरियां हो रही है। चोरों के डर से लोग अपने घरों से निकल नहीं सकते, रात को चैन से सो नहीं सकते। पुलिस उपायुक्त ने प्रो. शर्मा को चोरी की घटना को बहुत सुलझाने का आश्वासन दिया है।
गत बुधवार की रात को सेक्टर-17 की कोठी संख्या 690 में रहने वाले ट्रांसपोर्टर हवा सिंह गौड़ के घर चोरों ने सेंध लगाकर वहां से करीब 170 तोले सोना, 10 किलो चांदी और 25 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए थे।
प्रो. रामबिलास शर्मा के सेक्टर-17 पहुंचने के बाद गौड़ के घर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष अजय गौड़, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, उनके समधी पं. मूलचंद शर्मा, किसान मोर्चा के सचिव एडवोकेट शिवदत्ता वशिष्ठ, नरेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता टिपरचंद शर्मा, ईश्वर दयाल गोयल, लोकेश हांडा, बृज लाल शर्मा लोग उपस्थित थे।
दरभंगा [अरुण अशेष]: विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के विधानसभा क्षेत्र में कमला नदी पर पुल का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले-'हम विकास के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं। हमारे लिए राज्य की जनता ही परिवार है। राज्य के बच्चे हमारे बेटे-बेटियों की तरह हैं।'
कुमार ने शनिवार को दरभंगा जिला के ठेंगहा में कमला नदी पर पुल का शिलान्यास किया। सभा में अच्छी भीड़ जुटी थी। इनमें अल्पसंख्यकों की संख्या अधिक थी। ठेंगहा सिद्दीकी के विस क्षेत्र अलीनगर का हिस्सा है। यह राजद विधायक ललित कुमार यादव के गांव तारडीह के बगल में है। पहले कमला के इस हिस्से में अंग्रेजों के जमाने का बना लोहे का पुल था। 1987 की बाढ़ में यह बह गया। तबसे नाव के सहारे लोग नदी पार कर मधेपुर आते-जाते थे। सड़क मार्ग से मधेपुर की दूरी पुल के टूटने के बाद 40 किमी हो गई। पुल बन जाए तो यह दूरी छह किमी में सिमट जाएगी। पुल के बनने से दरभंगा, मधुबनी, सुपौल और सहरसा की दूरी कम हो जाएगी। वक्ताओं ने याद दिलाया कि क्षेत्र के विधायक अब्दुलबारी सिद्दीकी पथ निर्माण मंत्री भी थे। तब भी वे पुल नहीं बना सके। 30 करोड़ रुपये की लागत का यह पुल दो साल बाद तैयार हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से भरी सभा में यह करार कराया कि अगले विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले इस पुल का उद्घाटन हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कमला पर और पुल बनाने का वादा किया। वे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर बोले, आप की खुशी हमारी खुशी है। आपका दुख हमारा दुख है। कुछ लोग अपनी खुशी से खुश होते हैं। बहुत आगे बढ़े तो कुल-खानदान की खुशी का इंतजाम करते हैं। हमारा परिवार पूरा बिहार है। हम काम करते हैं। राज्य की जनता ने काम के लिए हम पर भरोसा किया है।
उन्होंने इस क्षेत्र से होनेवाले पलायन की पीड़ा को मार्मिक ढंग से व्यक्त किया-'एक समय था जब इस इलाके के नौजवान शादी के बाद सुहागरात के बदले रेलगाड़ी के बारे में सोचते थे कि कितनी जल्दी रोजी-रोटी के लिए बाहर चले जाएं। अब स्थिति बदल रही है। हम विशेष राज्य की मांग कर रहे हैं, ताकि बिहार के लोग रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएं। काम की तलाश में दूसरे राज्यों के लोग यहां आएं।' नीतीश ने भीड़ से हाथ उठवाकर यह संकल्प करवाया कि बेटा हो या बेटी, उसे स्कूल जरूर भेजेंगे। हम ज्ञान की दुनिया में जी रहे हैं।
ठेंगहा के आज के शो के केंद्र में पूर्व विधान पार्षद संजय झा थे। झा दरभंगा से लोकसभा का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। यहां कमला पर पुल की मांग पुरानी है। मांग पूरी नहीं होने के चलते लोग इसे भूलने लगे थे। अचानक शिलान्यास की बात आई तो पूरा इलाका गवाह बनने के लिए जुट गया। समारोह में भाजपा के जिला स्तरीय नेता नहीं थे। प्रखंड स्तर के एक नेता अरुण कुमार झा ने जोर से नीतीश कुमार और संजय झा जिन्दाबाद का नारा लगाया। उन्होंने प्रदेश स्तर के किसी भाजपा नेता का नाम नहीं लिया। पहले बताया गया था कि सरकारी समारोह होने के कारण जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रमोहन राय भी इसमें शामिल रहेंगे। वे नहीं आए।
संवाददाता, नोएडा : शहर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुंरुषोत्ताम लाल ने 104 साल के बुजुर्ग मरीज की सफलतापूर्वक स्टेंटिंग के साथ एंजियोप्लास्टी करके विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले चिकित्सा विज्ञान में 94 साल की उम्र के मरीज का ही स्टेंटिंग के साथ एंजियोप्लास्टी करने का कीर्तिमान बना था। इस तरह से नोएडा के इलाज कराने वाले 104 वर्षीय हरी सिंह भी सबसे अधिक उम्र में एंजियोप्लास्टी कराने वाले शख्स बन गए।
हरी सिंह को बृहस्पतिवार रात अचानक छाती में तीव्र दर्द होने पर सेक्टर-11 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टट्ीयूट में भर्ती कराया गया था। इनका रक्तचाप काफी कम था। जांच करने पर रिपोर्ट से पता चला कि हृदय को रक्त पहुंचाने वाली दो धमनियों में शत-प्रतिशत, जबकि एक धमनी में 90 प्रतिशत अवरोध है। यह देखकर उनकी हालत को ंकाफी नाजुक करार दिया गया। इस दौरान यह भी पता चला कि उनकी तत्काल एंजियोप्लास्टी करने की जरूरत है।
इस बारे में पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. पुरुषोत्ताम लाल ने बताया कि वर्ष 2001 में भी हरी सिंह की स्टेंटिंग के साथ एंजियोप्लास्टी की थी। उस समय उनकी उम्र 92 साल थी। स्टेंटिंग के साथ एंजियोप्लास्टी के बाद से उनकी हालत बहुत अच्छी थी और वह देहरादून में नियमित रूप से अपने बेटे की दुकान पर आते-जाते रहते थे। अनुशासित जीवन जीने वाले हरी सिंह नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, जिसके कारण भी उन्हें स्वास्थ्य लाभ करने में कम समय लगा।
बृहस्पतिवार को जब उनकी एंजियोग्राफी की गई, तब इसके परिणाम से पता चला कि उनकी तीन में से दो मुख्य धमनियां जड़ के पास से ही पूरी तरह से अवरुद्ध थी, जबकि बची हुई एक मात्र मुख्य धमनी की जड़ पर भी गंभीर कैल्शियम स्टेनोसिस थी। बार-बार हीमोडायनेमिक अस्थिरता को देखते हुए तत्काल स्टेंट के साथ बांह के जरिये एंजियोप्लास्टी की गई। इस पूरी प्रक्रिया में दस मिनट से भी कम समय लगा और कुल 15 सीसी डाई का ही इस्तेमाल किया गया, ताकि किडनी पर कोई असर नहीं पड़े। प्रक्रिया के बाद से ही मरीज की हालत में सुधार हो रहा है। बची हुई एक आर्टरी में अगर सही समय पर एंजियोप्लास्टी नहीं की गई होती तो मरीज की जान बचानी मुश्किल थी।
डॉ. पुरुषोत्ताम लाल का कहना है कि चिकित्सा विज्ञान की नई सफलताओं तथा अनुभवों के बढ़ने के कारण अब ऐसी प्रक्रियाओं को करने के लिए उम्र की बाधा खत्म हो गई है। मरीज की जान बचाना और मरीज के बचे हुए जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना किसी चिकित्सक का मुख्य कर्तव्य है।
जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : तलवार से लैस कुछ बदमाशों ने डबुआ सब्जी मंडी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला बोल दिया। बताया जाता है कि हमलावर शराब माफिया के आदमी थे, जो मंडी में अवैध तरीके से शराब बेचने वालों से खफा थे। बदमाशों ने यहां कई सब्जी विक्रेताओं की पिटाई कर दी। एक को गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त घटना शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास की है। दोपहर को डबुआ सब्जी मंडी में फड़ लगाने हरीचंद अपना सामान रख रहा था।
इसी दौरान वहां 6-7 युवक आए, जिनके हाथ में हथियार, देशी पिस्तौल, लोहे की राड, बेसबॉल के बल्ले थे। उन्होंने हरीचंद को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। हरीचंद को बचाने के लिए और लोग आए तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। चार-पांच अन्य लोगों को भी पकड़कर बेसबॉल के डंडों से पीटा।
हरीचंद ने बताया कि हमलावर उससे कह रहे थे कि वे यहां बैठकर अवैध रूप से शराब बेचने का सबक सिखा रहे हैं । हरीचंद का कहना है कि तलवार से उस पर कई वार किए गए। एक हमलावर के हाथ में तो चाकू भी था, जिसने चाकू उसके पेट, जांघ में मारा, तलवार से टखने के ऊपर हमला किया। गंभीर रूप से जख्मी करकेसभी हमलावर वहां से भाग गए।
हरीचंद का कहना है कि वह तो यहां सब्जी का फड़ लगाता है। उसे बेवजह ही पीटकर चले गए। हमलावर अपने आपको एक शराब माफिया का आदमी बता रहे थे। इस बारे में चौकी प्रभारी याकूब खान ने बताया कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी। पुलिस ने बयान ले लिए हैं और मामला भी दर्ज कर लिया है।
आजमगढ़ : साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और बच्चों के वजन आदि की जांच कर पुष्टाहार वितरित किया गया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में कुपोषण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
नर्सरी प्राथमिक विद्यालय बड़ादेव में सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, धात्री व गर्भवती महिलाओं में पुष्टाहार वितरित किया गया। महिलाओं को संतुलित आहार के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर श्रीमती शर्मिला सिंह, मीना सिंह, लीलावती देवी, साइना बानो आदि उपस्थित थीं। आंगनबाड़ी केंद्र बाजबहादुर में पुष्टाहार वितरण के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां यूनिसेफ की देखरेख में बच्चों को टीकाकरण किया गया। महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुष्टाहार के सेवन से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। इस मौके पर सेराज अहमद, नाजश्री, माधुरी शर्मा, फिरदौस जहां आदि उपस्थित थीं। हीरापट्टी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भी पुष्टाहार का वितरण किया गया। सुपरवाइजर प्रतिभा राय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी, गीता सिंह, पुष्पा यादव, पूनम, संगीता देवी आदि ने लोगों को कुपोषण के कारण व बचाव की जानकारी दी।
बलिया : जिलाधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। तय समय सीमा तक कार्यपूर्ण करने के लिए युद्धस्तर पर लगन से लगने की आवश्यकता है। सर्वे नियमानुसार व सही ढंग से हो।
वे अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय पर नये राशन कार्ड जारी होने के संबंध में एक आवश्यक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। कहा कि रोस्टर शीघ्र बनाकर घर-घर जाकर सर्वे हो। बीपीएल अंत्योदय कार्ड लक्ष्य के अनुसार ही बनें। लोहिया समग्र गावों को प्राथमिकता पर रखते हुए सर्वे किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि एक परिवार में एक ही राशनकार्ड जारी किया जाए। किसी भी दशा में अपात्र परिवार के नाम/बोगस राशनकार्ड जारी होना पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि सर्वप्रथम बीपीएल एवं अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड क्त्रमानुसार तथा उसके उपरांत एपीएल काडरें का निर्गमन किया जाएगा। समस्त ब्लाकों व नगरपंचायतों में लाभार्थियों के सत्यापन,चयन तथा राशन काडरें के निर्गमन का कार्य संबंधित उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए बीडीओ द्वारा किया जाएगा। नपा बलिया व रसड़ा में उक्त कार्य जिला पूर्ति अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अधिशासी अधिकारी करेंगे। राशन काडरें का निर्गमन परिवारों के मुखिया से जाचपत्र भरवाकर उसकी प्रविष्टियों का मौके पर जाकर सुसंगत रूप से सत्यापन के उपरांत ही शासन के नए प्रारूप पर किया जाएगा। बिना होलोग्राम चस्पा किए कोई भी राशन कार्ड मान्य नही होगा। राशन कार्ड तथा जाचपत्र पर पूरे परिवार की सामुहिक फोटो सत्यापनकर्ता अधिकारी द्वारा प्रमाणित कर चस्पा की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी केपी सिंह,एसडीएम सदर नरेद्र सिंह, जगतपाल सिंह, डीएसओ रामेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
अंत्योदय का कार्ड मुफ्त
एपीएल राशनकार्ड के उपभोक्ता 10रुपये, बीपीएल का मूल्य पांच रुपये है। अंत्योदय कार्ड का कोई मूल्य नही है। आवेदकों से धनराशि राशन कार्ड हस्तगत करने वाले अधिकारी/कर्मचारी द्वारा नकद रूप से प्राप्त की जाएगी, जिसे प्रत्येक सप्ताह जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में राशनकार्ड मुद्रण एवं निर्गमन पटल लिपिक के पास जमा कर रसीद प्राप्त की जाएगी।
यह है मापदंड
अंत्योदय अन्न योजना के राशनकार्ड बीपीएल के ऐसे निर्धनतम परिवार जिनके परिवार के मुखिया विधवा या लगातार बीमारीग्रस्त व्यक्ति जीविकोपार्जन का कोई निश्चित साधन अथवा सहारा न हो, जिनके परिवार के मुखिया विधवा या लगातार बीमारी ग्रस्त या 60 वर्ष या उससे अधिक आय के व्यक्ति अथवा एकल पुरूष या एक महिला जिसका जीवन यापन हेतु कोई निश्चित साधन एवं सहारा न हो, सभी आदिवासी एवं जनजाति परिवार को जारी किया जाएगा। एपीएल श्रेणी के राशनकार्ड हेतु कोई आयसीमा निर्धारित नही है। बीपीएल/अंत्योदय अन्न योजना से वंचित परिवार को एपीएल कार्ड जारी किया जाएगा।
बलिया : छात्र-छात्राओं को नित नूतन आविष्कारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। वे रुचिपूर्वक विज्ञान का अध्ययन व आविष्कार करके भारत को अग्रणी राष्ट्र बना सकते हैं।
उक्त बातें आरके मिशन स्कूल सागरपाली में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित नव प्रवर्तन जागरुकता कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला जज उमाकांत श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक चेतना को जनपद स्तर पर लागू करना तथा बच्चों द्वारा निर्मित माडलों से समाज को लाभांवित करना एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उप्र सरकार तक पहुंचाना कार्यक्रम का उद्देश्य है। पालीटेक्निक के पूर्व प्राचार्य डा.डीएन उपाध्याय ने कहा कि भारत में आविष्कारों की गति संतोषप्रद नहीं है। हमारे यहां इसका प्रतिशत मात्र आठ है, जो राष्ट्रहित के विकास में बाधक है। हमारा पड़ोसी देश चीन शोध व आविष्कार में काफी आगे है। सरकारी व गैर सरकारी संगठनों को संसाधन उपलब्ध कराके इसमें सहयोग देना चाहिए। कुपोषण की चर्चा करते हुए खाद्य प्रसंस्करण के हरिशंकर वर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। इन्हें कुपोषण से बचाना नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने 50 माडलों का प्रदर्शन किया। वैज्ञानिक यूपी वर्मा ने आग की लपटों की माला बनाकर वैज्ञानिक सोच विकसित करने की सलाह दी। समन्वयक सुधीर सिंह ने कहा कि विज्ञान विकास की धुरी है। मयंक सिंह व सूरजभान यादव की यांत्रिक पंपिंग मशीन को प्रथम, अद्भुत पांडेय व अमन पांडेय के सीलिंग फैन को द्वितीय, ज्योति सिंह का ज्वालामुखी पर आधारित माडल, श्वेता श्रीवास्तव व अनिकेत पांडेय की गणितीय पहेली को तृतीय स्थान मिला, सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। संचालन विज्ञान शिक्षक सरोज ठाकुर ने किया। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।

अनंता नंद, अंबाला
नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी पार्टी का चुनाव चिन्ह व झंडी का जमकर इस्तेमाल करने के मूड में है। इसके लिए बकायदा छोटी बड़ी झंडियां, बैनर व पोस्टर के लिए आर्डर दिए जा रहे है। ऐसे में झंडियां व बैनर, पोस्टर बनाने वाले कारोबारियों की चांदी है। वे आर्डर लेकर झंडियों की सिलाई करने में व्यस्त हैं। चुनावी घोषणा होते ही जिले के विभिन्न हिस्सों से झंडियों का निर्माण करने के लिए कारोबारियों के पास आर्डर आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसमें विभिन्न दलों के प्रत्याशी झंडी, बैनर, पोस्टर बनाने के लिए दुकानों पर संपर्क साधना शुरू कर दिए थे। छावनी के राय मार्केट स्थित कारोबारी भूपेंद्र सिंह के अनुसार इसमें छोटे, बड़े सभी प्रकार के झंडे, बैनर आदि के लिए आर्डर दिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जब से प्रदेश में नगर निगम चुनाव की घोषणा हुई है, जिले में झंडियों की मांग बढ़ गई है। विभिन्न पार्टी के सदस्य हजारों झंडी बनवाकर ले जा चुके हैं और कई ने आर्डर दे रखे हैं।
ऐसे में इस चुनावी माहौल में कारोबार की अच्छी उम्मीद जताई जा रही है। उनका कहना है कि कैथल, भिवानी, रोहतक, जींद, नरवाना, नारायणगढ़, पेहवा आदि क्षेत्रों से छोटे-बड़े झंडे, झंडियां के आर्डर किए जा रहे हैं। भूपेंद्र सिंह के कामों में हाथ बंटा रहे उनके छोटे भाई जितेंद्र सिंह को फुर्सत तक नहीं है। दोनों भाई झंडे बनाने में काफी व्यस्त है। जितेंद्र सिंह का कहना है कि यहां पर चुनाव ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से लोग तिरंगा बनवाने के लिए आर्डर देते हैं। अंबाला नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न पार्टी के सदस्यों ने संपर्क साधना शुरू कर दिया था। विभिन्न पार्टी चुनाव प्रचार करने के लिए 17 हजार के करीब झंडियां बनवाकर ले जा चुके हैं।

दिनहाटा : उत्तर बंगाल की विकास संभावनाओं पर विचार के लिए शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। दिनहाटा ब्वायज रिक्रिएशन क्लब की पहल पर आयोजित इस संगोष्ठी का आगाज उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. समीर दास ने किया। विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक और शोधकर्ता डा. आनंद गोपाल घोष की अध्यक्षता में हुई संगोष्ठी में बुद्धिजीवी सौमेन नाग, शिक्षाविद प्रो. द्युतिश चक्रवती के अलावा कई अन्य बुद्धिजीवी शामिल हुए।
रसड़ा (बलिया) : शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित होने वाली जन चौपाल में ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। अधिकारियों ने भी अधिकांश मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया।
रसड़ा क्षेत्र के मुड़ेरा ग्राम में शनिवार को ग्राम प्रधान श्रीविलास यादव के सौजन्य से आयोजित प्रथम जन चौपाल में संवरूपुर, खिरैली, बेसवान, बलुवां व आमघाट आदि क्षेत्रों की ग्राम प्रधान उपस्थित रहीं। वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को सार्थक बना दिया। चौपाल में जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह तथा राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह सहित संबंधित लेखपाल भी मौजूद रहे। चौपाल में कृषक बीमा योजना, मृतक आश्रित पेंशन, वरासत, विधवा वृद्धा व विकलांग पेंशन, पैमाइश, राशन कार्ड, खाद्यान्न आदि सहित छोटे-मोटे झगड़ों के कई मामले सुने गए। क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि यह जन चौपाल जनता व प्रशासन के बीच दूरियों को कम करेगी तथा गांव की अनेक समस्याओं का समाधान करने का भी प्रयास करेगी।
अररिया, संसू: आगामी छह व सात जून को मुख्यमंत्री की सेवा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गयी है। विभागों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर लगातार शुरू हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी चित्तारंजन सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष तीन पालियों में अलग-अलग विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पहले पहर में तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक चली। बैठक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सीएम के हाथों होने वाले शिलान्यास व उद्घाटन के लिए योजनाओं की सूची इन्हीं विभागों को तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद डीएम ने सभी इंदिरा आवास, आरटीपीएस, राजस्व, आईसीडीएस विभागों की समीक्षा वरीय उप समाहत्तराओं के साथ की। तत्पश्चात कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, डेयरी, मत्स्य आदि विभागों की समीक्षा हुई। सभी बैठकों में डीएम श्री सिंह ने साफ किया कि सीएम के बैठक में जिले का पोजीशन नीचे नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रगति प्रतिवेदन अद्यतन तैयार कर रखें। इस मौके पर डीडीसी प्रभात कुमार महथा, एडीएम मुनिलाल जमादार, निदेशक जफर रकीब, ओएसडी रवीन्द्र राय, सीसए डा. बीके ठाकुर, डीएओ नवीन कुमार सहित कई अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर मौजूद थे।
मैनपुरी: विषम परिस्थितियों में जब एक बहादुर सैनिक देश की रक्षा का जज्बा लिए अडिग खड़ा रहता है, तब कहीं जाकर देशवासी अमन चैन की जिंदगी जीते है। देश की सेवा करने के लिए ऐसे वीर सपूतों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। मैं ऐसे देशभक्त सैनिकों के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को सलाम करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि सैनिकों के परिवारों को पूरा सम्मान मिलेगा। उनकी जो भी जायज समस्याएं होगी उन्हें प्राथमिकता पर हल किया जाएगा। सैनिकों और उनके परिजनों का शोषण करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।
उक्त उद्गार जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सैनिक बंधु की बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, उनके आश्रितों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों द्वारा असलाह के लाइसेंस नवीनीकरण में आ रही परेशानियों का तत्काल निदान करते हुए कहा कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के सत्यापन करने के बाद तत्काल लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा। गृह कर माफी के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शासनादेश नहीं मिला है। अभी गृह कर की वसूली भूतपूर्व सैनिक, शहीद विधवाओं से नहीं की जा रही है।
श्री आनंद ने उपस्थित सैनिक परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें लोहिया आवास योजना में कच्चे आवासहीन होने पर वरीयता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों के भूमि संबंधित मामलों में तत्काल पैमाइश कराकर समस्या का समाधान होगा। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, शहीद सैनिकों की विधवाओं से कहा कि उनकी जो भी शिकायतें हैं उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। शासनादेश में दी गई व्यवस्थाओं के आधार पर सस्ते गल्ले की दुकानों का आवंटन, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के रूप में चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक परमाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुधीर यादव, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अनुज कौशिक, क्षेत्रीय राशनिंग अधिकारी विनीत कुमार, कर्नल जयवीर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर सुरेश चंद्र यादव ने किया।
संस, पलवल : महर्षि पतंजलि योग संस्था के तत्वाधान में प्रतिभा खोजो अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर में आयोजित योग प्रतियोगिता में मनोज को सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया जबकि योगेश को उप- विजेता घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच से आठ वर्ष आयु वर्ग में राकेश प्रथम, सुंदर द्वितीय, सोनू तृतीय, आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग में अरुण प्रथम, भरतलाल द्वितीय, रोहित व विनोद तृतीय, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में मनोज कुमार प्रथम, योगेश कुमार द्वितीय, देवेंद्र व धीरज तीसरे स्थान पर रहे।
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में नरेंद्र कुमार प्रथम, हेमराज द्वितीय, दीपक व अनुराग तृतीय, 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में जय सिंह प्रथम, कृष्ण व जोगेंद्र द्वितीय, रोहित व विपिन तृतीय, 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में जितेंद्र कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय, राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विजेता प्रतिभागियों को संस्था के अध्यक्ष गुरमेश सिंह, प्रधानाचार्य केडी गौतम व महेश कुमार शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निज प्रतिनिधि, बखरी/परिहारा (बेगूसराय) : ग्लोबलाइजेशन के इस युग में गांवों का शहरीकरण तेजी से हो रहा है। सुशासन की सरकार नगर के विकास एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कृत संकल्पित है। इसी परिपेक्ष्य में बखरी नगर पंचायत का भी सम्यक विकास होगा। उक्त बातें शुक्रवार को नगर पंचायत की देर शाम संपन्न हुई बैठक में आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह विधान पार्षद रजनीश कुमार सिंह ने कही। मुख्य पार्षद संगीता राय की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पार्षदों ने वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए शहर के विभिन्न वार्डो के विकास योजनाओं का प्रस्ताव पटल पर रखा।
पार्षदों ने बीते कई वर्षो से बाधित शिक्षक नियोजन पर भी चर्चा की। जबकि, जलमीनार से पानी मुहैया करवाने, विद्युत सब स्टेशन चालू करने, अतिक्रमण आदि मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, बीडीओ एनके जायसवाल, सीओ अरविंद उद्धव, बीइओ शंभू प्रसाद, उप मुख्य पार्षद दिनेश पाठक, पार्षद सिधेश आर्य, अशोक राय, शिव सहनी, नूतन दास, प्रवीण कुमार, सरिता देवी, माधुरी सिंह, रीता देवी, शायरा खातून आदि मौजूद थे।
अररिया, निसं: पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी बच्चू सिंह मीणा ने शनिवार को अररिया पहुंचकर लंबित मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान घपले घोटाले एवं वर्षो से लंबित पड़े 36 मामलों के निष्पादन पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। इससे पूर्व डीआईजी ने लोक अभियोजक एवं अभियोजन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबित मामलों पर विशेष चर्चा की गयी।
स्पीडी ट्रायल में पुलिस का हरसंभव सहयोग
डीआईजी ने न्यायालय में चल रहे केस के ट्रायल की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि ट्रायल की प्रक्रिया विधि सम्मत हो। उन्होंने स्पीडी ट्रायल में गवाहों के प्रतिस्थापन पर जोर दिया। श्री मीणा ने कहा कि किसी भी सूरत में गवाह कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराएं।
डीआईजी श्री मीणा ने बताया कि त्वरित न्याय और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सरकार कटिबद्ध है। सरकार के निर्देश के आलोक में त्वरित न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। कुछ माह पूर्व ही सभी जिले के पुलिस अधीक्षक को त्वरित न्याय की प्रक्रिया पूरी करवाने का निर्देश भी दिया गया था। मौके पर उन्होंने जून में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अररिया आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक मो. अख्तर हुसैन, एसडीपीओ विकास कुमार, एसडीपीओ हरिशंकर कुमार एवं लोक अभियोजकगण शामिल थे।

जागरण संवाद केंद्र,फरीदाबाद : जिले में एचआइवी का बढ़ता संक्रमण लोगों के लिए सिरदर्द बन रहा है। एचआइवी के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए एचआइवी से निबटना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। पिछले दो हफ्ते के दौरान बी.के.अस्पताल में एचआइवी के तीन मामलों की पुष्टि की गई है। इससे पहले अप्रैल में एचआइवी के कुल 21 मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें से दो लोगों की एचआइवी से मौत हो चुकी है। बादशाह खान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल में एक मई से पंद्रह मई तक क्रोनिक डायरिया तथा टीबी की आशंका के चलते ऐसे तीन मरीज आए थे, जिन्हें एचआइवी की पुष्टि की गई है। तीन मामलों के बाद अब इस साल एचआइवी के 59 मामले हो गए हैं। सीएमओ डा.ए.के.लोहान ने बताया कि एचआइवी पाजीटिव मरीजों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। डा.लोहान ने बताया कि सभी मरीजों की काउंसलिंग भी की गई है। डा.लोहान ने बताया कि एचआइवी के मामले की पुष्टि होने पर परिवार के सभी सदस्यों की भी जांच कराई जाती है। डा.लोहान ने बताया कि एचआइवी से बचाव के लिए जनचेतना अभियान चल रहा है। वैसे अब सरकार के आदेश पर जांच प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जरूरत है तो लोगों को जागरूक होने की।
इन लक्षणों पर जरूर ध्यान दें
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा.वीरेंद्र यादव ने बताया कि एचआइवी होने पर कुछ समय बाद ही लक्षण सामने आते हैं। शुरुआती दौर में कुछ पता नहीं चलता। फिर भी कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की जरूरत है।
ऐसी स्थिति में एचआइवी की जांच जरूर कराएं : डा.वीरेंद्र
-मांसपेशियों में दर्द है, बुखार मध्यम स्तर का है, कमजोरी महसूस हो।
-वजन कम हो जाने के साथ कुपोषण हो जाना, लगातार खांसी के साथ टीबी के लक्षण हों।
-प्रतिरोधक क्षमता का कम होना। फंगल इंफेक्शन हो जाना।
पिछले सालों का एचआइवी के मामलों का ब्यौरा
वर्ष--------मामले
2011......134
2012.......167
2013.......59 (15मई तक)
ताराबाड़ी (अररिया), निसं: ताराबाड़ी थाना अंतर्गत जमुआ खमगाड़ा जाने वाली सड़क के निकट ताराबाड़ी पुराना बकरा नदी के पास कल्वर्ट पर एक बाराती ट्रैक्टर गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे ट्रैक्टर पर सवार बारातियों में एक की मौत
घटनास्थल पर ही हो गई। यह घटना शुक्रवार मध्य रात्रि की है।
पोठिया से सोहदी जा रही थी बारात
बेलई पोठिया फारबिसगंज से धर्मगंज सोहदी ट्रैक्टर से बारात जा रही थी। जमुआ खमगाड़ा जाने वाली सड़क में ताराबाड़ी कल्वर्ट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। इस हादसे में एक बाराती की मौत टै्रक्टर के नीचे दब जाने से हो गई। मृतक का नाम मिथिलेश कुमार मंडल (13) पिता सुशील मंडल किस्मत खवासपुर पंचायत सोता मंडल टोला निवासी बताया जाता है। जो अपने रिश्तेदार के यहां बेलई पोठिया गया था। जहां से वह बाराती के रूप में बारात गाड़ी ट्रैक्टर पर सवार हो गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि टै्रक्टर के नीचे मृत बालक दबा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस ने घटनास्थल पर आकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और मृत बालक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया।
निज प्रतिनिधि, (एटा)कासगंज: कासगंज कोतवाली के ग्राम किलौनी में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला और शव को छोड़ फरार हो गए। मृतका के भाई ने पति सहित पांच के विरुद्ध कासगंज कोतवाली में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार जनपद बदायूं के ग्राम निजामाबाद थाना कादरचौक निवासी झाऊलाल की पुत्री रामसनेही का विवाह पिछले साल 12 मई को किलौनी निवासी हरीकिशन पुत्र रक्षपाल के साथ हुआ था। शुक्रवार रात विवाहिता के मायके वालों को सूचना मिली कि रामसनेही को ससुरालीजनों ने जलाकर मार दिया है और शव छोड़कर भाग गए हैं। किलौनी पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने कासगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस पर क्षेत्राधिकारी सरजीत सिंह एवं तहसीलदार आरपी वर्मा मौके पर पहुंच गए।
मृतका के भाई उदयपाल की तहरीर पर पति हरीकिशन, ससुर रक्षपाल, देवर संजीव, धर्मेंद्र एवं सास शकुंतला के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उदयपाल ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के ससुरालीजन एक माह से मोटर साइकल की मांग कर रहे थे। साथ ही एक चार पहिया वाहन खरीदने की मंशा से हम लोगों से कागज मांगे जा रहे थे। मना करने पर ही उन्होंने उसकी बहन की हत्या की है।

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला शहर :
एक युवक की मौत के बाद डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन व स्थानीय नेताओं ने शहर के सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वह शुक्रवार रात ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इलाज के बाद घर में हुई मौत के चलते परिजन शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल आए थे। बलदेव नगर पुलिस ने चश्मदीद रहे काला नामक युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। मृतक की पहचान कौलां गांव के 33 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है।
अशोक की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल में लाकर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख स्वास्थ्य तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए परिजनों को शांत करवाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ता देख अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई। इस बीच कुछ छुटभैये नेता भी मामले को तूल देने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन पुलिस के समक्ष उनकी एक न चली। सीएमओ डॉ. विनोद गुप्ता ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश दिए। मामले की भनक लगते ही तहसीलदार प्रशिक्षु गौरी मिड्डा, एसीपी तथा नायब तहसीलदार अंबाला छावनी भी मौके पर डटे रहे। बलदेव नगर थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है, पोस्टमार्टम और बिसरे की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जांच चल रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक अशोक ऑटो चालक था। उसने सुअर पाल रखा है। अपने सुअरों के लिए वह काले के साथ शुक्रवार को विकास विहार स्थित कम्यूनिटी सेंटर में हो रही शादी की जूठन लेने वहां गया था। पुलिस को दिए बयान में काले ने बताया कि कम्यूनिटी सेंटर में उनका दोस्त कर्ण पाल स्वीपर है। जब अशोक व काला वहा से जूठन उठाने लगे तो शराब के नशे में धुत्त कुछ बारातियों ने अशोक को पीट डाला। थोड़ी मार काले को भी पड़ी। उसके बाद अशोक पुलिस चौकी मॉडल टाउन गया, जहा से उसे अस्पताल से मेडिकल करवाने को कहा गया। अशोक शाम को सिविल अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। अशोक के परिजनों का कहना था कि उसके नाक से लगातार खून बह रहा था और उसे अंदरुनी चोट लगी थी। रात को अशोक घर पर सो गया, जहां संदिग्ध अवस्था में वह मृत पाया गया। मृतक अशोक दो बच्चियों का पिता था और घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था।
संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा शहर के चार स्केटरों का चयन नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम में चयन हुआ है। अंडर-11 वर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले से चयनित चार खिलाड़ियों में दो बालक और दो बालिकाएं हैं। नेशनल चैंपियनशिप चेन्नई में होनी है। इससे पहले ये खिलाड़ी आगरा में होने वाले प्रशिक्षण कैंप में भाग लेंगे।
मथुरा में 14 मई को आयोजित यूपी स्टेट रोलबॉल चैंपियनशिप के दौरान ही नेशनल चैंपियनशिप के सेलेक्शन ट्रायल हुए थे। इसके आधार पर ही यूपी की टीम का चयन किया गया है। अंडर-11 बालक वर्ग की टीम में प्रदेश भर से 14 खिलाड़ी चुने गए हैं। इसमें दो सक्षम गोयल और मयंक राणा ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। सक्षम समसारा स्कूल और मयंक राणा अर्स लाइन स्कूल के छात्र हैं। अंडर-11 बालिका वर्ग में भी प्रदेश की टीम में चयनित 14 खिलाड़ियों में दो ग्रेटर नोएडा की हैं। प्रज्ञान स्कूल की मनस्वी आचारी व रेयान स्कूल की खुशी सिंह का चयन हुआ है। गौतमबुद्धनगर रोल बॉल संघ के महासचिव रजनीकांत ठाकुर ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप 24 मई से 26 मई तक जयललिता इंडोर स्टेडियम में होगी। इसके लिए यूपी टीम में चयनित खिलाड़ियों के लिए आगरा में 20 मई से 22 मई तक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सभी खिलाड़ियों को विशेष बारीकियां बताई जाएंगी। आगरा से ही टीम चेन्नई के लिए रवाना हो जाएगी।

संवाद सूत्र, टोहाना
सदर पुलिस ने मौसेरी बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक को लड़की सहित जमालपुर शेखा रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया है। पुलिस ने लड़की को परिजनों एवं युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि पहली अप्रैल को हिसार जिला के गाव बोबुआ का रिकू नामक गाव गुल्लरवाला से अपनी मौसेरी बहन को भगाकर ले गया था। जिसकी शिकायत नाबालिगा के परिजनों ने सदर थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार रात को दोनों को जमालपुर शेखा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लड़की का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर युवक के विरूद्ध धारा 376 जोड़कर उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया। जहा न्यायाधीश ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि लड़की को परिजनों को सौंप दिया है।
निज प्रतिनिधि, एटा: गर्मी के साथ पारा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में विद्युत संकट गहराने लगा है। रोस्टर बदलने से भी समस्या बढ़ी है। हालात नहीं सुधरे, तो जून की गर्मी लोगों को न सिर्फ दिन में सताएगी, बल्कि रात में भी जागने को मजबूर करेगी।
विभागीय रोस्टर के मुताबिक बिजली कटौती का समय दिन में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह पांच बजे तक है। जबकि रात को 11 बजे से तीन बजे तक कटौती का समय निर्धारित है। बावजूद इसके बिजली की कटौती की कोई समय सीमा निश्चित नहीं है। दिन हो या रात, बिजली की आपूर्ति में लोकल फॉल्ट बाधा बने हुए हैं। मैनपुरी से 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर जारी होने के बाद भी शहर को 14 घंटे से भी कम सप्लाई दी जा रही है।
मेंटीनेंस नहीं, सिर्फ वसूली पर जोर
------------------
बकाएदार उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग बकाया बिलों की वसूली पर तो जोर दे रहा है, लेकिन जर्जर लाइनों के मेंटीनेंस पर उसका ध्यान नहीं है, तापमान बढ़ते ही तार टूटने लगते हैं। लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मरों में भी तकनीकी खराबी अथवा उनके फुंकने का क्रम जारी है।
खल रही जेई की कमी
----------
विद्युत विभाग में अवर अभियंताओं की भी कमी खल रही है। कई विद्युत उपकेंद्र महज एक अवर अभियंता के सहारे बने हुए हैं। हाल में रेलवे रोड विद्युत उपकेंद्र पर तैनात रहे अवर अभियंता आशाराम यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद अवर अभियंता अनिल सागर को इस उपकेंद्र पर अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। जबकि अवर अभियंता अनिल सागर पहले से ही कोतवाली देहात के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात हैं। देहात क्षेत्र के उपकेंद्र को भगीपुर से जोड़ दिया गया है।
उद्यमियों ने एमडी को गिनाई खामियां
-------------------------
शनिवार को एटा आए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर प्रसाद को उद्यमियों ने विद्युत समस्याओं के साथ-साथ रोस्टर की खामियां बताईं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मिश्रा गुट के महामंत्री दिनेश वाष्र्णेय ने बताया कि 80 फीसद बिलों में खराबियां आ रही हैं। विद्युत खंभे शहर में ऐसे जगह लगाये जा रहे हैं, जो उपयुक्त नहीं है।
इस दौरान व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष अतुल राठी, अवधेश यादव, अशोक गुप्ता, प्रदीप पालीवाल, आदेश गुप्ता, देवेश जैन, अमित गुप्ता, गणेश वाष्र्णेय, केसी जैन, साबिर मियां आदि उद्यमी एवं व्यापारी मौजूद थे।
---------------
जनपद में विद्युत समस्याएं पिछले कुछ दिनों में बढ़ी हैं। विद्युत फॉल्टों के सुधार के लिए मेंटीनेंस बजट की व्यवस्था की जा रही है, ताकि रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की जा सके। उद्यमियों की समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जायेगा।
रणवीर प्रसाद
प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा
संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय डुअल डिग्री पाठ्यक्रमों (जीपीटीयू-जीपीटी-2013) की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 26 मई को दो पालियों में होगी। इसके लिए विवि कैंपस सहित देश भर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी अपने प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। विवि प्रशासन परीक्षाओं की तैयारी जुटा हुआ है। इसके लिए कई टीमें भी गठित की गई हैं।
जीपीटीयू-जीपीटी के तहत बीटेक-एमटेक, बीबीएम-एएमबीए, एमटेक (आइसीटी), एमटेक पावर सिस्टम, एमटेक इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, एमटेक (बायोटेक), बीटेक-एमटेक (बायोटेक्नोलॉजी) और बीए-एलएलबी के पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से ग्यारह बजे तक चलेगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। विवि वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक, जीबीयू कैंपस में प्रवेश परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। नोएडा में फादर एग्नल स्कूल और गाजियाबाद में एबीईएस इंजी. कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली में दो, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, ग्वालियर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून और रांची शहर में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं। विवि ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए विवि ने कई टीमें भी गठित की हैं। बता दें कि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया छह मई तक चली थी। पहले 27 अप्रैल को अंतिम तिथि रखी गई थी, लेकिन बाद में छात्रों के रुझान को देखते हुए तिथि आगे बढ़ा दी गई। इसके अतिरिक्त स्कूल ऑफ ह्यूमनिटीज एवं सोशल साइंस के तहत आने वाले पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
मैनपुरी: शुक्रवार को शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा से गायब हुए एक प्रौढ़ का शव शनिवार को प्रात: गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा निवासी केदार सिंह (50 वर्ष) अविवाहित था। शुक्रवार को सायं वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। शनिवार को प्रात: उसका शव गांव से कुछ दूर कचहरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतक का सिर कटकर धड़ से अलग था।
जानकारी मिलते ही भीड़ जमा हो गई। लोगों का अनुमान था कि ट्रेन से कटकर प्रौढ़ की मौत हुई है। वहीं मृतक के भतीजे सुरेंद्र का आरोप था कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके चाचा की मारपीट के बाद गला काटकर हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। ताकि घटना को आत्महत्या अथवा दुर्घटना को रूप दिया जा सके। सुरेंद्र ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने मृतक पर दस वर्ष के बालक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाने के बाद शुक्रवार की सायं मारपीट की थी। इसके बाद से ही वह गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
फारबिसगंज(अररिया), जासं: फारबिसगंज नगर परिषद कर्मचारियों का बेमियादी भूख हड़ताल तीसरे दिन शनिवार को समाप्त हो गयी। कुल नौ मांगों में से सात मांगें मान ली गयी। जिसके बाद नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर मुकेश कुमार सिन्हा ने कर्मचारी संघ के सचिव सूरज कुमार सोनू तथा नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने जहरी देवी को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस बीच दो हड़ताली कर्मचारियों की हालत बिगड़ने के बाद फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। नप कर्मी अनिल पासवान तथा सत्यप्रकाश की हालत अब स्थिर बतायी जा रही है।
मांग जिन पर सहमति बनी
दिनांक 1.4.96 से बकाया वेतन के अंतर का भुगतान शीघ्र दिनांक 1.4.2006 से षष्टम वेतन लागू करना, वर्ष 1986-87 से भविष्य निधि मद में काटी गई राशि बैंक/ पोस्ट आफिस में कर्मचारीवार खाते में जमा किया जाए, वार्ड संख्या नौ स्थित महादलित कालोनी में 13वें वित्त आयोग मद से प्राप्त आवंटन से सड़क, नाला, जल निकासी, शौचालय, स्नानागार, चापाकल, सामुदायिक भवन, शेड तथा क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत, अंबेदकर कालोनी में चार विद्युत स्तंभ गड़वाने की व्यवस्था, नप के चतुर्थ वर्गीय का लंबित पोशाक, भत्ता भुगतान एवं चालू वित्तीय वर्ष में पोशाक मुहैया कराना तथा नप कर्मियों के लिए माडल कालोनी बनाने की मांग मान ली गयी है।
यह थे उपस्थित
अनशन तुड़वाने के समय वार्ड आयुक्त कन्हैया गुप्ता, मनोज ठाकुर सहित कर्मी तथा अन्य लोग मौजूद थे। हड़ताल टूटने से नप प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
निज प्रतिनिधि, बीहट : बेगूसराय में नदियों की साफ-सफाई को लेकर अभियान आरंभ हो गया है। अभियान का असर फिलहाल गंगा व बूढ़ी गंडक नदी पर देखा जा सकता है। नदियों की साफ-सफाई में साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, पंचायत प्रतिनिधि आदि भाग ले रहे हैं।
इधर, शनिवार को पतंजलि योग समिति बेगूसराय की ओर से प्रसिद्ध सिमरिया गंगा तट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर लोगों ने गंगा को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। स्वच्छ व निर्मल गंगा के आह्वान के साथ आरंभ किये गये इस अभियान में प्रख्यात संत स्वामी चिदात्मन जी महाराज, रवींद्र महाराज, नगर निगम बेगूसराय के मेयर संजय कुमार सिंह, जिप सदस्य बलराम सिंह, पतंजलि योग समिति के संरक्षक शंभू कुमार, योग शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, स्वदेशी प्रचारक राकेश कुमार, राम उदित सिंह, शकुंतला देवी, राम किशोर अग्रवाल, नीमा वर्णवाल, हर्षित, भूपेन्द्र, रविन्द्र ठाकुर, जर्नादन सिंह, मोहन टिबरीवाल, शुभम, राम, श्याम, लक्ष्मण, राम सोगारथ चौधरी आदि ने भाग लिया।
मौके पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि भारत की पहचान मां गंगा से है। आज गंगा लुप्त हो रही है। इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
जागरण संवाददाता,मथुरा: बाबा जयगुरुदेव महाराज की पुण्य स्मृति में आगरा-दिल्ली बाईपास स्थित जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था द्वारा आयोजित छह दिवसीय प्रथम भंडारा सत्संग-मेला में श्रद्धालु श्रद्धा में सराबोर हो रहे हैं। मेला जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। यह मेला 21 मई तक चलना है।
मेले के तीसरे दिन राष्ट्रीय उपदेशक सतीश ने कहा कि कलयुग में लगभग साढ़े सात सौ वर्ष पहले संत कबीर आये। उसके बाद समय-समय पर अनेक संत आते रहे और जीवों को समझाया तथा उनके ऊपर संस्कार डाला जिसका परिणाम है कि अब जीव अपने मालिक, पिता के अस्तित्व को स्वीकार करने लगे हैं। कबीर यदि सीधे कह दिये होते कि हम जीवों के मालिक हैं तो कोई विश्वास नहीं करता। सत्गुरु और मालिक में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि साधु लोगों के संगत में भंडारा कराना जरूरी होता है। घर, गृहस्थी के कायरें से थोड़ा समय निकाल कर अपनी जीवात्मा के कल्याण के लिए 'नाम' का अभ्यास करना चाहिए । सत्संग में संत महापुरुष नैतिक मूल्य की शिक्षा देते हैं। नैतिक मूल्य यदि अंदर रहेगा तो समाज कभी बिगड़ेगा नहीं और दया, प्रेम भाव, करूणा भाव अन्दर बना रहेगा।
उपदेशक डा. करूणाकांत ने बताया कि संतमत में सत्संग, सेवा और भजन तीन चीज ही प्रमुख है। महापुरुषों का लिया गया संकल्प फलीभूत होता है। बाबा ने जो संकल्प लिया है वह आगे पूरा होगा। बाबा ने तीन बड़े-बड़े यज्ञ करवाये थे जिसमें करोड़ो लोगों ने भाग लिया और बाबा का दर्शन करने का तथा नामदान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस प्रकार भूले हुये लोग नाम की साधना में लग गये। महापुरुष किसी चीज को बिगाड़ते नहीं है अपितु उसमें आयी कमी को दूर कर पुन: उसको मूल रूप में स्थापित कर देते हैं।
एक दर्जन दहेज रहित विवाह हो चुके हैं सम्पन्न
भण्डारा सत्संग मेला में एक दर्जन जोड़ी से ऊपर दहेज रहित विवाह सम्पन्न कराये गये। मेले में रेलवे टिकट घर स्थापित हो गया है।
भूमि पूजन के लिए बना है छह फुट ऊंचा चबूतरा
बाबा जयगुरुदेव की याद में बनने वाले मंदिर के भूमि पूजन व शिलान्यास की तैयारियां हो चुकी हैं। प्रवक्ता राजबहादुर चौधरी के अनुसार भूमि पूजन के लिए छह फुट ऊंचा चबूतरा बनाया गया है जिससे श्रद्धालुजन कार्यक्रम को सुगमता पूर्वक देख सकें। श्रद्धालुओं के लिए सीसी टीवी की व्यवस्था भी की गई है। भंडारे के दिन सभी लंगरो में पक्का भोजन प्रसाद की व्यवस्था है। मंदिर और समाधि स्थल की सजावट लोगों के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
मैनपुरी: कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में नवनिर्मित अध्ययन कक्ष का उद्घाटन करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रवींद्र सिंह ने कहा कि राजनैतिक ग्लैमर के चलते युवा उसी की तरफ अधिक आकर्षित हैं। उसे रोकने तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की जरूरत है।
उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, एटा, कन्नौज, फर्रुखाबाद का स्तर संतोष जनक नहीं है। यहां के लोगों में ऊर्जा तो बहुत है लेकिन उन्हें सही मायने की शिक्षा की काफी जरूरत है। सोच बदलने की जरूरत है।
श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में व्यवस्था के चलते सारी व्यवस्थाएं फेल हैं। अत: अभियान चलाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. राममोहन ने कहा कि पूत को सपूत बनाया जा सके ऐसी शिक्षा की जरूरत है।
इससे पूर्व प्रात: साढ़े आठ बजे न्यायाधीश रवींद्र सिंह ने अध्ययन कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। मंच पर उनका स्वागत कॉलेज के प्रधानाचार्य पदम सिंह यादव, प्रबंधक भारत सिंह यादव एडवोकेट, हरप्रसाद यादव, डा. एके सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, निवोद यादव, हीरासिंह यादव, दीन मुहम्मदीन आदि लोगों ने किया। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, देवेंद्र सिंह यादव, जिला व अंतर्जनपदीय, बहुत से प्रधानाचार्य, शिक्षक व एडवोकेट आदि शामिल थे।
प्रधानाचार्य पदम सिंह द्वारा रचित पुस्तक पंचाली का न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार ने विमोचन भी किया। दीन मुहम्मद दीन, सतीश, समर्थन व बदन सिंह मस्ताना आदि ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश शर्मा ने किया।
इटावा, हमारे प्रतिनिधि : कोतवाली थाना क्षेत्र में पुल कहारन स्थित जेना वाच कंपनी की दुकान में शुक्रवार की मध्य रात लगी आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। एक साथ दो दुकानों व बेसमेंट में लगी आग के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गयी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू किया। इस क्षेत्र के लोग रात भर सो नहीं पाए।
कहारन पुल स्थित मुख्य बाजार में जेना वाच कंपनी के नाम से सुबोध जैन पुत्र जवाहर लाल जैन की दुकान है। इस दुकान में पंखा कूलर, अलमारी, घड़ी, बच्चों के गिफ्ट , फोम के गद्दे, व सजावट के सामान का भारी स्टाक रहता है। शुक्रवार की सायं का एक ट्रक सामान सहालग की वजह से आया था। उसे भी इन्होंने दुकान में ही उतरवा दिया था। दुकान के निकट ही सुवोध का आवास भी है। शुक्रवार को वह दुकान बंद करने के बाद रात को घर में सोने चले गये। रात लगभग दो बजे के करीब आग की लपटें देख कर उन्होंने शोर मचाया, उनकी पुकार सुन कर मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गये। इसी दौरान दमकल को सूचित किया गया। दमकल ने आते ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एक साथ दो दुकानों व बेसमेंट में भरे सामान ने जब आग पकड़ ली तो दमकल वालों के हाथ पांव फूल गये, जरा सी लापरवाही तबाही मचाने के लिए काफी थी क्योकि पास की दुकानें को बचाने की चुनौती भी थी। दमकल की गाड़ियों ने सुबह करीब 6 बजे आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकानों में रखा कीमती सामान व 1.20000 रुपये की नकदी जलकर खाक हो गयी। पीडि़त सुवोध ने बताया कि उसने दुकान में सहालग होने के कारण अधिक सामान भर रखा था। लगभग पचास लाख के आसपास नुकसान हुआ है।
पड़ोसी पर लगाया आग लगाने का आरोप
सुवोध ने पड़ोस में ही दुकान चलाने वाले अपने एक पड़ोसी पर आग लगाने का आरोप लगाया है। उसकी मानें तों पंद्रह दिन पहले एक मामले में पचास लाख की जमानत लेने के लिए कहा था। लेकिन उसने जमानत नहीं ली। जिसके बाद से वह जलन मानता था। आठ दिन पहले इसको लेकर धमकी भी दी थी, इसी क्रम में उसने धोखे से दुकान में आग लगाई है। इस बारे में सीओ सिटी राजवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष उनके पास आया था। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जासं, नई दिल्ली : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने शनिवार को राजधानी के ऐतिहासिक लाल किला में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया। कार्यक्रम में एएसआइ के पूर्व संयुक्त निदेशक जनरल डॉ. रविन्द्र सिंह बिस्ट बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें। वहीं, इस दौरान दर्जनों स्कूली बच्चों समेत एएसआइ के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चले इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता के साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति लगाव पैदा करने के लिए संग्रहालय सहित पूरे लाल किला के दर्शन भी कराए गए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। लाल किला में संग्रहालय के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. पीयूष भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में दिल्ली के पांचों संग्रहालय से सभी कर्मचारी शामिल हुए। यह दिवस हर साल इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम के द्वारा 18 मई को दुनियाभर में मनाया जाता है। काउंसिल का मुख्यालय फ्रांस में है। इस आयोजन की शुरुआत 1997 में हुई थी।
जागरण संवाददाता, मथुरा, वृंदावन: जानकी नवमी के अवसर पर शनिवार को ब्रह्माकुंड स्थित मानस मंदिर में महिला आध्यात्मिक समिति द्वारा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने जनकनंदिनी की जयंती पर उनका गुणगान करते हुए भजन गाए। महिलाओं द्वारा 'सिया बनी दुल्हन, दूल्हा रघुराई'.जैसे भजन गाये। समिति की संस्थापिका मंजू शर्मा ने कहा कि रामचरित मानस में मां सीता का मर्यादित, शालीन व संयमित चरित्र महिलाओं के लिए अनुकरणीय व शिक्षाप्रद है। किशोरी पाठक ने कहा जानकी ने वन में भयानक कष्ट सहकर भी पतिव्रत धर्म का निर्वहन कर नारी का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर डॉ. दीपशिखा इंजीनियर, सीता अग्रवाल, मीरा शास्त्री, शैलजा सर्राफ, डॉ. लक्ष्मी गौतम, कुंजन श्रीवास्तव, लक्ष्मी मिश्रा, प्रतिभा शर्मा, कमलेश चौधरी, शशि, कनक बंसल, मोहनी गोस्वामी, रेखा अग्रवाल, शांति गुप्ता सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं। संचालन मंजू शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किशोरी पाठक ने किया।
जागरण संवाददाता, मथुरा: रोडवेज के नये बस स्टैंड पर एक दुकानदार इस समय दबंगई दिखा रहा है। बस स्टैंड परिसर में इस व्यक्ति द्वारा एक तो अवैध रुप से दुकान संचालित की जा रही है। इसके साथ ही यह बिना विद्युत कनेक्शन के फ्री की बिजली भी जला रहा है। इस गड़बड़ी की जानकारी होने के बाद भी रोडवेज के अधिकारी खामोश हैं।
रोडवेज ने जनरल मर्चेट की एक दुकान का ठेका पूर्व में उठा रखा था। यह ठेका अप्रैल माह में ही खत्म हो गया। यह ठेका अब दूसरे ठेकेदार के नाम है। लेकिन पुराना दुकानदार यहां अपनी दुकान जमाए बैठा है। यह पुराना दुकानदार नगर पालिका की एक ठेल लगाने की रसीद लेकर इस जमीन को कब्जाए बैठा है। यह बिना विद्युत कनेक्शन के बिजली जला रहा है। सब जानते हुये भी अधिकारी अनजान हैं।
संवाद सहयोगी, अमृतसर :
खालसा कालेज गर्ल्स सीसे स्कूल द्वारा 2013-14 सेशन की शुरुआत के अवसर पर अरदास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया। इसमें स्कूल की छात्राओं द्वारा शबद कीर्तन किया गया। समारोह के दौरान खालसा कालेज गवर्निग कौंसिल के आनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना विशेष तौर पर पहुंचे। जिनका प्रिंसिपल डा. तजिंदर कौर बिंद्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर छीना ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के महत्व व गुरुबाणी के शुद्ध उच्चारण संबंधी जानकारी दी। लड़कियों को आत्मनिर्भर रहने की प्रेरणा देते हुए छीना ने कहा कि आज लड़कियां भी लड़कों के बराबर हर व्यवसाय में आगे बढ़ रही है। यह गर्व की बात है।
इस अवसर पर सरदूल सिंह मनन, गुरमहिंदर सिंह वोहरा, डा. सुरेंद्रपाल कौर ढिल्लो, प्रिंसिपल डा. अमरपाल सिंह, प्रिंसिपल डा. सरवजीत कौर बराड़, डा. डीके संधू, इंद्रजीत सिंह गोगोयानी, डीएस रटौल, महिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
जागरण संवाद केंद्र, अमृतसर :
शिव शक्ति शिव परिवार के अध्यक्ष एडवोकेट एनपी शर्मा की अध्यक्षता में शिवाला रोड पर स्थित परिसर में मां वैष्णो देवी का जागरण अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में धूमधाम से करवाया गया। जागरण का शुभारंभ मां चिंतपूर्णी दरबार हिमाचल प्रदेश स्थित बाबा फुल्ला वाले जी ने मां की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। महंत बृज मोहन शर्मा ने श्री गणेश वंदना का गुणगान किया। भजन गायक विजय महक ने मां की भेंटों का गुणगान करके श्रद्धालुओं को सराबोर किया। मां की कंजक का पूजन किया गया। राजेश शर्मा, राजू चांदी, शिव कुमार, विकास शर्मा, विशाल शर्मा, गगन शर्मा, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
जागरण संवाददाता, अमृतसर :
बैचलर आफ डिजाइन की तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं ने दिसंबर 2012 में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पहली दस में से छह पोजीशन हासिल करके बीबीके डीएवी कालेज फार वूमेन का नाम रोशन किया है।
महिमा चड्ढा फैशन डिजाइनिंग, भावना अरोड़ा टैक्सटाइल डिजाइनिंग व प्रियंका इंटीरियर डिजाइनिंग ने क्रमश: 95, 93 व 92 प्रतिशत अंक हासिल कर पहली, चौथी व छठी पोजीशन हासिल की। इनके अलावा शिखा महाजन, श्रीजन, समीक्षा एवं दिलप्रीत ने सातवीं, आठवीं व दसवीं पोजीशन हासिल की।
नीलम कामरा ने छात्राओं के इस कामयाबी की मुबारकबाद दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विभाग की हेड मंदीप कौर, नीति आनंद व रवनीत कपूर भी मौजूद थे।
आजमगढ़ : लगभग एक माह से पेयजल का संकट झेल रहे नगरवासियों को शनिवार की सुबह पानी तो नसीब हुई लेकिन टोंटियों ने इस कदर जहर उगला कि दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए। दूषित पेयजल की आपूर्ति से नगर के तीन मोहल्ले के दर्जनों लोग पानी पीने के बाद बीमार होने लगे। किसी के पेट में दर्द होने लगा तो किसी के शरीर में ऐंठन होने लगी। जब लोगों को पता चला कि ऐसी शिकायत एक-दो घर नहीं बल्कि तीन मोहल्ले में लोगों को हो रही है तो उक्त मोहल्लों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों को लेकर लोग अस्पताल भागे। खबर पाकर स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया।
एसडीएम सदर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेयजल आपूर्ति के लिए लगी पाइप में दर्जन भर स्थानों पर हुए लीकेज को देख वह भी हैरान रह गए। सबसे बड़ी समस्या यह कि कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं बल्कि नगर पालिका व जल निगम के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। बताते हैं कि शहर के अतलस टैंक स्थित नलकूप को लगाने का जिम्मा जल निगम को सौंपा गया था। नलकूप स्थापित होने के बाद अभी उसे नगर पालिका को हैंडओवर नहीं किया गया है लेकिन नलकूप से नगर के कुंदीगढ़, बदरका, अजमतपुर कोडर आदि मुहल्लों में पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई। शनिवार की सुबह क्षेत्र के लोगों ने आपूर्ति की उसी पानी को पीया। सुबह आठ बजे के करीब लोगों के पेट में दर्द व ऐंठन की शिकायत शुरू हुई। एक-एक कर पीड़ितों की संख्या बढ़ती गई। यह देख आस-पास के मोहल्लों में भी अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों को लेकर उनके परिवारीजन शहर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे।
दूषित पेयजल से लोगों के बीमार होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के भी हाथ-पाव फूल गए। उप जिलाधिकारी सदर योगानंद पांडेय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। एसडीएम सदर ने प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर 13 स्थानों पर हो रहे लीकेज को अपनी आखों से देखा। उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग को पाइप की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह का कहना है कि दूषित पेयजल का नमूना जाच के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर कैंप किए हुए है।
ये लोग हैं दूषित जल से बीमार
दूषित जल पीने से बीमार बदरका मुहल्ला निवासी तारकेश्वर की पुत्री बिन्नी (10), दीनानाथ की पुत्री बेबी (6 माह), अजमतपुर कोडर निवासी प्रभावती (45), मुनूरा (65), पि्रंयका (7), प्रेमा (35), पायल (7), रामअवध (38), हरिहर (43), राजू (30), निर्मला (35), विशाल (10), कुंदीगढ़ निवासी बसंती (65), संजू (35), आरजू (16), साल्या (22), मंजू (30), लक्ष्मीना (7), शीला (24), राज (4), माधुरी (40), सत्येंद्र (23), महिमा (18), करन (8), अर्जन (3), भीम (2), अराजीबाग निवासी दीपेश (8) बताए गए हैं। इसके अलावा भी तमाम लोग विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं जिनकी पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।
10सी-कुंदीगढ़ हरिजन बस्ती में घटनाक्रम की जानकारी लेते एसडीएम सदर योगानंद पांडेय।
12सी-ब्रह्मास्थान स्थित नर्सिग होम में बीमार महिला का स्वास्थ्य परीक्षण करती चिकित्सकों की टीम।
13सी-साधना।
14सी-संजू।
15सी-मुडरा।
16सी-शीला।
17सी-हरिद्वार।
18सी-राजू।
19सी-सत्येंद्र।
20सी-पायल।
21सी-प्रभावती।
22सी-मंजू व लक्ष्मीना।
23सी-निर्मला व विशाल।

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला शहर :
अंबाला नगर निगम के 2 जून को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवार 20 मई को एक ही दिन अपने नामांकन भरेंगे। पार्टी ने वार्ड नंबर चार से रीटा चोपड़ा तथा वार्ड नंबर छह से राज वालिया को प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं अंबाला नगर निगम चुनाव प्रभारी वीर कुमार यादव ने शनिवार को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह घोषणाएं की। उनके अनुसार सभी नगर निगमों के लिए पार्टी अलग-अलग चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र में यूपीए की नाकामियों, घोटालों, प्रदेश सरकार की नाकामियों के अलावा स्थानीय मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ रही है ताकि सातों नगर निगमों पर पार्टी सत्ता प्राप्त कर जनसेवा कर सके। उन्होंने बताया कि दो जून को हो रहे सात नगर निगम के चुनावों में जिलों के कार्यकर्ताओं को चुनावी कार्य में लगाया जाएगा।
पूछने पर यादव ने बताया कि टिकटों में आवंटन को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष स्वाभाविक है किंतु पार्टी का कोई कार्यकर्ता विद्रोही नहीं है। उन्होंने बताया कि यह रोष पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता तथा जीत की क्षमताओं का परिचायक है। उन्होंने दावा किया कि सभी नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत करके उन्हें मना लिया जाएगा। भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि ननि चुनाव के दृष्टिगत पार्टी ने 15 मई से 15 जून तक यूपीए सरकार की पोल खोलने के लिए चलाया जाने वाला कार्यक्रम स्थगित कर इसे 9 जून से 30 जून तक चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने नगर निगम चुनाव अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ने से पहले ही इंकार कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी सभी सातों नगर निगमों में बहुमत हासिल कर अपना मेयर बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य रतन लाल कटारिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष असीम गोयल, जिलाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, महासचिव पवित्र सिंह बाजवा व जगमोहन कुमार, मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा व पूर्व विधायक जसबीर मलौर आदि मौजूद रहे।
मैनपुरी: लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर शनिवार को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत ओपन टेंडर कराए गए।
बता दें प्रशासन द्वारा जनपद में 263 छोटी-बड़ी सड़कें पिछले दिनों स्वीकृत की गई थी। जिन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर किए जाने थे। परंतु समय पर टेंडर न होने के कारण लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने पिछले सप्ताह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण मंत्री द्वारा दिए गए तत्काल टेंडर करने के निर्देशों से अवगत कराया था।
बीते एक सप्ताह से चल रही टेंडरों की खरीद फरोख्त की प्रक्रिया के बाद शनिवार को दो बजे तक टेंडर डाले गए। दो बजे के बाद कलक्ट्रेट स्थित डीआरडीए के सभागार में आला अधिकारियों की उपस्थिति में टेंडर खोले गए तो ठेकेदारों की खुशी का ठिकाना न रहा।
सदर विधायक राजकुमार यादव द्वारा पीडब्लूडी द्वारा कराए जाने वाले टेंडरों से संबंधित जानकारी लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव को दी गई थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पारदर्शी तरीके से टेंडर करवाने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
ठेकेदार शरद कुमार यादव का कहना था कि पहली बार लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से ओपन टेंडर कराए । इसमें ठेकेदारों को टेंडर डालने में पूरी आजादी दी गई । शनिवार को टेंडर डाले जाने के बाद लोक निर्माण विभाग कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था तथा उपजिलाधिकारी सदर अमित कुमार, असिस्टेंट कलक्टर सत्यनारायण यादव को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। दोनों अधिकारी टेंडर डाले जाने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मौके पर पहुंच गए थे जो टेंडर खोले जाने तक मौजूद रहे।
लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए टेंडर की प्रक्रिया ई-टेंडरिंग के तहत नेट पर भी उपलब्ध कराई गई थी ताकि टेंडर खरीदने वाले, डालने वाले ठेकेदार व अन्य अधिकारी गण इस बात की जानकारी कर सके कि उनके द्वारा डाले गए टेंडरों में किसी प्रकार की हेराफेरी नहीं की गयी है।
ठेकेदार सतीश कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर किए गए ओपन टेंडर की प्रक्रिया के कारण उन्हीं ठेकेदारों को मिले है, जिनके भाग्य ने साथ दिया है।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जुनैद अहमद का कहना है कि लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर ओपन टेंडर किए गए है। टेंडर खरीदने व डालने की ठेकेदारों को पूरी आजादी और सुरक्षा दी गयी थी। किसी ठेकेदार को टेंडर खरीदने या डालने से नहीं रोका गया था।

जागरण संवाद केंद्र, अंबाला शहर :
2 जून को होने वाले अंबाला नगर निगम के चुनाव के लिए शनिवार को नौ प्रत्याशियों ने अपने नामाकन पत्र दाखिल किए है। तीन दिनों में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। सोमवार को काफी गहमागहमी रहने की उम्मीद है। उस दिन सभी भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है।
रिटर्निग अधिकारी एवं अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने शनिवार को नौ नामांकन दाखिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड तीन से मोहिन्द्र तंवर सुपुत्र लछमन दास ने अपना पर्चा भरा। वार्ड नंबर छह से सुनीता वर्मा पत्नी सुरेन्द्र कुमार ने अपना नामाकन पत्र भरा है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड नंबर सात से प्रिया रानी पत्नी राजकुमार ने पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड नंबर आठ से रामकेश गोरखा सुपुत्र तेज राम तथा हरपाल सिंह सुपुत्र लछमन सिंह ने अपने नामाकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 16 से रजनी पत्नी रविन्द्र सिंह तथा परमजीत कौर पत्नी जसविन्द्र सिंह ने अपने पर्चे भरे। वार्ड नंबर 17 से महेश कुमार भोला सुपुत्र नंद लाल भोला तथा वार्ड नंबर 19 से प्रवीण पुत्र पुरुषोत्तम दास मनचंदा ने अपने नामाकन पत्र दाखिल किए। इन्हे मिलाकर नामाकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 13 हो गई है।
उन्होंने बताया कि रविवार को राजकीय अवकाश होने के कारण नामाकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामाकन पत्र भरने के इच्छुक प्रत्याशी 20 व 21 मई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उनके कार्यालय में अपने नामाकन दाखिल कर सकते है।

संबलपुर : पिछले शनिवार की तरह इस बार भी संबलपुर में आग बरसी भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बीते शनिवार को सर्वाधिक 46.4 डिग्री तापमान के साथ संबलपुर तपता शहर बना। शनिवार को यहां सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री और सर्वनिम्न 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीच बीच में हल्की बारिश के बावजूद पिछले करीब तीन सप्ताह से संबलपुर का तापमान 40 से 47 डिग्री के बीच बना हुआ है।
संवाददाता, नोएडा : नोएडा एंट्रेंिप्रनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) ने आपराधिक घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम और इस बार की सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाली दो छात्राओं को सम्मानित किया। पिछले दिनों एक छात्र के अपहरण के मामले में नोएडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रिहा कराने के साथ फिरौती की रकम भी बरामद कर लिया था।
एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस और यूपी एसटीएफ टीम की सफल कार्रवाई को देखते हुए एनईए ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में एक समारोह का आयोजन कर इन्हें सम्मानित किया। एसएसपी के अलावा एसपी सिटी योगेश सिंह, एसटीएफ एसपी अनंत देव, एएसपी राजेश कुमार समेत टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने भी कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम सदैव तत्पर है। अगर कोई पीड़ित देर रात 12 बजे भी बेहिचक अपनी शिकायत कर सकता है, उस पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
सिविल सेवा में उच्च रैंक लाने वाली दो छात्राओं को भी सम्मान
इस बार सिविल सेवा में यूपी में टॉप करने वाली चांदनी सिंह (9वीं रैंक) और 33वीं रैंक पाने वाली सौम्या गुप्ता को भी एनईए सदस्यों ने सम्मानित किया। इन दोनों छात्राओं के बारे में एनइए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि इन्होंने शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद है प्रशासनिक सेवा के दौरान भी बेहतर काम करके नया मुकाम हासिल करेंगी। समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी उनसे बातचीत कर उच्च रैंक लाने के लिए बधाई दी। इस दौरान चांदनी सिंह ने कहा कि वह प्रशासनिक सेवा में आकर काफी खुश है।
एनइए ने एसएसपी से अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा की मांग भी की
एसएसपी समेत शहर के तमाम पुलिस अधिकारियों को मौजूद रहने पर एनईए सदस्यों ने सुरक्षा और अन्य जरूरी मांग भी कर डाली। इन्होंने शहर में अतिक्रमण पर लगाम कसने की मांग की और कबाड़ियों को पहचान पत्र बनाए जाने की मांग उठाई। एनइए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि उद्यमियों को सुरक्षा के लिए उन्हें शस्त्र लाइसेंस भी मुहैया कराई जाए। इस समारोह के दौरान एनइए के कई सदस्य शामिल थे।

जागरण संवाद केंद्र, पलवल : इस तपती गर्मी में भी सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पीने के लिए ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। वाटर कूलर खराब होने की वजह से लोग गरम पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। मजबूरन कुछ लोग बाहर से ठंडा पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
अस्पताल भवन के बाहर लगे वाटर कूलर ठप होने की वजह से गरम पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे मरीजों व तीमारदारों में रोष व्याप्त है।
राजेंद्र डागर का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें गरम पानी पीना पड़ रहा है। आखिर शीतल पेयजल के लिए उनके पास बाहर से मिनरल बोतल खरीदने के अलावा कोई उपाय नहीं है।
लखनपाल का कहना है कि अस्पताल भवन के ऊपर रखे टंकी गरम होने से गरम पानी की आपूर्ति होती है। शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन को इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।
किशनचंद व रतन का कहना है कि बाहर लगे दोनों वाटर कूलर अक्सर खराब होने की वजह से शीतल जल उपलब्ध नहीं हो पाता। इस गर्मी में भी उनके साथ-साथ मरीजों को भी गरम पानी पीना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रबंधन का कार्यभार देख रहे डा.जे.पी. ने बताया कि खराब पड़े वाटर कूलर को जल्द ही चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर में लगे वाटर कूलर ठीक होने तक आने वाले मरीज या तीमारदार अस्पताल भवन के अंदर लगे वाटर कूलर से शीतल जल का लाभ उठा सकते हैं।

वरिष्ठ संवाददाता, अंबाला : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में असंतोष अभी रुक नहीं रहा है। शनिवार सुबह टिकट के दावेदार विधायक अनिल विज के निवास पर उनके सामने ही आपस में भिड़ गए। टिकट बंटवारे को लेकर वार्ड 13 में सबसे ज्यादा विरोध है।
शनिवार सुबह वार्ड 13 से पार्टी टिकट के दावेदार लक्खी सिंह राणा विरोध जताने विधायक आवास पर पहुंचे थे। विधायक ने उन्हें पार्टी का हवाला देते हुए मनाने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर वार्ड 13 से पार्टी के प्रत्याशी मदनलाल शर्मा भी पहौंच गए। बातचीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने खड़े हो गए। विधायक ने दोनों पक्षों को शांत किया। दरअसल राणा टिकट नहीं मिलने पर विधायक के समक्ष अपना विरोध जताने पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर पार्टी के वार्ड 13 से प्रत्याशी मदनलाल शर्मा भी पहुंच गए। विधायक के समक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ देर तक दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने के बाद विधायक ने दोनों पक्षों को पार्टी का हवाला देते हुए एकजुट हाने के लिए कहा।
चर्चा है कि वार्ड 13 से पार्टी टिकट के दावेदार लक्खी सिंह राणा टिकट नहीं मिलने से काफी नाराज हैं। इसी कारण वह शनिवार को विधायक के पास पहुंचे थे। पार्टी विधायक ने उन्हें कहा कि न पार्टी से इस्तीफा देना है और न ही चुनाव में खड़ा होना है। अब वह विधायक की बात पर कितना अमल करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। वहीं, वार्ड 18 से पार्टी टिकट के दावेदार पूर्व पार्षद नरेश शर्मा और उनकी पत्नी भी टिकट नहीं मिलने पर विरोध जताने विधायक आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे दो बार लगातार पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने। आवेदन किए जाने के बावजूद उनकी अनदेखी की गई।
अमृतसर (वि.) : अमृतसर कालेज आफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के 28 विद्यार्थियों को कैंपस रिक्रयूटमेंट ड्राइव द्वारा ईएक्सएल इंफोटेल में नौकरी मिली है। यह चयन बीते दिनों कालेज कैंपस में हुआ था। चयनित विद्यार्थियों को प्रति वर्ष तीन लाख रुपये मिलेंगे। एमडी एडवोकेट अमित शर्मा ने छात्रों को बधाई दी और कहा कि इस सफलता ने उनके सफल भविष्य की आधारशिला रखी है। कालेज अपने प्रतिभाशाली छात्रों पर बहुत गर्व है। उनकी पढ़ाई के साथ ही करियर के लिए उन्हें समर्थन जारी रहेगा।
जागरण संवाददाता, मथुरा: मथुरा नगर पालिका में जारी कर्मचारियों की हड़ताल की चिंगारी जनपद के सभी निकायों में फैलने की ओर बढ़ रही है। कर्मचारी संगठनों के साथ तीनों नगर पालिकाओं समेत नगर पंचायतों के अध्यक्षों ने हड़ताल को समर्थन दे दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
कर्मचारियों की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर जनपद के तीनों नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष चेयरमैन एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को एकजुट हो गए।
शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के अध्यक्ष व फरह नगर पंचायत के अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा एवं महासचिव व छाता नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जगपाल सिंह ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों द्वारा सरकारी कर्मियों की पिटाई करना निंदनीय हरकत है। कर्मचारियों पर जानलेवा हमले करने वालों को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया तो निकाय कर्मचारी संगठन जो भी फैसला लेंगे, सभी चेयरमैन उनका समर्थन करेंगे।
पदाधिकारियों ने कहा कि मथुरा पालिका की चेयरमैन मनीषा गुप्ता व उनका परिवार इस कांड से दहशत में हैं। यदि वह भी मौके पर जातीं तो उन पर भी जानलेवा हमला किया जाता। पुलिस प्रशासन को उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।
निकाय अध्यक्षों ने कहा कि सभी निकायों में अवांछित तत्व अनर्गल शिकायतें करते हैं और प्रशासन बिना किसी ठोस आधार के जांच बैठा देता है। शिकायत कर्ता व संबंधित कर्मचारी, अधिकारी व चेयरमैन का पक्ष जाने बिना जांच नहीं शुरू की जानी चाहिए। अनावश्यक शिकायत व अभद्रता करने वालों की लिस्ट शासन में भेजी जाएगी।
अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण की शिकायत पर न तो पुलिस रिपोर्ट लिखती है और न ही टीम के साथ जाती है। वृंदावन पालिका के चेयरमैन मुकेश गौतम ने बताया कि उनके यहां 18 जगह अवैध कब्जे हो रहे हैं, पुलिस सहायता नहीं कर रही। कोसी पालिका चेयरमैन भगवत रूहेला ने बताया कि उनके यहां दर्जनों अतिक्रमण हैं, पुलिस नहीं मिल रही। मथुरा पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता ने दर्जन भर जगह अवैध कब्जे बताए।
वार्ता में सौंख, बल्देव, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, महावन, नंदगांव नगर पंचायतों के अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जलापूर्ति ठप करने की चेतावनी
पालिका कार्यालय में शनिवार तीसरे दिन भी ताले लटके रहे। यहां हुई सभा में कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कार्यवाही न हुई तो सफाई व पेयजल सप्लाई भी ठप कर दी जाएगी।
सभा में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र सारस्वत, ईओ केपी सिंह, सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय महासचिव महेश काजू, प्रमोद बाल्मीकि, सुरेंद्र उपाध्याय, राजेश गौरव, मोहन लाल सैनी, अनवरी बेगम, सितारा, लच्छो देवी, कमला देवी, लाल बाबू यादव, किशन शर्मा, फूल चंद्र चौहान, अली शेर, होशियार सिंह, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
पुतला दहन
एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में जिला अस्पताल से होली गेट तक पालिकाध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला निकालकर दहन किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, जिला अध्यक्ष प्रवीन ठाकुर, जितेंद्र सारस्वत, केपी ठाकुर, कपिल पंडित, बिंट्टू पंडित, राकेश चौधरी, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।
सपा नेता विभोर गौतम के नेतृत्व में पालिका के विपक्षी नेता सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और कांग्रेस सभासद दल के नेता उमेश शर्मा को झूठा फंसाने के षड़यंत्र से अवगत कराया।
जागरण संवाद केंद्र, अमृतसर :
आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस शरीफपुरा चौक जीटी रोड में पंजाब स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ के सहयोग से सरकारी हाई स्कूल नौशहरा मजीठा रोड में बायोडायवर्सिटी कंजरवेशन कैंप का आयोजन किया गया।
कांफ्रेंस की अध्यक्ष रजनी भरानी के साथ प्रिंसिपल ने जीएनडीयू बोटनी विभाग की रेणु भारद्वाज का स्वागत किया। कैंप के दौरान पौधों के बारे में जानकारी दी। रेणु भारद्वाज ने कहा कि पौधे वातावरण को शुद्ध तो करते ही हैं। साथ में वह दवाई बनाने में भी काम आते है। इस अवसर पर रजनी भरानी ने कैंप के दौरान पौधों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को पौधों, सब्जियों के बीज व वातावरण संबंधी लिटरेचर भी दिया।
निज प्रतिनिधि, एटा,जलेसर: शुक्रवार को नगर में अतिक्रमण हटाने को पालिका द्वारा चलाऐ गए अभियान के दौरान व्यापारियों के साथ पालिका कर्मियों की झड़प के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित सफाईकर्मी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कोतवाली पुलिस ने पालिकाकर्मी की तहरीर पर तीन लोगों को सरकारी कार्य में बाधा डालने पर नामजद किया है।
व्यापारियों द्वारा की गई मारपीट को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। सफाईकर्मियों ने शनिवार को नगर में सफाई व्यवस्था बन्द कर दी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की तथा पालिका कार्यालय पर बैठ प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
इस अवसर पर अनूपसिंह, अन्नूसिंह, रंजीत, होरीलाल, सुनीतादेवी, सुमन, रामदास, रूपकिशोर, प्रदीप, उमेश, सत्यपाल सिंह, दीपक कुमार, महेशचन्द्र, राजकुमार, तारादेवी, सुशीलादेवी, महेश कुमार, रमन सहित अनेक सफाईकर्मी उपस्थित थे।
वहीं कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण अभियान के दौरान पालिका कर्मियों से मारपीट के मामले में पालिका के सफाई लिपिक मनोज कुमार की तहरीर पर शनिवार को अब्दुल रहमान पुत्र अजमेरी, भूरा पुत्र बदरूद्दीन निवासी सब्जीमण्डी जलेसर सहित तीन के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की है। कोतवाली प्रभारी कोमलसिंह ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।
व्यापारी ने भी दी तहरीर
जलेसर: शुक्रवार को व्यापारियों व सफाई कर्मियों में हुई झड़प के मामले में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी भी शनिवार को कोतवाली पहुंचे। व्यापारियों का कहना था कि कुछ सफाईकर्मी अतिक्रमण हटाने की आड़ में दुकानों के अन्दर से लूट-पाट कर रहे थे। व्यापारी सईद पुत्र अजमेरी ने उक्त मामले में सत्यपाल पुत्र रामसिंह, दिनेश पुत्र होतीलाल व रंजीत कुमार पुत्र प्रेमसिंह सहित आधा दर्जन अज्ञात के विरूद्ध लूट-पाट की तहरीर कोतवाली में दी है।
कार्य पर लौटें कर्मचारी: एसडीएम
जलेसर: उपजिलाधिकारी व प्रभारी अधिशासी अधिकारी इंद्रासन वर्मा ने कहा कि सफाई कार्य जनहित का कार्य है। कर्मचारी हड़ताल छोड़ कार्य पर वापस आयें। कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
सिहांचवर (बलिया) : पक्का कोट में इन दिनों चल रहे पुरातात्विक उत्खनन के क्रम में सिंहपुर में भी उत्तर गुप्तकालीन (600-700 ई) के ईटों से निर्मित धार्मिक संरचनाओं का अस्तित्व प्रकाश में आया है। पुरातत्व विभाग ने इसके मंदिर या मठ होने की संभावना व्यक्त की है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय पुरातत्व विभाग की टीम इन तथ्यों को उभारने में लगी हुई है। सिंहपुर (श्रोणिपुर) में उत्खनन के दौरान गुप्त कालीन आवासीय संरचना व 600 ईसा पूर्व मौर्य कालीन लोहे से निर्मित धारदार हथियार व अति सूक्ष्म मिट्टी के चाक पर निर्मित लोटियां भी मिली हैं।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति पुरातत्व विभाग के जाने-माने पुराविद् प्रो.सीताराम दूबे के निर्देशन में डा.एके सिंह, डा.संतोष सिंह व शिव कुमार की देखरेख में उत्खनन कार्य यहां कराया जा रहा है। इस टीम का मानना है कि अब तक के उत्खनन से जो तथ्य प्रकाश में आए हैं, उससे पता चलता है कि 7500 वर्ष पहले पक्का कोट का इलाका काफी महत्वपूर्ण व संपन्न था। यह क्षेत्र अपने समय में नगर रहा होगा। उत्खनन से क्रमवार संस्कृतियां, नव पाषाण कालीन, ताम्र पाषाण कालीन, मौर्य कालीन, गुप्त कालीन, पूर्व मध्य कालीन व मध्य कालीन के तथ्य प्रकाश में आए हैं। टीम का कहना है कि मध्य गंगा घाटी क्षेत्र में इस तरह क्रमवार संस्कृतियां अभी तक नहीं मिली हैं।
प्रो.सीताराम दूबे बताते हैं कि अपने समय में यह क्षेत्र गंगा, छोटी सरयू, मगई व बूढ़ी नदी से घिरा हुआ था जो जल मार्ग द्वारा व्यापार में सहायता प्रदान करता था। यहां से जल मार्ग द्वारा पाटलीपुत्र (पटना), कौशांबी, राजघाट, चंपा, बैसाली, बक्सर, कपिल वस्तु (नेपाल), पिपरहवां आदि पुरास्थलों से व्यापारिक संबंध होने के प्रमाण मिले हैं। इसके पहले के उत्खनन में यहां से चांदी के सिक्के, मोहरे, चांदी की मातृ देवी मूर्ति, वाणग्र, कीमती मनके, मृदभांड व अन्य पुरा वस्तुओं के साथ प्रवेश द्वार मिले थे।

संवाद सहयोगी, पलवल : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक छात्र सहित दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
ओल्ड फरीदाबाद निवासी अमन कपिल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार की देर रात्रि कोकिलावन शनिदेव की परिक्रमा देने के लिए आल्टो कार से निकला था। जैसे ही वे राजमार्ग पर सराय खटैला के निकट पहुंचे सामने से एक कुत्ता आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई।
इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था में पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अमन कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों को फरीदाबाद के बीके.अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं, गांव प्याला निवासी देवराज से बताया कि उसका भतीजा सागर पुत्र अमर सिंह पलवल के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार सायं स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्त शिव कालोनी निवासी जतिन पुत्र कृष्ण के साथ अपनी स्कूटी से गांव वापस लौट रहा था।
राजमार्ग पर गांव बघौला के निकट सामने चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे स्कूटी ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में सागर की मौत हो गई, जबकि जतिन घायल हो गया। जतिन को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मथुरा, वृंदावन: भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन पर पवित्र कुमार दुबे, शुभम सक्सेना और प्रियंका निरंजन का विभिन्न संस्थाओं ने समारोह में सम्मान किया।
लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में आयोजित समारोह में नगरपालिका परिषद के चेयरमैन मुकेश गौतम ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है। शहर के प्रबुद्धजनों और सभासदों का आह्वान करते हुये उन्होंने कहा कि सहनशीलता और संयम के बल पर बड़ी से बड़ी समस्या से निबटा जा सकता है। किसी भी परिस्थिति में सहनशीलता को बनाये रखना चाहिये। भारतीय प्रशासनिक सेवा में इन तीन प्रतिभाओं का चयन होना जनपद के लिये गौरव की बात है।
समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायन पाठक ने कहा कि कठिन संघर्ष के बाद ही मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। इससे जनपद गौरवान्वित हुआ है।
समारोह में कृष्ण मुरारी मोतीवाला, रमेश बीकेडी, तोताराम उपाध्याय, देवेंद्र शर्मा, घनश्याम चौधरी, प्रेम किशोर गौतम, संजय सैनी और सुनील निषाद आदि प्रमुख रूप से शामिल हुये।
जागरण संवाददाता, मथुरा, वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रेलिंग से आराध्य के दर्शन में परेशानी तो होती है, पर जेबकटी और चेन स्नेचिंग की वारदातों में कमी आयी है।
रेलिंग लगने से पूर्व बांके बिहारी मंदिर में हर रोज 5-10 श्रद्धालुओं की जेब कटती थी, अब एक या दो श्रद्धालुओं के साथ वारदात हो रही है। हालांकि ऐसी अधिकांश वारदातों को कोतवाली में दर्ज न करने की परंपरा आज भी कायम है।
नगर के अन्य मंदिरों में तो जेबकटी की घटनाएं कम होती हैं, किंतु बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर में जेबकटों के गैंग अधिक सक्रिय हैं।
कुछ सेवायतों व स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि भीड़ का दबाव बनते ही रोजाना आधा दर्जन से लेकर एक दर्जन तक घटनाएं जेबकटी और चेन स्नेचिंग की होती हैं। पीड़ित की पुलिस थाने-चौकी में भी सुनवाई नहीं होती।
बांके बिहारी मंदिर में जब से मंदिर प्रशासन ने रेलिंग व्यवस्था लागू की है। जेबकटी व चेन स्नेचिंग की घटनाएं कम हो रही हैं। रेलिंग में चलते श्रद्धालु की अगर चेन या जेब कटती है तो जेबकतरे को पकड़ने में सुरक्षाकर्मियों को आसानी रहती है। शुरूआत के दिनों में कई जेबकटों को पकड़े जाने के बाद से इन घटनाओं पर रोकथाम लग सकी है।
कोतवाली प्रभारी सुरेश बाबू यादव का कहना है कि पूर्व की तुलना में वर्तमान समय में जेबकटी की घटनाओं में कमी आयी है।
पुलिस चौकी पर नहीं सुनवाई
बांके बिहारी मंदिर में जेबकटी व चेन स्नेचिंग की घटनाओं का शिकार होने वाले श्रद्धालुओं की सुनवाई पुलिस चौकी में नहीं होती। शनिवार-रविवार के दिन बिहारी जी पुलिस चौकी में पूरे दिन पीड़ित श्रद्धालु अपनी शिकायत लेकर पुलिसकर्मियों की मनुहार करते दिखाई देते हैं। किंतु उनकी सुनवाई न तो पुलिसकर्मी और न ही चौकी प्रभारी करते हैं। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को कोतवाली का रास्ता दिखा देते हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु पुलिस के झमेले से बचने के लिए निराश होकर वापस लौट जाते हैं।
संवाद सहयोगी, पलवल : दिल्ली पब्लिक स्कूल में सराहनीय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होडल की मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता थीं। अध्यक्षता प्रो.वाइसचेयरमैन एसपी लाल ने की। कार्यक्रम की शुरूआत न्यायाधीश रश्मि गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके की।
रश्मि गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। इससे बच्चों में छुपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की तरफ भी प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा मंच पर लाना चाहिए।
इस अवसर पर बच्चों ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों के कार्यक्रम को देखकर वहां उपस्थित लोग मंत्र मुग्ध हो गए। प्रो. वाइसचेयरमैन एसपी लाल ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर बच्चों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को स्कूल की निदेशक मीनाक्षी शर्मा व प्रधानाचार्या कैप्टन बीएन पचौरी ने भी संबोधित किया।
पल्हनी स्टेशन (आजमगढ़) : वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर पीएन राय ने शनिवार को पल्हनी रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया तो एक के बाद एक करके दुर्व्यवस्था की पोल खुलती गई। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक पीआर गौतम से सवाल किया कि आखिर आप क्या करते हैं। अचानक स्टेशन पहुंचे श्री राय ने सबसे पहले आरक्षण काउंटर का निरीक्षण किया। यहां आरक्षण डिस्प्ले बोर्ड बंद था। जहां-तहां गंदगी और डस्ट बिन कूड़े से भरा था। इस पर स्टेशन अधीक्षक से पूछा कि इसे कौन साफ कराएगा। आप ध्यान क्यों नहीं देते हैं। इसके बाद वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे। एक सिरे से दूसरे सिरे तक व्यवस्था का निरीक्षण किया। बेसिन में पान की पीक मिली तो वहीं नीचे पाइप नहीं थी। इस बीच एक यात्री ने उन्हें कहा कि साहब मूत्रालय भी देख लीजिए। वहां पहुंचे तो उसमें शौच किया गया था। एग्जास्ट फैन भी नहीं चल रहा था। इस दौरान मौजूद क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य सुरेश शर्मा ने उनका ध्यान प्लेटफार्म नंबर दो की ओर आकर्षित किया। बताया कि अभी साइंस एक्सप्रेस के आने पर बच्चों को छाया और पेयजल व्यवस्था, फुट ओवरब्रिज न होने के कारण कितना परेशान होना पड़ा। इस पर उन्होंने सेक्शन इंजीनियर से पूछा। जवाब मिला कि सितंबर से काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस बात को महसूस किया कि वाकई दिक्कत है लेकिन हमारी प्राथमिकता यह है कि जो सुविधा पहले से रेलवे द्वारा दी गई है उसका लाभ यात्रियों को मिले। आरक्षण के लिए महिला व वीआइपी काउंटर पर आम यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इसके लिए कहीं अलग व्यवस्था करने की मांग उठी। इस पर उन्होंने विचार का आश्वासन दिया। बोगी इंडीकेशन बोर्ड बंद होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। प्रतीक्षालय में ताला देखकर वह नाराज हुए। उनके सामने कुछ लोगों ने रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कराएंगे। यह कहीं से भी ठीक नहीं है। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि व्यवस्था से मैं संतुष्ट नहीं हूं। इसमें सुधार के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके बाद वह अभिलेखों का निरीक्षण करने के लिए स्टेशन अधीक्षक कक्ष में चले गए। शाम पौने छह बजे तक अभिलेखों का निरीक्षण जारी था।
बैरिया (बलिया) : दो शिफ्टों में बिजली की मांग को लेकर जन कल्याण संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सीबी मिश्र के नेतृत्व में बैरिया त्रिमुहानी पर इलाकाई लोगों ने शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक रास्ता जाम कर आवागमन ठप कर दिया। फलस्वरूप त्रिमुहानी के तीनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगन के कारण लोगों को जाम से भारी असुविधा झेलनी पड़ी।
जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे बैरिया के उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव, पुलिस उपाधीक्षक बैरिया विनय चंद्रा ने जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया किंतु प्रदर्शनकर्ता अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाकर दो शिफ्टों में बिजली आपूर्ति की घोषणा कराने की मांग पर अड़े रहे। बाद में उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामरतन ने 29 मई से पूर्वाह्न 10 से अपराह्न चार बजे तक और रात 10 बजे से भोर में चार बजे तक बिजली आपूर्ति शुरू कराने की घोषणा की, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। रास्ता जाम करने वालों में प्रमुख रूप से सीबी मिश्र के अलावा तारकेश्वर पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, सुनील सिंह पप्पू, सुशील मिश्र, पीआर सिंह, विनोद गुप्त, रणजीत पाठक, रवींद्र सिंह, पारस नाथ वर्मा, विश्राम दुबे के साथ-साथ रानीगंज उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष रोशन गुप्त व अन्य पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। जामकर्ताओं ने बिजली विभाग के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल, सांसद नीरज शेखर व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए। इस बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिया, दोकटी, हल्दी, रेवती व दुबहड़ के थानाध्यक्ष व पुलिस फोर्स को आंदोलन स्थल पर तैनात किया गया था।
जामकर्ताओं में हुई कहासुनी
बिजली के लिए रास्ता जाम कर रहे जामकर्ता उस समय आपस में भिड़ गए, जब एक पक्ष सांसद व विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगा रहा था, तब दूसरा पक्ष मौैके पर इसका विरोध करने लगा। हुआ यूं कि जन कल्याण संघर्ष मोर्चा के लोग सांसद व विधायक के खिलाफ नारे लगा रहे थे, तभी इस आंदोलन में शामिल रानीगंज उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्त ने इसका विरोध किया। दोनों तरफ से जमकर कहासुनी हुई।
घंटों प्रतीक्षा के बाद पहुंचे अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता विद्युत रामरतन उपजिलाधिकारी बैरिया शीतला प्रसाद यादव व पुलिस उपाधीक्षक विनय चंद्रा को चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार कराने के बाद मौके पर पहुंचे, जहां जामकर्ताओं के प्रतिरोध का उन्हें सामना करना पड़ा।
उपजिलाधिकारी के बार-बार फोन करने के बावजूद लगभग एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार के बाद अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। तब जामकर्ताओं से वार्ता हुई और उनके सकारात्मक आश्वासन पर रास्ता जाम समाप्त हुआ।
गोपालगंज : नगर थाना के भितभेरवां गांव में राज मोहम्मद की हत्या में दोषी सिद्ध दंपती को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश केशरी नंदन गुप्ता के न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शनिवार को सजा सुनाए जाने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पहले से चल रहे विवाद को लेकर 10 मार्च, 1999 को कुछ लोगों ने भितभेरवां गांव के राज मोहम्मद पर चाकू तथा अन्य हथियारों से हमला कर दिया था। उनके शरीर पर 11 जगह गंभीर जख्म लगे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजा अब्दुल्ला अली के बयान पर नगर थाने में कांड संख्या 62/99 प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गांव के ही मकबूल मियां, सलमा खातून, महबूब मियां तथा जहरुल नेशा को नामजद किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद वर्ष 2002 में सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान ही कांड में संलिप्त महबूब मियां तथा जहरुल नेशा की मौत हो गई। अन्य दो आरोपियों की सुनवाई में कोर्ट में अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के अलोक में न्यायालय ने आरोपित मकबूल मियां तथा उनकी पत्नी सलमा खातून को हत्या के लिए दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
निज प्रतिनिधि, एटा: क्रिकेट का खेल फिर कलंकित हुआ है और इससे क्रिकेट प्रेमी और प्रशंसक आहत हैं। इंडियन प्रीमियम लीग से क्रिकेट को नुकसान पहुंचाने की बात लोग पहले से ही कर रहे थे, लेकिन स्पॉट फिक्सिंग का मामला उजागर होने पर हर कोई इसे क्रिकेट को नेस्तनाबूत करने वाला लीग करार दे रहा है। क्रिकेट प्रेमियों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
युवा क्रिकेट खिलाड़ी विनायक शर्मा कहते हैं कि क्रिकेट के लिए यह घटना एक दाग है। यह खेल अब गलत हाथों में चला गया है। उन्होंने कहा कि रुपए बनाने के चक्कर में इस खेल को बदसूरत कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्रिकेट का रोमांच खत्म सा हो गया है। क्रिकेटर पुनीत पुण्ढीर ने कहा कि आइपीएल ने स्पष्ट कर दिया है कि धन के लालच में क्रिकेट की पवित्रता खत्म हो गई है। चेतन मिश्रा ने कहा कि आइपीएल की चकाचौंध में क्रिकेट के नियम-कायदे टूट गए। प्रशंसक राहुल ने कहा कि इस घटना से क्रिकेट की क्षति हुई है। इससे हर मैच को लोग शक के नजरिए से देखेंगे। खेल की पवित्रता खत्म हो रही है।
फेसबुक पर भी हो रही किरकिरी
-------------------
क्रिकेट खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे के बाद फेसबुक पर भी उनके प्रशंसकों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। अंकित ने सोशल साइट पर लिखा है कि क्रिकेट में सट्टेबाजी से पूरे विश्व में क्रिकेट बदनाम हुआ है। खेल में कड़ा कानून बनना चाहिए, जिससे खेल की शुचिता बरकरार रहे। नितिन कुमार ने कहा कि काले पैसे को सफेद बनाने के लिए लोग आइपीएल से जुड़े हुए हैं। जितेन्द्र कुमार ने कहा है कि हर साल इस खेल में नए काले कारनामों से आइपीएल पूरी तरह बदनाम हो चुका है। श्रीसंत से देश के खिलाड़ी काफी सदमे में हैं। अब खेल को भारत में बंद कर देना चाहिए।
मैनपुरी: जिला पंचायत की बैठक में विभाग वार पिछले वर्ष मिली धनराशि के व्यय की समीक्षा करने के बाद वर्ष 2013-14 की प्रस्तावित योजना को मंजूरी दी गई। जिला योजना का अनुमोदित परिव्यय 106 करोड़ रुपए रखा गया है। यह धनराशि राज्य के संसाधनों से जुटाई जाएगी।
बैठक में ऊर्जा के स्रोत, खादी एवं ग्रामोद्योग, पुल एवं सड़क निर्माण, पर्यावरण, प्राथमिक शिक्षा, खेलकूद, परिवार कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, वन विभाग, रोजगार कार्यक्रम, पंचायती राज, निजी लघु सिंचाई, राजकीय लघु सिंचाई तथा ग्रामीण स्वच्छता, ग्रामीण आवास, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण, पिछड़ी जाति कल्याण, शिल्पकार प्रशिक्षण, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों को प्रमुखता से धनराशि आवंटित करने के लिए अनुमोदन किया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार है। विकास कार्यो के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। पिछली सरकार के कार्यकाल में जिला पंचायत के पास धनराशि न होने की वजह से कई काम नहीं हो सके थे। मैनपुरी जनपद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का निर्वाचन क्षेत्र होने की वजह से पूरे जिले में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे है। दो माह के अंदर जिले में बेहतर सड़कें और पुल नजर आएंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. प्रियरंजन आशू ने कहा कि जिला पंचायत के पास नार्मल स्कूल की भूमि पड़ी है। जिस पर शॉपिंग काम्पलेक्स बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव को भी सदन में ध्वनि मत से पास किया गया।
बैठक को जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव, ज्योत्सना यादव, रामदास कठेरिया, सुचेता शाक्य, सोनेलाल, सुमन दिवाकर, विनीता शाक्य, नीरज पाल, निवोद यादव, कमलेश शाक्य आदि ने भी विकास से संबंधित सुझाव रखे।
बैठक का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सीपी राघव ने किया।
जागरण संवाद केंद्र, होशियारपुर
विश्व विख्यात फेस रीडर व ज्योतिषाचार्य वरिष्ठ भाजपा नेता लक्की स्वामी ने कहा कि रविवार को होने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों में होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा-अकाली गठबंधन कांग्रेस का सूफड़ा साफ करके सभी सीटों पर भारी विजय दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस की चालों में आने वाले नहीं हैं तथा वह पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा करवाए गए विकास कार्य के चलते भाजपा-अकाली गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। लक्की स्वामी ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में डोर-टू-डोर जाकर प्रचार किया।
जागरण संवाद केंद्र, होशियारपुर
सीमा सुरक्षा बल के खड़कां स्थित सहायक प्रशिक्षण केंद्र में बैच नंबर 219 व 220 के शिक्षण प्राप्त कर चुके बीएसएफ के 349 जवानों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। स्पेशल डायरेक्टर जनरल मुख्य कार्यालय (पश्चिम) बीएसएफ राजदीप सिंह इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। परेड के बाद अलग-अलग विषयों में प्रथम रहने वाले प्रशिक्षुओं को उन्होंने मेडल प्रदान किए। इस मौैके पर शिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों को देश की सेवा के लिए समर्पित होने के प्रति शपथ दिलाई गई। आईजी बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर जालंधर आदित्य मिश्रा, आईजी ट्रेनिंग बीएसएफ नई दिल्ली डीएस राठौर भी इस मौके पर उनके साथ थे।
राजदीप सिंह ने कहा कि आज की पासिंग आउट परेड में शिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं ने अपनी महारत का बढि़या प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ से रिटायर हुए व होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का हल करने के लिए पेंशन अदालतें लगाई जा रही हैं।
डीआईजी बीएसएफ खड़कां एचएस ढिल्लों ने बताया कि यूपी के 134, कर्नाटकसे 128, पश्चिम बंगाल से 63, राजस्थान से 21, पंजाब, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से एक-एक प्रशिक्षु ने आज की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इसमें एक की योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट, 36 ग्रेजुएट, 166 इंटर मिडिएट व 146 की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक है। उन्हें 9 माह की सख्त बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें उन्हें हथियार चलाना, लड़ाई के तरीके, ड्रिल, देश की सीमाओं की निगरानी, प्राकृतिक आपदा, फर्स्ट एड, सर्चिग व मानव अधिकारों संबंधी जानकारी शामिल है।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित और मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश की गई है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद इन्हें एडवांस कॉम्बैट ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
आज की पासिंग आउट परेड को कमांडेंट संदीप चन्नण, डिप्टी कमांडेंट प्रदीप कुमार, डीएस चौहान, इंस्पेक्टर सूर्यभान सिंह की देखरेख में तैयार किया गया है। इस मौके पर बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ललन कुमार, सहायक कमांडेंट प्रदीप कुमार, डिप्टी कमांडेंट एनपी शर्मा, डीएस पवार, सुनील सिंह तथा बीएसएफ के अधिकारी व जवान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ट्रेनिंग कर रहे जवानों से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। शिक्षण के दौरान अलग-अलग विषयों में महारत हासिल करने वाले जवानों ने बैच नंबर 219 के ओवरआल पहले स्थान पर रहने वाले नितेश कुमार झा, दूसरे स्थान पर मंजू नाथ, बेस्ट इन शूटिंग रवि चंदर, बेस्ट इन एंडूलेंस मंजूनाथ सीके व बेस्ट इन ड्रिल संतोष रहे। इसी तरह बैच नंबर 220 के ओवरआल पहले स्थान पर नीलेश कुमार यादव, दूसरे नंबर पर शिव कुमार शर्मा, बेस्ट इन शूटिंग दिनेश कुमार मिश्रा, बेस्ट इन एंडूलेंस मोइनुद्दीन व बेस्ट इन ड्रिल राकेश कुमार शर्मा रहे।

अलीपुरद्वार : गृह शिक्षक की पिटाई से दूसरी कक्षा की एक छात्रा जख्मी हो गई है। शुक्रवार की रात को हुई इस घटना के बाद छात्रा रिया भौमिक सात को महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा श्यामा प्रसाद प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। पुलिस सूत्र के अनुसार स्थानीय निवासी समीर रंजन भौमिक की बच्ची जंक्शन इलाके में शुक्रवार की शाम को प्राइवेट ट्यूटर अमित पंडित के पास ट्यूशन पढ़ने गई। पढ़ाई के दौरान शिक्षक अमित पंडित ने रिया की बेंत से पिटाई की। उसके बाद से ही छात्रा अस्वस्थ हो गई। पीड़िता के पिता ने शिक्षक के खिलाफ अलीपुरद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अलीपुरद्वार थाने के आइसी मलय मजूमदार ने बताया कि आरोपी शिक्षक फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जागरण संवाद केंद्र, वसुंधरा :
वसुंधरा में घरों के सामने खड़े वाहनों का पहिया चुराने का गिरोह सक्रिय है। पिछले दो महीने के अंदर करीब आधा दर्जन वाहनों के पहिए चोरी हो चुके हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात सेक्टर एक निवासी कपिल कुमार अपने फ्लैट नंबर 987 के सामने बोलेरो जीप खड़ी करके कमरे में सोने चले गए। सुबह उन्होंने देखा कि उनकी जीप का पिछला बायां पहिया व स्टेपनी नदारद थी।
इससे पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना इंदिरापुरम थाने को दे दी है।
वसुंधरा में पहिया चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। अभी कुछ दिन पहले सेक्टर तीन में भी चोरो ने एक कार के पहिए पर हाथ साफ किया था। पखवारे भर पहले वसुंधरा सेक्टर 11 में भी दुकान के सामने खड़ी स्कार्पियो के पहिए चोरों ने उड़ा दिए थे। लगातार वाहनों से चोरी हो रहे पहिए से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से वारदातें बढ़ रही हैं। रात में पुलिस गश्त औपचारिकता बन कर रह गई है। यदि गश्त नियमित हो तो चोरी की वारदातें काफी कम हो सकती है।
बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के कुंडैल गांव के समीप जर्जर सोनाडीह-बिल्थरारोड मार्ग पर शनिवार को दोपहर में एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसमें बस के परखचे उड़ गए। इस घटना में पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज सीयर स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। घटना के बाद चालक व खलासी मौके से फरार हो गए।
सवारी बस सोनाडीह से सवारी लेकर बलिया जा रही थी। बस कुछ दूर ही गई थी कि वह अचानक अनियंत्रित हो गई। बस में सवार यात्रियों ने चालक को वाहन धीरे-धीरे चलाने के लिए कहा था। न मानने पर हो हल्ला भी किया था। इसके बाद भी चालक गढ्डा युक्त सड़क पर वाहन की रफ्तार कम नहीं किया, जिसके चलते कुंडैल गांव के समीप बस अचानक फिसलकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उसके बाद पेड़ की शाखाओं को तोड़ते हुए गड्ढे में चली गई, जिससे बस काफी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को देख आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रयास कर घायलों को बाहर निकाला। यात्रियों के अनुसार चालक नशे में धुत था और घटना के बाद फरार हो गया। इसमें भींडकुंड निवासी ममता देवी (26), नीलम(18), रामशीला(20), अतरौल निवासी सीमा (35) व गाहाडीह निवासी ममता यादव घायल हो गईं।

संस, पलवल : पशु-पक्षी कष्ट निवारण समिति के संयोजक स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि यजुर्वेद में कहा गया है कि पशु-पक्षियों को नहीं मारना चाहिए, उनकी रक्षा करनी चाहिए। पशु पशु हमारे मित्र हैं, हितकारक हैं। इस धरती पर सभी को जीने का समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की उदासीनता के चलते आज प्रतिदिन असंख्य पशु-पक्षियों को मारा जा रहा है। कई पक्षियों की तो प्रजातियां ही खत्म कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि वे कई बार समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपायुक्त को भी ज्ञापन दे चुके हैं कि पलवल में अवैध रूप से चल रही मांस की दुकानों को शहर से बाहर करवाया जाए तथा इन पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि अब इस मामले को लेकर आंदोलन ही बचा है। समिति द्वारा इस मामले को लेकर विशाल आंदोलन किया जाएगा। आगामी रणनीति तैयार की जाएगी तथा उसके बाद आंदोलन किया जाएगा।
बंद किए जाने वाले स्कूलों की सूची जारी करने की मांग
संस, पलवल : लीगल एड एडवोकेट सुभाष शर्मा ने उपायुक्त से मांग की है कि जिन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने बंद करने वाली सूची में डाला है, जिले के उन स्कूलों की सूची नाम सहित जारी की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लोग उन स्कूलों के प्रति सावधान हो जाएंगे तथा अपने बच्चों को उनमें दाखिला नहीं दिलाएंगे। इससे बच्चों का भविष्य भी खराब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करने के लिए कई बार आदेश आए हैं, लेकिन स्कूलों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया जाता है। उन्होंने मांग की है कि इस बारे में सख्त कदम उठाए जाएं तथा बंद किए जाने वाले स्कूलों के नामों की सूची जारी की जाए।
मैनपुरी (नौरमई): एक तरफ तो बरनाहल ब्लॉक में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची है, तो दूसरी तरफ लोग इसे बर्बाद करने में भी कोई संकोच नही कर रहे है। लगातार हो रहे जल दोहन पर रोक न लगने के कारण भूगर्भ जलस्तर लगातार नीचे गिर रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में लोग पानी के लिए मोहताज हो जाएंगे। अंधाधुंध हो रहे जल दोहन से लोग इधर उधर भटक रहे हैं। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए समबर्सेबिल से लोग हर रोज लाखों लीटर अनमोल जल को बर्बाद करने मे लगे हैं। अधिकांश गांवों में लोगों ने हैंडपंपों में समबर्सेबिल पंप लगा रखे हैं। इन मोटरों को चलाने के लिए इनके पास विद्युत कनेक्शन तक नही है। चोरी से कटियां डाल कर इन्हें चलाया जा रहा है।
बरनाहल के बीडीओ आरपी वर्मा का कहना है कि सरकारी हैंडपंपों में दबंगों द्वारा समबर्सेबिल डालकर पानी को बर्बाद करने की सूचना मिल रही है। शीघ्र ही छापामार कार्रवाई की जायेगी। पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
एटा: नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी प्रभात कुमार शर्मा ने विकास कार्यो की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर देने की बात कही है। साथ ही विकास भवन से संबंधित छोटी-बड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया है।
मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पद से स्थानांतरित होकर आये श्री शर्मा नेअपनी प्राथमिकताओं के बारे में कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों को सभी निर्धारित योजनाओं से संतृप्त कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। सीडीओ ने कहा कि जिलाधिकारी की ओर से इस वित्तीय वर्ष की जिला योजना फाइनल कर दी गई है। प्रभारी मंत्री से जिला योजना पर स्वीकृति मिलते ही जनपद में विकास कार्य शुरू करा दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। विकास भवन में कर्मचारियों की गैरहाजिरी और तमाम कार्यालय खाली पड़े रहने की बात पर उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पूरे समय कार्यालय में मौजूद रहने के निर्देश दिये जाएंगे।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब
भारत विकास परिषद (भाविप) की ओर से सरहिंद की भगत कालोनी के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल को वाटर कूलर भेंट किया गया है। इस मौके पर विशेष तौर से उपस्थित अश्वनी कुमार ने परिषद के इस नेक कार्य की सराहना की है। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर स्कूल को यह वाटर कूलर भेंट किया गया है, ताकि बच्चों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर योगेश भिंबरा, मनोज भिंबरा, राकेश भारद्वाज, अशोक बत्तरा, राजेश धीमान, रोहित शर्मा, आनंद मोहन व पूर्ण सहगल आदि उपस्थित थे।
पटना : राज्य सरकार द्वारा राजीव गाधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत11 जिलों के सभी गावों के पूरी तरह विद्युतीकरण की योजना रद कर दिये जाने के फैसले पर उच्च न्यायालय ने कड़ा ऐतराज जताया है। नालंदा और किशनगंज को छोड़ सभी नौ जिलों के पूर्ण विद्युतीकरण के उच्च न्यायालय के आदेश से राच्य सरकार को जबरदस्त झटका लगा। हाइकोर्ट ने गुरुवार को राच्य सरकार के आदेश को पूरी तरह पलटते हुए सभी 9 जिलों के पूर्ण विद्युतीकरण का रास्ता साफ कर दिया। गावों के विद्युतीकरण की योजना रद कर दिए जाने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ चयनित ठेकेदारों ने पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रमेश कुमार दत्ता की एकलपीठ ने की।
बता दें कि 11 जिलों के पूर्ण विद्युतीकरण की इस 3130 करोड़ की योजना के लिए केन्द्र सरकार ने एक साल पहले ही राशि आवटित कर दी थी। इस काम के लिए ठेकदार नियुक्त होने के बाद, विद्युत कंपनियों के 'बोर्ड' ने बीते आठ मार्च को इस निविदा को ही रद कर दिया। ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने भ्रष्टाचार की बात कह निविदा रद करने की घोषणा की थी। विद्युत कंपनी ने गावों के पूर्ण विद्युतीकरण की निविदा रद करने के पक्ष में तर्क दिया कि यह योजना दो पार्ट में बनी है। स्टेट प्लान के तहत दूसरे पार्ट के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने पैसा नहीं दिया। ऊर्जा मंत्रालय के आरइसी (रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन) के अधिवक्ता प्रशात प्रताप ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आरइसी ने बीते 13 फरवरी के पत्र में केन्द्र व राज्य सरकार की योजना का एकाउंट अलग रखने की सलाह दी थी। इसे आधार बनाकर निविदा रद करना गलत था। रच्च्य सरकार ने पार्ट बी की खर्च राशि की स्वीकृति नहीं दी तो योजना कैसे बनी। विद्युत कंपनी के अधिवक्ता आनंद कुमार ओझा ने कंपनी का पक्ष रखा। ठेकेदारों की तरफ से वरीय अधिवक्ता शशि अनुग्रह नारायण व वाईबी गिरी सहित अन्य ने पक्ष रखा।
मुख्य संवाददाता, फिरोजपुर
जिले के गांव जंट्टांवाली में वीरवार को अपने पड़ोसी परिवार की एक दादी और दो पोतियों को जिंदा जलाने वाले तथा दंपति और बेटे को झुलसा देने के मुख्यारोपी लखविंदर सिंह को शनिवार को अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन से काबू कर लिया गया। इससे पूर्व शुक्रवार शाम को उसके पिता मोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज दोपहर यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि लखविंदर सिंह अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा है। इस पर उन्होंने अंबाला के एसएसपी को सूचित किया और वहां की पुलिस ने लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके कुछ घंटे बाद फिरोजपुर पुलिस अंबाला से लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर फिरोजपुर ले आई। प्रारंभिक पूछताछ में लखविंदर सिंह ने बताया कि पड़ोसी बलवंत सिंह के साथ उसकी लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी, क्योंकि उसे शक था कि दो साल पहले बलवंत सिंह के परिवार वालों ने उसे नाजायज शराब बेचने के मामले में पुलिस से पकड़वाया था। इसी के चलते वह इस परिवार से रंजिश रखने लगा। लखविंदर सिंह ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले भी वह दो बार बलवंत की जला कर हत्या की असफल कोशिश कर चुका है। वीरवार को सुबह वह बलवंत सिंह के घर की दीवार पर चढ़ गया और बाहर सो रहे परिवार पर पेट्रोल से भरी बाल्टी डालकर आग लगा दी। वह आग लगाने के लिए एक मशाल भी साथ लेकर आया था।
इस काम में लखविंदर सिंह के हाथ भी थोड़े जल गए हैं। फिलहाल पुलिस लखविंदर सिंह से इस कांड में संलिप्त और साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि वीरवार प्रात: करीब चार बजे लखविंदर सिंह ने सो रहे पड़ोसी परिवार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी, इससे दादी बचन कौर, दो पोतियों जसवीर कौर और तस्वीर कौर की मौत हो गई थी तथा बलवंत सिंह, पत्नी वीरपाल कौर और बेटा खुशप्रीत सिंह झुलस गए थे। इनका उपचार लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल तथा फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
संवाद सहयोगी, महागामा : मतदाता सूची तैयार करने के प्रशिक्षण के दौरान शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाएं उस वक्त भड़क गयीं, जब उन्हें भूखे रहने को विवश कर दिया गया। सेविकाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को हॉल में बुलाकर बंद कर दिया। बाद में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के गलती मानने पर बीडीओ को मुक्त किया गया।
बताया गया कि प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जीतन महतो ने सेविकाओं को प्रशिक्षण देने के लिए मनरेगा भवन में शिविर का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में सेविकाएं पहुंचीं। काफी समय बीतने पर सेविकाओं का भूख-प्यास से बुरा हाल हो गया। उन्होंने पदाधिकारी से कहा कि बिना कुछ खाए बैठना संभव नहीं। पहले इसकी व्यवस्था कीजिए।
इस पर महतो भड़क गए और धमकी देते हुए कहा जहां जाना हो जाओ, यहां कुछ नहीं मिलेगा। सेविकाओं का नेतृत्व कर रही अनिता देवी ने बीडीओ को बुलाकर अपना दुखड़ा सुनाया। इसी बीच सेविकाओं ने हॉल में बाहर से ताला जड़ दिया। बीडीओ ने फोन कर महतो को बुलाया। उनके गलती मानने के बाद सेविकाओं ने बीडीओ को आजाद किया। सेविकाओं का कहना था कि पदाधिकारी ने बैठक की पहले सूचना नहीं दी और नए लोगों की सूची मांग ली।
जागरण संवाद केंद्र, होशियारपुर
न्यू हरी नगर होशियारपुर के 90 वर्षीय के बुजुर्ग कर्मचंद सेठी पुत्र आत्मा राम ने संसार को अलविदा कहते हुए दो दृष्टिहीनों को समर्पित किए। मृत्यु उपरांत उन्होंने तीनों बेटों नरिंदर सेठी, राज, सोमनाथ सेठी व पोते अरविंदर कुमार ने परिवार की सहमति से प्रो. जसबीर सिंह द्वारा नेत्रदान संस्था होशियारपुर को नेत्र प्राप्त करने के लिए सूचित किए। संस्था द्वारा प्रधान मलकीयत सिंह महेड़ू, इंजीनियर हरबंस सिंह, हरीश ठाकुर, प्रो. जसबीर सिंह की टीम डाक्टर बीके डमाना को साथ लेकर सिविल अस्पताल होशियारपुर में आए व परिवार से हमदर्दी प्रगट करके नेत्र प्राप्त किए। जो सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर को भेज दिए गए। संस्था द्वारा मनुष्य की सेवा को समर्पित परिवार की प्रसंशा करते हुए बताया कि इस सेठी परिवार द्वारा पिछले वर्ष मृतक की पत्नी के देहांत पर भी उन्होंने नेत्रदान किए थे। संस्था द्वारा डा. बीके डमाना व प्रो. जसबीर सिंह का भी धन्यवाद किया।
संवाद सूत्र, टांडा उड़मुड़
सिल्वर ओक इंटरनेशनल डे बोर्डिग स्कूल शाहबाजपुर टांडा में आयोजित समागम में अलग-अलग क्षेत्र में होनहार विद्यार्थियों का चुनाव हुआ। प्रिंसिपल राकेश शर्मा के नेतृत्व में हुए इस समागम में संस्था के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह बिट्टू मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियों व काबिलियत को मुख्य रखते हुए उनका चुनाव किया। स्कूल के मैनेजर अमरीक सिंह ने आए हुए मुखय अतिथियों का स्वागत किया व वाइस प्रिंसिपल मनीषा संगर ने शपथ ग्रहण करवाने की रस्म अदा की। संस्था के चेयरमैन त्रिलोचन सिंह बिट्टू ने विद्यार्थियों को सम्मान चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर चेयरमैन त्रिलोचन सिंह बिट्टू ने कहा कि कई विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में प्रवीण होते है, उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक है कि उन्हे उनके पसंदीदा क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। उसके लिए सबसे पहले जरूरी है उनकी प्रतिभा की पहचान, इसलिए विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हे उनके क्षेत्र विशेष में नेतृत्व प्रदान किया गया है जो उनके अन्दर भविष्य के लिए नेतृत्व क्षमता पैदा करेगा।
हैड ब्वाय के रूप में अर्शदीप सिंह, असिस्टेंट हैड ब्वाय गुरप्रीत सिंह, हैड ग सिमरनदीप कौर, असिस्टेंट हैड गर्ल सरबप्रीत कौर , स्पोर्ट्स कैप्टन सिमरजीत सिंह व लड़कियों में नवनीत कौर , सीसीए कैप्टन लतिका (11वीं) व मनदीप कौर (12वीं), हाऊस कैप्टन (लड़कियां) में मनदीप कौर, प्रवीण कौर, जसप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर, रजनी, तरणजीत कौर, कुलदीप कौर, शमनप्रीत कौर जबकि हाऊस कैप्टन (लड़के) में जसकरण सिंह, हरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह, परमवीर सिंह, गुरकीरत सिंह, जसकरण सिंह (नॉन मेडिकल), मनप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह को चुना गया।
इस अवसर पर मैनेजर अमरीक सिंह, संजीव कुमार, परमजीत कौर, प्रभजोत कौर, तरुण सैनी, आयशा शर्मा, राजविंदर कौर, जसवीर सिंह, विक्रमजीत सिंह, राजवीर कौर, हरजीत कौर, कमलप्रीत कौर आदि उपस्थित थे।

जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : नीमका जेल में सजायाफ्ता दो महिला कैदियों के यौन उत्पीड़न मामले में कानूनी कार्रवाई में देरी से क्षुब्ध होकर जिला बार एसोसिएशन ने शनिवार को पूरे दिन कामकाज ठप कर हड़ताल रखी। इससे पूर्व एसोसिएशन के प्रधान एनके गर्ग ने जिला न्यायाधीश व अन्य अदालतों को लिखित सूचना देकर हड़ताल की घोषणा की।
जिला बार एसोसिशन द्वारा हड़ताल किए जाने के कारण अदालत में कामकाज लगभग पूरी तरह ठप रहा। कुछ वकील थे, जिन्होंने अपने मुवक्किलों के साथ काम किया। कामकाज ठप होने के कारण अधिकांश मामलों की सुनवाई टालनी पड़ी और नई तिथि दी गई।
जिला न्यायाधीश दर्शन सिंह को दिए गए नोटिस में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एनके गर्ग ने कहा कि नीमका जेल सीधे न्यायालय के अधीन होती है। पीड़ित महिलाएं जब अपनी आपबीती सीआरपीसी 164 के बयान देकर बता चुकी हैं, एफआइआर दर्ज हो गई है तो फिर अगली कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप भाटी ने कहा कि पुलिस छेड़छाड़ जैसे मामले में जब कोई साधारण व्यक्ति होता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करती है। अब चूंकि यह अधिकारियों पर आरोप है तो पुलिस उन्हें बचा रही है। भाटी ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी।
जेल अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जेल उपाधीक्षक शाहिद खान ने जेल के अंदर बदमाशों की गुंडागर्दी को खत्म किया है। यौन उत्पीड़न संबंधी आरोप महज एक प्रपंच है। इससे हरियाणा कारागार सेवा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी बेहद हताश व निराश है।
रसड़ा (बलिया) : प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। आपराधिक वारदातों से परेशान आमजन को अब बसपा का सुशासन याद आने लगा है।
उक्त बातें जोनल कोआर्डिनेटर आजमगढ़ राज विजय ने शुक्रवार को कही। वे छितौनी स्थित बसपा कार्यालय में विधान सभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री राज ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव से पूर्व कार्यकर्ता संगठन को इतना मजबूत कर लें कि विपक्षी दलों की लामबंदी भी काम न आए। जोनल कोआर्डिनेटर जवाहर प्रसाद, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि मिशन 2014 को सफल बनाने के लिए सबसे पहले आपसी मतभेदों को भुलाना होगा। साथ ही तन, मन व धन से बसपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु सपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
कहा कि जहां कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूब चुकी है, वहीं सपा अपनी जन विरोधी नीतियों के चलते खुद ही मिट जाएगी। इस मौके पर इनल सिंह, महफूज आलम, शिव कुमार, मुनेश्वर भारती, सुभाष चंद्र, रामसोच राम, हाजी नुरूल बशर अंसारी, महेंद्र कुमार आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष नंदलाल राम व संचालन जिला सचिव अनिल कुमार राव ने किया।

वरिष्ठ संवाददाता, बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ मिल्क प्लांट रोड पर हथियारों दिखा कर कार लूटने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। पुलिस अपराध जांच शाखा(सीआइए) इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
भाटिया कालोनी निवासी धर्मेद्र की मुजेसर में फैब्रिकेशन की वर्कशाप है। वह अपनी आल्टो कार की सर्विस कराकर शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे अपने घर जा रहा था। मिल्क प्लांट रोड पर आर्य नगर को जाने वाली गली के मोड़ पर पहुंचा तो नीरज निवासी दयालपुर व चित्ती उर्फ गौरव निवासी सेक्टर-सात ने अपनी कार धर्मेद्र की कार के आगे लगा दी। उन्होंने उसे देशी कट्टा दिखा कर कार की चाबी छीन ली। उनमें से एक कार को स्टार्ट करके लेकर भाग गया। इस घटना के बारे में धर्मेद्र ने 100 नंबर पर टेलीफोन करके पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को बताया कि लूटने वाले उत्तर प्रदेश नंबर की कार में बाइपास की तरफ गए हैं। सूचना मिलने के बाद बल्लभगढ़ सीआइए की दो टीम तैयार हुई। इनमें से एक टीम पल्ला की तरफ तथा दूसरी मोहना की तरफ निकल गई। मोहना की तरफ जाने वाले टीम को देखकर ये लोग कार को गांव दयालपुर में छोड़ कर भाग गए। सीआइए की टीम ने पीछा करके नीरज और गौरव दोनों को गिरफ्तार कर लिया और कार बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को इलाका मजिस्ट्रेट नीरू कंबोज की अदालत में पेश किए। अदालत ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।
सीआइए पुलिस के अनुसार गौरव भी पीछे से गांव दयालपुर का रहने वाला है। नीरज और गौरव दोनों के खिलाफ पहले भी पुलिस में कई मामले दर्ज हैं। नीरज पर तो हत्या तथा जानलेवा हमला करने जैसे संगीन मुकदमें दर्ज हैं। ये दोनों धर्मेद्र से पुरानी रंजिश रखते हैं। इन्होंने उसे कई बार टेलीफोन पर मारने की धमकी दी है। पुरानी रंजिश के चलते हुए ये दोनों शुक्रवार को उसकी कार को हथियार दिखाकर लूटकर ले गए।

संवाद सूत्र, रतिया
स्वास्थ्य विभाग ने अप्रशिक्षित व बिना वैध अनुमति के आरएमपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है। स्वास्थ्य विभाग की वित्तायुक्त व कमिश्नर नवराज संधू ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर बिना लाइसेंस काम करने वाले चिकित्सकों की जाच कर उनके खिलाफ कोर्ट में मामले दर्ज करवाने के निर्देश दिये है। इन निर्देशों के बाद रतिया के स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम के माध्यम से आरएमपी चिकित्सकों को तीन दिन का नोटिस देकर अपनी डिग्रियों की जाच करवाने के निर्देश दिये है। जिस कारण बिना डिग्री काम करने वाले चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। रतिया के एसएमओ वीके जैन ने आरएमपी चिकित्सकों को नोटिस दिये जाने की पुष्टि की है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को पत्र उन मिल गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की वित्तायुक्त नवराज संधू ने पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट में लुधियाना के एक व्यक्ति द्वारा दायर की गई याचिका का जिक्र करते हुए हरियाणा के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र के सभी गावों में तैनात एएनएम को इस बारे में सूचित कर दिया है। एएनएम इन आरएमपी को जानकारी देकर डिग्रियों की जाच करवाने के लिए कहेगी। अगर किसी भी चिकित्सक की डिग्री फर्जी पाई गई तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।

जागरण संवाद केंद्र, फतेहाबाद
केनरा बैंक के पास लड़की का पीछा कर रहे दो युवकों की शनिवार को सरेबाजार पिटाई हुई। उनकी पिटाई करने वाले लड़की के परिजन ही थे। बताया गया है कि उक्त मनचले उस लड़की का कई दिन से पीछा कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया था लेकिन थाने में किसी की लिखित शिकायत नहीं आई। इसके चलते उन्हें छोड़ना पड़ा।
शनिवार दोपहर करीब 20 वर्षीय लड़की केनरा बैंक के सामने पैदल बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। लड़की के पीछे एक बाइक पर सवार तीन लड़के लगे हुए थे। लड़की के थोड़ा पीछे ही लड़की का पिता भी दो तीन लोगों को साथ लेकर पीछे पीछे आ रहा था। केनरा बैंक से थोड़ा आगे लड़कों ने लड़की से छेड़छाड़ की तो लड़की ने विरोध किया। इस बीच पीछे आ रहे लड़की के पिता व उसके साथियों ने बाइक सवार दो लड़कों को पकड़ लिया। तीसरा युवक बाइक लेकर मौके से भाग निकला। बताया गया है कि उक्त युवक लड़की का कई दिन से पीछा कर रहे थे। लड़की ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया था। इसलिए लड़की का पिता अपने साथ अन्य लोगों को ले आया। पकड़े गए दोनों युवकों की खूब पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया था। लेकिन किसी ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। यदि लिखित शिकायत आई तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद :
सामाजिक संस्था जय हिंद सेवा दल की ओर से शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 24 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाने के लिए शिविर में रेडक्रास सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा, रीजनल ब्लड बैंक के कार्यकारी प्रभारी डा. वीरेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद थे।
बीके अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में अजय, चनकी, मनीष शर्मा, ममता, तन्नू, राजू, बिट्टू प्रमोद, रोहित कपूर, सुमित कुमार, सरफराज खान, सुजीत कुमार, नीलेश, दवनीत सिंह, गुरकीरत सिंह, विवेक ऋषि, यतीश, रिकी, राजू, विपिन, ओपी गुप्ता, सुमित भाटिया तथा रिशी देवी ने रक्तदान किया। सेवा दल के अध्यक्ष राजू बजाज ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। रीजनल ब्लड बैंक के कार्यकारी प्रभारी डा.वीरेंद्र यादव ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। डा.यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को रक्तदान शिविर का आयोजन करना चाहिए।
शिविर में चेतना वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन आरडी शर्मा, समाजसेवी अनीशपाल, रेडक्रास सोसायटी के सहायक सचिव बीबी कथूरिया, एमपी नागर, दर्शन भाटिया, संजीव कुमार, मनीष शर्मा, वीरेंद्र कुमार, झल्लो राणा, सरफराज खान, अब्दुल गफ्फार, सुनील यादव, यश कुमार, देवेंद्र कुमार, हरभजन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

जागरण संवाद केंद्र, फतेहाबाद
शहर के बीचों-बीच बड़ा व आधुनिक टाउन पार्क बनाने की माग को लेकर संघर्षरत टाउन पार्क निर्माण संघर्ष समिति द्वारा अब 20 मई को फतेहाबाद आ रहे मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से मिलकर उन्हे ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह निर्णय टाऊन पार्क निर्माण संघर्ष समिति द्वारा ताऊ देवीलाल मार्केट में दिए गए धरने के दौरान लिया गया। संघर्ष समिति द्वारा दिए गए धरने की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर एलआर भ्याणा ने की व संचालन संघर्ष समिति संयोजक मोहन लाल नारग ने किया। धरने के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि प्रस्तावित टाऊन पार्क का नाम शहीदे आजम भगत के नाम पर रखा जाए। संयोजक मोहन लाल नारग ने बताया कि टाउन पार्क को लेकर गत दिवस सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा व संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्तालाप हुई। इस वार्तालाप के दौरान सीपीएस ने आश्वासन दिया है कि पुरानी कचहरी वाली जगह पर करीब दो एकड़ जमीन पर टाउन पार्क बनाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है और साथ ही उक्त जगह पर एक प्राइमरी स्कूल भी बनाया जाएगा। इस पर संघर्ष समिति प्रतिनिधिमंडल ने सीपीएस व जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय पर उनका आभार जताया और कहा कि शहर की घनी आबादी के हिसाब से दो एकड़ में प्रस्तावित टाऊन पार्क छोटा है। प्रतिनिधिमंडल ने सीपीएस को सुझाव दिया कि अगर प्रशासन बीघड़ रोड पर लगती सरकारी जमीन को भी टाऊन पार्क में जोड़ देता है तो इससे जनता को काफी लाभ मिलेगा। सीपीएस ने प्रतिनिधिमंडल के इस सुझाव पर सहमति जताते हुए इस बारे सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ओपी मेहता एडवोकेट, देवीलाल एडवोकेट, हेतराम सहारण, मनफूल ढाका, का.हरनाम सिंह, वीना भ्याना, मास्टर सतीश आनंद, मुरारी मदान, सत्या विद्यार्थी, नितिन नारग सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। धरने में नगर पार्षद ज्योति मेहता, पूर्व नगरपालिका प्रधान बनवारी लाल तनेजा, गोबिन्द चुघ, सुशील नारग आदि उपस्थित थे।
संवाद सहयोगी, बल्लभगढ़ : गांव समयपुर में पानी निकासी की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे शहर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी यहां की समस्याओं की जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। गांव के सुंदर ने बताया पानी निकासी के लिए बाहरी सड़क के साथ बड़ी नाली बनाई हुई है। लेकिन नाली में आगे पानी निकासी नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। इसके कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
तिपहिया चालक सुदेश का कहना है। गांव में सड़क सीमेंट के ब्लॉक की बनी हुई है। पानी भरने से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। इसके कारण सड़क पर वाहन लेकर निकलने में परेशानी होती है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दिलबाग सिंह ढांढा का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था पंचायत की होती है, लोक-निर्माण विभाग की नहीं। उन्होंने सड़कों पर जलभराव के लिए पंचायत जिम्मेवार बताया।

फरीदाबाद : शहर के दलित उद्योगपति दलित इंडियन चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज(डिक्की)की ओर से रविवार को होटल राजहंस, सूरजकुंड में आयोजित समारोह में एकजुट होंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा डिक्की के पहले प्रदेशस्तरीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कुमारी शैलजा इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन पीएल पूनिया,सांसद अशोक तंवर, डिक्की के चेयरमैन पद्मश्री मिलिंद कांबले विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। डिक्की हरियाणा के संयोजक बिजेंद्र सिंह कबीरा ने बताया कि इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में दलित उद्योगपति हिस्सा लेंगे।
वरिष्ठ संवाददाता, बल्लभगढ़ : आदर्श नगर मलेरना रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से लोग खासे परेशान हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों ने कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
आदर्श नगर निवासी शीशपाल सिंह का कहना है कि आदर्श नगर मलेरना रोड पर नाले की समस्या बनी हुई है। रोड पर एक वर्ष से नाली को चौड़ा करने काम चल रहा है। यह कार्य फरवरी में बंद हो गया। तब से दोबारा काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। नाले को पूरी तरह ढका जाना था, लेकिन यह कई स्थानों पर खुला पड़ा है। इसमें कोई बच्चा या पशु गिर सकता है। हितेश गोयल का कहना है कि 22 फरवरी-2013 को इस बारे में शिकायत एसडीएम एवं निगम संयुक्त आयुक्त कार्यालय में की थी। जिसका डायरी नंबर 204 है। एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार को पांच मार्च को इस बारे में बताया भी था। उस दौरान नगर निगम के पास आर्थिक तंगी थी। इसलिए निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। नेपाल भाटी का कहना है कि कई स्थानों पर नाली को चौड़ा करने के लिए खाई को खोद कर छोड़ दिया है। इन स्थानों पर नाला न बनाए जाने के कारण गंदा पानी जमा हो गया है। यह गंदा पानी मकान व दुकानों की नींव में जा रहा है। इससे मकानों और दुकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। ठेकेदार ने नाले के ऊपर से जाने वाले रास्ते पर पुलिया बनाई थी, वह अब टूटने लगी है। नाली को जहां पर दूसरी तरफ से जोड़ना है, वहां पर गड्ढा बना हुआ है। तिराहा होने की वजह से वहां जाम की समस्या बनी रहती है। लोग खंभे पर चलकर अपनी दुकानों पर आते-जाते हैं। निगम अधिकारियों से इस नाले को जल्द बनाने की मांग की है।
अधिकारी पक्ष
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डीआर.भास्कर का कहना है कि आदर्श नगर मलेरना रोड पर गंदे नाले का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। वहां पर अब कोई निर्माण कार्य किया जाना शेष नहीं है।

संस, पलवल : पलवल क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अवैध कालोनियों को काटे जाने का सिलसिला अभी जारी है। हालांकि प्रशासन ने कुछ कालोनियों में अंवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों को भी गिराया है। जिला नगर योजनाकार विभाग का दावा है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गांव रसूलपुर में छह एकड़ में बन रही दो अवैध कालोनियों में गांव लोहागढ़ में चार एकड़ में बन रही दो कालोनियों तथा नगर के पंचवटी रोड पर छह एकड़ में बन रही एक कालोनी को जेसीबी की मदद से तहस-नहस किया गया।
तोड़-फोड़ करते समय बनाई गई सड़कों, डीपीसी, चारदीवारियों तथा अवैध निर्माणों को हटाया गया। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार रवि सिहाग, कनिष्ठ अभियंता रामेश्वर व ओम प्रकाश राघव के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। वहीं, जिला नगर योजनाकार रवि सिहाग ने लोगों से अपील की है कि वे अंवैध रूप से बसाई जा रही कालोनियों में प्लाट न खरीदें। उनके अनुसार अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ जारी रहेगी। कालोनियां काटने वाले डीलरों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे।
पटना : सीबीआइ की दिल्ली यूनिट की टीम ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल (पीएमसीएच) में एमए, जनरल सर्जरी के छात्र डॉ. अमरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद डॉ. अमरेंद्र को सीबीआइ की विशेष अदालत में पेश किया। रिमांड पर उसे लेकर सीबीआइ की टीम दिल्ली चली गई। आरोप है कि सीबीएसई द्वारा ली जाने वाली एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) की प्रवेश परीक्षा में डॉ. अमरेंद्र के स्थान पर किसी और ने परीक्षा दिया था। सीबीआइ द्वारा की गई जांच में प्रवेश पत्र पर बाएं हाथ के अंगूठे के निशान, हस्ताक्षर व फोटो में भिन्नता पाई गई।
मूल रूप से नालंदा जिला के रहुई थाना अंतर्गत मुसेपुर गांव के रहने वाले डॉ. अमरेंद्र ने एमबीबीएस डिग्री भी पीएमसीएच से ही हासिल की थी। वर्ष 2010 में बतौर सीबीएससी अभ्यर्थी एमएस की प्रवेश परीक्षा में वह सफल रहा। फिलहाल वह पीएमसीएच के एमएस, जनरल सर्जरी के छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहा था। इस वर्ष मई, 2013 में एमएस के फाइनल परीक्षा के प्रैक्टिकल सत्र के दौरान ही सीबीआइ ने डॉ. अमरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, सीबीएससी द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा में डॉ. अमरेंद्र की जगह किसी और ने परीक्षा दी थी। गुप्त सूचना के आधार पर सीबीआइ ने प्रवेश पत्र पर फोटो, बाएं हाथ के अंगूठे के निशान व हस्ताक्षर की गहन जांच की। जांच के क्रम में फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर फर्जी निकले। इसी आधार पर सीबीआइ दिल्ली यूनिट की ओर से डॉ. अमरेंद्र कुमार व अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
वरिष्ठ संवाददाता, बल्लभगढ़ : निगम क्षेत्र में गन्ना रस की रेहड़ियां चल रही है। इन्हें न तो निगम प्रशासन का डर है और न ही स्वास्थ्य विभाग का। सरकारी और प्राइवेट नर्सिग होम में डायरिया के मरीज रोजाना आ रहे हैं।
बल्लभगढ़ में गन्ने रस की रेहड़ियों की बाढ़ आई हुई है। इन रेहड़ियों पर सफाई नाम की कोई चीज नहीं है। गन्ना रस के विक्रेता कच्ची बर्फ मिलाते है। रेहड़ी पर मीठा होने के कारण मक्खियों की भरमार रहती है। गन्ने का रस सस्ता होता है, इसलिए लोग अधिक पीना पसंद करते है। रिहायशी क्षेत्रों में दर्जनों चलती-फिरती रेहडि़यां गन्ने का रस निकाल कर बेचती रहती है। इसी तरह से शहर में रेहड़ियों पर कटे हुए फल खुले में बेचे जा रहे हैं। हलवाईयों की दुकानों पर सड़क किनारे खुले में समोसा, ब्रेड पकौड़ा, चाउमिन, रखकर बेचे जा रहे हैं। चौराहों से स्वास्थ्य विभाग तथा निगम के अधिकारी भी निकलते रहते है, लेकिन उन्हे ये रेहड़िया दिखाई नहीं देती है। गन्ने का रस पीने तथा खुले में बेचे जाने वाली खाद्य सामग्री, कटे हुए फलों से डायरिया के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इन की तरफ अभी तक किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं गया है।
सीएमओ का पक्ष:-
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरविंद लोहान का कहना है कि गन्ने की रेहड़ियों के खिलाफ अभियान समय-समय पर चलता रहता है। जल्द ही इस मामले में फिर से स्वास्थ्य विभाग की टीम अपना अभियान चलाएगी। ताकि डायरिया के प्रभाव पर नियंत्रण पाया जा सके।

जागरण प्रतिनिधि, गोपेश्वर : इंटरनेशनल फैलोशिप प्रोग्राम के तहत दून विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम ने चमोली जिले में मौसम परिवर्तन को लेकर शोध शुरू कर दिया है। अभी तक जिन स्थानों पर वैज्ञानिकों की टीम पहुंची है, वहां मौसम परिवर्तन को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है।
दून विश्वविद्यालय देहरादून के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.सुनीत नैथानी के नेतृत्व में शोधार्थी अंतरादास गुप्ता व उर्वी लखेड़ा की ओर से चमोली जिले में मौसम परिवर्तन को लेकर विभिन्न गांवों के रहन सहन समेत अन्य विषयों पर शोध किया जा रहा है। यह टीम शोध से पहले नेपाल में 17 से 27 फरवरी तक सुदूर संवेदन एवं भौगोलिक सूचना तंत्र पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा ले चुकी है। डॉ.नैथानी ने बताया कि उत्तराखंड के सीमांत गांव द्रोणागिरी से उन्होंने अपना शोध शुरू किया है। अभी तक द्रोणागिरी के अलावा इस गांव के अस्थाई डेरों घाट, पुरसाड़ी, मैठाणा, बिरही आदि स्थानों पर रह रहे लोगों के आर्थिक व सामाजिक परिवेश के अलावा कृषि, पशुपालन, परंपरागत तरीकों के अलावा नए परिवर्तनों पर अध्ययन किया। अभी तक शोध में जो निष्कर्ष निकले हैं उसमें यह पाया गया है कि खान पान, रहन सहन आदि चीजों में पिछले एक दशक की तुलना में वर्तमान में काफी बदलाव आए हैं। शोधार्थियों ने मौसम परिवर्तन को लेकर पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट से भी चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। डॉ.नैथानी ने बताया कि इस शोध में वह तीन दशक पुराने आंकड़ों को भी एकत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ.नैथानी ने बताया कि शोध सितंबर तक पूरा हो जाएगा।
जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : दिल्ली पुलिस की लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल की टीम शनिवार दोपहर को स्पाट फिक्सिंग के आरोप में पकड़े गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अजीत चंदीला के घर पर तलाशी लेने पहुंची। पुलिस टीम के पास अजीत चंदीला के घर का सर्च वारंट था।
पूछताछ और तलाशी के लिए आई स्पेशल सेल की टीम को घर में मौजूद रिश्तेदार और दो महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। पुलिस टीम में एक महिला पुलिस अधिकारी के अलावा पांच पुरुष पुलिसकर्मी थे। पुलिस टीम दोपहर करीब दो बजे बड़ौली पुल से पहले बाइपास रोड स्थित चंदीला के घर पहुंची थी।
घर में मौजूद चंदीला के एक रिश्तेदार ने बताया कि पुलिस टीम को बताया कि चंदीला के बड़े भाई सुभाष चंदीला की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सभी लोग अस्पताल में देखरेख के लिए मौजूद हैं।
इसके बावजूद महिला पुलिस अधिकारी ने चंदीला के घर में करीब पौने घंटा बिताया। घर में मौजूद रिश्तेदार व पड़ोसियों से ही स्पेशल सेल की टीम ने चंदीला का पारिवारिक ब्यौरा जुटाया। सभी सदस्यों के नाम, संबंध और आवश्यक मोबाइल नंबर जुटाकर ले गए हैं।
बता दें, फरीदाबाद के गांव बड़ौली प्रहलादपुर निवासी क्रिकेटर अजीत चंदीला आइपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेल रहे थे। उन पर आरोप है कि वे सट्टेबाजों के साथ मिलकर मैदान से ही उनके मुताबिक खेल रहे थे। दिल्ली पुलिस की लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल ने क्रिकेटर अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण और श्रीसंत को स्पाट फिक्सिंग में गत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल की एक टीम शनिवार को इसी मामले की जांच के दौरान अजीत चंदीला के घर आई थी।

जागरण संवाददाता, पौड़ी: सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो सरकारी राशन देने से जी चुराने वाले सस्ता-गल्ला विक्रेता तय समय पर न केवल उपभोक्ताओं को राशन मुहैया कराएंगे बल्कि उन्हें प्रत्येक माह वितरित किए गए राशन को आपके ग्राम प्रधान, पटवारी या फिर ग्राम विकास अधिकारी से प्रमाणित भी करवाना होगा। इसके लिए पूर्ति विभाग की ओर से जिले के सभी सहायक व पूर्ति निरीक्षकों को आदेश भी जारी कर दिया गया है।
अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कई सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों में अनियमितता की शिकायतें मिलती रही है जिस वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। पूर्ति विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए अब नकेल कसनी शुरू कर दी है। विभाग के मुताबिक प्रत्येक गल्ला विक्रेता को दुकान के आगे भाव सूची तो लगानी ही होगी इसके अलावा दैनिक बिक्री पंजिका का सही ढंग से रखरखाव भी करना होगा। इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को तीन बजे से पांच बजे तक समस्त अभिलेख जन प्रतिनिधियों के साथ ही आम नागरिकों व उपभोक्ताओं के निरीक्षण के लिए उपलब्ध भी कराना होगा। गोदाम प्रभारी को पूर्व माह का वितरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा जो कि ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय पटवारी या फिर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जाएगा।
--------------------------
समय-समय पर गल्ले की दुकानों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी सहायक व पूर्ति निरीक्षकों को भी आदेशित कर नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
के एस कोहली, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी।

चन्द्रप्रकाश गर्ग, होडल : नगरपालिका सचिव के लिए उप मण्डल अधिकारी(ना.) के आदेश शायद कोई मायने नहीं रखते है। क्योंकि उप मण्डल अधिकारी (ना.) द्वारा दिए गए आदेशों के कई दिन बीतने के बावजूद पालिका सचिव ने शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था के मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। उप मण्डल अधिकारी(ना.) जगनिवास ने होडल कार्यालय में अतिरिक्त पदभार संभालते ही लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पालिका सचिव बलराम मंगला को शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था तथा रेलवे रोड पर गंदगी से अटी पडी नालियों की जेसीबी द्वारा तुरन्त प्रभाव से सफाई कराने के आदेश दिए थे और सफाई कराने के बाद रिपोर्ट पेश करने को भी कहा था, लेकिन उप मण्डल अधिकारी(ना.) के आदेशों के कई दिन बीतने के बावजूद स्थिती ज्यों कि त्यों बनी हुई है। कालोनी में ना तो कोई सफाईकर्मी नालियों की सफाई के लिए पहुचा है और ना ही पालिका सचिव ने दौरा किया है। शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था के मामले में पालिका प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। यहा कालोनियों में रहने वाले लोग गंदगी के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं। शहर की गड़बड़ाई सफाई व्यवस्था का मामला गत दिनों होडल आए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के संज्ञान में भी पहुचा था। उप मण्डल अधिकारी(ना.) जगनिवास ने भी कार्यभार संभालते ही सबसे पहले पालिका सचिव मंगला को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए थे, लेकिन सचिव ने गंभीरता से नहीं लिया।
संवाद सहयोगी, होडल : पुन्हाना रोड स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्रों के सर्वागीण विकास व ईधन की बचत जैसे विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता कराने के लिए छह सदस्यों की 4 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में 6 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। बगैर ईधन के खाना बनाने वाली टीम को प्रतियोगिता के बाद सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अघ्यक्षता विद्यालय निदेशक गोपाल प्रसाद गर्ग ने की तथा संचालन प्रधानार्चाय एससी शुक्ल ने किया।
विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं के जुपीटर सदन को प्रथम, प्लूटो द्वितिय, नेपचून तृतीय व वीनस को चतुर्थ घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम की छात्रा स्वाती, नेहा, रेणू, प्रीती, दीपाशु, प्रियंका, भूमिका व कंचन ने आम का जूस, बगैर ईधन के सैंडविच बनाने व प्लूटो सदन ने ब्रेड भगे, नेपचून के छात्रों ने सैंडविच बनाकर पेश किए। कार्यक्रम के इस अवसर पर निदेशक व प्रधानाचार्य के अलावा प्रबंधक पवनकुमार, मुरारी लाल, अध्यापिका दीपिका गोयल, रुकमण्ी देवी, विनिती व प्रीती ने विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संवाद सहयोगी, होडल : नगरपालिका प्रशासन द्वारा किए जा रहे दुरुस्त सफाई व्यवस्था के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है। शहर की अधिकाश नालिया गंदगी से अटी होने के कारण गंदा पानी सडकों पर बहता रहता है। नालियों का गंदा पानी खाली प्लाटों में जमा होने के कारण शहर का जल स्त्रोत भी दूषित होता जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया है। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था से लोग पूरी तरह परेशान हो चुके है।
पालिका में सफाई कर्मियों के नाम पर लंबी फौज होने के बाबजूद शहर में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। कई कालोनियों में नालियों की वषरें से सफाई न होने के कारण उनका गंदा पानी घरों में प्रवेश करने लगा है, जिसके कारण गंदे पानी में जहरीले कीट पनपने लगे हैं। वहीं गढी चौक स्थित वषरें से खाली प्लाट में भरे गंदे पानी के कारण यहा का जमीनी पानी भी दूषित होना शुरू हो गया है। कालोनी के लोगों ने इस पानी से उठती तीक्षण बदबू और मच्छरों के प्रकोप की शिकायत कई बार अधिकारियों से की है लेकिन अधिकारियों द्वारा पालिका में सफाई कर्मियों का अभाव का बहाना बनाकर उन्हें टला दिया जाता है। मजेदार बात तो यह है कि लोगों द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी सफाई दरोगा या निरीक्षक ने आज तक उक्त जगहों का दौरा तक नहीं किया है। वहीं सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण रेलवे रोड तथा अन्य कालोनियों में बनी नालिया वषरें से गंदगी से भरी पडी है। यहा सफाईकर्मी न पहुचने के कारण नालियों में साप, बिच्छू व अन्य जहरीले कीड़ों के अलावा नालियों के ऊपर घास ने अपना जमावड़ा बना लिया है। वार्ड के लोगों ने कुछ दिनों पहले भी पालिका सफाई कर्मी से इस मामले की शिकायत की थी लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। वार्डवासी पूरन, सुरेश चन्द, अशोक, उदयभान, महेन्द्र गर्ग, चंद्रभूषण, राजू, सोनू, हरीओम भारद्वाज, पूनम, बबीता, सुशीला, कुसमलता आदि का कहना था कि कालोनी में सुविधा के नाम पर सड़क का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन जब से सड़क का निर्माण हुआ है तब से यहा नालियों की सफाई नहीं कराई गई है।
क्या कहते है पालिका सचिव:- पालिका सचिव बलराम मंगला का कहना है कि वह सोमवार से शहर के सभी वाडरें का दौरा करेगे और जहा भी नालिया अवरुद्ध दिखाई पडे़गी वहा सफाई कराएंगे।

कर्णप्रयाग: आदर्श विद्या मंदिर जूहा कर्णप्रयाग के आठवीं कक्षा के छात्र दिव्यांशु कुंवर ने उत्तराखंड यूथ आइकॉन गोल्ड श्रेणी में राज्यभर में दूसरा स्थान प्राप्त हासिल किया है। मुख्यमंत्री आज देहरादून में दिव्यांशु को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित करेंगे।
यूथ आइकॉन के निदेशक शशिभूषण मैठाणी ने बताया कि छात्र दिव्यांशु को देहरादून में मुख्यमंत्री, पत्रकार कमर वहीद नकवी व कलाकार अनूप सोनी 10 हजार रूपये देकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा मेडल व प्रशस्ति पत्र भी देंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र नेगी ने छात्र की उपलब्धि पर कहा कि इससे पूरे विद्यालय का नाम रोशन हुआ है और अन्य छात्रों को दिव्यांशु से प्रेरणा लेनी चाहिए।
बेगूसराय, [मो. खालिद] : गांव-पंचायतों को स्वच्छ रखने के लिए सरकार की ओर से चलाए गए निर्मल पंचायत अभियान बेगूसराय में बेपटरी हो गई है। चयनित पंचायतें कागज पर जरूर 'निर्मल' हुई हैं, लेकिन वास्तविकता में निर्मलता कही दिखाई नहीं पड़ती। इस अभियान के तहत बेगूसराय जिले के 17 पंचायतों को निर्मल घोषित किया गया है।
अभियान की हकीकत देखनी हो तो जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर अल्पसंख्यक बहुल चयनित पंचायत लड़ुआरा चलें। पंचायत के मुखिया को निर्मल पंचायत के मुखिया के रूप में सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
पंचायत की स्थिति : लड़ुआरा को वर्ष 2007 में निर्मल पंचायत घोषित किया गया। वर्तमान में इस पंचायत की आबादी 12 हजार है। पंचायत दस वार्डो में विभक्त हैं। परंतु, छह वर्ष बीतने के बाद भी पंचायत में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था नहीं दिखती है। शौचालय के नाम पर हुई लूट का खुलासा भी पंचायत के भ्रमण बाद हो जाता है। जगह-जगह गंदगी, जलजमाव के कारण नालों से निकलती दुर्गध, बोरा व टाट से 'घेर' कर बनाए गए सरकारी शौचालय तस्वीर को बयां कर देती है। शौचालय काअभाव व बदतर व्यवस्था के कारण इस निर्मल पंचायत के लोग खुले में शौच करने को विवश हैं।
कई ने तो खुद गड्ढे खोद और बोरा-टाट से घेर अस्थाई शौचालय बना रखे हैं। पंचायत में कई ऐसे चापाकल दिखे, जो 'प्लेटफार्म' विहीन है। चापाकल के बगल में बने गड्ढे में ही गंदा पानी जमा होता है।
इनकी सुनिए : पंचायतवासी, पेशे से अधिवक्ता मो. तहसीन मंजर कहते हैं कि यह पंचायत सिर्फ नाम की निर्मल है। मो.अख्तर, मो.गयासउद्दीन, मो. हासिम, मो. शमशुल आदि ने बताया कि शौचालय बनाने के लिए सिर्फ दो-तीन 'नादी' व एक-एक शौचालय शीट दी गई। वह भी तीन-तीन सौ रुपए लेकर। एक-दो जगहों पर तो आज भी विभाग व एनजीओ द्वारा आपूर्ति किए गए शौचालय के सामान घर के बाहर बेकार पड़े दिखे। पंचायत समिति सदस्य मो.ओबैस कहते हैं लड़ुआरा पंचायत निर्मल के नाम पर मजाक है।
मुखिया की सफाई : वर्ष 2007 में जब लड़ुआरा को निर्मल पंचायत का अवार्ड मिला था, उस समय पंचायत में गंदगी नहीं थी। मेरे विरोधी लगातार जानबूझ कर बच्चों को सड़कों पर बैठा शौच करवाते हैं। वर्ष 2007 के बाद जिन बीड़ी मजदूरों को इंदिरा आवास मिला, उन्हें शौचालय उपलब्ध नहीं करा पाए हैं।
पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता प्रणवेश सिंह कहते हैं कि सरकारी निर्देश के आलोक में ही आगे कुछ किया जाएगा। 'निर्मल' घोषित पंचायतों में पीएचइडी द्वारा किसी भी प्रकार का कार्य बिना सरकारी निर्देश के नहीं कराना है।

संवाद सहयोगी, हथीन : 25 वर्ष पहले क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाला मोस्टवांटेड निक्का बदमाश निवासी खिल्लुका को हथीन सीआइए पुलिस ने शुक्रवार सायं धर दबोचा। इनामी बदमाश को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। निक्का उर्फ इस्माइल के पकड़े जाने से जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है।
हथीन सीआईए पुलिस को मुखबीर ने सूचना दी कि निक्का उर्फ इसमाइल बदमाश गुरासकर से खिल्लुका गांव जा रहा है। तभी सीआईए प्रभारी अब्बास खां ने पुलिस टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई बाद निक्का को हथीन सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधीक्षक जगत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
पता चला है कि 25 साल पहले निक्का ने इसूफा जो इस समय नीमका जेल में बंद है के साथ याहया का अपहरण किया था। बाद में इस केस में वह बरी हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक निक्का भरतपुर, डीग, अलवर, जयपुर व किशनगढ़ राजस्थान की जेलों में नौ साल बिता चुकाहैं। पिछले चार सालों से निक्का सल्ली व जफरू गैंग के साथ काम कर रहा था। इस दौरान उसने पश्चिमी बंगाल में लगभग 30 वारदातों को अंजाम दिया। इस गैंग ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों की पुलिस के नाक में दम कर दिया था। दर्जनों बार पुलिस ने बदमाश को दबिश देकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हर बार यह भागने में कामयाब रहा। सीआइए प्रभारी अब्बास खां ने पिछले काफी समय से निक्का पर नजर रखी हुई थी, जो शुक्रवार को पूरी हुई। अब्बास खां का कहना था कि अभी दो बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उन पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों बदमाशों को पकड़कर जेल में डाला जाएगा।
औरंगाबाद : दाउदनगर प्रखंड के ठाकुर बिगहा गांव में शनिवार सुबह रसोई गैस के सिलेंडर में रिसाव के कारण अनिरुद्ध बिंद के घर में आग लग गई। इस हादसे में झुलसने से उनकी पांच वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी एवं दो वर्षीय पुत्र आशिष रंजन की मौत हो गई। बच्चों की 22 वर्षीया मां अनिता देवी एवं चाची सावित्री देवी घायल हो गई हैं। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जाती है।
दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के बाद चिकित्सकों ने महिलाओं को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घायलों का चेहरा, छाती, पीठ और हाथ बुरी तरह जला हुआ है। दादा शिव बिंद ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल महिलाओं का इलाज पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल) में चल रहा है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कमरा में रसोई गैस का सिलेंडर रखा हुआ था। रात में अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। कमरा में लालटेन जल रहा था, जिस कारण आग लग गई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग लगने के पुष्ट कारणों की हमें जानकारी नहीं है।

वरिष्ठ संवाददाता, मंडी : सीटू की जिला कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित स्ट्रीट वैंडर्स बिल 2013 का स्वागत किया है। सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बिल से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के रोजगार की रक्षा होगी।
उन्होंने कहा कि बिल के प्रावधानों के अनुसार किसी भी शहर में कुल जनसंख्या के अढ़ाई प्रतिशत लोग रेहड़ी-फड़ी लगाकर कारोबार कर सकेंगे। मंडी शहर में जनसंख्या 40 हजार से अधिक है। ऐसे में एक हजार से अधिक रेहड़ी-फड़ी लगाई जा सकेगी। इसके लिए नगर परिषद को हर पाच साल में सर्वेक्षण कर टाउन वैंडिंग कमेटी गठित करके उनका पंजीकरण करना होगा। बिल के अनुसार शहर में दो प्रकार की रेहड़ियां होगी। इसमें एक स्थान पर लगने वाली व दूसरी मोबाइल रेहड़ी-फड़ी होंगी। मंडी शहर में पिछले वर्ष गठित टाउन वैंडिंग कमेटी ने मोबाइल रेहड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसे अब हटाना होगा। शहर में तीन प्रकार के वैंडिंग क्षेत्र बनाने होंगे। इसके तहत फ्री वैंडिंग क्षेत्र, रिस्ट्रिकटिड वैंडिंग क्षेत्र व नो वैंडिंग क्षेत्र होंगे। बिल में निर्देश दिए गए हैं कि शहर में बढ़ती भीड़ और स्वच्छता के नाम पर रेहड़ी-फड़ी लगाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। इसके लिए नगर परिद को उनके रोजगार की रक्षा करनी होगी। इस बिल के प्रावधानों के अनुसार किसी रेहड़ी-फड़ी वाले का सामान यदि किन्हीं कारणों से जब्त करना पड़े तो उस सामान की सूची तैयार करनी होगी जिसे जब्तकर्ता और सामग्री के मालिक को हस्ताक्षरित करना होगा। जब्त की गई सामग्री यदि सब्जी, फल आदि हो तो उन्हें उसी दिन रेहड़ी-फड़ वालों को वापस करना होगा। यदि सामग्री जल्दी खराब होने वाली न हो तो उसे दो दिन के भीतर वापस करना होगा। इसके लिए टाउन वैंडिंग कमेटी अधिकतम दो हजार रुपये का जुर्माना कर सकती है। टाउन वैंडिंग कमेटी में 40 प्रतिशत सदस्य गैर सरकारी होंगे जिनमें से एक तिहाई महिलाएं होनी चाहिए। टाउन वैंडिंग कमेटी का अलग कार्यालय व स्टाफ नियुक्त करने का भी प्रावधान है। 2009 में भारत सरकार द्वारा स्ट्रीट वैंडर्स के लिए बनाई गई राष्ट्रीय नीति के प्रावधानों के तहत मंडी शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों ने संगठित होकर कुछ सुविधाएं हासिल की थीं। अब इस बिल के आ जाने से शेष मागों को पूरा करवाने के लिए सीटू से जुड़ी यूनियन टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक में आवाज बुलंद करेगी।

वरिष्ठ संवाददाता, मंडी : रीढ़ की हड्डी से जुड़े रोगों और दिमाग से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को हरिहर अस्पताल गुटकर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के हाथों उपचार मिल सकेगा। 22 मई को अस्पताल परिसर में मैक्स सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल मोहाली के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और उन्हे निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में सरवाइकल पेन, ब्रेन टयूमर, डिस्क प्रोब्लम और दिमाग से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त लोग लाभ ले सकते है। लंबे अरसे से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हरिहर अस्पताल गुटकर में प्रबंधन द्वारा इस बार दिमाग से जुड़ी बीमारियों व रीढ़ की हड्डी से जुड़ी तकलीफों के निदान के लिए अस्पताल परिसर में ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इस मौके पर मैक्स सुपर स्पेश्येलिटी अस्पताल मोहाली के न्यूरो सर्जन उपस्थित रहेगे। न्यूरो सर्जन डॉ. आशीष गुप्ता मरीजों का निरीक्षण करेंगे। बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले शिविर में मरीजों को उचित परामर्श दिया जाएगा।
संस, पलवल : गांव जनौली निवासी अवधेश तेवतिया को हरियाणा वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन का प्रदेश सहसचिव व जिला पलवल का सचिव नियुक्ति किया गया है। उनकी नियुक्ति 17 मई को हिसार में आयोजित प्रदेश की बैठक में की गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबरा ने नियुक्ति की घोषणा की। तेवतिया कालेज समय में वेटलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबरा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले में वेटलिफ्टिंग व पावर लिफ्टिंग खिलाडि़यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
जागरण संवाद केंद्र, फरीदाबाद : शहर के अधिकांश क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। कहीं बिना क्लोरीनेशन के पानी की आपूर्ति हो रही है तो कहीं मिट्टी व रेत मिश्रित पानी आ रहा है। इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
जिला उपायुक्त को भेजेंगे रिपो